Posts

Showing posts from November, 2020

अवैध सम्बंधों में आड़े आया तो घोंट दिया गला

Image
बारां. शहर के मांगरोल रोड स्थित समसपुर गांव के समीप ईंट भट्टों में रविवार सुबह युवक की लाश मिलने के मामले का खुलासा कारते हुए पुलिस ने सोमवार को मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी ठेकेदार युवक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। मृतक महेन्द्र मीणा की हत्या उसी की पत्नी कांतिबाई ने प्रेमी युवक लेबर ठेकेदार राकेश मेघवाल के साथ मिलकर की थी। पहले राकेश ने महेन्द्र को शराब पिलाई। नशे में धुत्त होने के बाद उसे दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने हाथों से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया तथा सबूत नष्ट करने इरादे से शव को ईंटों के भट्टे में चुन दिया। पुलिस ने सोमवार को शनिधाम रोड बोरेड़ी गांव की ओर से अइारोपी ठेकेदार युवक राकेश मेघवाल (30) पुत्र जोधराज मेघवाल व कोंति बाई निवासी खेड़ली भेडोलिया को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि सबरवाल ने बताया कि मृतक महेन्द्र मीणा व उसकी पत्नी कांति बाई दोनों पिछले करीब 7 वर्षो से लेबर ठेकेदार राकेश मेघवाल के साथ ईंट भट्टों पर काम करते थे। इसी दौरान करीब 4-5 साल पहले कांतिबाई व ठेकेदार राकेश के अवैध संबध हो गए। महेन्द्र को इसका पता लगा तो दोनों पति-पत्नी में आए दिन झग...