जिले में कई जगह बरसात, बादल छाने से मौसम सुहाना

बारां. जिले में शुक्रवार को कई जगह बरसात हुई। जिले में सुबह से ही काले बादल छाए रहे। इस दौरान बारां शहर में दो बार फुहारें गिरी। इसके अलावा जिले के मांगरोल, अंता, पलायथा, बामला में बारिश हुई। जलवाड़ा में गुरुवार रात एक कच्चा घर ढह गया। बादल छाए रहने से गर्मी और उमस का असर कम रहा। जिले में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। यह पिछले दिन के मुकाबले कम है। तेज बरसात के बाद रामपुरा जागीर सहरिया बस्ती में भरा पानी
राष्ट्रीय राजमार्ग पर नालियां अवरुद्ध होने से आई समस्या
भंवरगढ़. कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में बरसात का दौर शुरू हो गया। पानी की पर्याप्त निकासी नहीं होने से की वजह से तेज बरसात में जलभराव हो रहा है। रामपुरिया जागीर में यहां बनाई नालियों की 10 वर्ष में एक बार भी सफाई नहीं हुई है। शुक्रवार को बरसात के बाद सहरिया बस्ती में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात हो गए। तेज बरसात के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोराजी की सारण पर बने एनिकट पर 6 इंच की चादर चलने लगी।



source https://www.patrika.com/baran-news/rain-in-many-places-in-the-district-weather-pleasant-due-to-cloud-cov-8400113/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां