Rajasthan Election 2023: बात 1977 के चुनावों की.... जीत के बाद ट्रक पर निकाला था जुलूस

Rajasthan election 2023 झालरापाटन। आपातकाल के बाद 1977 में विधानसभा चुनाव हुए तो प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार बनी। उस समय मैंने जनता पार्टी से टिकट पर झालरापाटन सीट पर कांग्रेस के जुझार सिंह को 30 हजार मतों से हराया। जीत के बाद विजय जुलूस ट्रक पर निकाला गया था।

जीत के बाद भैरो सिंह शेखावत को मुख्यमंत्री चुना गया था, लेकिन शेखावत तब विधायक नहीं थे। मैंने झालरापाटन सीट से त्यागपत्र देकर यहां से शेखावत को उम्मीदवार बनाने की पेशकश की थी, लेकिन शेखावत ने इनकार कर दिया। वे छबड़ा से उपचुनाव लड़े। 1977 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान आपातकाल की दहशत के कारण बहुत कम लोग संगठन का काम करने को तैयार थे।

यह भी पढ़ें : जब पूरी रात पठारी क्षेत्र में घूमती रही शेखावत की जीप

हर आदमी के दिमाग में आपातकाल की भयावह स्थिति का खौफ था, जिससे चुनाव प्रचार करने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। झालावाड़ में 30 जून 2000 को पूर्व वित्त राज्य मंत्री दिवंगत अनंग कुमार जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में भवन का शिलान्यास कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय सचिव नरेन्द्र मोदी झालावाड़ आए थे।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीसाबंदियों का सम्मान किया था। तब उनके साथ मेरी करीब 1 घंटे तक लंबी चर्चा चली, जिसमें उन्होंने संगठन के कार्य को विस्तार देने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की प्रेरणा दी थी।

जैसा कि पूर्व विधायक निर्मल कुमार सकलेचा ने बताया



source https://www.patrika.com/baran-news/rajasthan-election-2023-interesting-story-of-1977-assembly-elections-8530530/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां