Posts

Showing posts from July, 2023

OMG !! क्या आप जानते है...बारां जिले में प्रतिदिन 80 करोड़ रुपए का हो रहा डिजीटल भुगतान

Image
बारां. देश में सरकार की कैशलेस अर्थव्यवस्था के तहत आसान इंटरनेट की उपलब्धता ने भुगतान के तरीके में क्रांति का सूत्रपात किया है। इसके साथ ही डिजीटल लेनदेन का दायरा भी बढ़ा है। अब लोग जेब में नकद राशि नहीं रखते, एक तरह से यह आसान भी है। हर छोटे-बड़े भुगतान के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर फोन से ही भुगतान किया जाता है। देश में डिजिटल बैंकिग की शुरुआत 1990 के दशक के अन्त में हुई। हालांकि 1999 में इंटरनेट शुल्क घटने और बढ़ती जागरुकता से इसे लोकप्रियता मिलने लगी। प्रदेश में कैशलेस लेनदेन में बढ़ोतरी होने के साथ ही बारां जिला में डिजीटल लेनदेन लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिले में प्रतिदिन औसत 80 करोड़ का ऑनलाइन व डिजीटल 0000 भुगतान हो रहा है। कितने समय में कितना हो सकता है लेनदेन बैंकिग सूत्रों के अनुसार पेटीएम यूपीआई के माध्यम से एक घंटे में अधिकतम पांच लेनदेन और एक दिन में अधिकतम 20 लेनदेन की सीमा निर्धारित की गई है। वहीं गूगल-पे के माध्यम से एक लाख रुपए से अधिक ट्रांसफर नहीं किया जा सकता। वीजा कार्ड सभी ऑनलाइन और डिजीटल लेनदेन के लिए अधिकांश व्यापारियों द्वारा स्वीकार्य कार्ड है। डेबिट...

जिले में कई जगह बरसात, बादल छाने से मौसम सुहाना

Image
बारां. जिले में शुक्रवार को कई जगह बरसात हुई। जिले में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। इस दौरान बारां शहर में दो बार फुहारें गिरी। इसके अलावा जिले के मांगरोल, अंता, पलायथा, बामला में बारिश हुई। जलवाड़ा में गुरुवार रात एक कच्चा घर ढह गया। बादल छाए रहने से गर्मी और उमस का असर कम रहा। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले दिन के मुकाबले कम है। तेज बरसात के बाद रामपुरा जागीर सहरिया बस्ती में भरा पानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालियां अवरुद्ध होने से आई समस्या भंवरगढ़. कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में बरसात का दौर शुरू हो गया। पानी की पर्याप्त निकासी नहीं होने से की वजह से तेज बरसात में जलभराव हो रहा है। रामपुरिया जागीर में यहां बनाई नालियों की 10 वर्ष में एक बार भी सफाई नहीं हुई है। शुक्रवार को बरसात के बाद सहरिया बस्ती में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। तेज बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोराजी की सारण पर बने एनिकट पर 6 इंच की चादर चलने लगी। source https://www.patrika.com/baran-news/rain-in-many-places-in-the-district-weather-ple...

आधा सावन बीता, फिर भी दामन रीता

Image
बारां. मानसून की बेरुखी ने जिले के लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, जिले के अधिकांश बांध व तालाब अभी रीते हैं। जिले में कुल 18 बांध व तालाब हैं, जिनसे किसानों को रबी की फसलों के पलेवा व सिंचाई के लिए पानी मिलता है, लेकिन अभी इनमें दो-तीन बांध ही गले तक भरे हैं। मानसून के सक्रिय नहीं होने से खरीफ की फसलों पर तो संकट गहराने ही लगा है, किसानों की चिंता अब रबी की फसलों की बुवाई व सिंचाई को लेकर अधिक है। कई क्षेत्रों में सोयाबीन मांग रही पानी जिले के कई क्षेत्रों में एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से सोयाबीन समेत खरीफ की अन्य फसलें कुम्हलाने लगी है। इन क्षेत्रों में बांध व तालाबों से नहरों में जल प्रवाह शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी इन बांध व तालाबों से रबी की फसलों के लिए ही पानी देने के प्रावधान का हवाला देते हुए कह रहे है कि अभी इनमें पानी की इतनी आवक भी नहीं हुई कि जलप्रवाह शुरू किया जा सके। गोपालपुरा, अहमदी व उम्मेदसागर ही भरे जिले में कुल 18 छोटे, बड़े तालाब व बांध हैं, जिनसे सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होता है। इनमें अभी गोपालपुरा, अहमदी व उम्मेदसागर ...

OMG : चोरी के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा, चोरों और परिजनों में जमकर चले लाठी-गंडासे, 8 घायल

Image
छबड़ा. कोली मोहल्ले के एक घर में बुधवार देर रात आधा दर्जन चोर घुस गए। जाग हो जाने पर परिजनों ने दो चोरों को पकड़ लिया। इन्हें छुड़ाने के लिए बाहर खड़े चोर भी लाठियां लेकर टूट पड़े और चोरों व परिजनों के बीच जमकर ल_-गंडासी चले। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। साथ ही परिवार के 6-7 जने भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच कंजरों को डिटेन कर लिया है। यह है मामला कस्बे के वार्ड 24 में रहने वाले पूर्व पार्षद गुलाबचंद सुमन के पुत्र भूपेंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि बुधवार रात 12.30 बजे चार नकाबपोश उसके कमरे में घुस आए और टेबल पर रखे चार हजार रुपए, आईडी, एटीएम कार्ड चुरा लिया। बक्सों को खोल कर सामान चोरी करने लगे। इस बीच उसकी पत्नी जाग गई तो भूपेंद्र ने उन्हें ललकारा। चोरों ने उसको पकड़ लिया और लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। चिल्लाने पर उसके पिता, चाचा राधेश्याम, दानमल व गोविंद, दीपक, राकेश, भवानीशंकर आदि आ गए। इन लोगों ने दो चोरों को पकड़ लिया। साथियों को छुड़ाने के लिए आस-पास छुपे दो-तीन कंजर और आ गए और लाठी, गंडासियों से हमला बोल दिया। सिर में गंडासे की चोट लगने से दीपक बेह...

गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना : जिले में 81245 लाभार्थियों को 3.48 करोड़ रुपए मिले

Image
बारां. प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत देने के लिए शुरू की गई इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव एक बार फिर से गुरुवार को जिला परिषद सभागार भवन में आयोजित किया गया। जिसमें इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के लाभार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए लाभार्थियों से संवाद का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, विधायक पानाचंद मेघवाल, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस, अतिरिक्त जिला कलक्टर एसएन. आमेटा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा भी मौजूद रहे। लाभार्थी उत्सव में जहां प्रदेश में 36 लाख लाभार्थियों को 155 करोड़ से अधिक की राशि खातों में ट्रांसफर की गई। बारां जिले में 81,245 लाभार्थियों को तीन करोड़ 48 लाख की राशि खातों में स्थानांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों के खाते में बटन दबाकर एक साथ सब्सिडी की राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। योजना के तहत राज्य सरकार एलपीजी गैस के बीपीएल एवं उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं...

इधर बढ़ाओ कदम, आमदनी में दिखेगा दम

Image
बारां. राजस्थान हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट की ओर से बुधवार को कृषि विभाग के आत्मा भवन में आयोजित विजिट ऑफ शिप जायका टीम के अधिकारियों ने उत्पादन एवं विपणन गतिविधियों समेत प्रोसेसिंग को लेकर विशेष दिशा निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के अनुभव भी जाने। कार्यशाला में फल तथा सब्जी ग्रुप के कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जायका प्रोजेक्ट के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. उमेश बाबू ने कहा कि कृषकों को पुरानी पद्धति से नई पद्धति में लाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। कृषक बाजार की मांग व समय के अनुरूप यदि उत्पादन करेगा तो वह अधिक से अधिक लाभ ले सकेगा। अभी भी किसानों की मानसिकता पुरानी पद्धति पर होने के कारण नुकसान उठाना पड़ जाता है। हालांकि अब किसानों की मानसिकता बदलने लगी है। अभी यहां शुरुआत है, इसमें किसानों को मार्केटिंग सर्वे व विजिट भी करवाई जाती है। ताकि उनको बाजार की डिमांड तथा विपणन का अनुभव मिल सके। इस दौरान कई किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किए। मिलता है 75 प्रतिशत अनुदान जापान इंटरनेशनल कॉरपोरेशन एजेंसी की ओर से विभिन्न गतिविधियों पर तथा प्रोसेसिंग यूनिट पर 50 प्रतिशत एवं कृषि विभाग की ओ...

मीणा समाज ने 4 घंटे जाम किया स्टेट हाइवे

Image
कवाई.गऊघाट. बमोरी के समीप सोमवार को कांग्रेसी नेता पर हुए हमले के विरोध में मंगलवार को मीणा समाज ने स्टेट हाइवे पर 4 घंटे तक धरना देकर जाम लगाया। वे आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे अटरू उपखंड अधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों के साथ समझाइश कर बुधवार शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर बुधवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तार नहीं हुई तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बमोरी गांव के समीप चाचा-भतीजे के साथ हुई हत्या की कोशिश वाली घटना के बाद वे दोनों इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती हैं। घटना के बाद दूसरे दिन भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित मीणा समाज के लोगों ने मंगलवार को मोठपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्टेट हाइवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर पहुंचे अटरू उपखंड अधिकारी दिनेश बालोत, पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवं...

वीडियो : पार्वती में आया उफान, टापू पर फंसे तीन चरवाहों को सुरक्षित निकाला

Image
बारां. मध्यप्रदेश में हुई बारिश के बाद वहां के भोपाल बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यह पानी पार्वती नदी में आया। इससे शनिवार शाम नदी में उफान आ गया। इसके चलते जिले में दो जगहों पर नदी के बहाव में तीन लोग अपने मवेशियों के साथ फंस गए। इनमें से एक किशनगंज थाना क्षेत्र में अमलावदा गांव के समीप जंगल में बकरियां चराने गए दो चरवाहे शामिल थे। इसके अलावा बारां तहसील के कोटड़ीसुंडा गांव की भैरूपुरा चौकी में एक चरवाहा पानी के बहाव में फंस गया। देर शाम प्रशासन और पुलिस को सूचना मिलने के बाद किशनगंज में रेस्क्यू टीम व पुलिस पहुंच गई थी। भैरूपुरा में रविवार सुबह बचाव दल पहुंचा। रविवार को दोनों जगहों से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर तीनों चरवाहों और बकरियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बचाव दल ने किए दो सफल ऑपरेशन उपाधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि अमलावदा गांव के चार लोग बकरियां लेकर जंगल में चराने के लिए गए थे। इनमें दो चरवाहे तो शाम होने से पहले ही वापस गांव लौट गए थे। इसके बाद अचानक नदी में उफान आ गया। इससे निवासी पप्पू बैरवा व देवकिशन सहरिया और उनके मवेशी वहीं फंस गए। बाद में वे जंगल म...

national mango day : मल्लिका, रसपुरी, बंगनपल्ली, हिमसागर... कभी खाया क्या?

Image
बारां. फलों के राजा आम का नाम नाम आते ही मुंह में पानी भर आता है। जिले में चार दशक पहले तक हजारों की संख्या में आम के पेड़ हुआ करते थे, लेकिन अब इनमें से दस फीसदी पेड़ भी शेष नहीं बचे। वर्तमान में उद्यान विभाग जिले में करीब पांच हजार से अधिक आम के पेड़ मौजूद होने का दावा करता है। अब यह पेड़ खेतों की मेढ़ आदि पर ही नजर आते हैं। जिले में आम का एक भी बगीचा अभी अस्तित्व में नहीं है। देश में आम की कई प्रजातियां उपलब्ध हैं, मगर लोगों को कुछ ही का स्वाद पता है। बगीचा लगाने का किया था प्रयास किशनगंज क्षेत्र के दीगादपार गांव में किसान संदीप शर्मा ने करीब तीन वर्ष पूर्व 80-90 बीघा में करीब 3 हजार आम के पौधे लगाकर बगीचा तैयार करवाया था। इस पर लाखों का खर्च हुआ, लेकिन क्षेत्र में रोजड़ों (नीलगायों) ने इन पौधों को पनपने से पूर्व ही नष्ट कर दिया। काफी प्रयास के बाद महज पौने तीन सौ पौधे ही शेष बच पाए। पूर्व में बारां व क्षेत्र में देशी आम ही बिक्री के लिए लाया जाता था। इसे किसान घासफूंस की पाळ लगाकर पकाते थे। जबकि वर्तमान में आम को रसायन प्रक्रिया से पकाया जाता है। लेकिन समय के साथ साथ अब बाहरी...

ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलटी, मची चीख पुकार, एक की मौत

Image
किशनगंज. थाना क्षेत्र के महरावता गांव से शुक्रवार को खेडली बरूनी की ओर महिला श्रमिकों से भरकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली असन्तुलित होकर पलट गई। इस दौरान उसमें सवार डेढ दर्जन से अधिक महिलाएं ट्रॉली के नीचे दब गई। दुर्घटना के दौरान ट्रॉली के डाले की चपेट मे आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी समेत 5 मजदूर गम्भीर घायल हो गए। इन्हें रेफर किया गया है। हादसे में कुल 18 लोग घायल हुए हैं। मच गई चीख-पुकार अचानक हुई दुर्घटना से चीख पुकार मच गई। खेतों मे काम कर रहे लोगों ने ट्रॉली के नीचे दबी महिलाओं को बाहर निकाला। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की किशनगंज पुलिस मौके पर पंहुची। एएसआई राजेन्द्र ने बताया कि दुर्घटना में 18 महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से महरावता निवासी गायत्री पत्नी राजेन्द्र कुशवाह (40) की मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया। जबकि ममता, जानकी बाई, राधाबाई दिनेश कुशवाह, इन्द्रराज को गम्भीर हालत में रेफर किया गया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। source https://www.patrika.com/baran-news/baran-patrika-baran-ne...

ITR FILE : सबकुछ ऑनलाइन है, इसलिए सावधानी से भरें आयकर रिर्टन, घबराएं नहीं

Image
बारां. आयकर विभाग के पास पूरी जानकारी रहती है। किस व्यक्ति के पास कितने बैंक खाते हैं? पोस्ट ऑफिस में कितनी राशि जमा है? वेतन, पेंशन या दूसरे माध्यमों से आय व उस पर मिल रहा ब्याज। अब हर चीज ऑनलाइन नजर आती है। इसलिए इनकम टैक्स रिटर्न सावधानी से भरें। घबराने की जरूरत नहीं है। इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। केन्द्र सरकार व आयकर विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी लोगों को 31 जुलाई 2023 से पहले-पहले तक अपना आयकर रिटर्न जरूर फाइन कर देना होगा। अगर आप टैक्स भरने के दायरे में आते हैं और इसके बावजूद भी समय पर आईटीआर नहीं भरेंगे तो आपको जुर्माना देना होगा। केंद्र सरकार द्वारा आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की संभावना बहुत कम दिखाई दे रही है। इसलिए अगर आप टैक्सपेयर हैं, तो बिना वक्त गंवाए अपना आयकर रिटर्न दाखिल कर दें। आईटीआर फाइल करने में सबसे बड़ी समस्या होती है कि कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी? यदि आपको भी यही ङ्क्षचता सता रही है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। फॉर्म-16 है सबसे जरूरी पाठकों की सुविधा के लिए राजस्थान पत्रिका ...

Rajasthan Election: खर्च की दरें तय, मिठाई की रेट कम, फूलों के हार की ज्यादा, चाय दर 5 रुपए

Image
बारां/पत्रिका न्यूज नेटवर्क। Rajasthan Assembly Election 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग की ओर से आदर्श आचार संहिता के तहत जारी चुनाव खर्च को लेकर 100 से अधिक वस्तुओं व कार्यों की दरें तय की गई है। तय दरों में रोचक बात यह है कि जहां 100 एमएल चाय की एक प्याली का दाम 5 रुपए तय किया गया है तो फूलों के एक हार की दर एक हजार रुपए दर्शाई गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर के दिशा निर्देशानुसार आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाए जाने के लिए राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा चुनावी व्यय के लिए विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की दरो का निर्धारण करने एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विचार विमर्श करने के लिए जिले के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियो के साथ 13 जुलाई को उप निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। उप निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी उपस्थित राजनीतिक दलों से संबधित प्रतिनिधियों की भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2023 के दौरान निर्वाचन व्यय पर नियंत्रण के दृष्टिगत राजनीतिक दलों द्वारा व्यय किए जाने वाले विभिन्न आइटम्स की जिला...

पार्वती नहर से छलकी थी हाड़ोती में सबसे पहले 'खुशहालीÓ

Image
बारां. देश की आजादी से 65 बरस पहले बारां जिले में नहरी सिंचाई तंत्र शुरू हो गया था। 1882 में पार्वती नहर के रूप में शुरू यह तंत्र अब 141 वर्ष का हो गया है। पार्वती नदी के किशनपुरा बंधा से डायवर्जन प्रणाली से शुरू किए गए इस तंत्र से किशनगंज, बारां व मांगरोल तहसील के 57 गांवों की 12547 हैक्टेयर जमीन सिंचित होती है। इसे तत्कालीन कोटा रियासत की पहली नहर होने का गौरव भी प्राप्त है। यह उस जमाने की तकनीक का नायाब नमूना है, जब न तो विशेषज्ञ अभियंता थे और न ही नहरी तंत्र को विकसित करने के लिए पर्याप्त संसाधन थे। कोटा सीएडी का नहरी तंत्र भी देश की आजादी के बाद शुरू हुआ था। हालांकि रियासतकालीन दौर में झालावाड़ के हरिश्चंद्र सागर से डीजल पम्प से पानी लिफ्ट कर नहरी तंत्र की शुरुआत हो गई थी। इसके लिए झालावाड़ के पूर्व शासक ने इंग्लैंड से डीजल पम्प मंगवाया था।पांच माह तक रहता है जल प्रवाह इस नहर में मानसून सत्र के आगाज के साथ ही जलप्रवाह शुरू हो जाता है, जो नवम्बर माह तक सतत रूप से जारी रहता है। इससे किसानों को खरीफ के लिए तो पूरा पानी मिलता ही है, रबी के लिए भी पलेवा का बंदोबस्त हो जाता है। इस नहर...

सोयाबीन की बंपर बुवाई की उम्मीद

Image
ग्रेडिंग करके बोया सोयाबीन युवा प्रगतिशील किसान महावीर मालव ने बताया कि उन्होंने ग्रेडिंग करके सोयाबीन की बुवाई की है। किसान ने बुवाई से पहले मैनकोज़ेब से सोयाबीन के बीज को उपचारित भी किया। जिससे बुवाई के बाद बीज खराब ना हो और ना ही दीमक आदि लगे। किसान ने 22 किलो बीज प्रति बीघा के अनुसार बुवाई की है। पानी के निकास वाली चिकनी दोमट भूमि सोयाबीन के लिये अधिक उपयुक्त होती है। जिन खेतों में पानी रुकता हो, उनमें सोयाबीन न लें। ग्रीष्मकालीन जुताई 3 वर्ष में कम से कम एक बार जरूर करनी चाहिये। प्रमाणित बीजों का प्रयोग बारिश की फसल होने के कारण सोयाबीन में सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है। सोयाबीन में खरपतवार होने पर निराई-गुड़ाई जरूर करवाते हैं। यदि खेत में खरपतवार खत्म नहीं हो, तो खरपतवार नाशक का छिड़काव भी करते हैं। सोयाबीन की फसल को इल्लियों से बचाने के लिए प्रमाणित दवाओं का ही प्रयोग करते हैं। किसान महावीर का कहना है कि पूरी फ सल के दौरान आए खर्चे को निकालने के बाद लगभग 10,000 से 12,000 रुपए तक की बचत हो जाती है। जितेंद्र नायक — बडग़ांव source https://www.patrika.com/baran-news/soyab...

पत्नी को भगाकर ले जा रहा था प्रेमी, पति को पता लगा तो दोस्तों के साथ मिलकर किया बुरा हाल

Image
बारां जिले के छबड़ा कस्बे की ईश्वरलेन कॉलोनी से विवाहिता को भगाकर ले जा रहे प्रेमी को पति व उसके साथियों ने रास्ते में रोककर पीट ड़ाला। पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर पति सहित उसके साथियों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ईश्वरलेन कॉलोनी निवासी बीना पत्नी राजू मेहरा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 20 जून को बिना बताए चली गई थी। 9 जुलाई को उसके छबड़ा थाने में बयान हुए थे और बयान देकर अपनी मर्जी से झनझनी निवासी सुरेश कुमार पुत्र बद्रीलाल लोधा के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ईदगाह चौराहे से छीपाबड़ौद की तरफ जा रहे थे। यह भी पढ़ें : दुल्हन के साथ नहीं जाएगी सहेली, ना प्री-वेडिंग शूट, ना शादी में बजेगा बैंड, लगेगा 11 हजार का जुर्माना, पढ़ें ये नए प्रतिबंध अदालत की तरफ से मोटरसाइकिल पर उसका पति राजू, रामभरोस पुत्र दशरथ मेहरा, लखन पुत्र नेनकराम, जगमोहन मीणा आए और हमारी मोटरसाईकिल रोक ली और हमारे साथ लकड़ी से मारपीट की। source https://www.patrika.com/baran-news/in-baran-lover-taking-wife-away-so-husband-beat-lover-so-wife-filed-report-against-hus...

Good News: बारां से Bisalpur पहुंचेगा पार्वती और कूल नदी का पानी, इन 10 जिलों के सैकड़ों गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ

Image
Bisalpur Dam: बरसों पुरानी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत राजस्थान के दस जिलो में बारां से पानी पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के महलपुर तथा रामगढ़ में बांध निर्माण किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण में करीब 14 हजार 500 करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी। इसके लिए करीब 2 हजार करोड़ की निविदाएं भी जारी कर दी गई है। प्रदेश के 13 जिलों की इस परियोजना में प्रथम फेज में 10 जिलों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इन जिलों को मिलेगा लाभ: इस योजना के तहत राजस्थान के बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, दौसा, जयपुर, अजमेर, टोंक, अलवर फीडर चैनल से पानी पहुंचाया जाएगा। जिससे सैकड़ों गांवों के लाखों परिवारों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। 13 जिलों की इस परियोजना में अभी करोली, धौलपुर तथा भरतपुर को शामिल नहीं किया गया है। जिले के महलपुर में पार्वती नदी पर बनने वाले बांध की क्षमता 258 मिलियन क्यूबिक मीटर तथा रामगढ़ में कूल नदी पर बनने वो बांध की क्षमता 45 मिलियन क्यूबिक मीटर की होगी। ऐसे पहुंचेगा परियोजना का पानी: फीडर के माध्यम से पानी रामगढ़ से महलपुर जाएगा। महलपुर से नौनेरा बांध में जा...

राजस्थान के इस जिले में नदी-नाले उफान पर घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

Image
Monsoon Weather Update: बारां जिले में पिछले कुछ दिनों से मानसूनी बारिश का दौर जारी है। जिले के जलवाड़ा, केलवाड़ा, समरानियां, कस्बाथाना आदि जगह पर मेघ मेहरबान रहे। बारिश से कई नदी-नालों में उफान आ गया तो कई जगह घरों और दुकानों में पानी भर गया। घरों में घुसा पानी बारां के समरानियां कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुककर जोरदार बारिश हुई। जिससे नदी-नालों में उफान आने से घरों-दुकानों में पानी घुस गया और वाहनों का आवागमन भी बंद हो गया। यह भी पढ़ें : ALERT: मानसून के कहर में अब राजस्थान, इन जिलों में बाढ़ का खतरा, 15 जुलाई से भारी बारिश अब 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम - 14 जुलाई - अलवर,बारां, भरतपुर,चित्तौड़गढ़, दौसा,धौलपुर, झालावाड़, करौली,कोटा, प्रतापगढ़ और सवाईमाधोपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। - 15 जुलाई - अलवर, बारां,भरतपुर,बूंदी,दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर, टोंक जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। - 16 जुलाई - बारां, भरतपुर, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाईमाधोपुर में भारी बारिश व अलवर, चित्तौड़गढ़ व टोंक जिले में बारिश का यलो अल...

पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-मरने के बाद तो इंसाफ दिला दीजिए साहब

Image
छबड़ा (बारां)। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। मृतक ने थानाधिकारी को मृत्यु पूर्व लिखे पत्र में पत्नी व उसके प्रेमी को फांसी देने की मांग की है। सीआई छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह सबजेल के पीछे एक युवक मृत अवस्था में मिला। उसकी शिनाख्त नटवर (43) पुत्र रामकिशन शर्मा निवासी कांसल हाल छबड़ा के रूप में की गई। नटवर की पत्नी पिछले कुछ दिनों से उससे अलग रह रही थी। पत्नी के वियोग में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। उसके भाई ईश्वर शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। कांसल निवासी नटवर पुत्र रामकिशन शर्मा सपरिवार छबड़ा में रहकर काम करता था। 11 जून को उसकी पत्नी नीतू घर का सारा सामान डबल बेड, फ्रिज, सोफा सेट, बर्तन व सोने-चांदी के जेवरात सहित उसके बच्चों को भी साथ ले गई और प्रेमी के साथ रहने लगी। नटवर ने पुलिस थाने के माध्यम से समझाइश का प्रयास किया। परंतु बात नहीं बनी तो प्रेमी ने भी नटवर को गुंडों से पिटवाने की धमकी दी। यह भी पढ़ें : कार की टक्टर से बाइक...

मसम अपडट: यल और ऑरज अलरट जर कछ दर म इन 12 जल म हग झमझम बरश

Image
weather update rajasthan राजस्थान में सोमवार को जयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर और सीकर समेत 26 जिलों में मानसून मेहरबान रहा। झमाझम बारिश होने से प्रदेश में कई जगह नदी और नाले उफान पर आ गए और बांध भर गए। भारी बारिश से पाली का दूसरा बड़ा हेमावास बांध, सिरोही का सबसे बड़ा वेस्ट बनास और अणगौर बांध ओवरफ्लो चल रहे हैं। झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के बागोरा की डूंगर की ढाणी में बना एनीकट टूटने से आस-पास के खेतों में पानी भर गया। मौसम विभाग की ओर से कुछ जिलों के लिए यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और बारां जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है। साथ ही एक या दो दौर तेज वर्षा के होने की संभावना है। वहीं अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, राजसमंद, उदयपुर, सवाईमाधोपुर, पाली, कोटा और धौलपुर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। भीलवाड़ा में सोमवार शाम करीब डेढ़ घंटे तक झमाझम बरसात हुई। इससे सड़कें तलैया बन गई तो नाले उफन गए। सुबह आठ से शाम छह बजे तक भीलवाड़ा में 62 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। इधर, प...

OMG!! 25 लख रपए हग खरच तब हटग शहर स गदग क पहड

Image
बारां. शहर के बाहरी प्रमुख मार्गों पर लगे कचरे के ढेरों को शीघ्र ही हटए जाने के लिए नगरपरिषद ने कवायद शुरू कर दी है। अब इन प्रमुख मार्गों के किनारे लगे कचरे के ढेरों से मुक्ति मिलने की संभावना बलवती हो गई है। शहर में निकलने वाले कचरे को नगरपरिषद की ओर से कई बरसों से बरसात के समय अटरू रोड स्थित मेट्रो चौराहा के समीप सड़कों के किनारे, मांगरोल रोड पर करमाजी की बावड़ी के समीप तथा झालावाड़ रोड पर आईटीआई के समीप डाला जा रहा था। जिसके चलते इन स्थानों पर कचरे के पहाड़ बन गए। शहर के स्थानों पर करीबन 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरा पड़ा हुआ है। जिसमें सर्वाधिक कचरा अटरू रोड के मेट्रो चौराहे के समीप सड़को किनारे पड़ा है। जिसमें सर्वाधिक कचरे के ढेरे अटरू रोड स्थित मेट्रो चौराहे के आसपास की सड़कों पर फैला हुआ है। यहां पर करीबन 18 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर लगे हैं। झालावाड़ रोड पर 7.5 हजार क्यूबिक मीटर तथा मांगरोल रोड पर 7 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर सड़कों पर फैले हैं। कचरे के अनुमान के लिए करीब दो माह पूर्व कोटा की एक सर्वेयर कम्पनी के माध्यम से सर्वे करवाया गया था। अटरू रोड पर लगे कचरे के ढेर...

#monsoon effect : बरश स उफन गई कसबथन क पलक नद

Image
बारां. शहर समेत जिलेभर में शुक्रवार को आसमान पर बादल छाए रहे। वहीं अंता सहित कुछ क्षेत्रों में बरसात हुई। दोपहर को धूप निकलने से उमस भरा वातावरण रहा। साथ ही अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अन्ता में 13 एमएम, शाहाबाद में 3 एमएम बरसात हुई साथ ही शहर में शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। गुरुवार रात शाहाबाद में 16 एमएम, छबड़ा में 13 एमएम तथा छीपाबड़ौद में 2 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा। हवा में नमी का प्रतिशत 85 रहा। हवा की गति 20 किमी प्रतिघंटा रही। आधे घंटे की बारिश में घरों के सामने भरा पानी अंता. कस्बे के वार्ड नंबर 1 में नीलकंठ कॉलोनी बरडिया बस्ती में महज आधे घंटे की बारिश में ही घरों के सामने भर गया। ऐसे में सवाल ये उठता है कि लगातार बारिश होने की स्थिति में बस्ती वालों को घरों में पानी भी भर सकता है। स्थानीय वार्ड निवासी रजनीकांत वालों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वार्डवासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को लिखित में भी अवगत करा दिया, लेक...

बजर क चल : तरक स आयत खलन पर सथनय पसतदन क भव धडम

Image
छबड़ा. हाड़ौती संभाग में पोस्तदाना के भाव में लगातार गिरावट आने के कारण किसानों व व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। तुर्की से माल आने के कारण पोस्तादाने में फिलहाल तेजी की कोई संभावना नजर नहीं आ रही हैं। प्रमुख ब्रोकर ओमप्रकाश बजाज ने बताया कि तुर्की से पोस्ता आयात नहीं होने के कारण भाव में भारी उतार-चढ़ाव आया। इस वर्ष अप्रैल में नया माल एक लाख रुपए प्रति क्विंटल से शुरू होकर बाद में 80 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह कर मई में 90 हजार रुपए होकर जून में भारी उछाल आया। इससे दाम एक लाख 10 हजार रुपए तक पहुंच गया। इस वर्ष प्रकृति प्रकोप से फसल में नुकसान होने कारण माल की आवक कम हुई। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। गत वर्ष तुर्की से पोस्तादाना आने पर प्रतिबंध हटने के बाद माल आने के कारण भाव में काफी गिरावट आई। पोस्तादाने के भाव डेढ़ लाख से घटकर एक लाख रुपए रह गया। गत वर्षों में भी आयात खुलने से भाव 60 हजार से घटकर 30 हजार रुपए रह गए थे। फिर से प्रतिबंध के कारण गत साल अप्रैल में नए माल का भाव 80 हजार रुपए ङ्क्षक्वटल से शुरू होकर डेढ़ लाख तक पहुंच गया था। इससे किसानों ...

OMG : बर म य कय हआ! वशव रकरड त बन गय मगर अटक गए चर करड रपए

Image
बारां. राज्य सरकार की ओर से सामूहिक विवाह को बढ़ावा देने को लेकर दावे तो खूब किए जा रहे हैं, लेकिन इसके प्रोत्साहन पर नियमों का हवाला देते हुए कंजूसी बरती जा रही है। हाल ही में बारां शहर में हुए ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन में फेरे लेने वाली बेटियों की प्रोत्साहन राशि में नियमों का पेंच फंस गया है। करीब दो हजार बेटियों को विवाह पर मिलने वाली करीब चार करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि सम्मेलन में जोड़ों को लेकर नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बना था। इस आयोजन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया था। इन नियमों से पेंच सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से सामूहिक विवाह अनुदान योजना के तहत सम्मेलन में कम से कम 10 और अधिकतम 500 जोड़ों को अनुदान देने का प्रावधान है। सम्मेलन में वधु को 21 हजार व आयोजक संस्था को प्रति वधु 4 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि महिला अधिकारिता विभाग देता है। यहां बारां शहर में गत 26 मई को करीब 2200 जोड़ों का सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ था। इस कारण नियमानुसार 500 बेटियों को ही अनुदान मिल स...

#beware in monsoon : सवधन! फन उठन लग ह वषधर

Image
हकीम पठान बारां. बारिश से यहां-वहां जल भराव होने लगा तो बिलों में दुबके रहने वाले जीव जन्तु भी बाहर निकल रहे हैं। कुछ तो खेत खलिहानों में ओर कुछ आबादी क्षेत्र में पहुंचकर आमजन के लिए खतरा साबित हो रहे है। जिले में आए दिन सर्पदंश के मामले सामने आने लगे है। पिछले दस दिनों के दौरान ही जिले में करीब एक दर्जन लोग सर्पदंश के शिकार हो चुके है। इनमें से एक महिला की तो मृत्यु तक हो गई। यों तो प्रति वर्ष इस तरह के मामले आने से लोग इलाज पर भरोसा जताने लगे है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में अभी भी जागरूकता की कमी है। यहां झाड़-फूंक और टोने-टोटके जान पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले सप्ताह 26 जून को निकटवर्ती कलमंडा गांव में रामी बाई उर्फ रामनाथी मेघवाल (55) को खेत पर काम करते सर्प दंश से मृत्यु हो गई। रामी बाई के पुत्र अशोक का कहना है कि उसकी मां को शाम करी साढ़े 5-6 बजे काले सांप ने काट लिया था। यह बात उसकी मां ने बताई थी। इसके बाद गांव में देवता के चबूतरे पर धोक व पूजा के लिए कुछ देर रुके ओर सीधे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मां नहीं बची। खतरा महसूस हुआ तो फिर नहीं छोड़ेगा चिकित्सकों के अनुसार बार...

#denger : कभ भ गर सकत ह खतरनक तरक स झक बजल क खभ

Image
जलवाड़ा. बराना हाइवे पर आधा दर्जन से अधिक विद्युत खतरनाक तरीके से झुके हैं। इसयसे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। अरनिया गांव से बराना तक सड़क के दोनों ओर कई विद्युत पोल झुके हुए हैं। बारिश में जोरदार हवाएं चलने से विद्युत पोलो के गिरने या तार टूटने का अंदेशा रहेगा। वहीं छजावा रेलवे स्टेशन की फाटक के निकट सड़क के आरपार बिजली की लाइन गुजर रही है। सड़क के दोनों ओर के पोल झुके हुए हैं। ये कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकते हैं। अरनिया, मुंडला बिसोती, हरनावदा, बहादुरगंज के माळ में भी करीब दो दर्जन विद्युत पोल झुके हुए हैं। इसी प्रकार बजरंगगढ़ व जलवाड़ा के माल में भी कई विद्युत पोल झुके हुए हैं तथा विद्युत तार भी खेतो में करीब छह फीट नीचे तक आ रहे हैं। ऐसे में ट्रैक्टरों से हंकाई-जुताई सहित फसल बुवाई के दौरान सावधानी पूर्वक कार्य करना पड़ता है। अन्यथा विद्युत आपूर्ति बंद करवानी पड़ती है। शिकायत को बिजली विभाग कर रहा अनसुना अरनिया में सब ग्रिड स्टेशन बनने व इससे संबंधित पिपलोद,अरनिया, देंगनी जागीर, मुंडला बिसोती सहित अन्य गांवों में विद्युत लाइन दी गई है। जिसमें बराना मार्ग व पिपलोद मार्ग पर द...

य त हद ह गई : शहर म घट बद रह बजल हत रह पसन स लथपथ

Image
बारां. जिला मुख्यालय की विद्युत आपूर्ति शनिवार को फिर लंबे समय से बाधित रही। इस दौरान शहर के लोग उमस से पसीना-पसीना होते रहे, उन्होंने विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों समेत जिले के जनप्रतिनिधियों को भी जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि निगम के अधिकारियों को शहर के डेढ़ लाख लोगों की मंत्री के निर्देशों की परवाह नहीं करते। वहीं निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए तीन जीएसएस पर चार ब्रेकर लगाए गए हैं। जिससे गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के साथ ही बार बार होने वाली ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए ही आपूर्ति रोकनी पड़ी। निगम सूत्रों ने बताया कि शहर में बिजली आपूर्ति में बार बार ट्रिपिंग होने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही थी। जेवीवीएनएल के सहायक अभियन्ता शहर शिवशंकर नागर ने बताया कि विभिन्न जीएसएस पर पहली बार यह बेक्रर लगाए गए हैं। जिससे सप्लाई, स्टोरेज करने, गुणवत्ता पूर्ण सप्लाई देने तथा फाल्ट आने की स्थिति में उपकरण भी सुरक्षित रहेंगे। साथ ही फॉल्ट जल्दी आपरेट हो पाएंगे। शहर की बिजली आपूर्ति शाम को करीब 4 बजे से गुल हुई जिसके चलत...