Good News: घर बैठे मिलेंगे पेंशनर्स को जीवित होने के प्रमाण-पत्र
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां। अब डाक विभाग के माध्यम से पेंशनर्स को घर बैठे जीवित प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की सौगात दी जा रही है। इससे बुजुर्ग महिला-पुरूषों को यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा। जिले में भी हजारों बुजुर्गों को खासी राहत मिलेगी। दरअसल भारतीय डाक विभाग के माध्यम से सभी विभागों के पेंशनरों को घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट देने की सुविधा शुरू की गई है। पेशनर्स को डाकघर पहुंचने के बाद तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत जीवित प्रमाण-पत्र जारी किए जा रहे हैं, लेकिन पेंशनर्स चाहे तो उसे डाक विभाग के माध्यम से घर पर भी जीवित प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया जा सकता है। जिले में नगरपालिका, पंचायत समिति समेत विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए करीब 6 हजार पेंशनर्स हैं। पेंशन लेने जाने का झंझट भी नहीं डाक विभाग की व्यवस्था के तहत पेंशनर को अपने इलाके के डाकिया से सम्पर्क करना होगा। क्षेत्र के सम्बंधित पोस्टमैन को पेंशनर का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक या डाकघर का खाता संख्या और पीपीओ नंबर आदि आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद जाएगा। सम्बंधित पोस्टमैन घर बैठे यह प्रमाण-पत्र पेंशनर...