Posts

Showing posts from September, 2022

इंतकाल अटक गए, ऋण बंद, क्योंकि ऑनलाइन नहीं है राजस्व रिकॉर्ड

Image
बारां/छबड़ा. छबड़ा-छीपाबड़ौद तहसील के राजस्व रेकार्ड को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया 9 माह से जारी है। परंतु अब तक इसका आधुनिकीकरण नहीं किया जा सका है। इसके चलते किसानों को परेशानी हो रही है। उनके राजस्व संबंधी सभी कार्य ठप हैं। छबड़ा-छीपाबड़ौद तहसील में पांच से छह हजार इंतकाल नहीं खुल सके हैं। इसके चलते किसानो को कृषि भूमि पर केसीसी ऋण आदि की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है।   डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत छबड़ा-छीपाबड़ौद तहसील के राजस्व रिकॉर्ड के कंप्यूटरीकरण व मानचित्रों के डिजिटलीकरण का कार्य जनवरी माह से प्रारंभ किया गया था। छबड़ा में 28 व छीपाबड़ौद में 32 पटवार हल्के स्थित हैं। छीपाबड़ौद के राजस्व कर्मियो के सहयोग से 3 माह पूर्व राजस्व रिकॉर्ड अपडेट कर राज्य सरकार ने इसके लिए नियुक्त संबंधित फर्म को जिला प्रशासन के माध्यम से दे दिया गया है। यह भी पढ़ें : एसीबी का अफसरों पर धरपकड़ जारी, रिश्वत लेते वरिष्ठ लिपिक गिरफ्तार छबड़ा तहसील का राजस्व रिकॉर्ड भी 5 जुलाई को अपडेट कर लिया गया है। परंतु संबंधित फर्म द्वारा अब तक राजस्व रिकॉर्ड का आधुनिकीकरण का कार्य अ...

जंगलों में दुर्लभ जड़ी बूटियों की भरमार, जानकारी के अभाव में हो रहीं विलुप्त

Image
600 तरह की जड़ी बूटियां हैं जंगलों में क्षेत्र के जंगलों में कई तरह की जड़ी बूटियां हैं। इनमें से कई ऐसी हैं जो अन्य स्थानों पर नहीं पाई जाती। इनके संरक्षण की जरूरत है। इनमें सेमल, नागबला, वाराही कंद, कुसुम, कुटज, बांझ ककोड़ा, कठबेर, लता, बदर, नोनी द्रोणपुष्पी, शितिवार, माईमौसा हिमालयाना, मार्सडेनिया, टर्मिनलिया टोमेंटोसा, ज्योतिषमति, सालपर्णी, गोजिह्वा, पाषाणभेद, कलिहारी बलाभूमिबला, जीवंती, पुत्रजीवक, बड़ी गुग्गुलु हल्दु, बड़ी कटेरी, एम्पेलोसिसस लाटीफ ोलिया, सिसस रेपण्डा, बालसमीना, कालीजीरी रिक्सिया शामिल हैं। उम्रदराज सहरिया लोगों को जानकारी सहरिया समाज के उम्रदराज लोग इनके सेवन से प्रतिकूल मौसम का आसानी से सामना कर लेते हैं। कड़ाके की ठण्ड में कम कपड़ों में गुजारा और तेज गर्मी में सरलता से जीवन यापन कर लेते हैं। इन जड़ी.बूटियों के ज्ञान व प्रचार प्रसार से इस क्षेत्र की दिशा व दशा बदली जा सकती है। बारां के उपवन संरक्षक दीपक गुप्ता का कहना है कि क्षेत्र के जंगल को कंजर्वेशन क्षेत्र घोषित कर रखा है। यह जंगल विविधता से भरपूर हैं। कई तरह की दुर्लभ वनस्पति जड़ी बूटियां पाई जाती हैं। ...

महिला को बाइक पर बिठा चेसिस के नीचे डंडे लगाकर पार कराई नदी

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क बारां/शुभघरा। क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते एक बार फिर जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मध्य प्रदेश की ओर से बहने वाली क्षेत्र की सभी नदियों में पानी की आवक तेज चल रही है। शाहाबाद के होड़ापुरा गांव की रैपी नदी पर बीते 4 दिनों से 3 फीट पानी की चादर चल रही ह तो वहीं चौराखाडी गांव की नदी पर भी पानी की चादर चलने के कारण लोगों का संपर्क अन्य गांवों और कस्बों से कटा हुआ है। लोग अपनी जरूरी कामों से जान जोखिम में डालकर पुलिया पार कर रहे हैं। ऐसा ही मामला शुक्रवार देर शाम चौराखाड़ी गांव से देखने को मिला। यहां गांव के पहले बहने वाली नदी पर पानी की चादर चलने के कारण बाइक पर महिला को बिठा चेसिस के नीचे डंडे लगाकर आधा दर्जन से लोगों ने नदी पार करवाई। इधर जिले के किशनगंज क्षेत्र के कागला बमोरी गांव स्थित पार्वती नदी में टापू पर दो दिन तीन रात से फंसे चार युवकों को एसडीआर एफ व एनडीआरएफ टीम के जवानो ने रेस्क्यू करके सुरक्षित निकाला। युवक दो दिन पूर्व नदी में बजरी खनन करने गए थे। नदी में तेज बहाव आने से फंस गए थे। किशनगंज सीआई चन्द्रप्रकाश जवाली ने बताया कि शु₹वार दोप...

शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से, 30 साल बाद बन रहा ये विशेष महायोग, चमकेगा इन राशियों का भाग्य

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क बारां/छबड़ा। शारदीय नवरात्र 26 सितंबर से शुरू होंगे। परंपरानुसार यह पर्व यहां उत्साह व भक्तिभाव से मनाया जाएगा। इस बार 30 साल बाद विशेष महायोग बन रहा हैं। नवरात्र में शनिदेव अपनी मकर व देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में रहेंगे। ज्योतिषाचार्य के अनुसार नवरात्र में शनि अपनी राशि मकर में होने से राजनीतिक व्यक्तियों को बड़ा फायदा व उच्च पद दिलाएगा। राजनीति के क्षेत्र में कोई नया चेहरा देखने को मिलेगा। मेष, वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर व कुंभ के लिए भी अच्छा साबित होगा। पंडितों व आचार्या के अनुसार नवरात्र पर कलश स्थापना का अमृत मुहूर्त सुबह 6.22 से 7.53 बजे तक रहेगा। तैयारियां शुरू शहर में पर्व को लेकर मोहल्ला समितियों द्वारा धनराशि एकत्रित कर पांडाल के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। एक दर्जन से अधिक स्थानो पर मां अंबे की झांकी सजाने की तैयारियां चल रही हैं। इनमें कई स्थान ऐसे हैं, जहां सालों से झांकियां लगती आ रही हैं। यह भी पढ़ें : इस बार सुख-समृद्धि लेकर गज पर पधारेंगी मां दुर्गा, नवरात्र के ये रहेंगे शुभ मुहूर्त गुगोर बीजासन माता मंदिर पर भी नवरात्र को ले...

भंवरगढ़ थाना क्षेत्र : चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में आक्रोश

Image
बारां. जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के फल्दी व रामपुरिया गांव के ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों से खासे परेशान है। आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। पुलिस उदासीनता बरतते हुए घटनाओं का खुलासा नहीं कर रही। इससे क्षेत्र के लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश गहराता जा रहा है। इस मामले को लेकर मंगलवार को भी पिंजना सरपंच उम्मेद सिंह टीटू चौधरी की अगुवाई में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर ज्ञापन दिया। चोरी की घटना से आहत मदारी परिवार एवं ग्राम पंचायत की ओर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। दो दिन पहले भी चोरी के मामले में शिकायत लेकर थाने पहुंचे सरपंच व थाना प्रभारी के बीच तकरार हो गई थी। फरियदी को धमका रहा आरोपी ग्राम सरपंच उम्मेद सिंह टीटू चौधरी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 2 सितंबर को हुई ट्रैक्टर की बैटरी चोरी प्रकरण में तीन जनों को राउंडअप किया और दो के कब्जे से बैटरी बरामद बताकर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। वहीं वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी को पाबंद कर रवाना कर दिया। अब इस तीसर...

fraud : नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी, वर्दी और अधिकारियों के फोटो दिखाकर लोगों को फंसाया

Image
बारां. होमगार्ड में नौकरी लगाने के नाम पर एक शातिर युवक ने जिले के कुछ लोगों से धोखाधड़ी कर अवैध रूप से रूपए ऐंठ लिए। पिछले कुछ दिनों से जारी युवक की इस तरह की कारस्तानी शनिवार को कोटा रोड स्थित विद्युत चोरी निरोधक थाना पुलिस की सक्रियता से उजागर हुई। युवक ने पैसे लेने के बाद एक युवक को फार्म भरने के लिए फोटो लेकर विद्युत चोरी निरोधक थाने पर भेज दिया था। इसके बाद हुई पूछताछ में सारा मामला उजागर हो गया। फिलहाल इस मामले में ठगी का शिकार हुए शहर के माथना तिराहा क्षेत्र निवासी युवक सुरेन्द्र उर्फ लक्की सेन की ओर से शातिर युवक अंकित मीणा के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर 54 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत थाने भेज दिया फार्म जमा कराने विद्युत चोरी निरोधक थाना प्रभारी आशा ङ्क्षसह ने बताया कि शनिवार दोपहर एक युवक उसके एक साथी के साथ विद्युत थाने पर होमगार्ड भर्ती के लिए पासपोर्ट साइज फोटो लेकर फार्म भरने पहुंचा था। पुलिस ने उसे थाने पर किसी तरह के फार्म जमा नहीं होने तथा ऑनलाइन जमा कराने की बात कही, लेकिन युवकों ने कहा कि उन्हें होमगार्ड अंकित मीणा ने...

'तुम लोग मुझे ढूंढ रहे हो..., और मैं तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं ’

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क राजस्थान के बारां जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए एंटी लार्वा गतिविधियां शुरू कर दी गई है। गठित की गई चिकित्सा टीमों ने घर-घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। खुद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी गांव में पहुंचकर कूलर, टंकियों में लार्वा को देखकर उनका निस्तारण करा रहे है, लेकिन अस्पताल परिसर में एंटी लार्वा गतिविधियां नहीं की जा रही हैं। यहां जिला अस्पताल परिसर में ही कई दिनों से गंदा पानी जमा हो रहा है। उसमें मच्छर पनप रहे हैं, मच्छर वार्डो में मरीजों को ओर बाहर तिमारदारों की सेहत बिगाड़ रहे हैं।   प्याऊ से राहत लेकिन गंदगी से हैं आहत एमसीएच विंग परिसर में गायनी वार्ड के बाहर गेट के सामने ही प्याऊ लगाई हुई है, लेकिन प्याऊ से निकलने वाले पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए हुए हैं। प्याऊ पर मरीजों के तीमारदार खाने-पीने के बर्तन और हाथ-मुंह भी यहीं धोते हैं। इसके पानी में बची हुई खाद्य सामग्री फैंकी जा रही है। लेकिन जल निकास नहीं होने से कीचड़ जमा हो रहा है। इसमें ढेरों मच्छर पनप रहे हैं। व्यवस्थित...

जब निजी पेट्रोल पंप पर सस्ता मिल रहा तेल तो कोई सरकारी से क्यों ले !

Image
बारां. राजस्थान रोडवेज ने व्यवसायिक व निजी क्षेत्र में डीजल की दरों में अंतर का लाभ उठाते हुए बचत की राह निकाल ली है। राजस्थान रोडवेज की ओर से विभिन्न डिपो की बसों में निजी पेट्रोल पम्पों से डीजल की खरीद की जा रही है। हालांकि रोडवेज डिपों में रोडवेज के स्वयं के डीजल पम्प लगे हुए हैं, लेकिन ऑयल कम्पनियों की ओर से रोडवेज को व्यवसायिक दर पर डीजल की आपूर्ति की जाती है और पिछले कुछ महीनों से व्यसायिक डीजल की दरों में बढ़ोतरी की हुई है। इससे राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से प्राइवेट पेट्रोल पम्पों से डिपो की बसों में डीजल भरवाया जा रहा है। बारां डिपो की ओर से भी पिछले करीब छह माह से शहर के चारमूर्ति चौराहा के समीप स्थित पम्प से डीजल की खरीद की जा रही है।   यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस हाइवे से जाने पर आपको देना पड़ेगा ज्यादा टोल टैक्स     रोजाना 5 हजार लीटर की होती है जरूरत सूत्रों का कहना है कि बारां रोडवेज डिपो में खुद की 40 बसें है तथा 15 बसे अनुबंध पर ली हुई है। इस तरह डिपो के अधीन वर्तमान में 55 बसें है। इनके लिए प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार लीटर डीजल की आवश...