Mandi News: 15 दिन में 7 लाख से अधिक बोरी धान की आवक, देश के कई राज्यों से आए खरीदार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां. Mandi News: कृषि उपज मंडी में इन दिनो धान की अच्छी आवक होने से मंडी में कारोबार गति पकड़े हुए है। मक्का व सोयाबीन की भी अच्छी आवक हो रही है। जिले में दशहरे के दौरान बरसात होने के बाद जहां किसानों व व्यापारियो में मायूसी छा गई थी, लेकिन दीपावली के कुछ दिन पूर्व से दीपावली अवकाश के बाद मंडी में धान, सोयाबीन व मक्का की अच्छी आवक होने से व्यापारीयो में उत्साह बना हुआ है। करीब एक पखवाड़े में साढ़े सात लाख बोरी धान की आवक से मंडी के कारोबार में तेजी आई है। मंडी में दशहरे के बाद से धान की आवक आना शुरु हुई, जो शुरू में तो कम आई, लेकिन दीपावली के बाद में धान समेत अन्य जिंसों की बम्पर आवक हो रही है।



गत वर्ष भी नही आई इतनी धान
मंडी में गत वर्ष भी इतनी धान की आवक नही हुई। इस वर्ष गत वर्ष की तुलना में दोगुनी धान की आवक हो रही है। मंडी के वरिष्ठ व्यापारी विमल बंसल ने बताया कि गत वर्ष आवक भी कम रही। वहीं भावो में भी तेजी नहीं थी। इस वर्ष धान की अधिक आवक के बावजूद भी भावों में करीब पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल का उछाल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : खजूर की खेती कर दो करोड़ रुपए से अधिक की कर रहे कमाई
देश के कई प्रदेशों के खरीदार आए
जिले समेत निकटवर्ती मध्यप्रदेश की सीमा से सटे गांवो से धान की आवक हो रही है। यहां की धान की अच्छी गुणवत्ता व उसमें पर्याप्त मात्रा में आयारन तत्व होने से मंडी में पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के व्यापारी खरीदारी कर रहे है। जिसके चलते भावों में भी उछाल बना हुआ है। मंडी में सोमवार को धान के अधिकतम भाव 3350 रूपए प्रति क्विंटल तक रहे। वहीं करीब एक लाख 25 हजार बोरी की आवक हुई। वहीं मंडी में करीब 40 हजार कटटे मक्का, 35 हजार कटटे सोयाबीन तथा 15 हजार कटटे सरसो, गेंहू, चना, उड़द व धनिया आदि की आवक हुई।

यह भी पढ़ें : दौसा जिले में 110 किलोमीटर पैदल चलेंगे राहुल गांधी, चार से पांच दिन ठहराव

photo1667897489.jpeg

रात को लग गया था जाम
कृषि उपज मंडी में रविवार रात्रि को प्रवेश से पूर्व सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियो की कतार लग गई थी। आलम यह था कि मंडी के पीछले गेट से कतारे लगी जो कालेज तिराहे तक जा पहुंची। ऐसे में देर रात्रि तक जाम के हालात बने रहे।



अब मंगलवार रात्रि को मिलेगा प्रवेश
सचिव मनोज मीना ने बताया कि मंडी में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा का अवकाश होने के कारण नीलामी नही होगी। इसके चलते मंगलवार रात्रि को 11 बजे बाद विभिन्न जिन्सों को प्रवेश दिया जाएगा। बुधवार को सोयाबीन, मक्का, सरसो, उड़द, धनिया समेत अन्य जिन्सो का प्रवेश व नीलामी होगी। वहीं गुरुवार को केवल धान की ही नीलामी होगी। मंडी में इन दिनों धान समेत अन्य जिन्सो की अच्छी आवक होने के चलते जहां शाम तक नीलामी प्रक्रिया रहती है। वही देर रात्रि तक तुलाई भराई तथा लोडिंग का कार्य जारी रहता है।



source https://www.patrika.com/baran-news/mandi-news-good-arrival-of-paddy-in-market-7856954/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां