Posts

Showing posts from July, 2021

पत्नी को भगा ले गया था, इसलिए ली जान

Image
बारां. जिले के कवाई कस्बे में सोमवार को दिन दहाड़े पुलिस थाने के समीप पीट-पीट कर एक युवक की हत्या करने के मामले में फरार आरोपी दोनों सगे भाई अमित व अंकित ब्राह्मण को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। करीब तीन वर्ष पहले मृतक देवेन्द्र शर्मा आरोपी अमित की पत्नी को कवाई से भगाकर ले गया था तथा शादी कर ली थी। इसी बात की रंजिश के चलते अमित ने साथियों के साथ मिलकर देवेन्द्र की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के मामा जगदीश शर्मा निवासी रामगीरखुर्द थाना आरोन जिला गुना एमपी की ओर से घटना के बाद 26 जुलाई को देवेन्द्र उर्फ महावीर शर्मा की हत्या करने के आरोप में अमित व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि घटना को गम्भीरता से लेते हुए उपाधीक्षक सोजीलाल के सुपरवीजन में कवाई थाना प्रभारी किरदार अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने मंगलवार को आरोपी अमित कुमार ब्राह्मण (34) व अंकित कुमार ब्राह्मण (24) निवासी कवाई को गिरफ्तार किया। मृतक देवेन्द्र उर्फ महावीर की पत्नी ने पहले आरोपी अमित कुमार से शादी की थी। शादी के बाद से दोनों के बीच अनब...

अगस्त में शुरू होगा रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण

Image
बारां. शहर में झालावाड़ रोड स्थित तेलफैक्ट्री रेलवे फाटक पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण अब अगस्त माह में शुरू होने की उम्मीद है। कार्यकारी एजेंसी आरएसआरडीसी की ओर से करीब तीन माह पूर्व एक संवेदक को कार्यादेश जारी कर दिया गया था। अब संवेदक कम्पनी बारां में कैम्प डाल निर्माण के लिए संसाधन जुटाना शुरू कर दिए हैं। आरएसआरडीसी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्माण की शुरुआत में तेलफैक्ट्री क्षेत्र इलाके में दो-तीन पियर (पिलर) खड़े करने का कार्य होगा। आरएसआरडीसी झालावाड़ के सहायक अभियंता जेपी गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार के रेल विभाग ने निर्माण के लिए पहले 2 करोड़ की राशि विभाग को सौंप दी थी। इतनी ही राशि अब राज्य सरकार से मिल जाएगी। इस आरओबी के निर्माण पर 34.50 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। इनमें रेलवे व राज्य सरकार 17.25-17.25 करोड़ उपलब्ध कराएगी। यह आरओबी रेलवे के पिंक प्रोजेक्ट में शामिल है। 2018 में चुनाव की आचार संहिता लगने से पूर्व टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराने के प्रयास किए थे, लेकिन बाद में टेंडर प्रक्रिया निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद नए सिरे से एक फर्म को ...

आजादी के दशकों बाद भी राह पर बिछे हैं कंकर-पत्थर

Image
बारां. जिले में आजादी के कई दशकों बाद भी 181 गांव सड़क की सुविधा से वंचित हंै। वहीं आधा दर्जन से अधिक गांव वित्तीय स्वीकृति के बाद भी वन विभाग की अनापत्ति नहीं मिलने के कारण निर्माण की बाट जोह रहे हैं। यूं तो जिले में 3233 किमी लम्बी सड़कों का जाल बिछा है। बावजूद इसके जिले में 181 गांव अभी भी पक्की राह के लिए ताक रहे हैं। जिले के 1114 गांव में से 500 के ऊपर की आबादी के 688 गांव मौजूद है। जिनमें से हैं 675 गांव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत अन्य योजना के माध्यम से सड़कों से जुड़ गए हैं। पीएम सड़क योजना में 290 गांव जोड़े गए हैं। जिले में पीएम सड़क योजना वर्ष 2000 से शुरू हो चुकी थी। जिसकी प्रथम स्वीकृति वर्ष 2000 में ही प्राप्त हुई थी। जिले में कुल 3233 किमी लंबा सड़कों का जाल फैला है। इसमें नेशनल हाईवे 27 की 140.54 किमी लंबाई तथा नेशनल हाईवे 752 बारां.अकलेरा की 89 किमी लंबाई भी शामिल है।21 साल में 290 गांव सड़कों से जुड़़ेप्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 500 से अधिक आबादी के गांव में वर्ष 2000 से अब तक कुल स्वीकृत राशि 175.31 करोड़ रुपए तथा स्वीकृत लंबाई 818.93 किमी ...

चौराहों, चौपालों पर उम्मीदवारों के नाम की चर्चा का जोर

Image
छबड़ा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोरोना के केसों में कमी के बाद विभिन्न कारणों से खाली हुए सरपंच, उप सरपंच, वार्ड पंच के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। जिले में छबड़ा तहसील की 2 ग्राम पंचायतों बारई एवं कडैयावन में सरपंच पद के उपचुनाव होने हैं। इसलिए हो रहे चुनाव ग्राम पंचायत बारई एवं कडैयावन में सरपंच पद के उपचुनाव होने का कारण यहां दोनों ही सरपंचों की मृत्यु होना है। कोरोना की प्रथम लहर का शिकार होने के बाद 2 सितंबर 2020 को इलाज के दौरान सरपंच बनवारी नागर की मृत्यु हो गई थी। वहीं ग्राम पंचायत बारई में 7 जून 2021 को हृदयाघात के कारण सरपंच कमला बाई नागर की मृत्यु हो गई। यह है चुनाव कार्यक्रम छबड़ा निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी मनीषा तिवारी के अनुसार सरपंच पद उपचुनाव की अधिसूचना 14 जुलाई को जारी होगी। चुनाव लडऩे के दावेदार 19 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से 4.30 बजे तक फार्म भर सकेंगे, 20 जुलाई को 10.30 बजे से फार्म की जांच होगी एवं दोपहर 3.00 बजे तक नामांकन करने वाले दावेदार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद उमीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन इसी दिन किया जाएगा। दोनो...

किशोर की हत्या के बाद बारां में धारा 144 लागू , 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

Image
बारां। शहर की कृषि उपज मंडी के सामने शनिवार को दिनदहाड़े एक किशोर की हत्या के बाद पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है। वहीं कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर शहर में एहतियात के तौर धारा 144 लगा दी गई है। साथ ही बारां नगर परिषद क्षेत्र की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शहर में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। जगह-जगह पर पुलिस के जवान मुस्तैद है। शाम को हुए हत्याकांड के बाद पोस्टमार्टम के दौरान रात को मृतक के परिजन व अन्य लोग मोर्चरी के सामने ही धरने पर बैठ गए थे। देर रात तक करीब एक बजे बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे समझाइश कर शव का अंतिम संस्कार करवाया। रविवार सुबह से शहर में ऐतिहात के तौर पर पुलिस का भारी बंदोबस्त करने के साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है। संभागीय आयुक्त ने केसी मीणा ने 11 जुलाई तड़के 3 बजे से 12 जुलाई के तड़के 3 बजे तक अस्थाई रूप से इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश दिए. वज्र वाहन की तैनातगी के साथ ही पुलिस अलर्ट मोड पर है। हालांकि शहर में हालात सामान्य है। दुकानें खुली हुई है।...

बारां में दिनदहाड़े किशोर पर बरसाई गोलियां, मौके पर टूटा दम

Image
बारां। शहर की कृषि उपज मंडी के सामने शनिवार को दिनदहाड़े एक किशोर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। इस वारदात के शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल समेत कई अधिकारी व बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। मृतक का शव जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। मंडी परिसर व मोर्चरी कक्ष के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वारदात से आक्रोशित पीडि़त पक्ष के लोगों ने जिला चिकित्सालय के बाहर कई सब्जी के ठेलों व गुमटियों को पलटने का प्रयास किया। पुलिस अधीक्षक बंसल ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने मंडी के सामने दिन में करीब साढ़े चार बजे शहर की श्रमिक कॉलोनी निवासी आजाद (16) पर अचानक गोलियां बरसा दी। उसे तीन-चार गोली लगी तथा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले की गहनता पड़ताल शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों के नाम भी सामने आए हैं, इनकी पुष्टि की जा रही है। दूसरी ओर वारदात के बाद मंडी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना थोड़ी ही देर बाद लोगों को मिली तो दर्जनों की संख्या में लोग मौक पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने ठेलों व गुमटियों को निशाना बनाना शुरू किया तो ...