Posts

Showing posts from October, 2023

करवाचौथ आज : सुहागन महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, बेसब्री से रहेगा चांद निकलने का इंतजार

Image
करवाचौथ को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए इससे बड़ा कोई और पर्व है ही नहीं। बुधवार को करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाएं बड़ी श्रद्धा से मनाएंगी। दिनभर निर्जला व्रत रखकर वे शाम को चांद के दर्शन कर व्रत पूरा करेंगी। शहर में कई जगह सजे हुए खूबसूरत करवे बक्री के लिए सजे हैं। इतना ही नहीं। कई जगह बताशे वालों ने शक्कर से बने करवे भी बिक्री के लिए रखे हैं। मंगलवार को दिनभर बाजार में महिलाएं त्योहार से संबंधित खरीदारी व तैयारियों को अंतिम रूप देती नजर आई। पूजा का शुभ मुहूर्त ज्योतिषाचार्य सुगन नागर ने बताया कि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर रात 9.30 बजे से से एक नवंबर रात 9.19 बजे तक है। उदया तिथि के अनुसार करवाचौथ बुधवार को है। व्रत का समय सुबह 06:38 से रात 08:28 बजे तक रहेगा। करवा पूजा का मुहूर्त शाम 05.42 से रात्रि 07.02 बजे तक है। चांद कब निकलेगा? करवाचौथ की शाम बारां में चांद 8.28 बजे दिखाई देगा। इस दिन चांद निकलने का व्रत कर रही महिलाओं को खासा इंतजार रहता है। खूब बिके चूड़ी, कंगन और करवे इधर जिले के छबड़ा में भी करवा चौथ पर बाजारों में खासी गहमा...

Rajasthan Election Story : हरी झंडी मिली, बांछे खिलीं, लेकिन वापस लेना पड़ा नामांकन पत्र

Image
Rajasthan Election Story : यह बात 1998 में हुए विधानसभा चुनाव की है। तब भारतीय जनता पार्टी ने बारां विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ नेता प्रेमनारायण गालव को चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी थी। गालव ने भाजपा नेताओं के साथ जुलूस निकाल नामांकन पत्र भी दाखिल कर प्रचार शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी ने यहां से सोहनलाल गुप्ता को उम्मीदवार घोषित कर सिम्बल सौंप दिया था। इसका काफी विरोध हुआ। इसके बाद नाम वापस लेने की अन्तिम तारीख के पहले की रात वरिष्ठ नेता भैरोंसिंह शेखावत ने ललित किशोर चतुर्वेदी को बारां भेजा था। यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव: 'अलोकप्रिय' विधायकों के टिकट पर राहुल गांधी की आपत्ति, इन नामों पर अभी भी संशय बरकरार चतुर्वेदी ने पूरी रात पार्टी नेताओं से मंत्रणा कर गालव को मनाने के जतन किए थे। गालव के समर्थकों के अड़ने से पहले तो विवाद गहरा गया, लेकिन इसके बाद निर्धारित समय से कुछ मिनट पूर्व खुद गालव ने चुनिंदा साथियों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंच नामजदगी का पर्चा वापस ले लिया। उनकी इस निष्ठा से पार्टी कार्यकर्ताओं में उनका कद और भी बढ़ा हो गया, लेकिन चुनाव पर...

देह, अंगदान और रक्तदान कर जिले में प्रेरणा बन गए पिता-पुत्र

Image
कहते हैं जब किसी भी कार्य को करने का जुनून सवार हो तो कोई काम बड़ा नहीं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है क्षेत्र के युवा ने जो राजकीय सेवा में कार्यरत होते हुए नर सेवा के कार्य करने में कहीं कमी नहीं छोड़ता। यहां तक की परिवार के सभी सदस्य उसे कार्य को नारायण सेवा समझकर 24 घंटे करने में जुटे हुए हैं। कवाई कस्बे के समीप स्थित पारलिया गांव निवासी मर्मिट परिवार के सदस्य मानव कल्याण कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वहीं ओरों को भी इसके लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। लोगों के लिए बने प्रेरणा पिता व पुत्र ने देहदान की घोषणा कर अब तक कई बार रक्तदान किया है। पिता पेंशनर अध्यापक हैं तो पुत्र वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। छीतर लाल मर्मिट जो राजकीय सेवाओं में शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। जिनकी राउमावि खोपर से 2013 मे सेवानिवृत्ति हो चुकी है। पुत्र डॉ. अनिल मर्मिट वर्तमान में झालावाड़ जिले के खानपुर में अध्यापक हैं। कई जगह हुआ सम्मान सामाजिक कार्यों को लेकर उन्हें बारां, कोटा, झालावाड़, बूंदी, जयपुर, झुंझुनूं, चुरू, माउन्ट आबू (सिरोही), बीकानेर, राजगढ़, इन्दौर, भ...

देह, अंगदान और रक्तदान कर जिले में प्रेरणा बन गए पिता-पुत्र

Image
कहते हैं जब किसी भी कार्य को करने का जुनून सवार हो तो कोई काम बड़ा नहीं। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है क्षेत्र के युवा ने जो राजकीय सेवा में कार्यरत होते हुए नर सेवा के कार्य करने में कहीं कमी नहीं छोड़ता। यहां तक की परिवार के सभी सदस्य उसे कार्य को नारायण सेवा समझकर 24 घंटे करने में जुटे हुए हैं। कवाई कस्बे के समीप स्थित पारलिया गांव निवासी मर्मिट परिवार के सदस्य मानव कल्याण कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। वहीं ओरों को भी इसके लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। लोगों के लिए बने प्रेरणा पिता व पुत्र ने देहदान की घोषणा कर अब तक कई बार रक्तदान किया है। पिता पेंशनर अध्यापक हैं तो पुत्र वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। छीतर लाल मर्मिट जो राजकीय सेवाओं में शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत थे। जिनकी राउमावि खोपर से 2013 मे सेवानिवृत्ति हो चुकी है। पुत्र डॉ. अनिल मर्मिट वर्तमान में झालावाड़ जिले के खानपुर में अध्यापक हैं। कई जगह हुआ सम्मान सामाजिक कार्यों को लेकर उन्हें बारां, कोटा, झालावाड़, बूंदी, जयपुर, झुंझुनूं, चुरू, माउन्ट आबू (सिरोही), बीकानेर, राजगढ़, इन्दौर, भ...

rajasthan election : लोकतंत्र के यज्ञ में देंगे मतदान की आहुति, निभाएंगे अपना फर्ज

Image
कोटा रोड स्थित निजी रिसोर्ट में राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रगति संस्थान की महिला कार्यकर्ता व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पत्रिका की पहल की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। लोगों को मतदान कर अपना फर्ज निभाना चाहिए। संस्थान के सचिव बृजराज गौतम ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह मतदान का प्रयोग कर एक अच्छी सरकार बनाएं। लोकतंत्र में एक वोट की भी बहुत ताकत होती है। मतदाताओं को वोट की ताकत पहचाननी होगी। कार्यक्रम मेंं महिलाओं ने शहर के मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान कराने और खुद भी मतदान करने की शपथ ली। महिलाओं का मान सम्मान और उनके प्रति सुरक्षा का माहौल विकसित किए जाने की आवश्यकता है। ऐसी सरकार चुननी चाहिए जो महिलाओं के हितों पर खास ध्यान दे। अमृता खंडेलवाल युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे मतदान प्रतिशत निश्चित रूप से बढऩे की उम्मीद है। पहली बार मतदान करने वालों में उत्साह ...

चुनावी गलियारा : यहां की राजनीति में हमेशा रहा है परिवारों का दबदबा

Image
नामांकन की तारीख नजदीक आने के साथ ही जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी है। बारां जिले की दो विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में तीन परिवारों का दबदबा रहा है। बरसों से एक ही परिवार का दबदबा रहा है। छबड़ा में 1967 से अब तक तक दो.तीन चुनाव को छोडकऱ सिंघवी परिवार का वर्चस्व रहा है। पिछले दो दशक का रिकार्ड देखा जाए तो इन परिवारों के लोग की चुनाव लड़ते आ रहे है। छबड़ा में सिंघवी परिवार को टिकट छबड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में सिंघवी परिवार का दबदबा रहा है। सबसे पहले 1967 में भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार के रूप में प्रेम सिंह सिंघवी ने चुनाव लड़ा था और विजयी रहे थे।1972 में उन्हें हार का सामना पड़ा था। वापस उन्होंने 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वे विजयी हुए, हालांकि बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत के लिए अपने पद इस्तीफा दे दिया था। पुत्र को लगातार मिल रहा मौका इस विधानसभा से 1985 में भाजपा ने प्रेम सिंह सिंघवी के बड़े पुत्र प्रताप सिंह सिंघवी को चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में वे विजयी रहे थे। 1990 में बाली के साथ छबड़ा से भी पूर्व मुख्यमंत्री भै...

इस साल ये फसल किसानों को करेगी मालामाल, तोड़ेगी सारे रेकॉर्ड, किसान दे रहे प्रमुखता

Image
बारां जिले में खरीफ की फसल चने की बुवाई का दौर भी शुरू हो गया। जबकि सरसों की बुवाई अन्तिम दौर में पहुंच गई। किसान इस साल भाव तेज रहने से लहसुन की बुवाई को भी प्रमुखता दे रहे है। आगामी 15 नवम्बर से गेहूं की बुवाई शुरू हो जाएगी। इस वर्ष खरीफ में करीब 3.50 लाख हैक्टेयर में खरीफ की फसलों की बुवाई होने का अनुमान कृषि अधिकारियों ने लगाया है। हालांकि गत मानसून सत्र में कम बारिश होने से गेहूं की घटने व सरसों का क्षेत्रफल बढ़ने का अनुमान लगाया जाने लगा है। कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार जिले में शुक्रवार शाम तक लगभग 1.25 लाख हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हो चुकी है। अधिकांश क्षेत्रों में अब पौध पर पत्ते बनने का दौर शुरू हो गया है। वहीं, अब चने की बुवाई भी शुरू हो गई है। करीब 3 हजार हैक्टेयर में चने की बुवाई हो चुकी है। यह भी पढ़ें : Chandra Grahan 2023: शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, भूलकर भी न करें ये काम फिर भी लहसुन को दे रहे तव्वजो भले ही गत मानसून सत्र में राजस्थान का चेरापूंजी कहे जाने वाले जिले में बारिश कम हुई हो, लेकिन किसान लहसुन की बुवाई को लेकर ...

कृषि उपज मंडी में रिकॉर्ड पौने दो लाख कट्टों की आवक

Image
कृषि उपज मंडी में इन दिनों मक्का व धान के साथ ही विभिन्न जिन्सों की अच्छी आवक हो रही है। शुक्रवार को करीब पौने दो लाख कट्टे व बोरी की आवक हुई। इसके चलते मंडी में नीलामी व्यवस्था प्रभावित हुई। वहीं जाम के हालत भी बने रहे। मंडी प्रशासन ने अधिक माल की आवक को देखते हुए अलग-अलग दिन जिन्सों की नीलामी की व्यवस्था शुरु करने की घोषणा की। मंडी में गुरुवार शाम से ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों का आना शुरु हो गया था। नीलामी स्थलों पर पहले का बिका माल पड़ा होने के कारण के रात्रि को मंडी के पिछले गेट से कॉलेज रोड तक तथा मांगरोल बाइपास पर जाम के हालात बन गए थे। धीरे- धीरे वाहनों को मंडी में प्रवेश मिल पाया। शुक्रवार को मंडी में एक लाख कट्टे मक्का तथा 60 हजार बोरी धान सहित अन्य जिन्सों की आवक हुई। जिसके चलते डम्प माल के मध्य भी खाली स्थानों पर जिन्सों की ढेरियां लगानी पड़ी। एमपी से आ रही मक्का व धान मंडी में अब जिले समेत मप्र से भी धान व मक्का की आवक होने लगी है। व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि धान श्योपुर से तो मक्का गुना से आ रही है। बारां कृषि उपज मंडी में नकद भुगतान व उचित तोल के चलते किसान यहां माल लेकर...

Action : एसीबी के नाम लाखों की वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Image
एसीबी कोटा की टीम ने एसीबी का भय दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सरकारी अधिकारियों से वसूली करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर के गुरुवार को दो शातिरों को डिटेन किया। बाद में दोनों शातिरों को कोटा से लाकर शाहाबाद थाना पुलिस को सौंपा गया। इस मामले में गुरुवार को ही शाहाबाद पुलिस थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा नागौर जिले के जायल पुलिस थाने पर भी एसीबी का भय दिखाकर वसूली करने के मामले में मुकदमा दर्ज हैं। शाहाबाद में अभियंता ने कराया मुकदमा एसीबी कोटा ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी कोटा कल्याणमल मीणा के निर्देश पर एएसपी विजय स्वर्णकार के नेतृत्व में सीआई ताराचंद, देशराज व बृजराज आदि की टीम ने प्रकरण का खुलासा किया। सूत्रों के अनुसार शाहाबाद थाने पर इस सम्बंध में पंचायत समिति के एक अभियंता की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। झूठी सूचना देकर करते थे सम्पर्क प्रारम्भिक जांच के अनुसार गिरोह के लोग सरकारी अधिकारियों को उनके खिलाफ एसीबी में जांच लंबित होने की झूठी सूचना और नोटिस देकर संपर्क करते थे तथा मामले को निपटाए जा...

कांग्रेस से बारां सीट पर फिर पानाचंद मेघवाल, चौथी बार मैदान में उतरेंगे

Image
कांग्रेस ने एक बार फिर पानाचंद मेघवाल को बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। यह चौथा अवसर है, जब कांग्रेस ने उन्हें चुनाव मैदान में उतारा हैं। कांग्रेस की तीसरी सूची में भी जिले में छबड़ा और किशनगंज सीट के लिए पार्टी ने अपना चेहरा घोषित नहीं किया हैं। पिछले दिनों जारी दूसरी सूची में भाजपा ने छबड़ा से वर्तमान विधायक प्रताप ङ्क्षसह ङ्क्षसघवी को आठवीं बार टिकट दिया हैं। 2008 में परिसीमन के बाद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित बारां-अटरू सीट से मेघवाल को पहली बार्च उम्मीदवार बनाया था। तब मेघवाल भाजपा शासन में मंत्री रहे मदन दिलावर को 16578 मतों से पराजित किया था। लेकिन 2013 के चुनाव में वे भाजपा के रामपाल मेघवाल से 20600 मतों से पराजित हो गए थे। 2018 के चुनाव में उन्होंने मंत्री रहे भाजपा नेता बाबूलाल वर्मा को 12248 मतों से पराजित किया था। मेघवाल ने 1995 में राजकीय महाविद्यालय बारां का छात्र संघ अध्यक्ष के चुने जाने के बाद राजनीति में प्रवेश किया। वे दो बार अटरू पंचायत समिति सदस्य चुने गए। एक बार वे अटरू पंचायत समिति के प्रधान रहे थे। एक बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रह...

Rajasthan Accident: राजस्थान रोडवेज बस के फ्लोर में था छेद, चलती बस से सड़क पर जा गिरी 4 साल की मासूम, माता-पिता के उड़े होश

Image
Rajasthan Accident News Today : बारां से नाहरगढ़ जा रही रोडवेज की खस्ताहाल बस में मंगलवार शाम को अजीबोगरीब वाकया हुआ। चलती बस में मां के साथ सीट पर बैठी चार वर्षीय बालिका फ्लोर में हो रहे बड़े छेद से नीचे सड़क पर जा गिरी। बेटी को नीचे गिरी देख मां-पिता के होश उड़ गए। उनके शोर मचाने पर चालक ने बस रोकी। फिर बस को घुमाकर वापिस पीछे ले गए। जहां सड़क पर बालिका घायल पड़ी मिली। हादसे के बाद बालिका को उपचार के लिए केलवाड़ा अस्पताल भर्ती कराया गया, वहीं पुलिस बस को जब्त कर थाने में ले आई। भंवरगढ़ थाना प्रभारी उत्तम सिंह जादौन ने बताया कि शाम सवा छह बजे भंवरगढ़ कस्बे के बस स्टैंड से नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव निवासी रमेश औड़, पत्नी एवं चार वर्षीय पुत्री चंदा के साथ रोडवेज बस में बैठा था। वे जिस सीट पर बैठे थे, वहां फ्लोर टूटी हुई थी और उसमें आर-पार छेद हो रहा था। स्टैण्ड से रवाना होने के बाद बस जैसे ही डेढ़ किलोमीटर आगे पहुंची थी, अचानक चंदा उस छेद के अंदर नीचे सड़क पर जा गिरी। यह देखकर उसकी मां ने चीखना शुरू कर दिया। सारा वाकया जानने के बाद चालक वापस बस को पीछे लाया। उसे बालिका सड़...

मुंह से होगी अग्निवर्षा, नाभि में घूमेगा आतिशी चक्र

Image
शहर समेत जिले भर में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व के तहत गांव-कस्बों में रावण दहन किया जाएगा। इसके साथ दशानन का परिवार कुंभकर्ण ओर मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। पुतलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। यहां 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। नगरपरिषद की ओर से श्रीजी चौक स्थित सार्वजनिक समारोह समिति के माध्यम से लंका नरेश के परिवार के पुतलों का निर्माण व दहन कार्यक्रम किया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रमिल राय द्विवेदी ने बताया कि तीनों पुतलों का निर्माण व दहन कार्यक्रम पर करीब चार लाख 92 हजार का बजट प्रावधान किया गया है। इसके तहत इस बार काफी कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से पुतलों को केरोसिन, पेट्रोल, डीजल आदि से आग नहीं लगाई जाएगी। रावण दहन के लिए विद्युत करंट का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा आकर्षक, सतरंगी और भव्य आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा। रावण की नाभि में चक्र घूमेगा। लंकापति रावण के पुतले की ऊंचाई 51 फीट और मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों की ऊंचाई 30-30 फीट होगी। निर्माण स्थल पर सोमवार को पुतलों को खड़ा किया...

प्रतीक्षालय के बाद अब एक्सरे मशीन को भी ‘जेल’

Image
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में मरीजों के हित में विभिन्न आधुनिक और आवश्यक सुविधाओं का विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन जिला अधिकारियों की ओर से सुविधाओं पर ताले लगाकर लोगों को लाभ से वंचित रखा जा रहा है। पिछले करीब दो वर्षों से जिला अस्पताल परिसर में तीमारदारों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय भवन पर जिला औषधि भंडार ने कब्जा जमाया हुआ है। जिम्मेदारों ने दवा आदि भर कर ताला लगा दिया और मरीजों के तीमारदार यहां-वहां बैठकर टाइम पास कर रहे हैं। प्रयासों के बावजूद अधिकारियों ने बहानेबाजी ओर टालमटोल रवैया अपनाते हुए भवन को खाली नहीं किया। अब लाखों की एक्स-रे मशीन को ताले में बंद कर दिया। वर्तमान मशीन 14 साल पुरानी, नई वाली नहीं आ रही काम जिला अस्पताल को अरसे बाद मिली लाखों रुपए की एक्स-रे मशीन ताले में बंद है। वर्तमान में संचालित मशीन करीब 14 वर्ष पुरानी है। इसमें आए दिन खराबी आने से जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रयास कर स्वास्थ्य निदेशालय से मशीन मांगी गई थी। अब किसी तरह मशीन तो मिल गई, लेकिन एक्स-रे नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल में एक्स-रे मशीन के अलावा करीब 53 लाख की लागत से ...

राजस्थान रोडवेज बस चालक की मौत, परिचालक ने संभाली स्टियरिंग

Image
छीपाबड़ौद। रोडवेज बस के चालक को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व यह पता नहीं होगा कि वह उसकी जिन्दगी की आखरी यात्रा होगी। लेकिन आखिरी समय का आभास होने पर मरने के कुछ समय पूर्व ही शरीर में हलचल हुई और बस में बैठी सवारियों की जान बच गई। चालक इसके बाद मौत के आगोश में चला गया। यह है मामला अटरू के जीरोद निवासी महेन्द्र पुत्र रामलाल प्रजापति राजस्थान रोडवेज की बस नंबर बारां से छीपाबड़ौद के लिए निकला था। तभी छीपाबड़ौद से कुछ किलोमीटर पहले ही चालक ने परिचालक को पेट में दर्द होने के बारे में बताया। इसके बाद उसने परिचालक ने चालक को बस के पीछे की सीट पर लिटा दिया। और स्वयं बस चलाकर छीपाबड़ौद लाया। सवारियों के उतरने के बाद परिचालक रमेश चंद ने चालक को पुलिस की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चालक महेन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई रोहिताश सिंह ने परिजनों को सूचना दी, परिजनो के पहुंचने पर चालक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले राजस्थान के इस संवेदनशील जिले में पहुंची अर्धसैनिक बलों की 4 कंपनी, इन जगह पर की गई तैनात   यह भी पढ़ें : र...

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में नया बदलाव, अब ये फोटो अपलोड करोगे तो ही मिलेगा फायदा

Image
बारां. चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अब मरीजों का निशुल्क इलाज करने वाले सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को बीमारी से सम्बंधित इलाज करने वाले चिकित्सक के साथ मरीज की फोटो सॉफ्टवेयर में अपलोड करना होगा। मरीज का अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान किसी भी समय का फोटो लेना होगा। सरकार की ओर से योजना शुरू होने के बाद से कई तरह के सुधार और बदलाव किए गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से करीब एक माह पहले सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया था। अब कुछ दिनों पहले योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित करने को लेकर इलाज करने वाले चिकित्सक के साथ भर्ती मरीज का फोटो लेने का प्रावधान किया गया है। योजना के सॉफ्टवेयर में बनाया नया टैब नए प्रावधान के अनुसार प्रत्येक टीआईडी सबमिट करने से पूर्व लाभार्थी मरीज के साथ चिकित्सक की एक फोटो मरीज के भर्ती होने के दिन से डिस्चार्ज होने की तारीख के मध्य अस्पताल की ओर से अपलोड की जाएगी। फोटो इलाज की अवधि के दौरान कभी भी ली जा सकती है तथा फोटो में मरीज व चिकित्सक की पहचान यथासंभव स्पष्ट प्रदर्शित होनी चाहिए। फोटो अपलोड करने क...

स्टिंग ऑपरेशन : बारां शहर में वैध की आड़ में अवैध शराब का ‘खुला’ कारोबार

Image
बारां. विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देशन में प्रशासनिक अमला विभिन्न व्यवस्थाओं में जुट गया है। शांतिपूर्ण निष्पक्ष, भय और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत पुलिस ओर आबकारी विभाग की ओर से भी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर ओर गांव कस्बों में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है। वैसे कुछ लाइसेंसी तो नियमों की पालना कर रहे हैं, लेकिन कई अधिकृत शराब ठेकेदारों ने सम्बंधित इलाकों में स्वयं के स्तर पर अवैध ठेके खोले हुए है। कुछ ने ऐजेंट सक्रिय किए हुए हैं। लोकेशन यहां, बिक्री वहां यों तो आबकारी विभाग की ओर से शराब दुकानों के लिए लोकेशन पास कर नियमानुसार शराब बिक्री के लिए लाइसेंस जारी किए हुए। कई लाइसेंसी विक्रेताओं ने निर्धारित क्षेत्र में एक दुकान तो खोली हुई है। इसकी आड़ में इसी क्षेत्र के दूसरे रोड, समीप के गांव ओर तिराहा, चौराहा के आसपास दूसरी ब्रांच खुली हुई है। कुछ ने तो अवैध ब्रांच खोलकर वहां अधिकृत की तरह बोर...

Rajasthan Election 2023 : लाल डायरी में लिखा है आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार फिर से आ रही हैः खरगे

Image
जयप्रकाश सिंह बारां. Rajasthan election 2023 : राज्य विधानसभा के चुनावों का एलान होने के बाद पहली बार सोमवार को राजस्थान दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी। उन्होंने बारां में ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जुबान दी, लेकिन उस पर चले नहीं। जबकि, राजस्थान सरकार ने जो गारंटी दी, उसे पूरा किया है। इस योजना के लिए भी राजस्थान सरकार ने करोड़ों रुपए दिए, लेकिन केन्द्र सरकार ने एक भी पैसा नहीं दिया। राजस्थान में पानी की समस्या ज्यादा है और भाजपा सांसद चुप बैठे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लाल डायरी का मुद्दा बनाया और बोले कि लाल डायरी में क्या लिखा है। मैं बताता हूं, लाल डायरी में लिखा है कि आने वाले चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। खरगे ने कहा कि मोदी संसद में कम बैठते हैं और प्रचार के लिए दौड़ते रहते हैं। कर्नाटक में भी खूब दौड़े। लेकिन गहलोत, मोदी की तरह नहीं करते कि आए, बोले और चले गए। उन्होंने काम किया है। यह काम वही ...

Rajasthan Elections 2023 : बारां में मल्लिकार्जुन खरगे गरजे, बोले - BJP सिर्फ वादे करती है, कांग्रेस करती है पूरा

Image
Congress Jan Jagran campaign : राजस्थान के 13 जिलों के लिए प्रस्तावित पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) लागू नही करने के विरोध में सोमवार को हाड़ौती अंचल के बारां जिले से कांग्रेस ने जन जागरण अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान ने कांग्रेस पर हमेशा भरोसा किया है। सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे सीएम साहेब ने राजस्थान का खूब विकास किया। भाजपा पर हमला करते हुए कहा वे हमारी नकल करते है। हमने कर्नाटक में गारंटी स्कीम शुरू की तो उन्होंने भी हमारी नकल की। भाजपा कभी भी राजस्थान की कांग्रेस सरकार से कम्पीटिशन नहीं कर सकेगी। कांग्रेस जो वादा करती है उसे निभाती है। पर भाजपा सिर्फ बातें ही करती है। पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा चुनाव आते ही पीएम मोदी के दौरे राजस्थान में बढ़ गए हैं। इस अवसर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी उपस्थित थे। कांग्रेस गरीबों की तकलीफ समझती मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे कहा है राजस्थान सरकार ने 25 लाख रुपए का स्वस्थ्य बीमा योजना शुरू की। कांग्रे...

मौसम में बदलाव से डेंगू ने बदली रणनीति: इसलिए लोग वायरल, बुखार ओर डेंगू की चपेट में आ रहे

Image
बारां जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे ओर मच्छर रोधी (एंटीलार्वा) गतिविधियां की जा रही है। इसके लिए चिकित्सा टीमें घरों पर पहुंच रही है, लेकिन कई लोग बीमारियों को लेकर उदासीन रवैया अपना रहे है। इससे लोग वायरल, बुखार ओर डेंगू की चपेट में आ रहे है। जिले में इसी माह बीते 13 दिनों में डेंगू बुखार के 19 मरीज जांच के बाद चिन्हित किए जा चुके है। इस मौसमी बीमारियों के सीजन में बीते करीब सवा दो माह के दौरान जिले में 74 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके है। यह तो सरकारी अस्पतालों में जांच के बाद चिन्हित किए गए मरीज है। इसके अलावा कई लोग निजी अस्पताल और क्लिनिक पर भी इलाज कराने पहुंच रहे है। मौसमी बीमारियों के चलते अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी हुई है। जिला अस्पताल में तो विभिन्न काउंटरों पर देर तक लोगों को लाइन में खड़ा रहकर बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। बावजूद एहतियात नहीं बरतने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लग रही है। दवा वितरण केन्द्रों ओर जांच केन्द्रों पर लम्बी लाइने लग रही है। अस्पताल में प्रवेश करते ही प...

आज से नौ दिन तक होगी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों की उपासना

Image
बारां. शारदीय नवरात्र को लेकर शहर समेत जिलेभर में व्यापक तैयारीयां की जा रही है। श्रद्धा व शक्ति की आराधना के नौ दिनों तक पूजा अर्चना के साथ ही अनुष्ठान किए जाएंगे। नवरात्र रविवार से शुरू होकर 23 अक्टूबर मंगलवार को समाप्त होंगे। शुभ काल में घट स्थापना की जाएगी। मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही घट स्थापना व अखण्ड रामायण पाठ के आयोजन शुरू होंगे। शहर समेत जिलेभर में कई स्थानों पर पाण्डाल सजाकर प्रतिदिन आराधना की जाएगी। दीनदयाल पार्क क्षेत्र, नगरपालिका कालोनी स्थित चौथमाता के मंदिर, अस्पताल रोड समेत कई स्थानों पर माता के पाण्डाल सज गए है। जहां पर रविवार को गाजेबाजे के साथ माता की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। बरडिय़ा बालाजी, ताड़ के बालाजी , सदर बाजार स्थित हनुमानजी की बावड़ी मंदिर, रेलवे क्राङ्क्षसग के समीप स्थित मंशापूर्ण हनुमानजी मंदिर समेत कई मंदिरों पर तैयारियां कर प्रतिमा व मंदिरों को सजाया गया है। जहां पर शुभ मुर्हुत में घट स्थापना व अखण्ड रामायण पाठ होंगे। यह रहेंगे श्रेष्ठ मुहूर्त पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि ऐसे में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06.46 मिनट से सुबह 1...

joint team action : जमीन में दबी मिली भट्टियां और वॉश से भरे कैन

Image
बारां. चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की ओर से जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन के नेतृत्व में अवैध एवं हथकड शराब के खिलाफ विशेष अभियान के तहत गुरुवार को संवेदनशील क्षेत्र गांव लक्ष्मीपुरा में पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान 26 लीटर हथकढ़ शराब बरामद की और मौके पर मिली 30 भट्टियों व करीब 4200 लीटर वॉश नष्ट की गई। इस मामले में चार महत्वपूर्ण व एक साधारण समेत पांच प्रकरण दर्ज किए गए। अचानक की गई आबकारी और पुलिस की इस संयुक्त छापामार कार्रवाई से गांव के शराब कारोबारियों में हडक़म्प मच गया। कई लोग कार्रवाई की भनक लगते ही घरों से नदारद हो गए। गांव में घरों के आसपास व खेतों में भट्टियां व वॉश से भरे जरीकैन मिले। जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त कोटा जोन भगवत ङ्क्षसह के निर्देशन में की गई संयुक्त कार्रवाई में प्रकाश देवड़ा आबकारी निरीक्षक वृत्त छीपाबड़ौद, प्रमोद ङ्क्षसह प्रहराधिकारी बारां, मदन लाल मीणा प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल छबड़ा, महावीर किराड़ उपनिरीक्षक पुलिस थाना छबड़ा, कैलाश जमादार कोटा, बनेङ्क्षसह जमादार कोटा,...

एक लाख ​क्विंटल अन्न से अट गया मंडी परिसर

Image
बारां. कृषि उपज मंडी में गुरुवार को विभिन्न जिंस की अच्छी आवक हुई। इसमें धान, सोयाबीन तथा मक्का प्रमुख है। मंडी में सबसे अधिक धान की आवक हुई। करीब 40 हजार बोरी धान, 20 हजार बोरी मक्का तथा 40 हजार कट्टे सोयाबीन की आवक हुई। धान के भावों में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल की नरमी रही। धान न्यूनतम 2341 से ऊपर में 3150 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव में बिकी। सोयाबीन के भाव 3600 से 4501 रुपए रहे। मक्का के भाव 1290 से 1930 तक रहे। मंडी व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में धान की आवक एक लाख बोरी तक पहुंचने की उम्मीद है। जिले में खरीब की विभिन्न फसलो की करीब 3 लाख 30 हजार हैक्टेयर में बुवाई हुई थी। जिसमें सर्वाधिक सोयाबीन 2 लाख 35 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। वहीं 36 हजार हैक्टेयर में धान तथा करीब 38 हजार हैक्टेयर में मक्का की बुवाई हुई थी। सोयाबीन के भाव जो कि गत वर्ष की तुलना में करीब बराबर की स्थिति में है। धान तथा मक्का के भावों में थोड़ी उतार चढ़ाव की स्थिति है। मक्का उत्पादन भी 45 से 50 क्विंटल प्रति हैक्टेयर का उत्पादन हो रहा है। गत वर्ष मंडी में धान की अच्छी आवक हुई थी।...

Rajasthan Election 2023: बात 1977 के चुनावों की.... जीत के बाद ट्रक पर निकाला था जुलूस

Image
Rajasthan election 2023 झालरापाटन। आपातकाल के बाद 1977 में विधानसभा चुनाव हुए तो प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार बनी। उस समय मैंने जनता पार्टी से टिकट पर झालरापाटन सीट पर कांग्रेस के जुझार सिंह को 30 हजार मतों से हराया। जीत के बाद विजय जुलूस ट्रक पर निकाला गया था। जीत के बाद भैरो सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री चुना गया था, लेकिन शेखावत तब विधायक नहीं थे। मैंने झालरापाटन सीट से त्यागपत्र देकर यहां से शेखावत को उम्मीदवार बनाने की पेशकश की थी, लेकिन शेखावत ने इनकार कर दिया। वे छबड़ा से उपचुनाव लड़े। 1977 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आपातकाल की दहशत के कारण बहुत कम लोग संगठन का काम करने को तैयार थे। यह भी पढ़ें : जब पूरी रात पठारी क्षेत्र में घूमती रही शेखावत की जीप हर आदमी के दिमाग में आपातकाल की भयावह स्थिति का खौफ था, जिससे चुनाव प्रचार करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। झालावाड़ में 30 जून 2000 को पूर्व वित्त राज्य मंत्री दिवंगत अनंग कुमार जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में भवन का शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के तत्कालीन...

तीन माह बाद पकड़ा गया इनामी स्मैक तस्कर

Image
बारां . बारां सदर थाना पुलिस व सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपए के इनामी तस्कर को सोमवार को झालावाड़ जिले के सुनेल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे बारां के पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र मीणा ने बताया कि सुनेल क्षेत्र की ग्राम पंचायत चछलाव के पूर्व सरपंच पाऊखेड़ी गांव निवासी भगवान ङ्क्षसह नागर 3 किलो 600 ग्राम मूल्य करीब 9 करोड़ रुपए की स्मैक बरामदगी में फरार चल रहा था। एडीजी क्राइम दिनेश एमएन के निर्देश पर बारां सदर थाना पुलिस व सीआईडी क्राइम ब्रांच की स्पेशल उसकी तलाश कर रही थी। टीम के सदस्य हैड कांस्टेबल महेश सोमरा को आरोपी के संबंध में सूचना मिली थी। टीम ने सूचना के पुख्ता पर सुनेल पुलिस के सहयोग से आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर बारां पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे 13 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। फतेहपुर टोल प्लाजा के निकट पकड़े थे दो आरोपी जांच अधिकारी मीणा ने बताया कि 6 जुलाई 2023 की देर रात को सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने बारां जिले के थाना सदर क्षेत्र के फतेहपुर टोल प्...

किसानों को अब मिलेगी मंडी में राहत

Image
बारां. कड़ी मेहनत से खेत में एक एक दाना बीनकर कृषि उपज मंडी में लाई गई फसल पर जब बरसात का कहर बरपता है तो किसान की आशाओं पर पानी फिर जाता है। लेकिन, आगामी बरसात में किसानों को काफी राहत मिल जाएगी। कृषि उपज मंडी में तीन बड़े कवर्ड नीलामी शेड निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो करीब 6 माह में पूर्ण होगी। मानसून तथा असमय होने होने वाली बरसात एवं ग्रीष्मकाल में धूप से बचाव के लिए कवर्ड नीलामी शेडों के निर्माण की कवायद शुरु हो गई है। यहां बनेगें कवर्ड शेड कृषि उपज मंडी में हालांकि चार सीसी तथा चार टीन के बड़े नीलामी शेड बने हुए हैं। इसके बाद भी आवश्यकता को देखते हुए। 1493.53 लाख रुपए की लागत से तीन कवर्ड नीलामी शेडों का निमार्ण कार्य के लिए संवेदक ने सामग्री डालना शुरू कर दिया है। जिसके तहत 2 व 3 आरसीसी शेड के मध्य 803.04 लाख की लागत से 600 गुणा 150 वर्ग फुट, चार नम्बर शेड के करीब 214.08 लाख रुपए की लागत से 600 गुणा 40 वर्ग फुट तथा बड़े सीसी नीलामी स्थल की साइड में 476.41 लाख रुपए की लागत से 420 गुणा 100 वर्ग फुट टीन का नीलामी कवर्ड शेड का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। अन्य कार्य भी...

एक झटके में पक्षियों के उजड़े आशियाने, चूजों ने नहीं देखा संसार, इससे पहले ही होने लगे मौत के शिकार

Image
मांगरोल। चंबल की दायीं मुख्य नहर की स्थानीय सिंचाई विभाग के कार्यालय की जमीन पर अस्पताल बनाने के नाम पर चिकित्सा विभाग को देने के बाद दो दिन पहले परिसर में लगे सैंकड़ों आसमान छू रहे पेड़ों को जमींदोज किया तो उन पर बसेरा कर रहे पक्षी कराह उठे। यह भी पढ़ें- अपने बच्चों को बचाने के लिए किंग कोबरा से भिड़ गई मां, घंटों तक चली लड़ाई, देखें VIDEO घोंसलों में पल रहे चूजे आसमान में मुक्त उड़ान भरते, इससे पहले ही जीवन और मौत के बीच धरातल पर संघर्ष करते नजर आए। तड़के चार बजे यहां लगे पेड़ों को धराशायी कर दिया गया। इस बात से बेखबर पेड़ों पर निवास कर रहे पक्षी अपनी जान बचाने को आतुर हो गए। घोंसलों में पल रहे चूजे संसार देखने से पहले ही मौत की आगोश में चले गए। यह भी पढ़ें- स्लीपर सेल सक्रिय, सेना के जवान की बेटी को किया गुमराह, हुआ चौंकाने वाला खुलासा अब नहीं गूंजेगा परिंदों का कलरव इन पेड़ों पर बसेरा कर अपना दाना-पानी ले रहे व अपने परिवार को पाल रहे तोता मैना, कबूतर, कौए, कोयल, चिड़ियों समेत विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की चहचहाहट अब बीते जमाने की बात हो गई है। किसानों के लिए कार्यालय का महत्व...

खेत में कट रहे दिन-रात, पैदावार कम होने से निराश

Image
भंवरगढ़. कस्बे सहित आसपास ग्रामीण अंचल में गत एक पखवाड़े से चल रहे खरीफ की प्रमुख फसल उड़द, सोयाबीन की कटाई का अब अंतिम चरण में है। वहीं धान की कटाई भी अब शुरू हो गई है। कई किसानों द्वारा सरसों की बुवाई के लिए जमीनों को तैयार किया जा रहा है तो कई किसानों द्वारा सरसों की बुवाई पिलाई करना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में मजदूरों का टोटा होने के कारण किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है वही पैदावार कम निकलने से किसान मायूस नजर आ रहे हैं। कई किसानों द्वारा हार्वेस्टर मशीन का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। वहीं कई किसानों द्वारा कटी पड़ी सोयाबीन की फसल में थ्रेशर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। वहीं कई किसानों द्वारा पशु चारे की समस्या से निजात पाने के लिए ट्रैक्टर से चलने वाली कटर मशीन से फसलों की कटाई करवा कर थ्रेसर मशीन से तैयार किया जा रहा है। जिले में अल्प वर्षा ने बढ़ाई मुसीबतें जानकारी के अनुसार इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण खेतों में खड़ी फसलें वैसे ही कमजोर हैं। ऐसे में क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूरों की दर बढऩे से लागत में हो रही बढ़ोतरी वह पैदावार कम होने से किसान निराश नजर आ रहे ...

आधुनिक युग में अपनी सांस्कृतिक आभा खो रहे संज्या व लोकगीत

Image
बमोरीकलां. पहले ग्रामीण अंचलों में श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही हर घर की दीवारों पर शाम के समय गोबर से बनी संज्यानजर आती थी। शाम होते ही बालिकाएं गोबर इक_ा करने में इधर-उधर दौड़ धूप कर संज्या बनाने में व्यस्त रहती थी। दीवारों पर गोबर से आकर्षक कला के माध्यम से बना कर उन पर फूल व चमकीली पन्नियां लगाकर रोजाना अलग-अलग तरीके से संज्या को बनाकर सजाया जाता था। उसके बाद रात के समय सभी मोहल्ले की लड़कियां जमा होकर संज्या के गीत गाकर आरती उतार कर प्रसाद बांटा करती थी। यह हर साल अनन्त चतुर्दशी पर्व के दूसरे दिन से शुरू हो जाता है। जो सोलह दिन तक जारी रहता है। लेकिन इन दिनों गिने चुने घरों की दीवारों पर गोबर से बनी संज्या दिखाई देगी, और इसके लोकगीत तो जैसे विलुप्त ही हो गए हैं। वर्तमान समय में शहरों की तो दूर बल्कि गांवों में भी संज्या अपना अस्तित्व खोती खोती जा रही है। आजकल छोटी लड़कियां संज्या व उसके गीतों से अनजान हैं। आने वाले समय में संज्या अब अतीत का हिस्सा देखने को मिलेगी। क्योंकि आधुनिक समय में परम्परा व सभ्यताएं वर्तमान में नगण्य होती जा रही हैं। source https://www.patrika.com/baran-ne...

JVVNL : पुरानों बकायादारों पर करम, नयों पर सितम

Image
बारां. विद्युत वितरण निगम की ओर से बकायादार उपभोक्ताओं को राहत देने में भेदभाव पूर्ण बर्ताव किया जा रहा है। एक वर्ष पुराने बकायदारों को तो ब्याज और जुर्माने में सौ फीसदी छूट देकर मेहरबानी की जा रही है और नियमित रूप से बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं पुराने बकायादारों के लिए तो छूट की अवधि को भी लगातार बढ़ाया जाकर राहत पर राहत दी जा रही है। इनमें भी कृषि उपभोक्ताओं के लिए तो बिजली निगम ने पूरी तरह से मुठ्ठी खोल दी है। निगम की इस तरह की भेदभावपूर्ण नीति नए बकायादार उपभोक्ताओं में खासी चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन फिर भी करा रहे आदेशों की पालना घरेलू और व्यसायिक विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि निगम की ओर से कूषि, घरेलू और व्यवसायिक सभी तरह के उपभोक्ताओं को समान रूप से छूट योजना के तहत राहत दी जानी चाहिए। दिसम्बर 2022 के बाद के कई नियमित उपभोक्ताओं के कुछ -कुछ माह के बिल बकाया है। 2-5 माह तक बिल बकाया होने से उन पर ब्याज ओर पैनल्टी लगाकर बिल जारी किए जा रहे है। हालांकि विद्युत निगम के अधिकारी भी मानते है कि पुराने बकायादारों की तर...

पुलिस की मौजूदगी में तडक़े सीएडी कार्यालय का भवन ध्वस्त, 100 से ज्यादा हरे पेड़ जमींदोज

Image
मांगरोल. किसानों के विरोध के बावजूद भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुक्रवार तडक़े प्रशासन ने अस्पताल के लिए अधिगृहित सीएडी के कार्यालय के भवन को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान परिसर में लगे सौ से भी ज्यादा हरे पेड़ों को गिरा दिया गया। तडक़े चार बजे अंता के उपखण्ड अधिकारी दीपक महावर भारी पुलिस बल और चार जेसीबी मशीनें के साथ मौके पर पहुंचे। उनके निर्देश पर जेसीबी से धड़ाधड भवन के हिस्से व पेड़ों को गिराना शुरू कर दिया गया। सीएडी परिसर के अधिगृहीत करने के विरोध और सीएडी को इतनी ही जमीन देने व उस पर कार्यालय बनाने की मांग को लेकर पिछले 31 दिन से किसानों का धरना चल रहा था। कार्रवाई के दौरान उनका भी तंबू उखाड़ दिया गया। एक पुलिसकर्मी कोटा रैफर अलसुबह जेसीबी मशीन से पेड़ों को धराशायी करते समय वहां काम कर रहे मजदूर पुरुषोत्तम नागर, उदयलाल व कमलेश , सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्रकुमार व सुल्तान तथा कांस्टेबल धनराज पेड़ों के नीचे आने से घायल हो गए। इनमें से पांच को ज्यादा चोटें आने के कारण कारण उप जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद बारां रैफर कर दिया। सुल्तान को रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से कोटा ...