Posts

Showing posts from September, 2023

जिले की धरती उगलने लगी पीला सोना

Image
बारां. जिले में सोयाबीन की कटाई व थ्रेसिंग के जोर पकड़ने के साथ ही रबी की प्रमुख फसल सरसों की बुवाई का दौर भी शुरू हो गया है। सोयाबीन का औसत उत्पादन 16 से 18 क्विंटल तक हो रहा है, जो ढाई से तीन क्विंटल प्रति बीघा है। कृषि अधिकारियों के अनुसार कई क्षेत्रों में चार क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से भी हो रहा है। किसान मौसम का मिजाज देखते हुए खेतों में थ्रेसिंग के बाद सोयाबीन बेचने के लिए मंडी पहुंच रहे हैं। व्यापारी जिंस में नमी होने से भाव भी कम लगा रहे हैं, हालांकि इनदिनों गत वर्ष की तुलना में यह भाव ठीक है। उधर, दूसरी ओर जिन किसानों ने खरीफ में फसल की बुवाई नहीं की थी, वे अब रबी की फसल सरसों की बुवाई में जुट गए हैं। कृषि अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में खेतों में पर्याप्त नमी होने से शाहाबाद व नाहरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार शाम तक करीब पांच हैक्टेयर भूमि में सरसों की बुवाई हो गई है। इतना रहा सोयाबीन का उत्पादन कृषि अधिकारियों के अनुसार सोयाबीन का प्रति बीघा औसत उत्पादन ढाई से तीन क्विंटल प्रति बीघा तक हो रहा है। कुछ इलाकों में चार क्विंटल प्रति बीघा तक हो रहा है। बनते, बिगड़ते मौसम के ...

20 मिनट के बारिश-अंधड़ ने मचाई तबाही, मंडी में 25 लाख का नुकसान

Image
बारां. शहर में गुरुवार को करीब आधे घंटे तक तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने खासी तबाही मचाई। एक तरफ मंडी में बारिश से खुले में रखी ङ्क्षजस बह गई, दूसरी ओर डोल मेला स्थल पर तेज अंधड़ से टेंट-कनात उड़ गए। अचानक बदला मौसम सुबह से दोपहर तक तो मौसम साफ था। अचानक दोपहर एक बजे बाद बादल छा गए तथा देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश का दौर आधा घंटे से भी अधिक समय तक चला। जिला बाढ़ नियन्त्रण कक्ष पर इस अवधि में 16 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से मंडी में नीलामी के लिए लगाई गई ढेरियों से ङ्क्षजस बह गई। मंडी व्यापारियों के अनुसार करीब 25 लाख रुपए का नुकसान का अनुमान है। वहीं डोल मेले में अफरा-तफरी मच गई। यहां पुलिस चौकी के निकट पेड़ की डालियां टूट गई। डोल मालाब की पाळ पर पुलिस चौकी के समीप पेड़ टूट गया। इससे एक जवान को हल्की चोट लगी। हालांकि शहर में बारिश के थोड़ी ही देर बाद फिर से धूप निकल आई तथा शाम को वापस बादल छा गए। निचले इलाकों में जल भराव शहर के प्रताप चौक समेत कई निचली बस्तियों में बरसाती पानी जमा हो गया। स्टेशन रोड पर तल भराव होने से वाहन चालकों समेत व्यापारियों को ख...

विघ्नहर्ता भगवान गणेश को खुशी-खुशी किया विदा

Image
बारां. जिले में अनंत चतुर्दर्शी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ, के जयकारों के साथ गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर के अधिकांश पांडालों से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए गाजे-बाजे के साथ पार्वती नदी के पावन तट पर ले जाई गई। नदी के उफान पर होने से पुलिस लवाजमा अनहोनी को टालने के लिए मुस्तैद रहा। पुलिस जवानों ने उत्साहित युवकों को नदी के बहाव से पहले ही रोक दिया। प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव का समापन हो गया। शहर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पांडाल सजा कर विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना का दौर गणेश चतुर्थी से शुरू हो गया था। सामूहिक पांडालों के अलावा घर-घर घट स्थापना की गई थी। गणेश महोत्सव को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था। ऐसे में बच्चे बप्पा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए पास स्थित पवित्र सरोवरों में पहुंचे तथा भगवान गणेश से सुख, समृद्धि की कामना कर उनकी प्रतिमाओं को विसर्जित किया। इसके अलावा जिले के मंडोला, अटरू, मोठपुर, कवाई, किशनगंज, सीसवाली, सारथल, केलवाड़ा, गऊघाट, मऊ, मांगरोल, देवरी, नाहरगढ़, कस्बाथाना, बमोरीकलां, जलवा...

इस जिले में 15-20 मिनट की बारिश ने किसानों और व्यापारियों को पहुंचाया लाखों रुपए का नुकसान

Image
बारां. Heavy Rain In Rajasthan: महज 15 - 20 मिनट की तेज हवा के साथ हुईं बारिश ने शहर की कृषि उपज मंडी समेत डोल मेले में लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। जहां एक और कृषि उपज मंडी में हजारों कट्टे सोयाबीन व उड़द भीग कर खराब हो गई वही सैकड़ो कट्टे जींस पानी के साथ नाले में बह गई। जैसे ही पानी रुका किसान और हम्माल जिंसों को समेटते नजर आए। कृषि उपज मंडी में गुरुवार को करीब 14000 कट्टे सोयाबीन तथा 11000 कट्टे उड़द समेत अन्य जिंसों की आवक हुई थी जिसके चलते काफी जिन्स तो शैडो के अंदर थी। लेकिन अधिकतर आधे से ज्यादा माल शैडो के बाहर था। अचानक हुई बरसात से व्यापारी व किसानों की माने तो करीब 25 से 30 लख रुपए का नुकसान मंडी में हुआ है। किशनगंज क्षेत्र के किसान व घनश्याम नागर मिसाई का करीब 90 कट्टे उड़द भीगी कर खराब हो गया। वहीं से आधे से ज्यादा पानी में बह गया। वहीं श्यामपुरा के किसान बद्रीलाल अहीर के करीब डेढ़ सौ कट्टे सोयाबीन के भीग कर खराब हो गए। जिसमें से दर्जनों कट्टे सोयाबीन पानी के साथ बह गई। कई किसानों की जींस भीग कर खराब हुई तो कई किसानों की बेकार नाले में चली गई वहीं व्यापारियों ने भी सूख...

हाडोती के ख्यातनाम डोल मेले का शुभारंभ, शोभायात्रा निकलना शुरू

Image
बारां. जलझूलनी एकादशी पर आयोजित होने वाले 17 दिवसीय डोल मेले का शुभारंभ मंगलवार को हो गया। इससे पहले हवन और पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद जिला प्रमुख उर्मिला जैन, विधायक पानाचंद मेघवाल ने डोलमेला तालाब की पाल पर 25.25 करोड़ रुपए के सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर बीसूका क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामचरण मीणा, नगर परिषद सभापति ज्योति पारस, आयुक्त ब्रजेश राय आदि मौजूद रहे। इसके बाद मंत्री प्रमोद भाया बाइक चलाते हुए सीधे डोलमेला रंगमंच पर चल रहे कार्यक्रम के दौरान पहुंचे। यहां पर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि मेले आपसी सद्भाव भाईचारे का संदेश देते हैं। लंबे अरसे से डोल मेला तालाब उपेक्षित था। जनता की लगातार मांग थी कि इसका विकास किया जाए। इसके बाद डोल मेला तालाब का प्रथम चरण का 25.25 करोड़ की लागत से पहले चरण का सौंदर्यीकरण करवाया गया। वहीं इसके दूसरे चरण में 50 करोड़ के विकास कार्य कराए जाएंगे। अतिथियों का नगर परिषद सभापति ज्योति पारस उपसभापति नरेश गोयल नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय आदि ने...

राजस्थान के इस जिले में डेंगू का कहर, 34 केस में से 33 स्क्रबटायफस पॉजिटिव

Image
बारां. Dengue Alert: प्रदेश के विभिन्न जिलों की तरह अब बारां जिले में भी डेंगू बुखार पैर पसारने लगा है। लगातार लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पताल और जांच केन्द्रों पर भीड़ रहने लगी है। हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग की टीमे गांव और गली मोहल्लों में सर्वे कर रही है ओर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन बार-बार रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहने से यहां-वहां जल भराव हो रहा है। इससे घरों के आस-पास मच्छर पनप रहे है ओर डेंगू फैला रहे है। जिले में सितम्बर माह के बीते 22 दिनों में डेंगू के 34 नए पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इसी तरह स्क्रबटायफस के भी बीते 22 दिनों में ही 33 नए रोगी चिहिन्हत किए गए है। एक दिन में ही कई रोगी जिले में मौसमी बीमारियों के इस सीजन के शुरुआती दिनों में तो डेंगू के कभी कभार ही रोगी चिन्हित हो रहे थे। जांचें भी कम ही लिखी जा रही थी, लेकिन सितम्बर माह में जांचों का दायरा बढ़ाया गया तो डेंगू के पॉजीटिव मामलों की संख्या भी बढऩे लगी है। कुछ दिनों पहले तक तो आएदिन एक-एक मरीज ही मिल रहे थे। 12 ओर 15 सितम्बर को तो 3-3 डेंगू रोगी मिले और 22 ...

जंगल की जमीन बचाने में अब सेटेलाइट सर्वे बनेगा मददगार

Image
बारां. जिले के सघन वन क्षेत्र को अतिक्रमण से बचाने के लिए वन विभाग की ओर से कराया जा रहे सेटेलाइट सर्वे का असर अब नजर आने लगा है। बड़े वन भू-भाग पर कब्जा कर खेती करने वाले दबंग माफिया विभाग की ओर से बढ़ाई जुर्माना राशि से बचने के लिए धीरे-धीरे कब्जा छोड़ने को विवश होने लगे हैं। वन विभाग की जमीन पर बरसों तक कब्जा कर अपने नाम कराने की आस भी अब धूमिल होने लगी है। वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत 2005 तक वन भूमि पर काबिज अतिक्रमियों को पहले ग्राम स्तर पर गठित समिति फिर ग्राम सभा में अनुमोदन तथा अन्त में जिला स्तरीय समिति की अनुशंसा पर ही वन भूमि पर खेती करने का अधिकार मिलता है। ऐसे में नए अतिक्रमी वन भूमि को कब्जाने की कोशिश करने में हिचकने लगे हैं। हालांकि छोटी जोत पर कब्जा करने वाले किसानों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही। यह भी पढ़ें : रणथम्भौर में फिर से शुरू हुई बाघिन के सरिस्का शिफ्टिंग की सुगबुगाहट जिले में वनभूमि पर कब्जा कर काश्त की जा रही है। वन अधिनियम के तहत इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सुनवाई की जाती है। अतिक्रमी को यह समझना चाहिए कि 2005 से पूर्व का कब्जा प्रमाणित होने पर त...

कांग्रेसी नेता पर रिवॉल्वर निकालने का आरोप, भड़के भाजपा कार्यकर्ता, आपस में भिड़े

Image
मांगरोल (बारां)। केंद्र सरकार के दस करोड़ व राज्य सरकार के छह करोड़ की लागत से इटावा रोड पर नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय भवन के उद्घाटन से पहले ही राजनीति गरमा गई। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने बलपूर्वक कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा पर रिवाल्वर निकालकर धमकाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023: जनसभा में नहीं जुटी भीड़, भाजपा का शहर संगठन कटघरे में खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के महाविद्यालय भवन के उदघाटन के लिए पहुंचने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत हो गई। दरअसल भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाने से पार्टी के कार्यकर्ता खफा थे। वे मंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की मंशा से सीसवाली तिराहे पर जमा होना शुरू हो गए थे। इस बीच युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा वहां से निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जवाब में शरद शर्मा ने भी अपशब्द कहे। इससे नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता म...

नाहरगढ़ रेंज में 9000 बीघा वनभूमि पर अतिक्रमण

Image
जलवाड़ा. नाहरगढ़ रेंज जिले में अतिक्रमणों के लिहाज से अति संवेदनशील है। यहां दबंग व प्रभावशाली अतिक्रमियों ने पांच नाकों में करीब 9000 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। वन भूमि पर अतिक्रमण करने का सिलसिला तीन दशक से जारी है। हमला करने से भी नहीं चूकते अतिक्रमी इतने दुस्साहसी हैं कि वे हमला करने से भी नहीं चूकते। 15 जुलाई 2023 को भी अतिक्रमियों ने वॉच टॉवर पर हमला कर दिया था। जुलाई 2021 में भी से दो वनपालों पर हमला कर घायल कर चुके हैं। ढाई दशक पहले तक तक रेंज के ढिकोनिया, जलवाड़ा, नाहरगढ, सिमलोद व किशनपुरा में सागवान, छरैल, कोहड़ा, गुर्जन, खैर, महुवा, तेंदू, सीताफल सहित अन्य प्रजातियों के पेड़-पौधों का जंगल हुआ करता था। वन क्षेत्र पर अतिक्रमियों की ऐसी नजर लगी कि कुल्हाड़ी चलाकर अधिकांश वन संपदा को नष्ट कर दिया गया है। अब जंगल की जगह जिधर देखो उधर हजारों बीघा वन भूमि पर अवैध काश्त ही नजर आती है। कहां, कितना अतिक्रमण रेंज के जलवाड़ा नाका में 2300 बीघा, किशनपुरा 2400 बीघा, ढिकोनिया 1600 बीघा, सिमलोद 1800 बीघा , नाहरगढ़ में 900 बीघा वन भूमि पर कब्•ाा है। इस तरह से इलाके में कुल 9...

कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाने का आरोप, मांगरोल में आमने-सामने हुए कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता

Image
मांगरोल. केन्द्र सरकार के दस करोड़ व राज्य सरकार के छह करोड़ की लागत से इटावा रोड पर नवनिर्मित कॉलेज के उद्घाटन से पहले ही राजनीति गरमा गई। यहां भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में टकराव की नौबत बन गई। दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। जब इनमें से कोई भी पीछे हटने को राजी नहीं हुआ तो पहले पुलिस ने लाठियां फटकारी, इसके बाद लाठीचार्ज कर दिया। यह है मामला खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के उदघाटन करने पहुंचने से पहले ही भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिडंत हो गई। दरअसल भाजपा के किसी जनप्रतिनिधि को नहीं बुलाने से भाजपा के कार्यकर्ता खफा होकर मंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की मंशा से सीसवाली तिराहे पर जमा होना शुरू हो गए थे। इस बीच बारां की ओर से युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद शर्मा वहां से निकले तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जवाब में शरद शर्मा ने भी अपशब्द कहे। इससे नाराज होकर भाजपा कार्यकर्ता मंत्री को आजाद तिराहे पर घेरने की गरज से पहुंच गए। कांगेस नेता शर्मा भी वापस आजाद तिराहे पर लौटे व जेब से रिवाॅल्वर निकालकर हवा में ...

Rajasthan : पुलिस व मादक पदार्थ तस्करों में मुठभेड़, गोली लगने से पुलिस जवान घायल

Image
बारां। जिले के सारथल क्षेत्र में गुरुवार रात मादक पदार्थ तस्करों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में सारथल थाने का एक कांस्टेबल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर बारां से पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन मौके पर पहुंचे और वहां का जायजा लिया। पुलिस ने रात को ही जिले समेत झालवाड़ व कोटा तथा पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के जिले से सटे थानों में नाकाबंदी करा दी, लेकिन अभी तस्करों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र जैन ने बताया कि रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार को रोकना चाहा तो उसके चालक ने कार पुलिस जवानों पर चढ़ाने का प्रयास किया। कार कांस्टेबल सुजान गुर्जर के एक पैर की जांघ पर होकर निकली। अन्य पुलिस जवानों ने घेराबंदी की तो तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सुजान के पेट को छूती हुई निकल गई। उसके सिर में चोट आई है। इसके बाद तस्कर कार को मौके पर छोड़ फरार हो गए। घायल जवान को तत्काल सुजान को वारदात के बाद झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे स्थित ए...

अब घर के नजदीक मिलेगी राशन सामग्री, नहीं होना पड़ेगा परेशान, बारां जिले में खुलेंगी 51 नई राशन दुकानें

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां। रसद विभाग की ओर से जिले में 51 राशन (उचित मूल्य) की नई दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इसके लिए खाद्य विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिए है तथा आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में वर्तमान में 573 राशन की दुकानें संचालित है। नई 51 दुकानों का आवंटन होने के बाद राशन की दुकानों की संख्या बढ़कर 624 हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को उनके गांव में ओर घरों के नजदीक राशन मिलने की राह आसान होगी। लोगों को खासी राहत मिलेगी। खाद्य विभाग की ओर से उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन के सम्बंध में जारी दिशा निर्देशों के तहत आवेदन पत्र कार्यालय समय में 29 सितम्बर तक वितरित किए जाएंगे तथा उसी दिन शाम 6 बजे तक (राजकीय अवकाषों को छोड़ते हुए) निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय जिला रसद अधिकारी बारां में जमा किए जाएंगे। निर्धारित तिथि 29 सितम्बर के बाद आवेदन स्वीकर नहीं किए जाऐंगें। आवेदन जमा कराने के लिए आवेदनकर्ता को निर्धारित समयावधि में स्वयं कार्यालय में उपस्थित होना होगा। अन्य किसी भी माध्यम यथा डाक व अन्य व्यक्ति से आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।...

CM Gehlot Gift : अब फ्री स्मार्टफोन के लिए नहीं, इस कार्ड को पाने के लिए उमड़ रही छात्राएं-महिलाएं

Image
बारां. CM Gehlot Gift : इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रथम चरण में पात्र 53 हजार छात्राओं व महिलाओं में से अब तक 35 हजार को ही फोन का वितरण हो सका है। अब चिरंजीवी परिवारों को भी इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत गारंटी कार्ड देने की घोषणा के चलते रजिस्ट्रेशन करवाने वाली महिलाओं व परिजनों की लंबी कतारें लग रही है। सूचना एवं प्रौद्योगिक संचार विभाग के उप निदेशक रामकुमार बाथम ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन व 3 वर्ष निशुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी की घोषणा की थी। योजना के तहत चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया, 10वीं, 12वीं और महाविद्यालयों की छात्राएं, मनरेगा व इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना की अहर्ता के रूप में महिलाओं को दिया जाना हैं। यह भी पढ़ें : CM Gehlot ने जारी की लिस्ट, जानिए कब और कहां मिलेगा आपका फ्री स्मार्टफोन स्मार्टफोन के लिए एडवांस में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद अब मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड के लिए योजना का द्वितीय चरण मार्च व मई 2024 में शुरू होगा। जिले में वर्तमान में 9 शिविर चल रहे हैं। यहां पंजीयन किया जा रह...

नाहरगढ़ : जिस भूमि का फर्जी पट्टा प्रकरण कोर्ट में, उसी पर जारी कर दिए पट्टे

Image
नाहरगढ़. जिस भूमि पर पट्टा जारी करने के मामले में सरपंच को पद गवांना पड़ा, वहीं पर ग्राम पंचायत ने हाल ही में राजस्व भूमि पर पट्टे जारी कर दिए। गौरतलब है कि कस्बे में पहले गुना रोड पर पुलिस थाने के सामने पंचायत द्वारा जारी पट्टे के विवाद के चलते तत्कालीन सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। पट्टे का मामला हाईकोर्ट और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में विचाराधीन है। इसी राजस्व भूमि पर वर्तमान पंचायत की ओर से पुश्तैनी पट्टे जारी करने का मामला इन दिनों विवादों में है। इतना ही नहीं, राजस्व भूमि पर जारी पट्टों की प्रशासन ने रजिस्ट्री भी कर दी। यह है मामला सरकारी भूमि पर पट्टा जारी करने का कोई पहला मामला नहीं है। पिछले 5 सालों के कार्यकाल में जारी पट्टों का भी रिकॉर्ड देखे तो ऐसे कई मामले सामने आ जाएंगे। नियमों की बात करे तो पंचायत आबादी भूमि पर पट्टा जारी कर सकती है। या भूमि को पहले आबादी में कन्वर्ट करवाया जाता है। पट्टे के आवेदन पर पटवारी द्वारा भूमि के सत्यापन संबंधित कार्रवाई की जाती है। इसके बाद ग्राम पंचायत के वार्ड पंचों का समूह भौतिक सत्यापन करते हैं। उसके बाद सरपंच और ग्राम...

दुखद : मानवीय संवेदनाएं तार-तार, कचरापात्र में मिली 1 दिन की नवजात

Image
बारां. छीपाबड़ौद में सोमवार को मानवीय संवेदनाओं को तारतार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात लोग एक दिन की नवजात बालिका को छीपाबड़ौद अस्पताल के कचरा पात्र में बिलखता हुआ छोड गए। बच्ची के बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने उसे संभाला। लोग उसकी हालत देखकर सन्न रह गए। बच्ची को कचरा पात्र में मौजूद कीड़े काट रहे थे। इस हृदय विदारक ²श्य को देखकर लोग चकित रह गए। तत्काल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रैफर करने पर दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां कुछ देर तक एसएनसीयू में रखने के बाद कोटा के लिए रैफर कर दिया गया। इस मामले में छीपाबड़ौद थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। सूचना पर पहुंची बाल कल्याण समिति मामले की सूचना मिलने पर बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लेते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू की। समिति अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश मेहता, सदस्य खेमराज ङ्क्षसह चौहान आदि जिला अस्पताल पहुंचे। नवजात के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष एडवोकेट ओम प्रकाश मेहता ने बताया कि सुबह छीपाबड़ौद से नवजात बच्ची ...

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, बढ़ रहे डेंगू के मरीज, घर-घर सर्वे और एंटीलार्वा गतिविधियों पर जोर

Image
बारां जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने से घर ओर आसपास मच्छर का लार्वा पनप रहा है। डेंगू का मच्छर लोगों को चपेट में ले रहा है। इससे डेंगू मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। अब जिले में भी ओसतन हर रोज एक व्यक्ति को डेंगू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। पड़ोसी जिले कोटा में डेंगू बुखार के मामले बढऩे से यहां विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। इसे देखते हुए जिले में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अब घर-घर सर्वे ओर मच्छररोधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। गांव-ढाणियों में स्वास्थ्य विभाग की टीमे पहुंचने लगी हैं। जिले में सितम्बर के बीते 10 दिनों में 9 डेंगू के नए मरीज चिन्हित किए गए है। इस सीजन में अब तक डेंगू के 23 रोगी जांच में चिन्हित किए गए हैं। पीछा नहीं छोड़ रहा स्क्रबटायफस जिले में डेंगू के साथ स्क्रबटायफस के रोगी भी लगातार मिल रहे हैं। सितम्बर के बीते दस दिनों में स्क्रबटायफस के भी 8 नए रोगी चिन्हित किए गए हैं। इससे स्क्रबटायफस को लेकर भी सतर्कता बरतने की खासी जरूरत ह...

उन्हें समय पर संभाले, जो अवसाद में हैं

Image
बारां. यूं तो विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितम्बर को है, लेकिन इस दिन रविवार होने के कारण इस दिवस को लेकर 11 सितंबर को जिले में विभिन्न जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। चिकित्सा विभाग की ओर से विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर जिले एवं राज्य स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियों की जाएंगी साथ ही जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर आत्महत्या नहीं करने के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ दिलवाई जाएगी। इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम यू होप थोट एक्शन रखा गया है। जिसका तात्पर्य आशा जगाना है। दुनिया के बाकी देशों की तरह ही भारत में भी महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा आत्महत्या करते हैं। 2011 में हर दिन 21 छात्रों ने खुदकुशी की तो 2022-23 में यह संख्या 40 के पार हो गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार हर साल दुनिया में लगभग आठ लाख से अधिक लोग खुदकुशी करते हैं। भारतीय कृषि बहुत हद तक मानसून पर निर्भर है तथा मानसून की असफलता के कारण नकदी फसलें नष्ट होना किसानों की आत्महत्याओं का मुख्य कारण माना जाता रहा है। मानसून की विफलता, सूखा, की...

खुशखबर : सीताबाड़ी में दिखेंगे लवबर्ड, बजरीगर, गिनीफाउल, चकोर मुर्गा

Image
बारां. राजस्थान सरकार ने पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत प्रदेश में नए पक्षीघर बनाने के लिए बजट मंजूर किया गया है। उप वन संरक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि जिले के सीताबाड़ी केलवाड़ा में निर्माणाधीन लवकुश वाटिका में पक्षीघर बनाया जाएगा। पक्षीघर के लिए 87 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हो गई है। पक्षीघर के साथ ही पक्षियों के चिकित्सा स्वास्थ्य की सम्पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। जिसमें बीमार और घायल पक्षियों और वन्य जीवन को सुरक्षित रखने के साथ-साथ प्रदेश को पक्षियों के प्रेमी और प्रकृति के प्रशंसकों के लिए एक आकर्षक स्थान प्रदान करेगा। पक्षी घर में रंग-बिरंगे विदेशी पक्षी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन पक्षीघरों में कॉकेटू, ऑस्ट्रेलियाई बर्ड, लव बर्ड तोता, बजरीगर, बुग्गी तोता, गिनी फाउल, चकोर मुर्गा जैसे देशी-विदेशी रंग-बिरंगे पक्षियों को रखा जाएगा। संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण कदम इस मंजूरी के द्वारा प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह पहल न केवल पक्षियों को सुरक्षा देगी। बल्कि बीमार...

Rajasthan Politics : पायलट के 'कट्टर' समर्थक नरेश मीणा की गिरफ्तारी से क्यों गर्माया माहौल? जानें वजह

Image
हरनावदाशाहजी, बारां। राजस्थान के बारां में इन दिनों सियासी पारा कुछ ज़्यादा ही गर्माया हुआ है। यहां कांग्रेस पार्टी के युवा नेता ने सरकार में मंत्री प्रमोद जैन भाया के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। इन दोनों के बीच अदावत राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक गरमाई हुई है। ख़ास बात ये भी है कि नरेश मीणा जहां पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के 'कट्टर' समर्थक माने जाते हैं और राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव भी रह चुके हैं। तो वहीं भाया गहलोत सरकार में मंत्री हैं।     पहले गिरफ्तारी, फिर छोड़ा कांग्रेस नेता नरेश मीणा को पुलिस ने गुरुवार रात को हरनावदा शाहजी इलाके में हिरासत में ले लिया। हालांकि देर रात तक पुलिस ने मीणा की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन मीणा ने सोशल मीडिया पर खुद की गिरफ्तारी का लाइव वीडियो डाला। यह गिरफ्तारी पिछले दिनों अटरू थाना इलाके में गऊघाट रोड पर निजी बस जलाने और हंगामे के मामले में बताई गई है।     मीणा को छबड़ा में एक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने रास्ते से हिरासत में लिया। यहां से पुलिस उसे हरनावदाशाहजी थाने ले गई। सूचना मिलने पर मीणा ...

मुआवजा मांगा, रेलवे ट्रेक पर पहुंचे किसान

Image
बारां/छबड़ा. बकाया बीमा क्लेम के भुगतान व फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर गुरुवार को छबड़ा उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार को भारी संख्या में किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 6 घंटे तक चले प्रदर्शन में कई बार टकराव के हालात बने। एक प्रशासनिक अधिकारी के जवाब से नाराज किसान कोटा-गुना लाइन स्थित गुगोर रेलवे ट्रेक पर जा पहुंचे। यहां करीब एक घंटे तक जमे रहने के बाद वे वापिस कस्बे में लौटे। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कई गांवों से किसान ट्रैक्टर ट्रॉली, चार और दो पहिया वाहनों से छबड़ा के कृषि उपज मंडी में एकत्रित हुए। यहां से किसान नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और छबड़ा सालपुरा मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। यहां वक्ता धरमा धाकड़, नरेश मीणा, जयनारायण नागर समेत कई जनों ने किसानों को संबोधित किया। तहसीलदार ने किसानों की मांग को लेकर एडीएम एसएन आमेठा से फोन पर बात की। इस दौरान एडीएम की एक बात से प्रर्दशनकारी नाराज हो गए और सार्वजनिक माफी की मांग पर अड़ गए। इसके बाद वे रेलवे ट्रेक जाम करने की बात कहते हु...

अन्नपूर्णा नगरी में बोले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री-जब तक धरती पर जल और आसमान में सूर्य है, तब तक संसार में सनातन रहेगा

Image
बारां. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सोमवार को बारां में चल रहे कार्यक्रम में धर्मसभा से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सनातन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने तमिलनाडू के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर कहा कि उन्होंने भारत के सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है। आगे उन्होंने कहा कि जब तक धरती पर जल और आसमान सूर्य रहेगा, तब तक सनातनी रहेंगे। उन्होंने कहा कि स्टालिन जैसे लोग असुरों की प्रजाति के हैं। ऐसे अधर्मियों को जवाब नहीं देना चाहिए। वहीं उन्होंने बरेली के अनस अंसारी द्वारा किए गए धमकी भरे कमेंट्स पर जवाब देते हुए कहा कि अगर उसके हाथों ही लिखा होगा तो उसे कौन रोक सकता है। जिंदा रखना और मारना तो ईश्वर के हाथ है। हम बरेली जाएंगे और ठठरी बांध देंगे। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यहां बारां में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को हनुमत कथा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन हनुमत कथा के साथ ही दरबार लगाया गया। इसमें उन्होंने कई लोगों की परची निकालकर लोगों की शंकाओं और समस्...

फसल सूखती देख किसानों का हलक सूखा : बेबसी में करनी पड़ रही धान की फसल की हंकाई

Image
भंवरगढ़. कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में तीन सप्ताह से भी अधिक समय से बरसात नहीं हुई है। ऐसे में खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। इधर बिजली की अघोषित कटौती किसानों की पीड़ा को दोगुना कर दिया है। कई किसानों ने खेतों में खड़ी धान की फसल की हंकाई कर दी है। कई ने फसल को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल के खेतों में खड़ी सोयाबीन एवं धान की फसल में खरपतवार नाशक दवा का स्प्रे बेअसर होने के बाद किसानों द्वारा मजदूरों से खरपतवार हटाने का कार्य करवाया गया था। इसकी लागत प्रति बीघा 15 सौ से 2 हजार रुपए तक इसकी लागत आई थी। तभी से बरसात नहीं होने के कारण किसानों के अरमान धुलते नजर आ रहे हैं। आंखों के सामने बर्बाद हुई फसल किसानों से मिली जानकारी के अनुसार कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के घट्टी, परानियां, बोरदा, बोरेन, गोरधनपुरा, जैतपुरा, डिकोंनिया, गजरोन, पीपल्दा, तलावड़ा ,रामनगर, रामपुरिया, विलासगढ़, फल्दी, कापड़ीखेड़ा, बांसथूनी सहित क्षेत्र के अन्य गांवो में जून के अंतिम, जुलाई के प्रथम सप्ताह में बड़े पैमाने पर सोय...

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा से पहले विशाल कलश शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Image
बारां. Bageshwar Dham Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमत कथा से पूर्व शनिवार को निकली कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालुओं से पूरा शहर धर्ममय हो गया। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। यहां कृ षि उपज मंडी परिसर में रविवार को पंडित शास्त्री की हनुमत कथा होगी तथा सोमवार को इसी परिसर में दिव्य दरबार लगाया जाएगा। इससे पहले कोटा से बारां आते समय शास्त्री अन्ता में एक मंदिर में देवदर्शन करेंगे। वहां रोड शो का आयोजन भी होगा। शहर के कोटा रोड स्थित खेल संकुल व स्टेशन रोड िस्थत श्रीराम स्टेडियम में सुबह दस बजे से महिलाओं के आने का दौर शुरू हो गया था। तेज गर्मी और धूप के बावजूद दोपहर दो बजे तक जारी रहा। इन दोनों ही स्थलों पर कलश वितरित किए गए। पहले श्रीराम स्टेडियम से शोभायात्रा रवाना हुई, इसके बाद खेल संकुल में एकत्रित हुई महिलाओं को रवाना किया गया, जो श्रीराम स्टेडियम पहुंच मुख्य यात्रा में शामिल हुई। यह यात्रा स्टेशन रोड, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, अस्पताल रोड होते हुए कृषि उपज मंडी आयोजन स्थल पर पहुंची। यह भी पढ़ें : सी...

Good news : बारां शहर को अब जल्द मिलेगी कचरे के पहाड़ों से मुक्ति

Image
बारां. शहर के बाहरी प्रमुख मार्गों पर लगे कचरे के ढेरों को हटवाने के लिए नगरपरिषद की ओर से निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने पर है। शीघ्र ही कार्यादेश जारी कर कचरा हटाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इससे शहर के प्रमुख मार्गों के किनारे लगे कचरे के पहाड़ों व इसकी दुर्गंध से लोगों को मुक्ति मिलेगी। अटरू रोड स्थित मेट्रो चौराहा के समीप सड़को के किनारे, मांगरोल रोड पर करमाजी की बावड़ी के समीप तथा झालावाड़ रोड पर आईटीआई के समीप काफी समय से कचरा डाला जा रहा था। इसके चलते इन स्थानो पर कचरे के पहाड़ बन गए। करीब 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरा शहर के अटरु रोड, झालावाड़ रोड तथा मांगरोल रोड पर करीब 33 हजार क्यूबिक मीटर कचरा पड़ा हुआ है। इसमें सर्वाधिक कचरा अटरु रोड के मेट्रो चौराहे के समीप सड़को किनारे है। यहां पर करीबन 18 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं झालावाड़ रोड पर 7.5 हजार क्यूबिक मीटर तथा मांगरोल रोड पर 7 हजार क्यूबिक मीटर कचरे के ढेर सड़को पर पड़े हुए है। कचरे का कोटा की एक सर्वेयर कम्पनी के माध्यम से सर्वे करवाकर अनुमान लगाया गया था। इसके बाद टेण्डर जारी किए गए। ऐसे बने कच...

आपसी झगड़े के चलते बदमाशों ने वृद्ध की चाकुओं से गोदकर की हत्या, जानिए पूरा मामला

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/ पलायथा / बारां। अन्ता कस्बे के समीप स्थित गुलाबपुरा नोहरा गांव में बुधवार रात एक किराने की दुकान पर हुई आपसी कहासुनी की मामूली बात को लेकर करीब आधा दर्जन बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर वृद्ध हरिप्रसाद ओड की हत्या कर दी तथा दुकानदार व उसके पुत्रों समेत तीन जनों को घायल कर दिया। रात को ही घटना की सूचना पर अंता थाने में भीड़ जमा हो गई थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया, लेकिन किराने की दुकान पर बीड़ी खरीदने पहुंचे वृद्ध की मृत्यु की सूचना ग्रामीणों को मिली तो आक्रोश गहरा गया। सुबह करीब 9 बड़ी संख्या में ग्रामीण व समाज के लोग जमा हो गए तथा पलायथा - सांगोद मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने मौके पर पड़ी आरोपियों की 2 मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर देर शाम 6 नामजद आरोपियों को राउंडअप किया है। घटना गाली गलौच की मामूली बात को लेकर किए जाने की बात सामने आई है। ग्रामीणों क...