राजस्थान में यहां 70 दिन से बंद है हाईवे 72, कई गांवों के रास्ते कटे
बारां। जलवाड़ा कस्बे सहित क्षेत्र व मध्यप्रदेश में हो रही बारिश से पार्वती नदी की पुलिया पर पानी रहने से स्टेट हाईवे ढाई माह से बाधित है। इसके कारण दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जून के मध्य से बारिश होने करण पार्वती नदी में पानी की आवक होने के कारण देंगनी पुलिया पर चादर चल रही है। इससे स्टेट हाईवे 72 बराना मार्ग 70 दिन से बाधित है। इस कारण खल्दा, कुंडी, बमोरी, बालापुरा, किशनपुरा, अहमदा, अहमदी, कदीली, रामबिलास, छत्रगंज, खल्दी, हरिपुरा, मालोटी, लाटखेड़ा, पीतामपुरा, रामपुरा, नेहरूपुरा सहित अन्य गांवों के लोगो को आने-जाने में परेशानी हो रही है। अटरू उपखण्ड के अरनिया, देंगनी, बहादुरगंज, मंडल बिसोती, पिपलोद, मोतीपुरा, बागली, रहलाई गांव में स्टेट हाईवे 72 का मार्ग शॉर्टकट होने के कारण लोग इसी मार्ग से जाते थे। इस मार्ग पर उक्त गांवों में जाने के लिए मात्र 6 से 10 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। अब लोगो को किशनगंज व बारां होते हुए जाना पड़ रहा है। इसमें लोगों को 60 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। अभी भी पुलिया पर दो फीट है। लोगों ने बताया कि नदी म...