राजस्थान के इस जिले के लोग शक्कर के हैं दीवाने, प्रतिमाह 20 हजार क्विंटल चीनी गटक जाते हैं
Baran News : शहर समेत जिलेभर के लोग प्रतिमाह करीब 20 हजार क्विंटल शक्कर गटक जाते हैं। जिसमें करीब 6 हजार क्विंटल की खपत तो केवल बारां शहर में ही हो रही हैं। डेढ़ से दो किलो प्रति व्यक्ति खपत जिले में यदि प्रति व्यक्ति प्रति माह शक्कर की खपत देखें तो एक व्यक्ति प्रतिमाह डेढ़ से दो किलो है। शहर समेत जिलेभर में खपत होने वाली करीब 20 हजार क्विंटल शक्कर अधिकांश महाराष्ट्र से मंगवाई जाती है। शक्कर उत्पादन में यूपी भी अग्रणी है। लेकिन यहां से आने वाली शक्कर महंगी पड़ती है। इसके चलते व्यापारी वहां से कम ही मंगाते हैं। यहां पर कभी भावों में गिरावट होने तथा महाराष्ट्र, यूपी में अन्तर आने के दौरान कई व्यापारी यूपी से मंगवाते है। बारां समेत छबड़ा, छीपाबड़ौद, अटरु, मांगरोल, अन्ता, सीसवाली में महाराष्ट्र से ही शक्कर आती है। वहीं शाहाबाद क्षेत्र में अधिकांश शक्कर शिवपुरी से मंगवाई जाती है। नाहरगढ़ क्षेत्र में ज्यादातर व्यापारी गुना से शक्कर मंगवाते हैं। सर्दी में बढ़ी मांग सर्दी का मौसम होने के चलते इन दिनों गुड़ की मांग भी अच्छी बनी हुई है। शहर समेत जिले भर में प्रतिमाह 600 से 7...