युवती का एक हाथ बाजू से अलग होकर गिरा, कटे हाथ को थैले में रख अस्तपाल पहुंची
बारां के मांगरोल रोड पर बुधवार शाम बस में सवार एक युवती को खिड़की से हाथ बाहर निकालना भारी पड़ गया। बस के समीप से गुजरे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवती का एक हाथ बाजू से अलग होकर गिर गया। यहां जिला अस्पताल से कटे हुए हाथ को अलग थैले में रखकर कोटा के लिए रवाना किया गया। अस्पताल चौकी पर तैनात कांस्टेबल सुकेश चौधरी ने बताया कि मांगरोल निवासी ज्योति (18) बुधवार शाम करीब पांच बजे एक बस में सवार होकर बारां से मांगरोल जा रही थी। उसने बस की खिड़की से हाथ बाहर निकाला हुआ था। इसी दौरान बड़ा बालाजी के समीप सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ज्योति का हाथ कटकर अलग हो गया। बस चालक ने उसे वही उतार दिया। बाद में किसी परिचित ने मदद कर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति देखकर तत्काल कोटा के लिए रैफर कर दिया। इस पर पीएमओ को अवगत कराते हुए नि:शुल्क एम्बुलेंस की व्यवस्था कर युवती को यहां से रवाना किया गया। सूचना पर उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। बस के समीप से क्रॉस करने वाली ट्रॉली में ऊंचाई तक लोहे के एंगल लगे हुए थे युवती करीब आधा घंटे तक मौके पर ही दर्द ...