Posts

Showing posts from February, 2023

देशी कट्टा ले जाने से मना किया तो पत्नी की हत्या

Image
मांगरोल( बारां)। आपसी अनबन के चलते पत्नी को देशी कट्टे से फायर कर मौत के घाट उतारने वाले पति को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि बमोरीकलां निवासी दीपक प्रजापति को पत्नी शीला बाई नागर की हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। अब आरोपी को हत्या में प्रयुक्त हथियार व अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लेने के बाद इससे देशी कट्टा बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें : पहले गोली मारी, घायल हुई तो उपचार के लिए लगाता रहा दौड़ यह रहा हत्या का कारण पुलिस पूछताछ में पता चला है कि 16 फरवरी को दीपक अपने साथ भरा हुआ देशी कट्टा लेकर किसी सामाजिक कार्यक्रम में नयागांव दुर्जनपुरा जाना चाहता था। पत्नी शीला ने कट्टा अपने साथ नहीं ले जाने की जिद की तो आवेश में आकर दीपक ने उस पर ही फायर कर दिया। इसके बाद कोटा के मेडिकल कालेज में घायल शीला की मौत हो गई थी। source https://www.patrika.com/baran-news/husband-killed-his-wife-case-in-baran-8057123/

दुकान व तिजोरी के ताला तोड़ एक करोड़ के जेवर ले गए बदमाश

Image
छीपाबड़ौद (बारां)। कस्बे में शनिवार रात को पारदी गिरोह के आठ नकाबपोश बदमाश एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान व तिजोरी का ताला तोड़ कर एक करोड़ की कीमत के सोने-चांदी के जेवर ले गए। जाग होने पर व्यवसायी ने बदमाशों को ललकारते हुए हवाई फायर भी किया, लेकिन बदमाश कट्टों में जेवर भरकर भाग निकले। बदमाशों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। यह वारदात कस्बे के होली खूंट स्थित रामचंद्र, गणेशलाल गोयल नामक फर्म पर हुई। सर्राफा व्यवसायी गौतमचंद गोयल का मकान भी दुकान के ऊपर ही है। शनिवार रात करीब तीन बजे दुकान से खटपट की आवाज आने पर व्यवसायी गोयल की नींद खुल गई। उन्होंने नीचे देखा तो दुकान के बाहर दो-तीन नकाबपोश खड़े थे। उन्होंने नकाबपोश बदमाशों को ललकारा, तो एक बदमाश ने गुलेल से उन्हें पत्थर मारा। इस पर वह भागकर भीतर गए और लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर करते हुए नीचे आए, लेकिन तब तक बदमाश सोने-चांदी के जेवरों को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर भाग छूटे। पुलिस के अनुसार दुकान के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में आठ नकाबपोश बदमाशों की तस्वीरें कैद हुई हैं। source https://www.patrika.com/baran-news/theft-in-...

सरसों के दाने के दम से धरतीपुत्र भूल रहे गम

Image
बारां. पूर्व में खरीफ में अतिवृष्टि से हुए फसल खराबे के बाद अब रबी में सरसों के अच्छे उत्पादन से किसानों की बांछें खिलने लगी है। जिले में अब सरसों की कटाई व थ्रेसिंग जोर पकडऩे लगी है, इसके मार्च माह के प्रथम सप्ताह तक पूरी होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक डांग क्षेत्र (पहाड़ी इलाके) में थ्रेसिंग का कार्य पूरा होने को है। जबकि अन्य क्षेत्रों में कटाई शुरू हो गई है। जिले में इस वर्ष 1 लाख 49 हजार 885 हैक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की बुवाई हुई है। जिले में सरसों का उत्पादन 24 क्विंटल प्रति हैक्टेयर रहने का अनुमान है। ऐसे में जिले में सरसों का कुल उत्पादन 3 लाख 60 हजार मीट्रिक टन के आसपास रहेगा। प्रति बीघा तीन से चार क्विंटल तक उत्पादन रहने से किसानों की उम्मीदें अब परवान चढऩे लगी है। अब यदि एक पखवाड़े में मौसम सामान्य रहा तो सरसों ही नहीं गेहूं व चना भी किसानों की झोली भरेंगे। लहसुन उत्पादक किसान भी मौजूद मौसम को फसल के अनुकूल बता रहे हैं, लेकिन जिले में गत दिनों चली शीत लहर से धनिया की फसल किसानों को निराश कर गई। हालांकि जिले में इस वर्ष 11 हजार 800 हैक्टेयर...

अचानक पुलिस जवानों पर टूट पड़ी मधुमक्खियां, हैड कांस्टेबल समेत चार घायल

Image
बारां जिला पुलिस लाइन में सोमवार शाम मधुमक्खियों ने हमला कर भगदड़ मचा दी। मधुमक्खियों के झूंड ने एक साथ हमला किया तो जवानों ने भागकर बचने का प्रयास किया। इसके बाद भी पांच जवान चपेट में आ गए और एक हैड कांस्टेबल समेत तीन जवान तो घायल हो गए। तीनों जवानों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में हैड कांस्टेबल को यहां से कोटा रैफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने भी घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने बताया कि पिछले कई दिनों से पुलिस लाइन के एमटी (मोटर वाहन) शाखा के समीप बैरक परिसर में मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इससे परिसर में धूल, मिट्टी, रेत, कंकरीट हो रही है। रेत और कंकरीट का गुबार समीप ही पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंचा तो मधुमक्खियां आक्रामक होकर जवानों पर टूट पड़ी। इससे अन्य जवान तो जान बचाकर भाग निकले, लेकिन चार जवान हमले से घायल हो गए। घायल हैड कांस्टेबल अनुपसिंह, कांस्टेबल शत्रुधन व लोकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं जवान गोपी व एक अन्य को भी ढंक लगे। बाद में जिला अस्पताल से हैड कांस्टेबल अनुप सिंह को कोटा रैफर किया गया। यह भी पढ़ें : शादी में बाध...

Mandi News: धान उत्पादकों की बल्ले-बल्ले, भाव ने छुआ रिकॉर्ड स्तर

Image
Mandi News Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल की मांग के के चलते जनवरी के पहले सप्ताह में धान के भाव रिकार्ड 44 से 45 सौ रुपये प्रति क्विंटल तक के सर्वाधिक स्तर तक पहुंच गए थे। वर्तमान में धान मंडी में 42 सौ रुपये प्रति क्विंटल इनका भाव चल रहा है। हालांकि व्यापारी इन भावों को भी काफी बेहतर बता रहे हैं। जनवरी में सर्वाधिक कृषि उपज मंडी में खुले बाजार में धान के भाव जनवरी के प्रथम सप्ताह में करीब 45 सौ रुपए प्रति क्विंटल तक का भाव पर पहुंचकर 42 सौ रुपये प्रति क्विंटल पर आ पहुंचे हैं। सोमवार को मंडी में धान के 3450 रुपये से 4250 रुपये प्रति क्विंटल तक रहे। हालांकि इन दिनों मंडी में 5 से 7 हजार क्विंटल धान की ही आवक हो रही है। रकबे में बढ़ोत्तरी होगी जिलें में 2022-2023 में 30 हजार हैक्टेयर में धान की बुवाई की गई थी। जो वर्ष 2021-2022 की तुलना में करीब 8 हजार हैक्टेयर अधिक थी। वहीं वर्ष 2023-2024 में रकबा और बढऩे की उम्मीद जताई जा रही है। बारां मंडी में भी वर्ष 2022 में करीब 15 लाख क्विंटल से अधिक की आवक हुई। हालांकि अच्छे भावों के चलते मंडी में मध्यप्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रों से ...

Mandi News: मंडी में नई सरसों के दो हजार कट्टे पहुंचे, भाव में कमी से किसान मायूस

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां। Mandi News: कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को नई सरसों की आवक लगभग दो हजार कट्टे तक पहुंच गई, लेकिन इसके भाव कम होने से किसानों में मायूसी है। यह करीब एक हजार रुपए प्रति क्विंटल कम हैं। अब मौसम खुलने से आने कुछ दिनों में मंडी में सरसों की बम्पर आवक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले में इस वर्ष करीब 1 लाख 53 हजार हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई है। ऐसे में इस वर्ष मंडी में सरसों की आवक का रेकॉर्ड टूट सकता है। मंडी में सरसों के अलावा अन्य जिंस की भी आवक हो रही है। मंडी सूत्रों ने बताया कि मंडी में करीब एक पखवाड़े से छिटपुट रूप से सरसों की आवक हो रही थी, जो अब बढ़कर दो हजार कट्टे तक जा पहुंची है। अब आने वाले दिनों में आवक बढ़कर हजारों कट्टे प्रतिदिन होने लगेगी। जिले के किसानों ने खरीफ में खराबा होने के बाद किसानों ने रबी की प्रमुख फसल सरसों की बुवाई में खासी रुचि दिखाई थी। यह भी पढ़ें : गूंजेगी शहनाई, फरवरी में सावों की भरमार, 21 फरवरी को फुलेरा दोज का अबूझ सावा नहीं मिल रहा संबल: मंडी में अधिक नमी वाली सरसों की आवक हो रही है। ऐसे में इसके भाव किसानों को क...

थानाधिकारी की सूझबूझ से परिवार टूटने से बचा, फिर एक हुए पति-पत्नी

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां/सीसवाली। भटवाड़ा में पति-पत्नी के बीच होने वाली तकरार घर की चारदीवारी से निकलकर थाने तक पहुंच गई, लेकिन सीसवाली थानाधिकारी उत्तम सिंह की सूझबूझ से परिवार टूटने से बच गया। भटवाड़ा निवासी सत्यनारायण ने अपनी पत्नी और बेटे को 8 माह से पीहर छोड़ रखा था। आपसी मनमुटाव के चलते साथ रखने को राजी नहीं था। लेकिन पीहर रायथल में रह रही सुगना ने जब थाने में परिवाद दिया। तब पुलिस हरकत में आई। एक दूसरे को माला पहना कर घर आ गए: पुलिस की सूझबूझ और समझाइश काम आई और महिला की काउंसिलिंग कराई गई। इसके बाद पति पक्ष के लोगों से भी उनकी समस्याओं, सोच और विचार के मुताबिक गृहस्थी का माहौल बनाने का अनुरोध किया गया। इससे महिला का घर टूटने से बच गया। वहीं समझाने पर महिला भी अपने पति के साथ खुशी से रहने के लिए राजी हो गई। दोनों पति-पत्नी एक दूसरे को माला पहना कर घर आ गए। यह भी पढ़ें : बड़े भाई सूरज की मौत, सदमे में अगले दिन जुड़वां भाई चांद ने भी छोड़ दी दुनिया छह माह तक रखेंगे दोनों पर निगरानी: थानाधिकारी उत्तम सिंह ने बताया की सुलह के बाद छह महीने तक निगरानी की जाती है। महिला उत्पी...