Posts

Showing posts from June, 2023

#goodnews : जल जल क नई वग शघर शर हग 132 बदय क कषमत हग

Image
बारां. जिला मुख्यालय पर स्थित जिला जेल में करीब दो करोड़ की लागत से निर्मित भवन की दूसरी विंग तैयार हो चुकी है। इससे अब पुरानी जेल में रह रहे बंदियों के दबाव में कमी आएगी। जेल आगामी एक या दो माह में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान जेल में क्षमता से अधिक बंदियों के आने के कारण जेल प्रशासन को कई तरह की सामान्य और सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते पुलिस आवासन मण्डल की स्वीकृति के बाद वर्ष 2021 में एक अतिरिक्त विंग का निमार्ण कार्य शुरु करवाया गया था। करीब दो करोड़ से बनी इस नई विंग का कार्य करीब पूर्ण हो चुका है। यह हुआ निर्माण कार्य जैल भवन की दूसरी विंग 222 गुणा 280 वर्ग फीट क्षेत्र में भूतल तथा प्रथम तल के रूप में बनाई गई है। दूसरी विंग में 132 बंदियों की क्षमता के बैरिक बनाए गए हैं। इसमें दो बैरिक, एक मनोरंजन हॉल तथा टॉयलेट आदि शामिल हैं। विंग की सुरक्षा दीवारों पर अन्तिम चरण में सुरक्षा वायर लगाने का कार्य किया जा रहा है, जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा। वर्तमान में यह हैं हालात जिला जेल की क्षमता 164 बंदियों की है। लेकिन वर्तमान में यहां पर 28...

#ALEART : इनक रखग धयन त बरश म सफर हग आसन

Image
बारां. शहर में ज्यादातर लोगों के पास बाइक और स्कूटर हैं। वे इस बात को जरूर जानते होंगे कि जब बारिश का मौसम आता है तो अपने साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें से ज्यादातर दुपहिया वाहन चालकों को इसका सामना करना पड़ता है। गीली सड़कों पर सुरक्षित सवारी, बाइक बारिश में अचानक बंद न हो, इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं कुुछ ऐसे ही जरूरी ङ्क्षबदुओं को, जिनका ध्यान रखने पर आपका सफर बारिश में भी आसान हो जाएगा। अगर आप भी अपने ऑफिस, कार्यालय या काम पर जाने के लिए बाइक या स्कूटर का इस्तेमाल करते हैं तो ये समाचार आपके लिए ही है। इन को जान लेने के बाद आप बारिश के मौसम में भी बिना किसी डर के सड़कों पर निकल सकते हैं। अगर बाइक की समय-समय पर सर्विसिंग कराते रहेंगे तो समस्या न्यूतनतम हो जाती है। स्मार्ट बनें बरसात के मौसम में अगर आपको ऑफिस जाना पड़ रहा है तो इसके लिए आपकों उन रास्तों का चयन करना पड़ेगा जिस पर आपको जलभराव या गड्ढों का कम से कम सामना करना पड़ता है। ऐसा करने से आप पानी से भरी सड़कों पर गाड़ी बंद होने के खतरे से बच सकेंगे। तकनीक का सहारा लें आप बरस...

Video: रहत शवर म चल रह मज-मसत करमचर नश म लग रह ठमक वडय वयरल

Image
बारां. सरकार की ओर से आमजन को महंगाई से राहत पहुंचाने के का दावा करते हुए महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन अब अधिकांश शिविरों में बहुत कम रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं तो कर्मचारी ठाले बैठे टाइम पास कर रहे हैं। इसी तरह का मामला जिला अस्पताल परिसर में नगरपरिषद की ओर से स्थायी तौर पर आयोजित राहत शिविर में देखने को मिला। लाभार्थी नहीं पहुंचने से कर्मचारी शराब के नशे में डांस कर रहा है। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। मामला जिला कलक्टर तक पहुंचा तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। जांच के बाद मामला प्रमाणित पाए जाने पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने डांस कर रहे कर्मचारी विद्युत वितरण निगम का हेल्पर रामावतार वर्मा, नगरपरिषद के कनिष्ठ सहायक रामदयाल मेघवाल को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के आदेयश दिए। संवेदक के माध्यम से नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर विशाल वैष्णव को भी सेवामुक्त करने के आदेश दिए गए हैं। मामला सोमवार का है और इसका वीडियो वायरल होने पर मंगलवार सुबह जांच के आदेश दिए गए तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार दोपहर में ही निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए गए। source http...

बजल गरन स कक-भतज क मत

Image
छबड़ा/बारां. पाली थाना क्षेत्र के पटपड़ी गांव में रविवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर कृषि कार्य कर रहे काका-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शाम को मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पाली सरपंच कमलसिंह गुर्जर ने बताया कि पटपड़ी निवासी कमलसिंह (34) पुत्र कल्लूराम गुर्जर व हरिराम (55) पुत्र चम्पालाल गुर्जर रविवार दोपहर को ट्रैक्टर लेकर खेत में मक्का ओरने गए थे कि अचानक तेज बारिश आने व आकाशीय बिजली गिरने से दोनों अचेत हो गए। इनके साथ हरिराम के दोनों पुत्र नवल व कन्हैया भी थे। ग्रामीण दोनों को लेकर छबड़ा चिकित्सालय आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिराम के पुत्रों सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पाली पुलिस ने मोर्चरी पहुंचकर पीएम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए राज्य सरकार से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। source https://www.patrika.com/baran-news/uncle-nephew-death-due-to-lightning-8333817/

#Cyber Fraud : लदन क लडक बनकर बर क डकटर क लगई 10.50 लख क चपत

Image
बारां. फेसबुक पर फर्जी विदेशी लड़की बनकर शहर के एक डॉक्टर से 10.50 लाख रुपए का साइबर फ्रॉड करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डॉक्टर ने 1 सप्ताह पहले फेसबुक आईडी पर लंदन की अमायरा विलियम नाम की एक लड़की की फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया था। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद लड़की ने व्हाट््सएप नंबर लेकर चैट शुरू की। कुछ दिन बाद लड़की ने भारत आने की बात बताते हुए मिलने को कहा। यह है मामला 9 जून को अमायरा विलियम का फोन डॉक्टर के पास आया। उसने कहा कि उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। उसने बताया कि उसका मास्टरकार्ड रिन्युअल होने में समय लगेगा। वहीं विदेशी करंसी भी कन्वर्ट करवानी पड़ेगी। इसलिए उसे अभी तत्काल 40 हजार रुपए की सख्त जरूरत है। जो वह बाद में लौटा देगी। डॉक्टर 40 हजार रुपए उसके खाते में ट्रांसफर करवा दिए। उसके बाद दूसरे दिन फिर अमायरा का फोन आया कि टेक्स एवं इंश्योरेंस के लिए भी उसे और रुपए की आवश्यकता है। इस पर उक्त लड़की के झांसे में फंसे डॉक्टर ने दूसरी बार 98 हजार, इसके बाद 3.50 लाख एवं 11 जून को 5.50 लाख रुपए उसके खाते में ट्रांसफर किए। कर...

Rajasthan Police: पहल क भर नह गहलत सरकर न बजट म क थ और पद क घषण हलत य....इतन पद ह रकत

Image
बारां । Rajasthan Police: जिले में पुलिस के पूर्व रिक्त पदों पर तो नियुक्तियां हुई नहीं। बजट में सरकार की तरफ से और नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई। बजट 2023-24 में जिले के लिए एक एएसपी, एक सीआई तथा 3 एसआई के पद सृजित किए गए हैं। जिले में बीते करीब 6 वर्षों में पुलिस नफरी नहीं बढ़ पाई है। इसके चलते आपराधिक मामलों व घटनाओं पर अंकुश लगाने में मौजूदा पुलिसबल को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सबसे अधिक एएआई के पद रिक्त जिले में कुल 1717 पुलिस अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों के पद सृजित हैं। इसमें से वर्तमान में 302 अधिकारियों तथा 1415 हैडकॉन्सटेबल व कॉन्सटेबल के पद हैं। इनमें से 116 अधिकारियों तथा 1140 हैड व कॉन्सटेबलों के पदों पर ही सेवारत हैं। जिले में कुल 461 पद रिक्त हैं। इनमें भी सबसे अधिक एएसआई के पद रिक्त हैं। 216 सृजित पदों के स्थान पर महज 80 एएसआई ही सेवारत हैं, 136 रिक्त पड़े हैं। यह भी पढ़ें : Rajasthan के इस जिले में चलती है शिक्षा की रेल, खेल-खेल में पढ़ते हैं बच्चे, जानिए अनोखे स्कूल के बारें में 22 थाने 14.18 लाख लोग करीब 6992 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र फैले हुए जिले की जनसंख्य...

#OMG!! रकतदन कय त पत लग क शरर त ह बमरय क घर

Image
बारां. जिले में रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। यहां के रक्तदाताओं के जज्बे के चलते ही बारां का ब्लड सेंटर प्रदेश स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान करने में पहचान बनाए हुए हैं, लेकिन कुछ रक्तदाताओं का रक्त हेपटाइसिस बी व सी की बीमारी के चलते नष्ट भी करना पड़ रहा है। इनमें से अधिकांश को रक्तदान करने के लिए की गई जांच के बाद ही पता लगा कि उनका शरीर बीमारियों का घर बनता जा रहा है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड केन्द्र पर पिछले करीब ढेड वर्ष के दौरान हेपेटाइसिस बी, सी व एचएआईवी आदि बीमारी से पीडि़त लोगों का 533 यूनिट रक्त डिस्कार्ड किया गया है। यू होता है रक्त नष्ट सूत्रों के मुताबिक ब्लड बैंक में खून के सैंपल की जांच की जाती है। जांच में किसी तरह की बीमारी सामने आने के बाद उसे निर्धारित तापमान पर रखकर ऑटोक्लेव किया जाता है। इस प्रक्रिया से ब्लड के संक्रमण की स्थिति का पता लगता है। इसके बाद संक्रमित ब्लड को बायोवेस्ट के तहत नष्ट कर दिया जाता है ओर संबंधित रक्तदाता व्यक्ति को बीमारी की सूचना देकर उसे उच्च संस्था में काउंसिङ्क्षलग के लिए भेजा जाता है। - जिला अस्पताल के ब्लड केन्द्र पर बीत...

#ALERT CYCLONE: बर तक पहच बपरजय क चत गइडलइन जर सरकर अमल अलरट

Image
बारां. अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की दहशत बारां तक आ पहुंची है। सरकारी विभागों ने इसका अलर्ट जारी कर गाइडलाइन बनाई है। इसके तहत लोगों को चेताया गया है। सरकारी विभाग भी अपनी पुख्ता तैयार किए हुए हैं। इसका दक्षिणी पश्चिमी जिलों में भी प्रभाव होने से बारां जिले में अत्यधिक आंधी तूफान और अधिक बारिश होने की आशंका है। बिपरजॉय ही क्यों बिपरजॉय का मतलब डिजास्टर, तबाही या आपदा होता है। यह एक प्राकृतिक आपदा है। इस बार चक्रवाती तूफान का नाम बांग्लादेश ने रखा है। अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफानों का नामकरण बारी-बारी से भारतीय प्रायद्वीप के देश रखते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अब बिपरजॉय ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है। इसके असर से देश के कई राज्यों में भारी या अतिभारी बारिश की आशंका है। गुजरात के तटीय जिलों में तूफानी बारिश होगी। राजस्थान के भी कई जिलों में इसका असर रहेगा। तेज हवा, मेघ गर्जन और बारिश की गतिविधियां होंगी। राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। कल से बदलेगा मौसम इधर, बिपरजॉय से पहले राजस्थान मे...

खुलासा : जान पर भारी पड़ रहे जमीनों की खरीदारी के मामले

Image
बारां. शहर में जमीन ओर प्लाट की दोहरी सौदेबाजी का चलन सा शुरू हो गया है। आए दिन दो-तीन जगह सौदाबाजी किए जाने के मामले सामने आने लगे है। अधिकांश मामलों में तो लोग मुकदमे बाजी के चक्कर में नहीं पड़कर समझौता कर रहे है, लेकिन इसमें कमजोर और दुर्बल वर्ग के लोगों को आर्थिक चपत लग रही है और दबंगाई किस्म के लोग चांदी कूट रहे हैं। इससे सम्पत्ति सम्बंधी अपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में 7 जून को कांग्रेस के नगर अध्यक्ष को गोली मारने की जद में भी दाहरी सौदेबाजी प्रमुख कारण रहा है। यह तो एक बानगीभर है। बीते कुछ सालों के दौरान सम्पत्ति सम्बंधित विवाद के कई मामले कोतवाली में दर्ज हो चुके हैं। कंगाल से बने लखपति बीते कुछ अरसे के दौरान शहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 फोरलेन हाइवे के आसपास की जमीनों के भाव आसमान पर पहुंच गए है। झालावाड़ रोड क्षेत्र व बाबजी नगर से फोरलेन हाइवे को जोडऩे वाले तलावड़ा रोड और हाइवे के दोनों ओर की जमीनों की कीमत बेतहाशा बढ़ गई है। कुछ लोगों ने तो ग्रुप बनाकर इस क्षेत्र की जमीनों को खरीदा ओर प्लाङ्क्षनग काट दी। इससे कुछ लोग तो कंगाल से लखपति बन गए। हाइवे...

हरियाणा के बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस ने थाने के बाहर जमकर की ठुकाई, देखें वीडियो

Image
मांगरोल. इटावा की ओर से आई एक स्कार्पियो ने मंगलवार की रात आठ बजे कस्बे में हडकंप मचा दिया। बूढादीत-इटावा होते हुए यह गाडी मांगरोल तक पहुंची। इसके बाद यह पुलिस की ओर से की गई दीगोद-इटावा मार्ग की नाकाबंदी तोड़ भागी। सूचना मिलने पर पुलिस इटावा रोड पहुंची। गैस एजेंसी के पास तेज गति से आ रही गाड़ी को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार दो जनों ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी गाड़ी पर फायर कर टायर पंचर कर दिया। इसके बाद भी गाड़ी नहीं रुकी और तीन टायर पर ही चलती रही। थाने के सामने दो बार कार सवारों ने रिवाल्वर से फायरिंग की। इससे थानाधिकारी रामस्वरूप मीणा को आंख के पास चोट आई है। थाने के सामने ट्रैक्टर लगाकर गाडी को रोकने की कोशिश करते समय हुई फायरिंग में थाने के दो जवान विजयसिंह व राहुल गोली गंभीर घायल हो गए है। इन्हें उप जिला चिकित्सालय में डॉ. रामबुधेश मीणा ने प्राथमिक उपचार कर बारां रेफर कर दिया है। इटावा, बूढादीत से पुलिस की गाड़ियां भी मांगरोल पहुंची। इस बीच तब तक पुलिस ने गाड़ी में सवार दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद थाने में इटावा रोड बार...