राजस्थान के इस जिले में डेंगू का कहर, 34 केस में से 33 स्क्रबटायफस पॉजिटिव

बारां. Dengue Alert: प्रदेश के विभिन्न जिलों की तरह अब बारां जिले में भी डेंगू बुखार पैर पसारने लगा है। लगातार लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। इससे अस्पताल और जांच केन्द्रों पर भीड़ रहने लगी है। हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ विभाग की टीमे गांव और गली मोहल्लों में सर्वे कर रही है ओर लोगों को सेहत के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन बार-बार रुक-रुककर बारिश का क्रम जारी रहने से यहां-वहां जल भराव हो रहा है। इससे घरों के आस-पास मच्छर पनप रहे है ओर डेंगू फैला रहे है। जिले में सितम्बर माह के बीते 22 दिनों में डेंगू के 34 नए पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इसी तरह स्क्रबटायफस के भी बीते 22 दिनों में ही 33 नए रोगी चिहिन्हत किए गए है।

एक दिन में ही कई रोगी
जिले में मौसमी बीमारियों के इस सीजन के शुरुआती दिनों में तो डेंगू के कभी कभार ही रोगी चिन्हित हो रहे थे। जांचें भी कम ही लिखी जा रही थी, लेकिन सितम्बर माह में जांचों का दायरा बढ़ाया गया तो डेंगू के पॉजीटिव मामलों की संख्या भी बढऩे लगी है। कुछ दिनों पहले तक तो आएदिन एक-एक मरीज ही मिल रहे थे। 12 ओर 15 सितम्बर को तो 3-3 डेंगू रोगी मिले और 22 सितम्बर को एक दिन में डेंगू के चार रोगी चिन्हित हुए। इससे आगामी दिनों में डेंगू के और मामले बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

जिले में इस सीजन में अब तक डेंगू के 47 मामले आए हैं। इनमें सबसे अधिक 10 रोगी अकेले छीपाबड़ौद क्षेत्र में मिले हैं। अटरू ब्लॉक में 9 रोगी मिले हैं। मांगरोल में 7, अन्ता में 5 ओर बारां शहर में अब तक 3 डेंगू रोगी मिले हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में डेंगू का नया स्ट्रेन डी 2 बना खतरा, सबसे ज्यादा असर इन जिलों में


वैसे यहां अन्य जिलों से सामान्य स्थिति है, लेकिन विभाग की ओर से सतर्कता बरती जा रही है। लगातार टीमें सर्वे व एंटीलार्वा गतिविधियां कर रही हैं। लोगों को घरों के आसपास जलभराव नहीं रखने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। लक्षण के आधार पर तत्काल चिकित्सकों से उपचार परामर्श लेना चाहिए।
राजेन्द्र कुमार मीणा, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य)

यह भी पढ़ें : Dengue Alert: राजस्थान में बढ़ा डेंगू का खतरा, पांच हजार से ज्यादा मरीज आए सामने



source https://www.patrika.com/baran-news/dengue-fever-scrub-typhus-positive-case-in-rajasthan-seasonal-diseases-malaria-chikungunya-also-spread-8503582/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां