तीन बाइक सवारों ने युवक से 46000 लूटे

किशनगंज. नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के बरनी नदी इलाके में शुक्रवार शाम को 3 बाइक सवारों ने पोल्ट्री फार्म चलाने वाले भंवरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से भंवरगढ़ और नाहरगढ़ के बीच बरनी नदी के नजदीक 46 हजार रुपए की रकम लूट ली।
एसआई बलवंत सिंह ने बताया कि पीडि़त साबिर खान निवासी हीरापुर हाल भंवरगढ़ ने नाहरगढ़ थाने में पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पीडि़त ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कराया है। पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि वह फतेहगढ़ से मुर्गियां बेचकर नाहरगढ़ होते हुए अपनी पिकअप से भंवरगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बरनी नदी के पास तीन बाइक सवारों ने उसकी पिकअप को रुकवाया। पिकअप रुकते ही बाइक सवार दो युवक उसके वाहन में बैठ गए और जबरन उसे जंगल की ओर ले गए। दूसरा युवक बाइक से उनके पीछे जंगल में पहुंचा और वहां लुटेरों ने पीडि़त से 46 हजार की नकदी, मोबाइल लूट लिए और भाग निकले। लुटेरे पीडि़त के पिकअप की चाबी भी अपने साथ ले गए। इसके बाद पीडि़त जंगल से निकलकर सड़क किनारे पहुंचा और नाहरगढ़ पहुंचा। पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है। एसआई सिंह ने बताया कि भंवरगढ़ रोड स्थित एक ढाबे पर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल सका है। सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह कस्बे के अन्य दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे।



source https://www.patrika.com/baran-news/three-bike-riders-robbed-the-young-man-of-rs-46-000-6891372/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां