अधिकारियों ने संवेदक से कहा, अब कराओ निर्माण शुरू
बारां. जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं। राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी (राजमेस) ने बुधवार को जयपुर में हुई उच्च स्तरीय बैठक में संवेदक की ओर से प्राचार्य निवास व आचार्य क्वाटर्स में की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) व निर्माण प्रोजेक्ट रिपोर्ट (सीपीआर) को मंजूरी दे दी है। निर्माण एजेंसी आरएसआरडीसी ने अब संवेदक से निर्माण कार्य शुरू कराने को कहा है। वहीं, दूसरी ओर राज्य के खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने भी जयपुर में सीएमओ में पत्र दिया है। इसमें सीएम गहलोत से बारां के मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने का आग्रह किया गया है। भाया के साथ बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल भी थे। जयपुर में हुई राजमेस की बैठक में मौजूद रहे बारां मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी व कोटा मेडिकल कॉलेज के आचार्य डॉ. सीपी मीना ने बताया कि नई संवेदक फर्म ने मेडिकल परिसर में बनाए जाने वाले प्राचार्य आवास व आचार्य क्वाटर्स की डिजाइन में बदलाव के लिए अनुमति चाही थी। इसे लेकर जयपुर में आयुक्त राजमेस डॉ. पृथ्वीराज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिसमें प्राचा...