Posts

Showing posts from May, 2023

पति के साथ मिलकर पत्नी ने कर दी थी प्रेमी की हत्या, शादी से पहले थे संबंध

Image
बारां। करीब दो माह पहले 6 मार्च को हुई एक युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की प्रेमिका ने उसके पति के साथ मिलका प्रेमी युवक की हत्या की थी। फिलहाल दोनों गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है। उन्हें न्यायालय के आदेश पर 31 मई तक के लिए रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि 6 मार्च को छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के गोविन्दपुरा-मियाडा रोड पर अमरलाल भील निवासी खेड़लाजागीर की लाश रोड के किनारे पडी हुई मिली थी। परिजनों की रिपोर्ट पर संदिग्ध अवस्था में मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके कुछ दिनों बाद 27 मई को मृतक अमरलाल के पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने महिला गुड्डीबाई भील (37) व उसके पति बनवारी निवासी खांखरा (40) पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। इस पर गहनता से जांच तस्दीक के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसाः डम्पर ने मामा-भांजे को कुचला, हो गई मौत शादी से पहले से संबंध मृतक अमरलाल भील व आरोपी गुड्डीबाई भील दो...

राजस्थान की सबसे बड़ी शादी में विदाई से पहले गुटखा खाती दुल्हन का Video Viral

Image
Social Media Viral Video: राजस्थान के बारां जिले में गत 26 मई को हुए 'नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन' ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस भव्य और अनूठे आयोजन में अब तक के सबसे ज़्यादा 2 हज़ार 222 जोड़ों का विवाह एक ही जगह पर संपन्न हुआ। हालांकि तेज अंधड़ के कारण व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई थीं और डोम भी टूट गया था। उपहार में दिए जाने वाले एलईडी, फ्रिज समेत कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए थे। लेकिन फिलहाल ये सामूहिक विवाह सम्मेलन एक अलग ही वजह से चर्चा में है। दरअसल, इस विवाह सम्मेलन का एक वीडियो इन दिनों में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन विदाई से पहले गुटखा खाती नजर आ रही है। इस वीडियो पर यूज़र्स जमकर कमेंट और शेयर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें : मंडप में दूल्हे को आया कॉल- तो शादी से किया इनकार, फिर जो लड़की वालों ने किया... दरअसल शादी समारोह संपन्न होने के बाद सब घर जाने की तैयारी कर रहे थे। वहीं एक दूल्हा भी अपनी दुल्हन के साथ घर जाने के लिए किसी को कॉल करके बुला रहा था। तभी पास में खड़ी दुल्हन हाथ में गुटखे का पैकेट पकड़े नजर आती है और मजे से अपने दूल्हे के सामने ग...

Rajasthan Assembly Election 2023: पावर प्लांट बंद, पानी को मोहताज...दिल भी 'बेइलाज'

Image
भवनेश गुप्ता/बारां. Rajasthan Assembly Election 2023: बारां-अटरू और छबड़ा विधानसभा क्षेत्र की जमीनी हकीकत जानने के बाद किशनगंज-शाहबाद और अंता विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोलने निकला। बारां शहर से करीब 17 किलोमीटर दूर किशनगंज की सीमा में प्रवेश किया। बीच में फिर पार्वती नदी के दर्शन हुए। मन में सवाल उठा कि नदियों के पास बसे इन इलाकों में कैसे पानी की कमी हो सकती है? क्यों लोगों को ट्यूबवैल और पानी की टैंकरों के भरोसे रहना पड़ रहा है।   किशनगंज में भी लोगों ने वही पीड़ा व्यक्त की। स्थानीय निवासी मदनलाल शाक्यवाल और धर्मवीर चौधरी ने बताया कि हाथी जलोद में एनीकट बनाया, लेकिन उसका काम भी अधूरा पड़ा है। गुस्साए लोगों का कहना था कि उपखंड मुख्यालय किशनगंज है और जनसंख्या में भी ज्यादा है, लेकिन 'अपनोंÓ को खुश करने के लिए नाहरगढ़ क्षेत्र में आईटीआई और महाविद्यालय ले गए। उप जिला अस्पताल भी लवाड़ा में खोलने जा रहे हैं। किशनगंज से नाहरगढ़, केलवाड़ा के बाद शाहबाद और यहां से कस्बा थाना राजस्थान की अंतिम सीमा है। यह भी पढ़ें : Rajasthan Assembly Election 2023: नौ नदियां फिर भी गला तर नहीं... जब ...

Rajasthan Assembly Election 2023: नौ नदियां फिर भी गला तर नहीं...

Image
बारां/ भवनेश गुप्ता । Rajasthan Assembly Election 2023: बारां-अटरू से छबड़ा विधानसभा क्षेत्र की यात्रा लंबे समय तक याद रहेगी। गर्मी में तपिश के बीच बारां रेलवे स्टेशन से अटरू होते हुए छबड़ा तक सड़क मार्ग से 70 किलोमीटर का सफर ऐसा था कि शायद ही लोग इस रूट पर दोबारा आना चाहें। इस रूट में 30 किलोमीटर तक तो सड़क का नामोनिशां ही नहीं मिला। यमदूत की तरह आगे चलते ट्रकों के पहियों से उड़ती धूल के आगे कुछ नजर नही आया। गुस्साए बारां के महावीर कंडारा, अटरू के वयोवृद्ध नटवरलाल हो या छबड़ा में ढाबा चलाने वाले त्रिलोक रावल, सबने अपने-अपने अंदाज में कहा- ऐसे हालात के लिए सरकार को पूरे स्थानीय प्रशासन को 'सस्पेंड' कर देना चाहिए। खैर, जैसे-तैसे अटरू, कवई होते हुए छबड़ा पहुंचा तो जान में जान आई। वापस आने के लिए मजबूरी में दूसरा लंबा रास्ता पकडऩा पड़ा। बस, अच्छा यह रहा कि इस मंजर से स्थानीय लोगों की पीड़ा को आसानी से महसूस कर पाया। 'कैप्सूल' बने यमदूत कवई और छबड़ा में थर्मल पावर प्लांट हैं। यहां से राख लेने के लिए इस रूट पर सीमेंट कंपनियों के भारी वाहन लगातार दौड़ते रहते हैं। लोग इन व...

बहन ने शादी के एक दिन पहले भाई खोया, घर में मचा कोहराम

Image
छबड़ा (बारां)। बहन की शादी की तैयारी में जुटे भाई की मंगलवार को ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। छबड़ा सालपुरा मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवक के टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गईं। घटना कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची छबड़ा पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि तेजराज (19) पुत्र हेमराज कश्यप निवासी खोखई हाल मुकाम छबड़ा मंगलवार को बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के विवाह समारोह के लिए सब्जियां लेने गया था, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। यह भी पढ़ें : रोडवेज बस से कुचलकर दम्पती और बेटे की मौत, 10 दिन बाद होनी है दो बेटियों की शादी घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची छबड़ा पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया एवं ट्रक चालक को डिटेन कर लिया ग...