Posts

Showing posts from June, 2021

जरा संभलकर...आगे बिना मुंडेर का कुआं है

Image
जलवाड़ा (बारां). क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बिना मुंडेर कुएं खतरे के सबब बने हुए हैं। कस्बे में जामुनिया कुआं, खारिया कुआं, सिताला चौक का कुआं, केलियां कुआं, मोती महाराज का कुआं, पटेलों के बाग का कुआं, विद्यालय परिसर के निकट का कुआं, बस स्टैंड के निकट का कुआं सभी बिना मुंडेर के हैं। इनमें से कई क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इनमें कई कुओं में हादसे भी हो चुके हंै। लोगों ने समय के साथ कुओं की अनुपयोगिता समझते हुए मावर मोहल्ला स्थित कुआ व गढ़ परिसर स्थित कुएं को जमींदोज कर दिया है। कस्बे के बराना मार्ग, किशनगंज मार्ग व नाहरगढ़ मार्ग पर भी किसानों ने खेतों में दर्जनों कुएं खुदवा रखे हैं। अब किसानों ने नल कूप खुदवा लिए है। इसलिए अब जरूरत नहीं रहने से इन कुओं की सारसंभाल भी नही की जा रही है। ऐसे में दर्जनों कुएं जीर्ण-शीर्ण हो गए हंै। कई बार इनमे से कई कुओं में रात के समय जंगली जानवर व मवेशी गिर चुके हैं। क्षेत्र के पीपलोद, रामपुरा, ख्यावदा, बजरंगगढ़, अहमदा, हरिपुरा, मोतीपुरा, चरडाना, खल्दा, रामबिलास, बहादुरगंज सहित अन्य गांवों व खेतों में दर्जनों कुएं बिना मुंडेर के हंै। read als...

105 साल की केशरबाई ने टीका लगवाकर बताया, सुरक्षित है वैक्सीन

Image
बिजौरा. (बारां). पंचायत क्षेत्र के बून्दी गांव के राप्रावि में शुक्रवार को 45 प्लस वाले 60 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 90 लोगों की वैक्सीन लगाई। यहां टीकाकरण केन्द्र पर 105 साल की बुर्जुग महिला केशर बाई ने कोविड 19 की पहली खुराक ली। ऐसा कर केशर बाई ने उन सभी लोगों को प्रेरणा दी है जो टीकाकरण अभियान मे शामिल होने से बच रहे हैं। क्षेत्र के लोगों मे कोरोना के टीके को लेकर हिचकिचाहट है। केशरबाई ने लोगों की मानसिकता बदलने का काम किया। इसके बाद यहां पर लोगों ने उत्साह से टीका लगाया। एएनएम आरती चन्देल, सन्तोष सुमन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुगना सुमन, सन्तोष मीणा, रामभरोसी बाई, बीएलओ जुगराज मीणा, वार्ड पंच मुकेश सुमन आदि ने सहयोग किया। read also : झालावाड़ के रास्ते राजस्थान में मानसून की एंट्री 22276 लोगों के स्वास्थ्य की जांच ब्लॉक क्षेत्र में जिला स्तरीय निर्देशों से घर-घर सर्वे करवा कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। सर्दी जुकाम बुखार आदि के लक्षण दिखाई देने पर मेडिकल किटों का वितरण भी किया जा रहा है। बीसीएमओ डॉ. निशांत सैनी ने बताया कि ब्लॉक ...

अंता में किसानों के लाखों लेकर लापता हुआ व्यापारी पकड़ा!

Image
अन्ता. अन्ता सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से कई किसानों की रकम लेकर गायब हुए गल्ला व्यापारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की जा रही। जानकारी के अनुसार ग्राम गोलाना (तहसील खानपुर) हाल मुकाम तेल फेक्ट्री बारां निवासी गल्ला व्यापारी दिनेश शर्मा ने पुलिस को प्रारम्भिक पूछताछ में बताया कि व्यापार में घाटे के चलते वह रकम गंवा बैठा। दूसरी ओर ग्राम रातडिय़ा के लगभग एक दर्जन किसानों ने गुरुवार को पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर बताया कि उन सबकी लगभग 50 लाख रुपए की राशि व्यापारी की ओर बकाया है। जिसकी वसूली की जाए। इससे पूर्व श्रीजी चौक एवं शिवाजी चौक अन्ता निवासी मालव परिवार के 13 जने 46 लाख रूपये की बकाया के चलते दिनेश शर्मा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवा चुके हैं। वहीं ग्राम रूपपुरा, उदपुरिया, रातडिय़ा, बालाखेड़ा, बालदड़ा, धतूरिया आदि के किसान भी रकम गंवा देने से परेशान हैं। read also : अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर मारा था पत्नी को जिन्स के अलावा नकदी भी ले ली कस्बे में तीन साल से दुकान लगाते गल्ला व्यापारी दिनेश शर्मा ने दो तीन माह प...

अवैध संबंधों के शक में गला दबाकर मारा था पत्नी को

Image
बारां. अटरू थाना क्षेत्र के मेरमा तालाब में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। आरोपी पति हेमन्त नायक पत्नी पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था। इसी संदेह के चलते गत 11 जून को उसने आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। लेकिन वह बेसुध होने, अटैक आने तथा गर्दन लटकने आदि की बात कहते हुए गुमराह करता रहा तथा अटरू चिकित्सालय ले गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को गांव ले गया तथा किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। खुद रात भर शव के साथ मौजूद रहा। दूसरे दिन सुबह मृतका के परिजनों की सुचना पर पुलिस को वारदात का पता लगा। एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि मृतका मीना के भाई भरत नायक ने बहनोई हेमन्त नायक के खिलाफ उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी। जांच टीम ने 15 जून को आरोपी हेमन्त नायक को मेरमा तालाब से गिरफ्तार किया तथा पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया। read also : हाड़ौती के खेतों में उगेगा पीला सोना बिना पूछ...

मुआवजे को लेकर अड़े, 3 घंटे बाद शव संभाला

Image
कवाई. मुसई गुजरान में शनिवार रात को बिजली का तार टूटने से हुए एक जने की मौत पर हंगामा हो गया। रविवार सुबह परिजनों ने शव को लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद वे तीन घंटे तक मुआवजे की मांग को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर धरना प्रदर्शन करते रहे। बाद में विद्युत विभाग के अभियंता ने लिखित में पांच लाख रुपए का मुआवजा देने का आश्वासन देने के बाद परिजनों ने शव लिया। घटना में पांच लोग घायल हो गए थे। इनमें से मृतक के पुत्र का बारां में इलाज चल रहा है। read also : अलर्ट जारी : 13 से 16 जून तक ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम यह था मामला मृतक का स्वास्थ्य केंद्र पर पोस्टमार्टम चल रहा था। सुबह वहां परिजन व ग्रामीण पहुंच गए और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने समझाइश कर मामला शांत करवाना चाहा तो ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती गई। मामला बिगड़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलवाया गया और पुलिस उपाधीक्षक श्योजीलाल मीणा ने ग्रामीणों से समझाइश की। ग्रामीण 10 लाख के मुआवजे की मांग को लेकर अड़े रहे। जानकारी मिलने पर उपखंड अधिकारी दिनेश बालोत ने पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष...

तीन बाइक सवारों ने युवक से 46000 लूटे

Image
किशनगंज. नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बरनी नदी इलाके में शुक्रवार शाम को 3 बाइक सवारों ने पोल्ट्री फार्म चलाने वाले भंवरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से भंवरगढ़ और नाहरगढ़ के बीच बरनी नदी के नजदीक 46 हजार रुपए की रकम लूट ली। एसआई बलवंत सिंह ने बताया कि पीडि़त साबिर खान निवासी हीरापुर हाल भंवरगढ़ ने नाहरगढ़ थाने में पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीडि़त ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कराया है। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि वह फतेहगढ़ से मुर्गियां बेचकर नाहरगढ़ होते हुए अपनी पिकअप से भंवरगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बरनी नदी के पास तीन बाइक सवारों ने उसकी पिकअप को रुकवाया। पिकअप रुकते ही बाइक सवार दो युवक उसके वाहन में बैठ गए और जबरन उसे जंगल की ओर ले गए। दूसरा युवक बाइक से उनके पीछे जंगल में पहुंचा और वहां लुटेरों ने पीडि़त से 46 हजार की नकदी, मोबाइल लूट लिए और भाग निकले। लुटेरे पीडि़त के पिकअप की चाबी भी अपने साथ ले गए। इसके बाद पीडि़त जंगल से निकलकर सड़क किनारे पहुंचा और नाहरगढ़ पहुंचा। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। एसआई सिंह ने बताया कि भंवरगढ़ रोड स्थित एक ढाबे पर सीस...

तीन जिलों की दो लाख हेक्टेयर से ज्यादा जमीन को उपजाऊ बनाएगा इंजीनियरिंग का बेमिसाल नमूना

Image
रामबिलास मीणा गऊघाट. हाड़ौती के कोटा, बारां और झालावाड़ जिले की महत्वाकांक्षी परवन वृहद् बहुद्देशीय सिंचाई परियोजना के अंतर्गत अकावद कलां में 7335 करोड़ रुपए की लागत से बांध का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें जमीन अवाप्ति और मुआवजे के करीब 5000 करोड़ रुपए एवं 2300 करोड़ रुपए बांध के निर्माण व नहरीतंत्र समेत अन्य कामों के शामिल हैं। बांध के एक छोर से ढांचा तैयार किया जा रहा है जो जमीनी स्तर से अब ऊंचा उठा नजर आने लगा है। इस प्रकार से धीरे-धीरे बांध का आकार लेने लगा है। दूसरे छोर पर बांध निर्माण को लेकर ब्लॉकेज का निर्माण जारी है। परवन बांध 490 मिलियन घनमीटर क्षमता का होगा। यह दो लाख एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को पूरा करेगा। इससे बारां, कोटा, झालावाड़ के कुल 637 गांवों में 2.01 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा, 1821 गांवों को पेयजल सुविधा मिलेगी। इसे स्काडा नियंत्रित प्रेशराइज्ड पाइप द्वारा फव्वारा सिंचाई पद्धति के माध्यम से सिंचित किया जाएगा। इससे पानी के व्यर्थ बहाव को रोका जा सकेगा। परियोजना के दोनों पैकेज के अंतर्गत मई 2018 से अब तक 500 करोड़ रुपए खर्च हो चु...

भोजन और पानी नहीं मिल रहा तो हिंसक हो रहे हैं मगरमच्छ

Image
बारां. प्रकृति ने प्रत्येक जीव को जीने की नेमत बख्शी है। इनमें थल, नभ व जलचर समेत सभी प्रकार के जीव-जन्तु शामिल हैं। लेकिन यह सच है कि कोई भी जीव-जन्तु उसके जीवन की राह को सुगम बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। अपने जीवन में उसे दूसरे जीव का दखल बर्दाश्त नहीं होता। लेकिन हद तो तब होती है, जब जब इनके जीवन में इंसानी दखल बढ़ता है। करीब पांच दिन पूर्व अटरू क्षेत्र से होकर बहने वाली परवन नदी में अचरावां गांव के निकट पानी के एक बड़े गड्ढे (डाबरे) में जलीय जीव मगरमच्छ ने हमला कर एक बालक को मौत के मुंह में धकेल दिया था। जिले में यह पहली घटना नहीं थी, इससे पहले भी दर्जनों लोग मगरमच्छों के हमलों का शिकार बने थे। जिन क्षेत्रों मेंं इस जलीय जीव का निवास है, वहां के बाशिंदें कई बार खुद ही इनके लिए विषम हालात बना खतरे की घंटे बजा देते हैं तो कई क्षेत्रों में भोजन व पानी की कमी इन्हें हिंसक बना देती है। read also : राजस्थान में प्रचंड गर्मी, रात भी तप रही नदियों में भरमार जिले से होकर बहने वाली परवन, पार्वती व शाहाबाद क्षेत्र की कुनु नदी मगरमच्छों की शरणस्थली है। जब तक इन नदियों में पानी की...

मगरमच्छ ने ली नहाते हुए बालक की जान

Image
गऊघाट. मोठपुर थाना क्षेत्र स्थित अचरावा में गुरुवार सुबह परवन नदी में नहाने गए बालक को मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बालक को मगर से छुड़ाया, तब तक उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अचरावा निवासी केशव कुमार पुत्र रघुनन्दन नागर (12) सुबह दस बजे परवन नदी पर नहाने गया था। नहाते समय मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। चिलाने पर ग्रामीणों ने उसे मगर से छुड़वाया। परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक घायल बालक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण मगरमच्छ को पकड़ कर रेस्क्यू कराने और नदी पर स्थायी सुरक्षा जाली लगाने की मांग करने लगे। सूचना पर अटरू, कवाई, मोठपुर थाना प्रभारी व नायब तहसीलदार एवं कानूनगो योगेंद्र यादव घटनास्थल पहुंचे। चिकित्सा टीम एवं वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई है। read also : फर्जी दुल्हन सहित एक महिला व 2 व्यक्ति गिरफ्तार रेस्क्यू टीम ने पकड़ा छोटा मगरमच्छ बारां. दोपहर डेढ़ बजे सहायक उप संरक्षक दीपक गुप्ता की अगुवाई में वन विभाग का 20 सदस्यीय दल मौके पर पहुंचा। इस दल के स...

कट्टे में छुपाकर ले जा रहे थे 12 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा

Image
केलवाड़ा/नाहरगढ़/बारां. जिले की नाहरगढ़ व केलवाड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा समेत दो तस्कर युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई है। इस मामले में प्रकरण केलवाड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। read also : ऐसी आई थी आपदा... 12 माह के सिलेण्डर, दो माह में हो गए खत्म एसपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि थाना प्रभारी दलपत सिंह मय जाप्ते के सीताबाड़ी व उनी रोड पर नाकाबन्दी कर रहे थे। उसी दौरान उनी की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती दिखाई दी। जिस पर दो व्यक्ति बैठे हुऐ थे। जिनके बीच में एक प्लास्टिक का भरा हुआ कट्टा रखा हुआ था। जिनको जाप्ता की मदद से राउण्ड अप किया गया तथा नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम सर्जन सिंह गुर्जर 26 साल निवासी बोरखेड़ी थाना मृगवास जिला गुना मध्यप्रदेश व पीछे बैठे हुए दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम ओमप्रकाश गुर्जर उम्र 25 निवासी बोरखेडी थाना मृगवास जिला गुना मध्यप्रदेश का होना बताया। मोटरसाइकिल पर रखे हुए प्लास्टिक के कट्टे को चैक कि...

फर्जी दुल्हन सहित एक महिला व 2 व्यक्ति गिरफ्तार

Image
कवाई/बारां. पुलिस ने फर्जी शादी कराकर लोगों को लाखों रुपए की चपत लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी दुल्हन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में कवाई थाने पर बलहारपुर निवासी रामनिवास मेघवाल ने गिरोह का सरगना हिलसेरा गांव निवासी जोधराज समेत अन्यों के खिलाफ उसकी फर्जी शादी कराकर एक लाख दस हजार रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना जोधराज धाकड़ निवासी हलेसरा थाना छबडा, नजमा निवासी रेलावन किशनगंज, नन्दकिशोर निवासी कडैयावन थाना छबडा व फर्जी दुल्हन नीलू उर्फ रानी निवासी अनन्तपुरा कोटा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को शादी का लालच देकर उनसे मोटी रकम वसूलकर उनकी शादी कराते थे तथा योजनाबद्ध तरीके से फर्जी दुल्हन को एक-दो दिन बाद वापस सुसराल से भगा देते थे। वारदात के खुलासा के लिए अटरू पुलिस उपाधीक्षक श्योजीराम व कवाई थाना प्रभारी किरदार अहमद के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। read also : कुल्हाड़ी से की पत्नी...