छठी इकाई की बायलर ट्यूब लीकेज, ठप हुआ बिजली का उत्पादन

छबड़ा सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट की छठी इकाई में तकनीकी खामी के चलते शनिवार दोपहर से विद्युत उत्पादन ठप हो गया। सोमवार शाम तक तकनीकी खामी दुरूस्त होने की संभावना जताई जा रही हैं।

आज शाम तक ठीक करने की बात कह रहे

जानकारी अनुसार 660 मेगावाट की छठी इकाई में बायलर ट्यूब लीकेज हो जाने के चलते विद्युत उत्पादन ठप हो गया। बायलर के तापमान के कम होने के साथ लीकेज को ठीक किया जाएगा। 72 घंटे बाद तकनीकी खामी दूर होने के साथ विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो सकेगा। वहीं, क्रिटिकल प्लांट की दोनो इकाइयों को संचालित करने के लिए प्रतिदिन 14 से 15 हजार मीट्रिक टन कोयले की आवश्यकता होती है। यहां मात्र 3 दिन का कोयला स्टॉक में है। प्रतिदिन आ रही सप्लाई से विद्युत उत्पादन जारी है। वही, छठी इकाई बंद होने से राज्य को प्रतिदिन 130 से 140 लाख यूनिट बिजली की आपूर्ति में कमी आ गई है।

सीटीपीपी में भी कोयले की कमी

छबड़ा सुपर थर्मल पॉवर प्लांट में 250-250 मेगावाट की चार इकाइयों के संचालन से प्रतिदिन 240 लाख यूनिट का बिजली का उत्पादन किया जा रहा हैं। चारों इकाइयों के संचालन के लिए प्रतिदिन 13 हजार मीट्रिक टन कोयले की आश्यकता होती है। वर्तमान में यहां एक दिन का 12 हजार 500 मीट्रिक टन कोयला स्टॉक में है। चारों इकाइयों का विद्युत उत्पादन प्रतिदिन आ रही कोयले की रैक पर निर्भर हैं। यदि आपूर्ति में कमी हो गई तो उत्पादन ठप होने की आशंका है, इससे राज्य में बिजली संकट गहरा सकता है।



source https://www.patrika.com/baran-news/chhabra-super-thermal-power-plant-chhabra-super-critical-power-plant-8699323/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां