Posts

Showing posts from August, 2021

बारां में  'बिजली' का दोतरफा वार, 4 की मौत

Image
किशनगंज. थाना क्षेत्र के स्वरूपुपरा गांव में खेत पर कार्य कर रहे 4 मजदूरों पर मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद मोके पर थानाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा भी पंहुचे। मृतकों के घर पर ही चिकित्सकों की टीम ने पंहुचकर शवों का पोस्टमार्टम किया गया। थानाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि स्वरूपपुरा निवासी काशीराम सहरिया, राजकुमार सहरिया, दिनेश सहरिया, दुधाराम सहरिया सोयाबीन में खरपतवार उखाड़ रहे थे। अचानक मौसम खराब होने के बाद दोपहर 1.30 बजे करीब चारों खेत मे स्थित नीम के पेड़ की ओट में बैठ गए। इस दौरान पेड़ पर बिजली गिर गयी। इससे चारों मजदूर झुलस गए। हादसे में दो मौत हो गई। जबकि घायल दो लोगों को पास ही काम कर रहे अन्य लोगों की मदद से अस्पताल पंहुचाया गया। दुर्घटना में काशीराम और राजकुमार की मौत हुई है। जिला कलक्टर राजेन्द्र विजय ने मंगलवार को जिले के किशनगंज उपखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल होने की सूचना मिलने पर संबंधित उपखंड अधिकारी एवं अधिकारियो...

पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को किया डिटेन

Image
कवाई. मोठपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में भीलवाड़ा नंबर की दो कार से घूम रहे छह संदिग्धों को पुलिस ने सोमवार को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने डिटेन किया है। डिटेन किए गए युवक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। जिनसे पिछले दिनों थाना क्षेत्र में मिले शव को लेकर गहनता से पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार पिछले दिनों मोठपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली परवन नदी में स्टेट हाई-वे के किनारे एक करीब वर्षीय युवती का शव मिला था। जिसकी अब तक भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा जिस दिन लाश मिली उससे पहले नदी की पुल पर भीलवाड़ा नंबर की कार को खड़े देखा था। ऐसे में सोमवार को मोठपुर थाना क्षेत्र के खरखड़ा गांव के ग्रामीणों द्वारा भीलवाड़ा नंबर की एक कार गांव के पास घूमती दिखाई दी। जिसमें चार युवक सवार थे। ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची मोठपुर पुलिस को देखकर युवक कार को लेकर भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन ग्रामीणों की सहायता से पुलिस ने 3 युवाओं को डिटेन कर लिया। चौथा युवक भाग कर निकटवर्ती खरखडा गांव के शमशान के नजदीक एक खेत में छिप गया। वह अन्य दूसर...

वेंटिलेटर छत्तीस और चलाने वाले दो, फिर इलाज कैसे हो

Image
बारां. कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिले मेें भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिनों से तैयारी की जा रही है, लेकिन अब तक वेंटिलेटर का 24 घंटे नियमित संचालन करने के लिए आवश्यक कुशल निश्चेतना विशेष चिकित्सकों (एनेस्थेशिया) का टोटा है। हाल यह है कि जिला चिकित्सालय में करीब 36 वेंटिलेटर उपलब्ध है, लेकिन वेंटिलेटर पर रहने वाले अतिगंभीर मरीजों को संभालने के लिए जिले में मात्र दो कुशल निश्चेतना विशेषज्ञ हैं। जबकि मरीज की श्वसन क्रिया को नियंत्रित करने के लिए निश्चेतना विशेषज्ञ की खास आवश्यकता रहती है। हालांकि जिले में दो और एनेस्थेसिया है, लेकिन उन्होंने सर्टिफिकेट कोर्स ही किए हुए हैं। इससे वे सीजेरियन ही करा सकते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में बड़ी संया में मरीजों को वेंटिलेटर पर रखने की आवश्यकता हुई थी। उस समय सरकार व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से वेंटिलेटर तो उपलब्ध हो गए, लेकिन कुशल विशेषज्ञ एनेस्थेसिया का टोटा होने से अधिकांश वेंटिलेटर का उपयोग तक नहीं हुआ था। इसे देखते हुए सामान्य तौर पर वेंटिलेटर ऑपरेट करने के लिए जिला चिकित्सालय के करीब 50 चिकित्सक व 60 नर्सिंगकर्...

झोलाछाप की करतूत : न डिग्री थी और न ही दवा बेचने का लाइसेंस

Image
बारां. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से गठित चिकित्सा विभाग एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मांगरोल तहसील के रायथल गांव में एक झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की। उसके दवाखाने से नकली दवा के संदेह में दो नमूने भी लिए गए। सीएमएचओ डॉ. सपतराज नागर ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सक तीर्थाशंकर के क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान उक्त चिकित्सक बिना वैध चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधुनिक पद्धति से उपचार करता मिला। टीम के द्वारा पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास कोई डिग्री नहीं है। क्लीनिक पर अवैध रूप से विक्रय करने के लिए एलोपैथिक औषधियां संग्रहित एवं प्रदर्शित की हुई थी। औषधियों के क्रय व विक्रय बिल एवं औषधि अनुज्ञा पत्र ड्रग लाइसेंस भी नहीं मिला। औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र कुमार राठौर द्वारा क्लीनिक पर पाई गई एंटीबायोटिक, शेड्यूल वन की ड्रग व टेरॉयड इत्यादि औषधियों को औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के प्रावधान के तहत जब्त की। एचडी ओके नकली होने की संभावना पर दोषियों के नमूने जांच के लिए गए। उक्त औषधियों के अभिरक्षा आदेश के लिए न्यायालय में आवेदन...

408 करोड़ के बैंक में महज 28 स्थायी कर्मचारी

Image
बारां. सहकारी क्षेत्र में जिले का सबसे बड़ा बारां नागरिक सहकारी बैंक कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। राजस्थान सरकार कर्मचारी भर्ती के नियम-कायदों की जकडऩ में आए इस बैंक का संचालन संविदा कर्मियों के सहारे करना पड़ रहा है। 408.25 करोड़ की कार्यशाील पूंजी वाले इस बैंक के विस्तार को लेकर सरकार पूरी तरह उदासीन है। जबकि जिले का यह एकमात्र ऐसा बैँक है, जो लगातार मुनाफा कमाने के साथ बीत दो-तीन बरसों से जिले का सबसे बड़ा आयकरदाता होने का गर्व हासिल कर चुका है। बारां नागरिक सहकारी बैंक की प्रशासनिक विंग के अलावा जिले में आठ शाखाएं हैं। इनमें तीन अकेले बारां शहर में हैं। जबकि अन्ता, मांगरोल, अटरू, छबड़ा व छीपाबड़ौद में एक-एक शाखा है। इन शाखाओं के सुचारू व व्यवस्थित संचालन के लिए लगभग 90 अधिकारी व कर्मचारियों की आवश्यकता है। लेकिन वर्तमान में बैंक में 28 अधिकारी, कर्मचारी स्थायी रूप से सेवारत हैं। बैंक शाखाओं के कामकाज को सुचारू बनाए रखने के लिए संचालक मंडल ने 28 संविदा कर्मचारी नियुक्त किए हुए हैं। इसके बाद भी सभी शाखाओं में पद रिक्त होने से बैंक का प्रतिदिन का सामान्य कामकाज करना कर्मचारियो...

जाग भी जाओ सरकार, किसान करेंगे बेड़ापार

Image
बारां. जिले में बरसात के दौरान छोटी, बड़ी नदियां पूरे उफान पर रहती हैं। मानसून सत्र में इन नदियों से लाखों क्यूबिक मीटर पानी व्यर्थ बह जाता है। बाद में रबी के सीजन के लिए किसान फसलों की सिंचाई के साथ सैकड़ों गांवों के बाशिंदें जल संकट से जूझते हैं। हाल ही में राज्य सकार ने पार्वती व किशनगंज क्षेत्र की बाणगंगा नदी पर पांच एनिकट बनाने को मंजूरी दी है। लेकिन अगर जिले में ४८३ किमी में बहने वाली ९ बड़ी नदियों के जल के संचय की ठोस योजना अमल में लाई जाए तो प्रदेश के कृषि प्रधान जिलों में शामिल बारां के किसानों को फसल उत्पादन की बड़ी ताकत मिल सकती है। हालांकि जिले से होकर बहने वाली परवन नदी पर परवन वृहद् सिंचाई परियोजना का कार्य चल रहा है। इससे बारां जिले की छह व झालावाड़ व कोटा जिले की एक-एक तहसीलों की करीब २ लाख १ हजार हैक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। परियोजना का बांध झालावाड़ जिले में बन रहा है, लेकिन इसका सर्वाधिक लाभ बारां जिले के किसानों को ही मिलेगा। जिले में हैं 19 छोटे, बड़े बांध जल संसाधन विभाग के अधीन जिले में 18 छोटे, बड़े बांध के अलावा पार्वती व परवन नदियों पर 3 पिकअप वियर हैं। ...

सड़क किनारे खड़े फ्लाई ऐश टैंकर में घुसा ट्रोला, 8 घंटे तक हाइवे जाम

Image
सड़क किनारे खड़े फ्लाई ऐश टैंकर में घुसा ट्रोला, 8 घंटे तक हाइवे जाम छबड़ा. क्षेत्र से निकलने वाले धरनावदा स्टेट हाईवे 51 पर घट्टा की घाटी पर सड़क किनारे खड़े खराब फ्लाई ऐश टैंकर में मंगलवार सुबह ट्रोला अनियंत्रित होकर जा घुसा। इससे टैंकर चालक एवं खलासी गंभीर घायल हो गए। बापचा थाना अधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि सुबह बजे हुई इस घटना में सवाई माधोपुर से छबड़ा प्लांट की ओर जाते हुए ट्रोले ने घट्टा की घाटी पर रात में खराब हुए रामगंजमंडी के टैंकर को सामने से टक्कर मार दी। इसके बाद चालक जगदीश गंभीर घायल हो गया। ट्रोले का चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची बापचा पुलिस एवं राहगीरों की मदद से जगदीश को प्राथमिक उपचार के लिए जेपला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां से उसे कोटा रैफर कर दिया गया। बापचा थाना अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है देर शाम तक जाम आमने-सामने की भिड़ंत के बाद स्टेट हाईवे 51 छबड़ा-धरनावदा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। छोटे वाहन गांव से होकर निकल गए, लेकिन बड़े वाहन नहीं निकल पाए। सुबह 8.30 बजे से बंद हुआ आव...

राजयोग में आया रक्षाबंधन का त्योहार, शुभ संयोगों की बयार

Image
बारां. भाई-बहन के अटूट स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर इस वर्ष विशेष शुभ संयोग बन रहा है। राखी का त्योहार राजयोग में आएगा तथा भद्रा नहीं रहने से पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि शनिवार को शाम सात बजे प्रारंभ हो रही है, जो कि 22 अगस्त शाम 5.32 बजे तक रहेगी। रविवार के दिन धनिष्ठा नक्षत्र का पडऩा विशेष फलदायी माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार रक्षाबंधन पर पडऩे वाले विशेष शुभ संयोग में से पहला संयोग धनिष्ठ नक्षत्र के साथ शोभन, गज केसरी व राजयोग रहेगा। जो इस दिन की शुभता में वृद्धिकारक रहेंगे। इन योगों के चलते राखी बंधवाना भाई की सुख समृद्धि की वृद्धि करता है दूसरा इसी दिन हर कार्य के लिए शुभ माने जाने वाला शोभन योग का संयोग बन रहा है। ये दोनों ही संयोग शुभ फलदायी है। हर साल रक्षाबंधन पर अशुभ माने जाने वाली भद्रा का प्रभाव रहता है। लेकिन इस बार भद्रा नहीं है। सुबह से शाम तक शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती हैं। बहनें रविवार को दिनभर किसी भी मुहूर्त में रक्षा सूत्र बांध सकतीं हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रावण की बहन ने भद्रा काल मे ही...

दो जिंदगियों पर ऐसे भारी पड़ गया शॉर्टकट

Image
बारां. अटरू रोड भूलभूलैया चौराहा के समीप बुधवार दोपहर कार की भिड़न्त से बाइक सवार दो जनों की मृत्यु हो गई। बाइक सवार मृतक महिला-पुरूष छबड़ा थाना क्षेत्र के रीछड़ा गांव से बारां शहर में आ रहे थे, लेकिन शहर में प्रवेश से पहले ही गंभीर हादसा हो गया। बाइक सवार डिवाइडर के कट से निकलकर अचानक मुख्य लाइन पर आ गया। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया तथा पुरुष का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा। कोतवाली से जिला चिकित्सालय पोस्टमार्टम कराने पहुंचे सब इंस्पेक्टर नवल शर्मा ने बताया कि रीछड़ा गांव निवासी चौथमल धाकड़ किसी काम से बाइक से बारां आ रहा था। वहीं, गांव की ही महिला शांतिबाई ऐरवाल भी दवा लेने के लिए बारां आ रही थी। रास्ते में चौथमल मिल गया तो वह भी उसके साथ बारां आने के लिए सवार हो गई थी। फोरलेन से शहर में प्रवेश करते समय बाइक चालक ने डिवाइडर से कट पार कर मुख्य सड़क पर आया ही था कि पीछे से कोटा की ओर से आ रही आ रही तेज रफ्तार कार की जोरदार भिड़न्त से दोनों घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में जांच के बाद महिला शांति...

8 माह का इंतजार और 36 मिनट की तकरार

Image
बारां. नगरपरिषद में नवगठित कांग्रेस बोर्ड की पहली बैठक हंगामेदार रही। नवनिर्वाचित पाषदों का माल्यार्पण कर स्वागत करने के बाद मात्र बीस मिनट ही बैठक हुई। शहर के लोगों की समस्याओं व नवगठित बोर्ड की आगामी योजनाओं के बारे में तो बात भी शुरू नहीं हुई कि प्रतिपक्ष के नेता पार्षद दिलीप शाक्यवाल ने ऐजेण्डा में शामिल तीसरे विषय जोनल डवलपमेंट प्लान का अनुमोदन पर विचार प्रकट करते हुए आपत्ति जताना शुरू कर दिया। उनके साथ ही युवा महिला पार्षद तरूणा सुमन व अन्य पार्षद खड़े हो गए। विपक्ष के तेवर देखते हुए बजट का अनुमोदन कराया गया। सत्ता पक्ष के पार्षदों ने हाथ खड़े कर बजट सहमति देते हुए वर्ष 2021-22 के लिए एक अरब 52 करोड़ 17 लाख 20 हजार रुपए का बजट अनुमोदित किया। इसका विरोध जताते हुए भाजपा पार्षदों ने टेबल कुर्सियां पलटना शुरू कर दिया। शोर शराबा के बीच ही सभापति ज्योति पारस ने सभा समाप्ति की घोषणा कर दी। पहली बैठक कुल 36 मिनट ही चल सकी। पांच मिनट ही चर्चा बैठक निर्धारित समय दोपहर तीन बजे के स्थान पर तीन बजकर सात मिनट पर शुरू हुई तथा 3.43 बजे सभापति ने सभा समाप्ति की घोषणा कर दी। करीब 36 मिनट चले ...

बरसात के बाद अब बीमारियों ने घेरा

Image
बारां. जिले में लगातार बारिश का दौर जारी रहने से इसका असर लोगों की सेहत पर होने लगा है। स्वास्थ्य खराब होने से लोग अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं। इससे अस्पतालों में भी भीड़ उमड़ रही है। यहां जिला चिकित्सालय में मंगलवार को उपचार-परामर्श लेने पहुंचने वाले मरीजों से ओपीडी का आंकड़ा दो हजार के पार पहुंच गया। इससे चिकित्सकों को दिखाने के लिए लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि बारिश के कारण मौसमी बीमारी होने से मरीजों को भर्ती करने की नौबत नहीं आ रही है। इससे आईपीडी की संख्या कम है। बहुत कम लोगों को भर्ती करना पड़ रहा है। जिला चिकित्सालय में मंगलवार शाम तक करीब 135 मरीजों को भर्ती किया गया। बारिश थमने से राहत शहर समेत जिले में बीते करीब दस दिनों में पहली बार दिनभर बारिश बंद रही तो अब तक वायरल, खांसी, जुकाम व बुखार आदि बीमारियों का घरों पर उपचार ले रहे मरीज भी घरों से निकल कर चिकित्सालय पहुंच गए। इसके अलावा रविवार को साप्ताहिक अवकाश व सोमवार को सरकारी अवकाश होने के कारण भी दो दिनों से सामान्य मरीज नहीं पहुंच रहे थे। इससे भी ओपीडी में चिकित्सा परामर्श लेने के लिए पहुंचने वालों की स...

ट्रक चालकों पर बनाया पानी से भरे फोरलेन हाई-वे से वाहन ले जाने का दबाव

Image
केलवाड़ा. कस्बे से गुजर रहे फोरलेन हाईवे पर कई जगह बाढ़ का पानी है। ऐसे में यहां से गुजरना सुरक्षित नहीं। शुक्रवार को भी बाढ़ के जो हालात बने उसमें लगभग 1 किमी तक का जाम लग गया था। इस दौरान हाईवे पूरी तरह बंद रहा। पुलिसकर्मियों ने हाईवे को खोलने व जाम हटाने के चक्कर में वहां मौजूद ट्रक चालकों से यातायात चालू करने को कहा। पानी के होते हुए कोई भी वाहन चालक खतरा उठाने को राजी नहीं हुआ। कई चालकों का आरोप है कि पुलिस ने जबरदस्ती वाहन निकालने के लिए वाहन चालकों से बदसलूकी भी की। इस दौरान कई ड्राइवर उस वार्ड में गाड़ी निकालने के लिए राजी नहीं हुए। केलवाड़ा थाना अधिकारी ने जबरदस्ती कर गाडिय़ों को बाढ़ के पानी से होकर निकालने का दबाव बनाया। एक ट्रक चालक के साथ बदसलूकी भी की गई। ट्रक चालक ने बताया कि साहब मेरी गाड़ी में लाखों रुपए का माल है मैं रिक्स नहीं उठा सकता मैं पानी कम होने पर गाड़ी निकाल लूंगा। मगर थाना अधिकारी के दबाव के चलते ड्राइवर के हौसले पस्त होते नजर आए। source https://www.patrika.com/baran-news/the-pressure-on-the-truck-drivers-to-take-the-vehicle-from-the-water-6994934/