बारां रेलवे स्टेशन : टिकट खिड़ी पर ताला, गाडिय़ा भर रही फर्राटा
बारां. कोविड-19 का वायरस फिलहाल सुस्त होने के साथ ही सरकारी तंत्र चुस्त हो गया तथा संक्रमण काल में अनलॉक की गई सरकारी व्यवस्थाओं और सुविधाओं के विस्तार में शिथिलता दी जा रही है। लम्बी दूरी की अधिकांश ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। कई रेलवे स्टेशनों पर तत्काल आरक्षण के लिए खिड़कियां खोल दी गई है, लेकिन बारां जिले के यात्रियों के साथ सौतेला सा बर्ताव किया जा रहा है। यहां से गुजरने वाली तीन प्रमुख नियमित यात्री गाडिय़ों को अब तक बंद किया हुआ है। इसके अलावा जनरल टिकट खिड़की पर भी ताला लटका है। ऐसे में लोगों को यात्रा शुरू करने से एक दिन पहले आरक्षण कराना पड़ रहा है तो इमरजेंसी की स्थिति में यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन रेलवे की ओर से यात्रियों की पीड़ा को अनदेखा किया जा रहा है। यात्रा शुरू व समाप्त करने में भी परेशानी रेलवे की ओर से कोरोनाकाल में बंद की गई ट्रेनों को अनलॉक के बाद अधिकांश ट्रेनों को स्पेशल के नाम से शुरू किया गया तो उनके ठहराव कम कर दिए गए। पहले कोटा-रूठियाई सेक्शन सभी प्रमुख स्टेशनों पर अधिकांश ट्रेनों का ठहराव रहता था, लेकिन स्पे...