भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ जिताने का आह्वान
छबड़ा. भाजपा कार्यालय में देहात मंडल की कार्यसमिति की संयुक्त बैठक रविवार को प्रदेश प्रतिनिधि हिम्मतसिंह सिंघवी व वरिष्ठ नेता रामपाल मेघवाल के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसमें पार्टी को मजबूती प्रदान करने आदि पर चर्चा की गई।
देहात मंडल अध्यक्ष अशोक गौड़ ने बताया कि बैठक का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश गेरा, भंवरलाल वर्मा व जिला मंत्री मेघराज गुर्जर उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करते हुए केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद करें।
सभी कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ बूथ को मजबूत करना है। क्योंकि बूथ जीता तो चुनाव जीता इस लक्ष्य को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को कार्य करना है। हम सभी को गर्व है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान-सम्मान देश विदेश में बढ़ा है।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र गुर्जर, एसटी मोर्चा अध्यक्ष भोलाराम मीणा, ओबीसी मोर्चाध्यक्ष कन्हैयालाल गोस्वामी, महामंत्री ऋषभ नागर, मोहनलाल नागर, निरंजन शर्मा, जिला परिषद सदस्य फूलसिंह मीणा, गोपाललाल नागर, उपाध्यक्ष सुंदरलाल गाडरी, मंडल मंत्री भवानीशंकर शर्मा, राधेश्याम भील, देवकिशन मालव, निरंजन गुर्जर, कन्हैयालाल गोस्वामी, भगवान नागर, श्रीकिशन मीणा, महामंत्री महेंद्र मीणा निपानी, रमेश गाडरी, लड्डूलाल मीणा, केदारलाल मेरोठा, शिवचरण मीणा, राजमल मीणा, रमेश बैरागी, हरिप्रसाद मीणा, नवल शर्मा, हेमराज मीणा घट्टा, बाबूलाल गौड़, अरुण भार्गव, मुकुटबिहारी अहीर, जमनालाल सेन, कजोड़ मीणा, राधेश्याम वैष्णव, हेमराज मीणा पचपाड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
source https://www.patrika.com/baran-news/meeting-of-bjp-workers-for-future-reference-7659768/
Comments
Post a Comment