बारां मेडिकल कॉलेज के निर्माण की राह प्रशस्त
बारां. जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज के पहले फेज का निर्माण कार्य इसी माह शुरू हो जाएगा। राजस्थान स्टेट रोड डवलपमेंट कारर्पोरेशन (आरएसआरडीसी) की ओर से पूर्व में की गई टेंडर प्रक्रिया को राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी व आरएसआरडीसी के उच्चाकारियों की समिति ने गुरुवार को निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी है। अब संवेदक की ओर से गारंटी राशि जमा करने के 10 दिन बाद निर्माण आरम्भ किया जा सकेगा। मेडिकल कॉलेज के प्रथम चरण में कुल 99.12 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। केन्द्र व राज्य सरकार की संयुक्त भागीदारी में संचालित होने मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए फिलहाल 148 करोड़ रुपए का बजट आरएसआरडीसी को उपलब्ध कराया गया है। आरएसआरडीसी के सूत्रों ने बताया कि पूर्व में प्रक्रिया पूरी करने के बाद टेंडर जारी करने का मामला राजस्थान मेडिकल एजुकेशन सोसायटी व आरएसआरडीसी के उच्चाधिकारियों की समिति के समक्ष विचाराधीन था। पहले फेज में यह कार्य होंगे आरएसआरडीसी के सूत्रों ने बताया कि मेलखेड़ी छापर के निकट स्थित लगभग 171 बीघा भूमि में निर्माण के प्रथम चरण में एकेडेमिक ब्लॉक, छात्र व छात्रा हॉस्टल, प्राचार्य आवास के ...