पहचाने जाने के डर से पड़ोसी ने साथी के साथ मिलकर की थी हत्या, अधेड़ व्यक्ति की मुर्कियां चुराने
छबड़ा. हरनावदाशाहजी. थाना क्षेत्र के भटगांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मंगलवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। हत्या का आरोपी मृतक का पड़ोसी निकला। इसने मृतक के कानों की मुर्कियां छीनने के मकसद से एक साथी के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह था मामलापुलिस सूत्रों के अनुसार 21 दिसंबर को भटगांव निवासी मुकेश पुत्र किशनलाल मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके काका रामदयाल (50) पुत्र भूरालाल जाति मीणा सुबह छह बजे चाय पीकर खेत पर लेकर चले गए थे। शाम साढ़े छह बजे करीब भैंसें तो घर आ गई, काकाजी नहीं आए। खोजने पर उनका लहूलुहान शव खेत में मिला। उनका मुंह धोती से ढंका था, गले व कानों से खून आ रहा था। कानों की सोने की बालियां टूटी थी। अज्ञात व्यक्ति द्वारा कानों की सोने की बालियां छीनकर ले जाने व मारपीट करने का संदेह होने पर थाने में मामला दर्ज करवाया था। ऐसे कर दी हत्या एसपी राजकुमार चौधरी ने छबड़ा में पत्रकार वार्ता कर हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य डीएसपी तरूणकांत सोमानी, हरना...