Posts

Showing posts from September, 2021

बारां में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन मिली, रजिस्ट्री के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

Image
बारां. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के चार जिलों में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की आधारशिला रखी, लेकिन इनमें बारां जिला शामिल नहीं होने से लोग निराश रहे। इन चार मेडिकल कॉलेज के साथ बारां जिला मुख्यालय पर भी केन्द्र परिवर्तित योजना के तहत मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। प्रशासनिक व चिकित्सा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारां जिला मुख्यालय पर निर्माण के लिए प्रस्तावित जमीन से अवरोध हटाने में विलम्ब हो गया था। अब मेलखेड़ी छापर पर करीब 143 बीघा जमीन नि:शुल्क राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग को हैंड ओवर कर दी गई है। जिससे मेडिकल कॉलेज के लिए डिजायन व ड्राइंग बनाने का कार्य आरम्भ होगा, लेकिन इससे पूर्व इस जमीन रजिस्ट्री राजस्थान चिकित्सा शिक्षा विभाग के नाम कराई जाएगी। इसके बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 650 बेड का होगा जिला चिकित्सालय जिला चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी मीना ने बताया कि 27 सितम्बर को जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सम्पतराज मीणा, ड्राइंग व डिजायन तैयार करने वाली दिल्ली-जयपुर ...

अब चित्र नहीं देख सकेंगे, लेकिन सुन सकेंगे संगीत

Image
बारां. बारां के कृषि उपज मंडी परिसर में स्थित दूरदर्शन रिले केन्द्र आगामी ३१ दिसम्बर से पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। वर्तमान में इस रिले केन्द्र से सिंगल शिफ्ट में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक प्रसारण किया जा रहा है। दूरदर्शन के निदेशक (अभियांत्रिकी) बीएल मीणा ने बताया कि महानिदेशालय दूरदर्शन नई दिल्ली की ओर से जारी आदेश के अनुसार टेरेस्ट्रियल प्रसारण के तहत उत्तरी क्षेत्र में 101 रिले केन्द्रों का प्रसारण बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनके तहत गत 23 सितम्बर से बारां के रिले केन्द्र से सिंगल शिफ्ट में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। दूरदर्शन के इस रिले केन्द्र की स्थापना 29 जनवरी 1995 को मंडी परिसर में किराये से जगह लेकर की गई थी। तब से इस केन्द्र से सुबह 5 बजे से रात 12.30 बजे तक दूरदर्शन के कार्यक्रमों का नि:शुल्क प्रसारण किया जा रहा था। लेकिन हाल में मिले आदेशों के बाद गत 23 सितम्बर से इस केन्द्र से कार्यक्रमों का प्रसारण प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक ही किया जा रहा है। आगामी 31 दिसम्बर से यह भी बंद कर दिया जाएगा। मार्च से बजेगा एफएम रेडियो दूरदर्शन रिले केन्द्र बारां ...

यहां दिखती है बाय-बाय करती बस, टाटा करती ट्रेन

Image
अन्ता. इसे राजनीतिक दृष्टि से बुरे दिनों की पराकाष्ठा कहें या स्थानीय जन प्रतिनिधियों की घोर उदासीनता.. इन दिनों रेलवे स्टेशन पर एक भी यात्री गाड़ी नहीं रुक रही। वहीं रोडवेज की अधिकांश बसें कस्बे के बाहर सीधे हाइवे से निकल आम जनता को चिढ़ा रही हैं। ऐसे में आम नागरिक का इस बात पर कुढऩा स्वाभाविक है कि आखिर उनसे वोट किस सुविधा के नाम पर लिए गए। गत 22 मार्च 2020 को कोराना गाइडलाइन की वजह से अन्य स्टेशनों की तरह अन्ता रुकने वाली आधा दर्जन यात्री ट्रेनों का ठहराव बंद हो गया था। महामारी ठंडी पडऩे के बाद जबलपुर अजमेर के बीच फर्राटे भरती दयोदय एक्सप्रेस, कोटा से इंदौर तक जाने वाली इंटरसिटी एवं भोपाल से जोधपुर के बीच संचालित ट्रेन फिर से शुरू कर दी गई। लेकिन इन सभी का अन्ता से ठहराव हट गया। ऐसे में एक ही दिन में अन्ता से जयपुर एवं इंदौर की यात्रा कर वापसी करने वाले यात्री यह सुविधा बंद हो जाने से परेशान हैं। वहीं प्रबुद्धजनों का कहना है कि अन्ता कस्बे का राजनीतिक दृष्टिकोण से कोई धड़ी धोरी नहीं रहने के बाद ऐसी स्थिति बनी है। खूब सुविधाएं जुटाई, पर काम न आई दयोदय एक्सप्रेस यहां रुकने की...

जिले के रोगियों को अब आसानी से मिलेगी प्राणवायु

Image
बारां. कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की पूर्व तैयारियों के तहत जिले के मांगरोल व केलवाड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 50-50 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट का परीक्षण सफल रहा है। अब इन दोनों स्वास्थ्य केन्द्रों पर आवश्यकता होने पर आसानी से ऑक्सीजन उपलब्ध हो सकेगी। जबकि जिला चिकित्सालय में 35 से बढ़कर 300 सिलेंडर ऑक्सीजन प्रतिदिन की उपलब्धता हो गई है। यहां अडाणी पावर प्लांट के सीएसआर से 200 व एनएचएम की ओर से 65 सिलेंडर प्रतिदिन क्षमता के प्लांट का भी परीक्षण सफल रहा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि जिले में 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 50-50 सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने की घोषणा की गई थी। तब इनका कार्य जुलाई माह में पूरा किए जाने पर फोकस किया गया था, लेकिन कई कारणों से काम पूरा होने में विलम्ब होता चला गया। इसे लेकर 'राजस्थान पत्रिकाÓ ने कई बार समाचार प्रकाशित कर जिला प्रशासन व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेताया था। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थापना को लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारी हरकत में आ...

...जाको राखे साइयां...01 दिन, 02 हादसे, सभी सुरक्षित

Image
भंवरगढ़. राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर ढाबे के निकट ग्वालियर से कोटा जा रही निजी बस चालक की लापरवाही से पलटी खा गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल अन्य बस की मदद से गंतव्य की ओर रवाना किया। दुर्घटना में क्लीनर के मामूली चोट आई है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सोमवार देर रात ग्वालियर की ओर से आ रही श्रीनाथ ट्रेवल्स कोटा की बस रात 3 बजे रामपुरिया गांव से पहले ड्राइवर की गफलत एवं लापरवाही से पलट गई। घटना की सूचना कस्बा निवासी त्रिलोक चौधरी एवं मनोज चौधरी द्वारा ग्रामीणों एवं पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच बस में सवार 32 यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित निकाला। दुर्घटना में बस क्लीनर रामभरण निवासी अंता को मामूली चोट आई है। उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया है। यात्री रामेश्वर पुत्र उदयलाल धाकड़ निवासी सौजपुर खानपुर की रिपोर्ट पर चालक के खिलाफ गफलत एवं लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है। इधर दुर्घटना की सूचना के बाद पुलि...

अब शुरू होगी पिलर के लिए खुदाई

Image
बारां. बारां-झालावाड़ रोड रेलवे फाटक (तेल फैक्ट्री ) पर ओवर ब्रिज ( आरओबी ) के निर्माण को लेकर दो दिन से संशय गहराया हुआ है। संवेदक ने तेल फैक्ट्री क्षेत्र में पिएर (पिलर) के लिए खोदे गए गड्ढे को पाटने से लोग भ्रमित हो गए। इस बीच कई लोगों ने यह अफवाह भी उड़ा दी कि ओवरब्रिज का निर्माण रोक दिया गया है। जबकि निर्माण एजेंसी राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट एण्ड कंसट्रक्शन कार्पोरेशन (आरएसआरडीसी) के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क पर पायल टेस्ट के लिए गड्ढे खोदे गए थे। इन्हें टेस्ट के बाद समतल कर दिया गया है। अब पिल्लर की ख्ुादाई का कार्य शुरू होगा। सोमवार रात को इस मार्ग पर लगाए गए कई बेरिकेड्स हटाने व गड्ढों को पाट देने से लोगों में मंगलवार सुबह से निर्माण कार्य रोक देने की चर्चा शुरू हो गई। कई लोगों ने जनप्रतिनिधियों को कोसना तक शुरू कर दिया। ऐसे लोगों का कहना था कि आरओबी के निर्माण से कुछ 'खासÓ के हितों पर आंच आ रही थी। इसके चलते बरसों से चल रही लोगों की इस समस्या के समाधान को बिसरा दिया गया है। जबकि कुछ लोग निर्माण रोकने के लिए नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को जिम्मेदा...

एक पखवाड़े बाद खुलेंगे वैक्सीन के बॉक्स

Image
बारां. जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लम्बे अरसे बाद मंगलवार को वैक्सीन की खेप पहुंची है। इससे पहले 15 सितम्बर को वैक्सीन मिली थी। इसके बाद से वैक्सीनेशन कार्य ठप था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बारां जिले के लिए मंगलवार को करीब 25 हजार वैक्सीन उपलब्ध कराई गई है। पहले यह वैक्सीन जयपुर से झालावाड़ पहुंची। बाद में झालावाड़ से बारां लाई गई। इससे कई दिनों से वैक्सीनेशन कराने की बांट जोह रहे लोगों को राहत मिलेगी। इस वैक्सीन को पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर लगाया जाएगा। अभी जिले में करीब 22 फीसदी लोगों को ही दूसरी डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि फिलहाल संक्रमण सुस्त है। जिले में भी पॉजिटिव मामले नहीं आ रहे है। हालांकि संदिग्ध मरीजों के सेम्पल लेकर जांच तो कराई जा रही है, लेकिन पॉजिटिव नहीं मिल रहे हैं, इससे खासी राहत है। इसके बाद भी लोगों को संक्रमण से बचाव व स्वयं की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर अब और ज्यादा एहतियात बरतते हुए वैक्सीनेशन व मास्क लगाने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अब सब कुछ अनलॉक है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जमा हो रही है। बसों में भी पूरी क्षमता से ...

हथेली से फिसल रहे सोयाबीन के दाने

Image
बारां. इन वर्ष मानसून की दगाबाजी किसानों की उम्मीदों को जिंदा रखने के बाद फिर से धोखा देता नजर आ रहा है। इनदिनों जिले में अचानक बारिश का दौर शुरू हो जाता है, थोड़ी देर बाद धूप निकल आती है। ऐसे में व तो खेतों का गीला सूख रहा और न ही किसान फलियों की थे्रसिंग हो पा रही। अब तेज धूप निकलने के बाद पेड़ों की फलियों में लगे दानों के तड़कने की संभावना बन गई। ऐसे में किसानों को हाथ में आई उपज (जिंस) के दाने हथेली से फिसलने की आशंका बलवती हो उठी है। इसे लेकर किसान खासे चिंतित हैं। पहले इंतजार कराया, फिर कहर बरपाया मौसम विभाग ने जिले में गत जून माह के पहले पखवाड़े में मानसून के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन पूरा जून माह निकल जाने के बाद भी मानसून (कुछ क्षेत्रों को छोड़कर) सक्रिय नहीं हुआ। इस दौरान किसानों ने जैसे-तैसे सोयाबीन समेत खरीफ की अन्य फसलों की छिटपुट बुवाई की। बाद में जुलाई में मानसून के सक्रिय होने पर कृषि विभाग का खरीफ की बुवाई के लिए निर्धारित ३.३६ लाख हैक्टेयर में बुवाई हो गई। इसके बाद जिले में अतिवृष्टि ने सभी फसलों में व्यापक खराबा कर दिया। अगस्त व सितम्बर माह में भी...

अरमानों की जली चिताएं, गांव गमगीन

Image
कवाई. गोरधनपुरा, हनुमतखेड़ा, कासमपुरा व गोरधनपुरा के युवाओं की जयपुर के निकट जहुए हादसे में मौत ने इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में मारे गए 5 रीट अभ्यर्थियों सहित 6 जनों के शवों का यहां रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एंबुलेंस से रविवार तड़के 5 बजे शव पहुंचे। गोरधनपुरा, नयापुरा में जैसे ही सत्यनारायण बैरवा, सुरेश बैरवा व चालक दिलीप मेहता के अलग-अलग 2 शव लेकर एम्बुलेंस में पहुंची। हनुवतखेड़ा, मोठपुर थाना क्षेत्र के कासमपुर व छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के बमोरीघाटा में भी यही हाल रहा। गोरधनपुरा में करीब 9 बजे जैसे ही तीनों शवों की एक के बाद एक अर्थी निकली तो हर कोई स्तबध रह गया। मुक्तिधाम में सुबह 10 बजे तीनों का दाह संस्कार किया गया। कासमपुरा में तेजराज मेघवाल, हनुवतखेड़ा में वेदप्रकाश मीणा व बमोरीघाटा में विष्णु नागर का अंतिम संस्कार किया गया। जताई संवेदना भाजपा के रामपाल मेघवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह, मनजीत सिंह, भाजपा कार्यकर्ता श्याम मेहता, जेपी मित्तल, मनीष शर्मा ने गोरधनपुरा पहुंच कर परिजनों को ढांढस बधाया। मेघवाल ने मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपए...

बारां जिले के इस पवित्र स्थान पर है संस्कारों की पाठशाला

Image
केलवाड़ा. सीताबाड़ी स्थित गायत्री शक्ति पीठ की शुरुआत 1998 में 108 कुंडीय महायज्ञ के साथ हुई थी।जून 2012 में 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ सीताबाड़ी पावन धाम में गायत्री शक्ति पीठ की स्थापना हुई, जो सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी देकर समाज को संबल व दिशा देने का कार्य कर रहा है । स्थानीय शक्तिपीठ द्वारा किए गए कार्य शक्तिपीठ द्वारा 2012-13 में महावृक्षारोपण अभियान चलाकर 580 पौधे ट्री गार्ड सहित लगाए गए। इनमें से 325 पौधे वृक्ष का रूप ले चुके हैं। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा 2015 से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें अब तक 1500 यूनिट रक्तदान हो चुका है। उपखंड का सर्वाधिक 487 यूनिट रक्तदान गायत्री शक्तिपीठ द्वारा केलवाड़ा में रिकॉर्ड किया गया। गायत्री शक्ति पीठ सीताबाड़ी के परिव्राजक हरीश जी देवांगन ने बताया कि किसी भी कार्यकर्ता के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ अन्य सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता के घर जाकर दीपयज्ञ किया जाता है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को दीर्घायु की मंगल कामना की जाती है। केलवाड़ा शक्तिपीठ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के रूप में रामचरण मेहता, रघुवीर मेहता, ल...

छबड़ा थर्मल में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई, निर्वस्त्र किया, देखें वीडियो

Image
बारां। शहर समेत जिले में दो युवकों से मारपीट व उन्हें निर्वस्त्र करने के वीडियो व फोटो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो व फोटो छबड़ा थर्मल पावर प्लांट के हैं, जो शुक्रवार रात के हैं। मामला सार्वजनिक होने के बाद शनिवार को पुलिस हरकत में आई तथा पीडि़त युवकों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। छबड़ा के विधायक प्रतापसिंह सिंघवी का आरोप है कि थर्मल के सुरक्षा गार्ड ने इन युवकों की बेहरमी से पिटाई के बाद इन्हें निर्वस्त्र किया। उन्होंने थर्मल प्रशासन व पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप भी लगाया है। विधायक सिंघवी ने दो युवकों के वीडियो व फोटो जारी करते हुए जानकारी दी कि थर्मल पावर प्लांट प्रशासन ने शुक्रवार रात को सुरक्षा कर्मियों से पहले तो सेवनखेड़ी गांव निवासी जयनारायण लोधा व हनुमतखेड़ा निवासी गिरिराज लोधा की निजी सुरक्षा गाड्र्स से डंडों से बेरहमी से पिटाई कराई। बाद में दोनों युवकों को निर्वस्त्र करा दिया। यह वारदात मानवता को शर्मसार करने वाली है। अब इस मामले को रफा दफा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई...

देर रात तक पहुंचते रहे परीक्षार्थी

Image
बारां. जिले में रविवार को ४० केन्द्रों पर होने वाली अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का बारां पहुंचने का सिलसिला शुरू शनिवार से शुरू हो गया। शाम तक शहर समेत जिले में सैकड़ों परीक्षार्थी पहुंच गए थे तथाा इनके यहां पहुंचने का दौर जारी था।कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों की ओर से इनके आवास व भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने बताया कि परीक्षा दो पारियों में होगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। परीक्षा केन्द्रों पर कानून व शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। परीक्षा को प्रभावित करने वाले अवांछित तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर कोविड के तहत फेस मास्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे एवं परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल ले जाना अनुमत नहीं रहेगा। परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम बृजमोहन बैरवा ने बताया कि जिले में रीट परीक्षा के तहत परीक्षार्थियों के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के तहत रोडवेज बस स्टैण्ड एवं रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क कार्यरत रहेगी। जहां से परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा के बाद गन्...

परीक्षा से पहले प्रशासन व पुलिस की 'परीक्षाÓ

Image
बारां. जिले में रविवार को दो पारियों में होने वाली राजस्थान अध्यापक भर्ती पात्रता परीक्षा (रीट) की सभी तैयारियों को अन्तिम रूप दे दिया गया है। शनिवार को अब तक की गई तैयारियों की जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने परीक्षा के मानक, नियमों के अनुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करते हुए संवेदनशीलता व सजगता के साथ परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने पर जोर दिया। दूसरी ओर परीक्षा के पेपर सम्गन्धित पुलिस थानों में कड़ी पुलिस सुरक्षा में रखे हैं। वे रीट परीक्षा 2021 के तहत केन्द्राधीक्षक, पेपर कार्डिनेटर एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला परिषद सभागार में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उक्त परीक्षा के तहत अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। जिले में सामाजिक संगठनों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों के लिए आवास, भोजन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थी कोविड के तहत फेस मास्क पहनकर नहीं आएंगे, उनको अनुमत नहीं किया जाएगा फेस मास्क के स्थान पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त नया मास्क ...

अभिभाषकों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Image
बारां. जिले के मांगरोल थाने के एसएचओ रामबिलास मीणा को निलंबित करने की मांग को लेकर जिला अभिभाषक परिषद का आंदोलन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय पर दर्जनों अभिभाषकों ने अभिभाषक कार्यालय से एसएचओ मीणा का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष पहुंच कर पुतला जलाया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन व एसपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। अभिभाषक परिषद बारां के अध्यक्ष कमलेश दुबे ने बताया कि बार-बार के आग्रह के बाद भी पुलिस अधीक्षक अभिभाषकों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि एडवोकेट की सहभागिता अपराध में लिप्त नहीं थी। इस मामले में न्यायालय की टिप्पणी भी आ चुकी है। फिर भी पुलिस प्रशासन एसएचओ के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रहा। परिषद की मांग एसएचओ को निलंबित करने की है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हाड़ोती संभाग के समस्त जिलों के बार एसोसिएशन के पदाधिकारी यहां पहुंचे थे। जिन्होंने निर्णय लिया कि जब तक एसएचओ को सस्पेंड नहीं कर देते तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। source https://www.patrika.com/baran-news/advocates-protested-by-sho...

वाह रे नियम...99 वाले रह गए, 36 प्रतिशत वाले मजे ले गए

Image
बारां. यूं तो प्रत्येक बालक बालिकाओ को शिक्षा का कानूनी अधिकार दिया गया है। सरकार भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करती है। लेकिन यह प्रयास धरातल पर सरकारी दावों से इतर हैं। जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 99 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थीयो को प्रवेश नहीं मिला। जबकि 36 प्रतिशत अंक वाले विद्यार्थियों को मौका मिल गया। महाविद्यालय द्वारा 20 सितंबर को बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जारी की गई सूची मैं जब 99 प्रतिशत तक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का नाम नजर नहीं आया तो वे खासे मायूस हो गए। वहीं जिले के आदिवासी सहरिया समाज के छात्र, छात्राओं को आउट राइट एडमिशन प्रक्रिया से अवसर मिल गया। इनका यह है कहना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सह सचिव कोमल मीणा ने कहा कि गत वर्ष भी छात्र छात्राओं के साथ अन्याय किया गया था। परिषद इस प्रक्रिया के खिलाफ जयपुर हाईकोर्ट में शीघ्र ही जनहित याचिका दायर करेगी। महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कहा कि एक ओर तो सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बात करती है। वहीं दूसरी ओर जिले में उच्च शिक्षा के लिए नियमित रूप से शि...

निर्माण के साथ ही शुरू हो गई 'उलझनÓ

Image
बारां. बारां-झरलरवाड़ रोड रेलवे फाटक (तेलफैक्ट्री ) पर अब ओवर ब्रिज के निर्माण को गति देने के लिए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कई जगह निर्माण कार्य प्रगति पर होने के संकेतक लगने से दुपहिया व चारपहिया वाहन वैकल्पिक मार्गों से मार्गों से निकलने रहे हैं। हालांकि अभी दुपहिया वाहनों चालकों को राहत मिली हुई है। रेलवे फाटक से सटकर रेल विभाग की ओर से अंडरपास के निर्माण कराए जाने से आने वाले दिनों में दुपहिया चालकों को जयादा परेशानी नहीं होगी। लेकिन चार पहिया वाहनों को अब शहर में प्रवेश के लिए लम्बी दूरी तय करने होगी। इसके लिए यातायात विभाग नित नए संकेतक लगा रहा है। अब अटरू रोड से आएंगी रोडवेज झालावाड़ से बारां आने वाली रोडवेज की सभी बसें शुक्रवार से अटरू रोड, अम्बेडकर सर्किल, दीनदयाल पार्क व खजूरपुरा तिराहा होते हुए बस स्टैंड आएंगी व जाएंगी। डिपो प्रबंधक सुनीता जैन ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी, लेकिन दीनदयाल पार्क के निकट निर्माण शुरू होने के बाद बसों को कोटा रोड होते हुए बारां डिपो तक लाया व ले जाया जाएगा। जबकि यातायात पुलिस का कहना है शहर में जिस क्षेत्र ...

रिश्वत के करंट का लगा झटका

Image
बारां. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा ग्रामीण की टीम गुरुवार को यहां उद्यान विभाग में नियुक्त सहायक कृषि अधिकारी राजकमल मीणा निवासी करौली को सौर उर्जा कम्पनी के एक डीलर से 17 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के पास कृषि अधिकारी (उद्यान) का भी अतिरिक्त चार्ज था। एसीबी कोटा ग्रामीण की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेरणा शेखावत ने बताया कि कोटा निवासी गौतम सोलर कम्पनी के डीलर रजनीकांत रावत ने गुरुवार को कोटा ग्रामीण एसीबी चौकी पर परिवाद पेश कर शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि उसकी ओर से प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत बारां जिले में 24 किसानों के खेतों पर 5 एचपी सोलर पम्प लगाने का कार्य किया जा रहा था। परिवादी द्वारा किसानों के सोलर पम्प लगाने के बाद कम्पनी को भुगतान किया जाता है। कम्पनी को भुगतान के बाद कम्पनी डीलर (परिवादी) को कमीशन का भुगतान करती है। भुगतान के लिए 24 फाइलें उद्यान विभाग को भेजी गई थी। इसमें से 19 फाइलें कम्पनी को भुगतान के लिए पास कर दी गई तथा शेष पांच फाइले रोक ली गई थी। आरोपी सहायक कृषि अधिकारी राजकमल मीणा ने इन सभी 24 फाइलों के एक हजार रुपए प्रति...

लो जी....इन्होंने कर लिया फैसला, अगर सड़क नहीं नहीं तो वोट भी नहीं

Image
किशनगंज. सोडाना का डांडा व रैबारपुरा तक सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दी है। सोडाना का डांडा निवासी राजकुमार मीणा व मुरारीलाल मीणा ने बताया कि गांव तक जाने को ग्रामीणों को सड़क नसीब नहीं है। बरसात के समय ग्रामीण सड़क नही होने का दंश झेलते हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं देने से नाराज ग्रामीणों ने ग्राम विकास समिति बनाकर रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक गांव सड़क का निर्माण नहीं होता तब तक ग्रामीण भी मतदान प्रक्रिया से दूर रहेंगे। इसको लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार रात्रि को बैठक आयोजित की। बैठक में प्रेम शंकर मीणा सोडाना, सत्यनारायण मीणा, जगदीश गुर्जर, दीपक नागर, आशाराम, शिशुपाल मीणा, सोनू मीणा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। आमतौर पर देखने में आया है कि कई ग्रामीण इलाकों में चुनाव के समय नेताओं द्वारा वादा और घोषणा करने के बाद भी सालों तक काम नहीं होते, ऐसे में किशनगंज उपखंड के ग्रामीणों की यह पहल सराहनीय है। अब शायद वोट की राजनीति करने वालों को ...

ये क्या हुआ...घर से निकलने के दो घंटे बाद हो गई हत्या!

Image
बारां. शहर की लंका कॉलोनी में सोमवार रात एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई। मध्यरात्रि बाद युवक का शव लंका कॉलोनी में मधुवन रिसोर्ट के समीप एरवाल गली में पड़ा मिला। मामले में परिजनों की ओर से सोनिया एरवाल, उसके चाचा जितेन्द्र ऐरवाल, दादा बाबर, बहन ममता व दादी के खिलाफ हत्या कर शव गली में फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मंगलवार दोपहर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना की मंगलवार सुबह से शहर में चर्चा रही। मृतक के रिश्तेदार युवक नितेश प्रजापति ने जिला चिकित्सालय में आरोप लगाते हुए कहा कि मृतक राजकुमार (27) उसके ससुराल खानपुर गया था। वहां से रात करीब दस बजे घर लौटा था। कुछ देर बाद कपड़े बदलकर वापस घर से निकल गया। इसके बाद उसका शव मिला। नितेश ने कहा कि आरोपी सोनिया के परिवार से पहले भी झगड़ा हुआ था। राजकुमार घर से गया उस वक्त उसके पास करीब 25-30 हजार रुपए थे। लड़की ने बताया, वहां शव पड़ा है कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि मृतक के पिता मोतीलाल प्रजापति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में कहा कि सोमवार रात करीब 12 बजे मृतक...

बरसात में भीगते हुए दागे गोल

Image
बारां. जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में त्रिलोक चंद सुवालका स्मृति जिलास्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। खिलाडिय़ों ने बरसात की परवाह न करते हुए बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। फुटबॉल संघ के अध्यक्ष निर्मल माथोडिय़ा ने बताया कि प्रथम क्वार्टर फाइनल हाड़ौती क्लब व पिपलोद के मध्य खेला गया। जिसमें हाड़ौती क्लब विजेता रही। वही सेंट पॉल स्कूल व बारां यूनाइटेड क्लब के मध्य आयोजित मुकाबले में सेंट पॉल ने 6 गोल से एक तरफा जीत दर्ज की। मॉडर्न क्लब अंता व छीपाबड़ौद के मध्य आयोजित मैच में ट्राई बेकर में अंता टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। हाड़ोती क्लब व यादें मां क्लब के मध्य आयोजित मैच में यादें मां क्लब ने तीन गोल से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। सेमीफाइनल व फाइनल मैच आज आयोजन सचिव निरंजन शर्मा व संघ सचिव अब्दुल अजीज ने बताया कि रविवार को प्रात सत्र में सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रथम सेमीफाइनल मैच हाड़ोती क्लब व सेंट पॉल के मध्य होगा। दूसरा सेमीफाइनल यादें मां क्लब व मॉडर्न क्लब अंता के बीच खेला जाएगा। सांय कालीन सत्र में फाइनल मैच खेला जाए...

बारां जिले में फिर बरसी मेहर, मौसम में घुली ठंडक

Image
बारां. शहर समेत जिले में शनिवार दोपहर बाद शुरू हुआ बारिश का दौर रात तक जारी रहा। कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात हुई। कुछ क्षेत्रों में नदी, नालों में उफान आ गया। हरनावदाशाहजी क्षेत्र में तेज बरसात से रामसेतु के ऊपर पानी का बहाव होने से आवागमन अवरुद्ध रहा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक जिले में सर्वाधिक 15 मिमी बारिश छीपाबड़ौद उपखंड मुख्यालय पर दर्ज की गई। जबकि बारां में 4, मांगरोल में 3, छबड़ा व अटरू में 9-9 व किशनगंज उपखंड मुख्यालय पर 2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जिले में गत 1 जून से 18 सितम्बर शाम 5 बजे तक 1145 मिमी औसत बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बारां शहर में बारिश का दौर अपराह्न तीन बजे बाद शुरू हुआ। इससे पूर्व बादलों की आवाजाही से धूप-छांव का दौर चल रहा था। शहर में कुछ देर तेज बारिश होने के बाद रिमझिम फुहारें पड़ती रही। यहां देर रात तक रुक-रुक कर बरसात का दौर जारी रहा। सभी सिंचाई व जलस्रोत लबालब जिले में 19 ऐसे बांध व तालाब हैं, जिनसे रबी की फसलों के लिए पलेवा व सिंचाई होती है। वर्तमान में यह सभी लबालब भरे हुए हंै। पार्वती पिकअप वियर, परवन वेस्ट वियर तथा तुलसां लिफ्ट सिंचाई परियोजना प...

बारां के जंगल में नहीं हो रहा मंगल

Image
बारां. जिले के किशनगंज व शाहाबाद उपखंड स्थित सघन जंगल को भले ही राज्य व केन्द्र सरकारें सेंचुरी का दर्जा देने के प्रस्ताव के धूल नहीं झाड़ रहीए लेकिन प्राकृतिक संतुलन जिले के इस सघन वन क्षेत्र को प्रदेश के रणथम्भौर व पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की कूनो पालपुर सेंचुरी का सुरक्षित कॉरीडोर बनाने की दिशा में मुफीद साबित हो रहा है। वन विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि मौजूदा रफ्तार से शाहाबाद व किशनगंज क्षेत्र में वन्यजीवों की संख्या बढ़ती रही तो आने वाले पांच सालों में यह समूचा क्षेत्र अघोषित रूप से देश में एक और नई सेंचुरी बन जाएगा। शाहाबाद के जंगलों में बरसों से पैंथर की मौजूदगी प्रमाणित हो रही है। मध्यप्रदेश के कूनो पालपुर में पैंथर की मौजूदगी के बाद अब वहां चीते (लैपर्ड) लाने की तैयारियां अन्तिम चरण में हैं तो सवाईमाधोपुर जिले की रणथम्भौर को टाइगर के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। सेंचुरी नहीं तो भी कॉरीडोर बनने से बारां जिले के आदिवासी अंचल व सघन वन क्षेत्र न केवल समृद्ध होगा वरन् यहां के विकास को पंख भी लग जाएंगे। रणथम्भौर और कूनो पालपुर से है बड़ा वन विशेषज्ञ बताते हैं कि के शाहाबाद, किश...

एक देव विमान की शोभायात्रा से पूरी की परम्परा

Image
बारां. शहर में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर दूसरी बार कोरोना गाइड लाइन के नियम आड़े आ जाने से डोल शोभायात्रा नहीं निकली। ऐसे में सभी समाजों के लोगों ने अपने-अपने मंदिरों पर जलवा पूजन की रस्म के बाद महाआरती की। लेकिन इन आयोजनों में भी सीमित संख्या में ही श्रद्धालु शामिल हो सके। इससे लोगों के मन में खासी कसक रही। हालांकि हिंदू अखाड़ा समिति की ओर से प्रतीकात्मक एक देव विमान की शोभायात्रा निकाली। जो डोल तालाब पहुंची, वहां जलवा पूजन की रस्म विधि-विधान से पूरी की गई। बारां की डोल देव विमान यात्रा प्रदेश में ख्यातनाम है। इसमें करीब पांच दर्जन देव विमान होते हैं, जिनके दर्शन व पूजन के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ते हैं। लेकिन लगातार दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के कारण इस पर रोक लगी हुई है। जलझूलनी एकादशी से ही शहर के मांगरोल रोड स्थित मेला मैदान में पन्द्रह दिवसीय डोल मेला भी शुरू होता रहा है। जिला प्रशासन ने राज्य के गृह विभाग के आदेशों का हवाला देकर इस वर्ष भी देव विमान यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में शहर के आराध्य व राजमंदिर श्रीजी भगवान का एक छोटे विमान से परिक्रमण कराया गया ...

मंदिरों में ही होगी जलवा पूजन की रस्म

Image
बारां. शहर समेत जिले में जलझूलनी एकादशी पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। लेकिन इस वर्ष भी बारां शहर में डोल देव विमान यात्रा नहीं निकलेगी। इससे शहर व जिला ही नहीं, दूर-दराज से देवदर्शन को यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु खासे निराश हैं। श्रद्धालु को उत्तीद थी कि इस वर्ष सरकार व प्रशासन शहर के राज मंदिर से भगवान श्रीजी की देव विमान डोल तालाब पहुंचाकर जलवा पूजन की परम्परा को एक साल बाद फिर से शुरू करेगा। लेकिन जिला प्रशासन ने राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी कोरोना गाइड लाइन का हवाला देते हुए एक भी देव विमान निकालने की अनुमति नहीं दी। शहर के आराध्य श्रीजी मंदिर के पुजारी गुरुवार को देव विमान सजाने में जुटे रहे। मंदिर में एक छोटा व एक बड़ा देव विमान सजाया गया है। पुजारियों के अनुसार जिला प्रशासन व देवस्थान विभाग से अभी देव विमान को जलवा पूजन के लिए डोल तालाब ले जाने की अनुमति नहीं मिली है। लेकिन परम्परा के निर्वहन के तहत यह दोनों विमान सजाए गए है। इनमें छोटे विमान से ठाकुरजी का मंदिर परिसर में ही परिक्रमण (परिक्रमा) कराई जाएगी। इसके बाद जलवा पूजन की परम्परा का निर्वहन किया जाएगा। बाद में ठाकुरज...

8 फीट लंबे अजगर ने किया शिकार, देखते ही देखते समूचे हरिण को निगल गया

Image
भंवरगढ़. क्षेत्र के लालापुरा प्लांटेशन में वन्यजीवों की दस्तक से वन कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। भंवरगढ़ कस्बे से 4 किमी आगे राष्ट्रीय राजमार्ग के सहारे स्थित लालापुरा प्लांटेशन का निर्माण 4 वर्ष पहले एनटीपीसी के सहयोग से करवाया गया है। क्षेत्र में वन्य जीव बसेरा करने लगे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण मंगलवार शाम को प्लांटेशन के अंदर देखा गया। यहां एक अजगर ने हिरन का शिकार किया। इसको वहां तैनात कर्मचारियों ने कैमरे में कैद किया। यहां इन दिनों अच्छी बरसात होने के बाद हरियाली परवान पर है। वन्यजीवों की दस्तक ने इसमें चार चांद लगा दिए हैं। वनपाल परुषोत्तम शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को यहां प्लांटेशन के अंदर गश्त के दौरान 8 फुट के अजगर को हिरण का शिकार करते देख वनकर्मी दंग रह गए। घटना की सूचना अधिकारियों को भेजी गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि यहां प्लांटेशन के अंदर 8 फुट के अजगर द्वारा हिरण का शिकार किया गया। सूचना मिलने के बाद उप वन संरक्षक वी चेतन कुमार सहायक वन संरक्षक दीपक कुमार गुप्ता ने सभी वन कर्मियों को वन्य जीव से दूरी बनाकर निगरानी की हिदायत दी। यहां ...

जिंदा हिरण को निगल गया अजगर, सामने आया वीडियो

Image
बारां। जिले के भंवरगढ़ क्षेत्र के लालापुरा प्लांटेशन में एक विशालकाय अजगर द्वारा हिरण को अपना शिकार बनाया है। इस घटना वीडियो सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। वन विभाग कर्मी के सामने देखते ही देखते अजगर ने जिंदा हिरण को शिकार किया और उसे निगल गया। वहां पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारी ने घटना का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इस वन क्षेत्र में नीलगाय, हिरण, चिंकारा, अजगर, जंगली सूअर सहित कई वन्यवीव रहते हैं। दरअसल, भंवरगढ़ कस्बे से 4 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लालापुरा प्लांटेशन का निर्माण 4 साल पहले एनटीपीसी के सहयोग से करवाया गया है। बढ़ते हुए क्षेत्र में वन्य जीव बसेरा करने लगे। वनपाल पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम को गश्त के दौरान लगभग 8 फीट के अजगर द्वारा हिरण का शिकार करते देख दंग रह गया। अजगर ने हिरण को अपने मुंह में दबोच रखा था और धीरे-धीरे निगल गया। कई देर तक यह घटनाक्रम चला। इसका वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर अधिकारी जब तक प्लांटेशन पहुंचे, तब तक अजगर हिरण को पूर निगल चुका था। इस पर वन संरक...

मोतीपुरा हादसा : छठे दिन शाम को मिला दिनेश का शव

Image
छबड़ा. पिछले बुधवार को मोतीपुरा थर्मल पावर प्लांट में ईएसपी ढांचा गिरने से हुए हादसे में दबे भीलवाड़ा ऊंचा निवासी युवक दिनेश मेहता की तलाश के लिए 6 दिनों से चल रहा रेस्क्यू अभियान मंगलवार शाम 5.30 बजे पूरा हुहा। ईएसपी के हॉपर नंबर 5 एवं 6 के बीच लोहे की बड़ी प्लेटों के नीचे दिनेश मेहता का शव बरामद किया गया। यह वही जगह थी, जहां सोमवार को कोटा से आए ट्रेनी डॉग ने दिनेश के दबे होने के इशारे दिए थे। दिनेश का शव मिलने के बाद एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाल प्रशासन के सुपुर्द किया। यहां से युवक के शव को छाबड़ा चिकित्सालय स्थित मोर्चरी में भेजा गया। बाद में मेडिकल बोर्ड से दिनेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। परिजनों द्वारा पहले भीलवाड़ा ऊंचा गांव के रास्ते में एवं बाद में छबड़ा चिकित्सालय पहुंचकर शव लेने से इनका कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई, एफआईआर दर्ज करने एवं मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इस दौरान राजनीतिक दलों के नेता भी वहां पहुंच गए। मामले को देखते हुए यहां पर बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन तैनात कर दिया गया। उपखंड अधिकारी मनीषा तिवारी...

बाइक फिसल रही, रेंग रहे बड़े वाहन

Image
बारां. जरा, संभलकर चलिए...जनाब। यह बारां शहर की सड़कें हैं और इनदिनों इन पर दर्जनों दुपहिया वाहन सवार फिसलते रहते हैं। यह कोई चेतावनी नहीं, हकीकत है। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर गड्ढ़ों ने वाहन चालकों को परेशानी में डाला हुआ है। लेकिन न तो जिम्मेदार महकमों के अधिकारी चेत रहे और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान दे रहे। शहर की चार प्रमुख सड़कें सार्वजनिक निर्माण विभाग व एक सड़क नगर परिषद के अधीन है। कोटा रोड की हालत खस्ता शहर से होकर गुजर रहे सिटी फोरलेन (केन्द्रीय विद्यालय से फतेहपुर रोड तक) की हालत सर्वाधिक खराब है। लगभग १५ किमी लम्बाई में यह मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस रोड पर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर गिट्टियां निकल आई हैं। झालावाड़ व अटरू रोड भी कई स्थानों से उखड़ गया है। बारिश ने मांगरोल रोड की दशा भी खराब कर दी है। यह मार्ग सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीन है। अस्पताल रोड पर कृषि उपज मंडी के समीप की सड़क भी टूट गई है। यह नगर परिषद के अधीन है। शहर में आएदिन हो रहे हादसे कोटा रोड पर रेलवे ब्रिज के निकट विवेकानंद सर्किल के आसपास डामर का नाम निशान तक नजर नहीं आता। शहर का सबसे व्यस्तम ...

दिनेश के परिजन को अब भगवान से है चमत्कार की उम्मीद

Image
छबड़ा. बुधवार रात मोतीपुरा थर्मल पावर प्लांट में इकाई-4 के ईएसपी ढांचा ढहने के बाद दबे दिनेश मेहता को बचाने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, थर्मल टम द्वारा रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। रेस्क्यू करने वाली टीमें 72 घंटे बाद भी दिनेश तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई। हाइड्रोलिक मशीनों, क्रेन, जेसीबी मशीनों, वेल्डिंग कटर के जरिए लगातार एक्सपट्र्स की टीम उन जगहों से ढांचे को तोड़कर दिनेश तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। मुख्य अभियंता तापीय विद्युत परियोजना अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि अभियान को लीड करने के लिए जयपुर से पहुंचे जिनेश जैन प्रोजेक्ट डायरेक्टर, मुख्य अभियंता सिविल मंगल सिंह सहित विशेषज्ञ मौके पर उपस्थित रहे। छबड़ा उपखंड अधिकारी मनीषा तिवारी डीवाईएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत, तहसीलदार जतिन दिनकर भी घटनास्थल पर पड़ाव डाले हुए हैं। धैर्य दे रहा जवाब भीलवाड़ा ऊंचा निवासी श्रमिक दिनेश मेहता के दबे होने के बाद से ही परिजनों का हाल बेहाल है। वे घटनास्थल पर ही डटे हुए हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। चूल्हा भी नहीं जल रहा। श्रमिक दिनेश के भाई चरण सिंह एवं एडवोकेट देवेंद्र कुमा...

यहां बारां के कई घरों पर लटका है करंट का 'खटका'

Image
बारां. कोटा रोड व पटरी पार क्षेत्र में आबादी का विस्तार होता जा रहा है। नई कॉलोनियां विकसित हो रही है तथा लगातार आवासीय भवनों का निर्माण भी हो रहा है, लेकिन विद्युत वितरण निगम की ओर से कॉलोनियों से गुजर रही हाइटेंशन लाइनों को व्यवस्थित नहीं किया जा रहा है। कई घरों के आसपास व घरों के उपर से करंट की लाइनें गुजर रही हैं। लोग जान जोखिम में डालकर बसर कर रहे हैं। इस मामले में प्रभावित लोगों की ओर से विद्युत निगम को भी अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। वर्षों पूर्व सरकार ने भी सूचना मांगी थी। इस पर लाइन शिट करने का तकमीना तैयार भी हुआ था, लेकिन उसके बाद डिमांड नोट जमा नहीं हआ तो मामला अटक गया। हो चुके हैं गंभीर हादसे करीब चार वर्ष पहले ताड़के बालाजी धाम के समीप करीब दस वर्षीय बालक की 33 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। बालक छत पर पतंग लेने गया था। उसी दौरान किसी तरह छत से कुछ फीट ऊंचाई से गुजर रही करंट की लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा मनिहारा तालाब क्षेत्र व नाकोड़ा कॉलोनी में हादसे हो चुके हंै। गणेश कॉलोनी निव...

सरसों की छलांग, मंडी में पहली बार दाम आठ हजार के पार

Image
बारां. स्थानीय कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव मंगलवार को अब तक के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सरसों का एक ढेर 8013 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। सरसों के भाव में आए बपर उछाल से किसान व व्यापारी विस्मित रहे। शुरुआती दौर में सरसों के भाव 4500 रुपए से लेकर 5000 रूपए प्रति क्विंटल के मध्य थे। गत मार्च माह में नई सरसों आना शुरू हुआ था। पीक सीजन में मंडी में करीब 70 से 80 हजार कट्टे तक आवक हुई थी। लेकिन अब आवक मंडी में महज 2000 से ढाई हजार कट्टे हो रही है। वहीं ऑयल प्लांटों की लेवाली डिमांड बढ़ जाने से भावो में ऐतिहासिक रिकॉर्ड उछाल आया है। गत 10 दिनों से 7300 से 7400 के भाव पर बिकती आ रही सरसों ने मंगलवार को 600 रुपए तक बढ़ गए। इससे सरसों का प्रति क्विंटल दाम 8 हजार रुपए को पार कर गया। सरसों के प्रमुख व्यापारी विमल बंसल, मनोज गोयल, बालमुकुंद शर्मा व सतीश खंडेलवाल समेत अन्य व्यापारियों का मानना है कि यह भाव आगे और भी बढ़ सकते हैं। इन भावों को लेकर व्यापारी इसके लिए डिमांड ही नहीं वायदा बाजार को भी कारण मान रहे है। मंडी में सोयाबीन के भाव में भी तेजी रही 8800 से लेकर 9000 रुपए प्रति क्...

सरसों की छलांग, मंडी में पहली बार दाम आठ हजार के पार

Image
बारां. स्थानीय कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव मंगलवार को अब तक के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सरसों का एक ढेर 8013 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। सरसों के भाव में आए बपर उछाल से किसान व व्यापारी विस्मित रहे। शुरुआती दौर में सरसों के भाव 4500 रुपए से लेकर 5000 रूपए प्रति क्विंटल के मध्य थे। गत मार्च माह में नई सरसों आना शुरू हुआ था। पीक सीजन में मंडी में करीब 70 से 80 हजार कट्टे तक आवक हुई थी। लेकिन अब आवक मंडी में महज 2000 से ढाई हजार कट्टे हो रही है। वहीं ऑयल प्लांटों की लेवाली डिमांड बढ़ जाने से भावो में ऐतिहासिक रिकॉर्ड उछाल आया है। गत 10 दिनों से 7300 से 7400 के भाव पर बिकती आ रही सरसों ने मंगलवार को 600 रुपए तक बढ़ गए। इससे सरसों का प्रति क्विंटल दाम 8 हजार रुपए को पार कर गया। सरसों के प्रमुख व्यापारी विमल बंसल, मनोज गोयल, बालमुकुंद शर्मा व सतीश खंडेलवाल समेत अन्य व्यापारियों का मानना है कि यह भाव आगे और भी बढ़ सकते हैं। इन भावों को लेकर व्यापारी इसके लिए डिमांड ही नहीं वायदा बाजार को भी कारण मान रहे है। मंडी में सोयाबीन के भाव में भी तेजी रही 8800 से लेकर 9000 रुपए प्रति क्...

...अचानक चल दी मालगाड़ी और गंवाना पड़ गया पैर

Image
छबड़ा. मोतीपुरा चौकी स्टेशन पर शुक्रवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से पॉइंट्समैन का पैर कट गया। उसे कोटा के निजी अस्पताल भेजा गया। जहां शनिवार को ऑपरेशन किया गया। साथी कर्मचारियों ने बताया कि पॉइंट्स मैन हरिप्रसाद (58) नाइट ड्यूटी पर था। दो से एक नंबर प्लेटफार्म जाने के लिए हरिप्रसाद खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था। तभी मालगाड़ी चल दी। इससे हरिप्रसाद का दायां पैर कट गया। सूचना मिलने पर स्टेशन स्टाफ ने हरिप्रसाद को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हरिप्रसाद को कोटा रैफर कर दिया। इसके बाद हरिप्रसाद को विशाखापट्टनम-भगत की कोठी ट्रेन से कोटा लाया गया। यहां हरिप्रसाद को रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने से यहां डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हरिप्रसाद का पंजा और एड़ी गंभीर रूप से कट-फट गया है। इसके ठीक होने की संभावना नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि मालगाड़ी घटना के कुछ मिनट पहले ही आकर खड़ी हुई थी। गार्ड ने वॉकी टॉकी पर जाम पट्टी क्लियर करने के लिए चालक से गाड़ी को थोड़ा आगे बढ़ाने ...

डांस क्लास संचालक पर बलात्कार का मामला दर्ज

Image
बारां. पुलिस ने शुक्रवार को एक डांस क्लास संचालक के खिलाफ पोक्सो व बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। पीडि़ता ने दोपहर में मां व पिता के साथ पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपी साढ़े पांच माह से उसके साथ बलात्कार कर रहा है। मां का आरोप है कि आरोपी के बलात्कार करने से उसकी पुत्री गर्भवती हो गई। पुलिस ने बताया कि साढ़े तेरह वर्षीय पीडि़ता डांस क्लास में जाती थी। जहां संचालक ने नाबालिग को डरा धमका कर बलात्कार किया। बाद में वह नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा। पीडि़ता की मां के अनुसार पुत्री के गर्भवती होने पर उन्हें पता चला। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीडि़ता का मेडिकल करा लिया गया है। आरोपी युवक फरार है। पुलिस टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं। इस पूरे मामले में पुलिस के विश्वनीय सूत्रों का कहना है कि हमने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही अरोपी को पकड़ लिया जाएगा। source https://www.patrika.com/baran-news/dance-class-operator-accuesd-to-charge-of-rape-7046636/

यहां बारां के कई घरों पर लटका है करंट का 'खटका'

Image
बारां. कोटा रोड व पटरी पार क्षेत्र में आबादी का विस्तार होता जा रहा है। नई कॉलोनियां विकसित हो रही है तथा लगातार आवासीय भवनों का निर्माण भी हो रहा है, लेकिन विद्युत वितरण निगम की ओर से कॉलोनियों से गुजर रही हाइटेंशन लाइनों को व्यवस्थित नहीं किया जा रहा है। कई घरों के आसपास व घरों के उपर से करंट की लाइनें गुजर रही हैं। लोग जान जोखिम में डालकर बसर कर रहे हैं। इस मामले में प्रभावित लोगों की ओर से विद्युत निगम को भी अवगत कराया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। वर्षों पूर्व सरकार ने भी सूचना मांगी थी। इस पर लाइन शिट करने का तकमीना तैयार भी हुआ था, लेकिन उसके बाद डिमांड नोट जमा नहीं हआ तो मामला अटक गया। हो चुके हैं गंभीर हादसे करीब चार वर्ष पहले ताड़के बालाजी धाम के समीप करीब दस वर्षीय बालक की 33 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। बालक छत पर पतंग लेने गया था। उसी दौरान किसी तरह छत से कुछ फीट ऊंचाई से गुजर रही करंट की लाइन की चपेट में आने से झुलस गया था। बाद में उसकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा मनिहारा तालाब क्षेत्र व नाकोड़ा कॉलोनी में हादसे हो चुके हंै। गणेश कॉलोनी निव...

सरसों की छलांग, मंडी में पहली बार दाम आठ हजार के पार

Image
बारां. स्थानीय कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव मंगलवार को अब तक के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सरसों का एक ढेर 8013 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। सरसों के भाव में आए बपर उछाल से किसान व व्यापारी विस्मित रहे। शुरुआती दौर में सरसों के भाव 4500 रुपए से लेकर 5000 रूपए प्रति क्विंटल के मध्य थे। गत मार्च माह में नई सरसों आना शुरू हुआ था। पीक सीजन में मंडी में करीब 70 से 80 हजार कट्टे तक आवक हुई थी। लेकिन अब आवक मंडी में महज 2000 से ढाई हजार कट्टे हो रही है। वहीं ऑयल प्लांटों की लेवाली डिमांड बढ़ जाने से भावो में ऐतिहासिक रिकॉर्ड उछाल आया है। गत 10 दिनों से 7300 से 7400 के भाव पर बिकती आ रही सरसों ने मंगलवार को 600 रुपए तक बढ़ गए। इससे सरसों का प्रति क्विंटल दाम 8 हजार रुपए को पार कर गया। सरसों के प्रमुख व्यापारी विमल बंसल, मनोज गोयल, बालमुकुंद शर्मा व सतीश खंडेलवाल समेत अन्य व्यापारियों का मानना है कि यह भाव आगे और भी बढ़ सकते हैं। इन भावों को लेकर व्यापारी इसके लिए डिमांड ही नहीं वायदा बाजार को भी कारण मान रहे है। मंडी में सोयाबीन के भाव में भी तेजी रही 8800 से लेकर 9000 रुपए प्रति क्...

सरसों की छलांग, मंडी में पहली बार दाम आठ हजार के पार

Image
बारां. स्थानीय कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव मंगलवार को अब तक के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सरसों का एक ढेर 8013 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। सरसों के भाव में आए बपर उछाल से किसान व व्यापारी विस्मित रहे। शुरुआती दौर में सरसों के भाव 4500 रुपए से लेकर 5000 रूपए प्रति क्विंटल के मध्य थे। गत मार्च माह में नई सरसों आना शुरू हुआ था। पीक सीजन में मंडी में करीब 70 से 80 हजार कट्टे तक आवक हुई थी। लेकिन अब आवक मंडी में महज 2000 से ढाई हजार कट्टे हो रही है। वहीं ऑयल प्लांटों की लेवाली डिमांड बढ़ जाने से भावो में ऐतिहासिक रिकॉर्ड उछाल आया है। गत 10 दिनों से 7300 से 7400 के भाव पर बिकती आ रही सरसों ने मंगलवार को 600 रुपए तक बढ़ गए। इससे सरसों का प्रति क्विंटल दाम 8 हजार रुपए को पार कर गया। सरसों के प्रमुख व्यापारी विमल बंसल, मनोज गोयल, बालमुकुंद शर्मा व सतीश खंडेलवाल समेत अन्य व्यापारियों का मानना है कि यह भाव आगे और भी बढ़ सकते हैं। इन भावों को लेकर व्यापारी इसके लिए डिमांड ही नहीं वायदा बाजार को भी कारण मान रहे है। मंडी में सोयाबीन के भाव में भी तेजी रही 8800 से लेकर 9000 रुपए प्रति क्...

...अचानक चल दी मालगाड़ी और गंवाना पड़ गया पैर

Image
छबड़ा. मोतीपुरा चौकी स्टेशन पर शुक्रवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से पॉइंट्समैन का पैर कट गया। उसे कोटा के निजी अस्पताल भेजा गया। जहां शनिवार को ऑपरेशन किया गया। साथी कर्मचारियों ने बताया कि पॉइंट्स मैन हरिप्रसाद (58) नाइट ड्यूटी पर था। दो से एक नंबर प्लेटफार्म जाने के लिए हरिप्रसाद खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रहा था। तभी मालगाड़ी चल दी। इससे हरिप्रसाद का दायां पैर कट गया। सूचना मिलने पर स्टेशन स्टाफ ने हरिप्रसाद को एंबुलेंस की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हरिप्रसाद को कोटा रैफर कर दिया। इसके बाद हरिप्रसाद को विशाखापट्टनम-भगत की कोठी ट्रेन से कोटा लाया गया। यहां हरिप्रसाद को रेलवे अस्पताल पहुंचाया गया। हालत ज्यादा गंभीर होने से यहां डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि हरिप्रसाद का पंजा और एड़ी गंभीर रूप से कट-फट गया है। इसके ठीक होने की संभावना नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि मालगाड़ी घटना के कुछ मिनट पहले ही आकर खड़ी हुई थी। गार्ड ने वॉकी टॉकी पर जाम पट्टी क्लियर करने के लिए चालक से गाड़ी को थोड़ा आगे बढ़ाने ...