Posts

Showing posts from November, 2021

मप्र सीमा पर चौकसी में पुलिस के इंतजाम नाकाफी

Image
मांगरोल. अंतर्राज्यीय सीमा पर बसे मांगरोल से मिलती राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमाओं पर अब अपराधों में बढ़ोतरी होने लगी है। संख्या की दृष्टि से भले अपराध कम हुए हैं, लेकिन जो भी अपराध हुए वह जघन्य श्रेणी के ही हुए हैं। ऐसे में साफ है कि दोनों राज्यों की सरहद अपराधियों के लिए मुफीद साबित हो रही है। बारां जिले के मांगरोल थाना व कोटा जिले के अयाना थाना की सीमाएं मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले मिलती हैं। यहां दोनों ही थानों की पुलिस की जिम्मेदारी रहती है, लेकिन अपराधी अपना खेल खेल जाते हैं। ऐसे में क्षेत्र में रहने वाले लोगों व मप्र सीमा से सटे गांवों के बाशिंदे खौफजदा रहते हैं। एक साल पहले एक महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या इसका जीता जागता उदाहरण है। इससे ठीक पांच माह पहले जून में अयाना थाना इलाके में मध्यप्रदेश के कुंहाजापुर निवासी से कोटा में जिंस बेचकर आते समय लूटहुई थी।इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ। दस साल पहले सीमा से पहले बसे गांव बमोरीकलां में हुई पैट्रोल पंप पर लूट की घटना का खुलासा भी आज तक नहीं हो सका है। ऐसे हैं हालात मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले एक रास्ता बालूंदा की पुलिया पर हो...

दावेदार कहने लगे, टिकट मिला तो लड़ेंगे चुनाव

Image
बारां. जिला परिषद चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों के नेताओं ने खुद या अपने परिजनों के टिकट के लिए जोड़-तोड़ के साथ कद्दावर नेताओं से मेल-मुलाकात बढ़ाना शुरू कर दिया। गांवों में किसान अभी खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर आगामी जिला प्रमुख व प्रधानों के नामों की चर्चा जोर-शोर से चलने लगी है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी को चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि कांग्रेस की बागडोर खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया के हाथ में रहेगी, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में इन दोनों ही दलों के नेता जुगाड़ की राजनीति में गुरेज नहीं कर रहे। भाजपा में रहेगी मारामारी पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने जिला प्रभारी के रूप में वरिष्ठ नेता वासुदेव देवनानी की नियुक्ति की है। उनके साथ चित्तौडगढ़़ के जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ व रामनिवास मेघवाल को सहयोगी के रूप में लगाया गया है। माना जाता है कि देवनानी संघ की पृष्ठिभूमि से भाजपा में आए हैं। जबकि बारां जिला भाजपा संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे का दबदबा है। ऐसे में टिकट वितरण के दौरान भाजपा मे...

उम्र के इस दौर में व्यवस्था करवा रही इनकी 'दौड़-धूप'

Image
बारां. राज्य सरकार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा के लिए लागू की गई राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) के तहत कार्ड नहीं बनने से पेंशनरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से योजना लागू करने के साथ ही पेंशन डायरियों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए। अब डायरी से दवा नहीं मिलने पर उपचार पर्ची पर दवा लिखी जा रही है, लेकिन कई पेंशनरों के आरजीएचएस कार्ड नहीं होने से उन्हें सामान्य उपचार पर्ची पर नि:शुल्क दवा नहीं दी जा रही है। इससे पेंशनर डायरी व उपचार पर्ची हाथ में लेकर यहां से वहां चक्कर लगा रहे है। मजबूरी में जेब से पैसे खर्च कर दवा लेनी पड़ रही है। पिछले कई दिनों से ऐसे ही हाल है। पहले इस तरह मिलती थी दवा सरकार की ओर से वर्ष 2004 से पहले के राज्य कर्मचारी व पेंशनरों को आरपीएमएफ (राजस्थान पेंशनर मेडिकल फंड) के माध्यम से इंडोर एवं आउटडोर की चिकित्सा सुविधा डायरी के माध्यम से मिल रही थी। सहकारी उपभाक्ता भंडार पर दवा उपलब्ध नहीं होने पर वहां से एनएसी (नॉन अवेलबल सर्टिफिकेट) दी जाती थी। इस एनएसी से अन्य मेडिकल स्टोर से दवा लेते थे तथा बिल भु...

इन गांवों को सड़क और लोगों को सुगम राह का इंतजार

Image
जलवाड़ा. आजादी के बाद से अब तक भी क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो के बाशिंदों को पक्की सड़क नसीब नहीं हुई है। बरसात में कच्ची डगर से गुजरना मुश्किल भरा अनुभव होता है। जन्मझिरी गांव का मार्ग कच्चा होने से बारिश में लोगों को छत्रगंज व नाहरगढ़ कस्बे में आवश्यक खरीददारी करने सहित अन्य कार्यो के लिए जाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गांव में यदि कोई बीमार हो जाये तो ऊबड़-खाबड़ रास्तों से या चारपाई व अन्य साधनों से लाना पड़ता है। कई बार खाळ में अधिक पानी होने से कस्बे में रोगी को नहीं ले जा पाते हैं। ऐसे में रोगी की जान पर बन आती है। यहां से विद्यार्थी पढने के लिए छत्रगंज या नेहरूपुरा जाते हैं। यहां दोनों ओर कच्चा रास्ता है। यह गांव पशुपालकों का है। यहां 7 हजार से अधिक मवेशी है। पशुओं के बीमार होने पर तो और परेशानी हो जाती है। कुछ ऐसे ही हालात जलवाड़ा के राड़ी मार्ग के हैं। इस मार्ग पर 2003 से करीब तीन बार गेवल डालने के साथ ही राड़ी के हनुमान मंदिर तक 5 वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत ने मुरम डलवाई थी। उसके बाद से निर्माण कार्य अधूरा है। इस मार्ग पर दर्जनों खातेदार हैं। जिनके खेत हैं। ख...

यहां बस यात्रियों से हो रहा दोयम दर्जे का व्यवहार

Image
अन्ता. यहां के नागरिक बस एवं रेल सुविधाएं नगण्य हो जाने के कारण वैसे ही परेशान हैं। वहीं ऊपर से अब इन्हें बेइज्जत ओर किया जा रहा है। विशेषकर बारां से आने वाली लोक परिवहन की बसों में ऐसे वाकये रोज होने से यात्री आक्रोशित हैं। ऐसे कई लोगों ने बताया कि बारां से अन्ता होकर जाने वाली बस में सीट उपलब्ध कराने की प्राथमिकता कोटा तक जाने वाले यात्रियों को मिलती है। इस बीच बस परिचालक अन्ता की सवारियों को एक ओर खड़ा होने की बोल देता है। आखिर में जब बस चलने लगती है तो अन्ता आने वाले यात्रियों को बस में चढऩे की अनुमति मिलती है। ऐसे में पूरा किराया देने के बावजूद बस में खड़े रहकर आना लोगों की मजबूरी बन गया है। जबकि रोडवेज एवं उससे अनुबंधित बसों में लोकल मार्गोंं पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही सीट मिलने का नियम है। परिचालकों की मनमानी एवं अधिकारियों-जन प्रतिनिधियों की अनदेखी से अन्ता की जनता बस से दूर खड़े रहने का अपमान सहने सहित खड़े-खड़े यात्रा कर रही है। पढ़ाई, कोचिंग, अध्यापन कार्य, नौकरी आदि के लिए अन्ता से बारां तक प्रतिदिन दर्जनों लोग जाते हैं। इनमें युवतियां तथा महिलाएं भी शामिल हैं। जि...

स्कूल खुले तो मोबाइल छोड़ पकड़ी पाठ्यपुस्तकें

Image
बारां. स्कूल खुलने के साथ ही स्माइल कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम में राज्य स्तर पर जिले की स्थिति खिसकने लगी है। नवम्बर माह के दूसरे सप्ताह में जिले ने राज्यभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उसके बाद हाल ही में समाप्त हुए 13 से 19 नवम्बर तक के तीसरे सप्ताह में जिले की स्थिति पहले से खिसककर तीसरे नम्बर पर पहुंच गई। हालांकि इस सप्ताह भी जिले के तीन ब्लॉक छबड़ा, छीपाबड़ौद व बारां प्रदेश के शीर्ष दस ब्लॉक में स्थान पाने में कामयाब रहे हंै। जिले के यह तीनों ब्लॉक 6 से 12 नवम्बर तक के क्विज सप्ताह के दौरान भी प्रदेश के टॉप टेन ब्लॉक में शामिल होने में सफल रहे थे। लगातार दूसरी बार तीनों ब्लॉक के टॉप टेन में स्थान बनाए रखने से जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी उत्साहित हैं। जिले के 60 फीसदी बच्चे हुए रजिस्टर्ड राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा एक से 12वीं तक बच्चों का ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने का स्तर मजबूत करने के इरादे से स्माइल कार्यक्रम शुरू किया हुआ है। इसके तहत बच्चे घर बैठक पढ़ाई करते हैं। जिले के जिले के स्कूलों में नामांकित बच्चों में से करीब 6 0 प्रतिशत बच्च...

शौकीन और खिलाड़ी नहीं, यहां तैरते हैं लार्वा और बैक्टीरिया

Image
बारां. राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से शहर में तैराकी को बढ़ावा देने के लिए करीब 92 लाख की लागत से बनाया गया तरणताल खुद अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। हालत देखकर तैराकी के शौकीन निराश हैं। अधिकारी स्थिति नहीं सुधरने से परेशान हैं। तरणताल की सुविधा शुरू करने में की गई मेहनत बेकार हो रही है। तैराकों की जगह पूल में बैक्टीरिया, शैवाल ओर कीट के लार्वा तैर रहे हैं। रासायनिक कीटाणुशोधन की प्रक्रिया के लिए लगाया गया फिल्टर प्लांट शोपीस बना हुआ है। तरणताल को मापदंडों के तहत सुचारू रखने के लिए नियमित रूप से पानी की आवश्यकता है, लेकिन सरकार और प्रशासन से पानी का बंदोबस्त नहीं हो रहा है। पानी नहीं होने के कारण ही तरणताल करीब पांच वर्षो से बंद पड़ा है। 2015 में ही थे ताले राज्य क्रीड़ा परिषद की ओर से वर्ष 2008-09 में जिला मुख्यालय पर तरणताल बनाने की स्वीकृति दी थी। बजट व अन्य स्वीकृति के बाद वर्ष 2010-11 में इसका निर्माण शुरू हुआ तथा मई 2014 में करीब 92 लाख की लागत से तरणताल के अलावा उसके समीप ही बॉस्केट बॉल व टेनिस कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया था। वर्ष 2015 के जून-जुलाई व अगस्त माह के प्...

70 कट्टे नकली डीएपी जब्त, गिरोह से पूछताछ

Image
बारां. जिले में डीएपी खाद की किल्लत अभी दूर नहीं हुई। किसान यहां डीएपी नहीं मिलने से पड़ोसी जिलों ही नहीं मध्यप्रदेश से भी डीएपी ला रहे हैं, लेकिन ऐसे किसानों को उत्पादन बढ़ाने के इस प्रयास से जोर का झटका लग सकता है। खाद की कालाबाजारी की खबरों के बीच सस्ते खाद को ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह सक्रिय है। गुरुवार रात को पुलिस व कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में ऐसा ही मामला उजागर हुआ है। इस कार्रवाई में 70 कट्टे डीएपी खाद बरामद हुआ। जिसका गहनता से निरीक्षण करने पर आरम्भिक तौर पर इसे अधिकारी एसएसपी (सिंगल सुपर फास्फेट) बता रहे हैं। जिसे डीएपी के कट्टों में रिपैकिंग किया गया था। पुलिस ने इस मामले में झालावाड़ जिले के सारोला थाना निवासी मुख्य सरगना रामदयाल रैगर समेत चार जनों को डिटेन किया। पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीना ने बताया कि तुलसां कोटड़ी गांव में पुलिस व कृषि विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए नकली खाद डीएपी के 70 कट्टे आईपीएल डीएपी के जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया है। गांव में किसानों को खाद बेेचने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद पुलिस व कृषि विभाग की टीम मौके पर...

जिले में वैक्सीन अपार, लगवाने वालों का इंतजार

Image
बारां. कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने पर और अधिक जोर दिया जा रहा है। सरकार मांग के मुताबिक वैक्सीन देने को पूरी तरह तैयार है। आवश्यकतानुसार वैक्सीन भी आवंटित की जा रही है, लेकिन संक्रमण को सुस्त होते देख लोग भी वैक्सीनेशन को लेकर सुस्ती बरतने लगे हैं। पिछले कुछ दिनों से लोग दीपावली की तैयारियों में जुटे हुए हैं। किसान खेती बाड़ी में व्यस्त हैं। इससे वैक्सीन का स्टॉक जमा होता जा रहा है। यहां जिला मुख्यालय स्थित वैक्सीन स्टोर में करीब एक लाख 40 हजार डोज का स्टॉक जमा है। स्थिति यह है कि स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीनेशन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए लोगों का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि सितम्बर माह के दूसरे पखवाड़े तक लोगों को वैक्सीन के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। सितम्बर के प्रथम पखवाड़े में करीब एक लाख से अधिक वैक्सीन मिली थी, लेकिन लोगों में उत्साह के चलते 18 सितम्बर तक भंडार खाली हो गया था तथा एक सप्ताह तक राज्य स्तर से वैक्सीन नहीं मिली थी। इस तरह प्रभावित पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस कमजोर नजर आने से पूरी ...

खरीद के लिए खोली धन की पोटली

Image
बारां. शहर समेत जिले में धनतेरस पर मंगलवार को कारोबार को पंख लगे, त्योहारी सीजन का इंतजार कर रहे व्यापारियों की खुशियों का दामन भर गया तो लोगों ने भी पर्व के उत्साह को परवान चढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिर चाहे स्वर्ण, रजत व डायमंड की खरीद हो या नए वाहनों को घर लाने का उत्साह। शहर के रेडिमेड बाजार में तो सुबह से देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही व खरीद के दौर ने अब तक मायूस बैठे व्यापारियों के चेहरों के रौनक लौटा दी। इतना ही नहीं किराना, पूजन सामग्री, पटाखों की जमकर बिक्री हुई। वहीं, शाम से समूचा बारां शहर आकर्षक विद्युत सज्जा से दमक उठा। देर रात तक शहर का सौन्दर्य निहारने के लिए लोग बाजारों में पहुंचते रहे। पांच दिवयीय पांच दिवसीय दीपोत्सव के उजियारे में लोगों के चेहरे चमक उठे। शहर व कस्बों में विद्युत सज्जा ने लोगों का मन मोह लिया तो दीपकों की जगमग ने भारतीय संस्कृति की परम्परा का दीदार हुआ। जिले में धनतेरस पर्व पर बाजारों में खासी भीड़ रही, खरीदारों के उमडऩे से व्यापारियों को ग्राहकी से फुर्सत नहीं मिली। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार जिले में एक ही दिन में लगभग 60 करोड़ से अधिक का क...

आमजन का नाम, इनका हो रहा काम

Image
बारां. राज्य सरकार की ओर से शुरू किया गया प्रशासन गांव के संग अभियान आमजन के लिए ही नहीं विभिन्न सरकारी विभागों के लिए भी राहत की सौगात लेकर आया है। आमजन को भले ही व्यक्तिगत लम्बित मामलों का निस्तारण कराने में खासी मशक्कत करनी पड़ रही हो, लेकिन सरकारी विभागों को सहजता से लाभ मिल रहा है। इससे सरकारी विभागों के अरसे से अटके पड़े काम पटरी पर आने लगे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाडिय़ों के लिए खुद के भवन मिलने की राह आसान हो रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को उप स्वास्थ्य केन्द्रोंं के लिए पट्टे मिल रहे हंै। इनके अलावा शिक्षा विभाग की ओर से भी स्कूल भवनों व खेल मैदानों की जमीन को लेकर अटके पड़े प्रकरणों का निस्तारण कराया जा रहा है। विभाग भी सक्रिय शिविरों में आमजन को भी बड़ी संख्या में पट्टे दिए जा रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जमीनों के पट्टे हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले मेंं अब तक आंगनबाड़ी भवनों के लिए 50 पट्टे जारी कराए जा चुके हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए पट्टे लिए जा रहे हैं। अ...