Posts

Showing posts from November, 2023

Rajasthan Weather Update : कोहरे की चादर में लिपटा बारां, बढ़ी सर्दी और ठिठुरन

Image
Rajasthan weather update : अन्ता (बारां)। कस्बे में बुधवार की सुबह का नजारा ही कुछ और रहा। सुबह से ही घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा कस्बा। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। कोहरे के कारण पेड़-पौधों से बूंदों के रूप में पानी टपकता रहा जिससे ठिठुरन बनी रही। कस्बे में मंगलवार देर रात से ही कोहरा छा गया था। पूरी रात घना कोहरा छाया रहा। बुधवार सुबह लोग जब सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे की दृश्यता इतनी कम थी कि सामने की कुछ मीटर की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों की गति पर पूरी तरह ब्रेक लग गया था। हेडलाइट जलाने के बाद भी वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। कुछ भारी वाहन चालकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे बने होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि पर खड़ा कर दिया। कोहरे की दृश्यता बढऩे पर ही वह अपने वाहनों को लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो सके। ठंड से बचाव के लिए लोग हीटर,लकड़़ी व कोयला आदि जलाकर सेंकते रहे। कस्बे के मुख्य चौराहे पर अलाव जलते रहे। कोहरे के कारण बाजार देर से खुले। दोपहर के 3 बजे बाद कोहरा धीरे-धीरे चाटने लगा और सूर्यदेव प्रकट हो गए। किसान भी देर से ख...

विधानसभा चुनाव 2023 : मतदान के बाद अब तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखी हैं ईवीएम

Image
जिले में 25 नवम्बर को सम्पन्न हुए चार विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन घेरे में सुरक्षा कर्मीयो को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले की चारो विधानसभा की 1027 दो सहायक मशीनों समेत 1029 ईवीएम मशीनों को अलग अलग कक्षों में विधानसभावार तथा क्रमवार रखवाकर सील किया गया है। जिसकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करवाई गई है। सम्पूर्ण परिसर में दर्जनो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जो कि अन्दर तथा बाहर सडक़ तक निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि ईवीएम मशीनों की कड़ी चौकसी के लिए चोबीस घंटे तीन घेरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान तैनात किए गए हैं। प्रथम स्तर पर परिसर के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार व रोड पर पुलिसर्मी तेनात है। वही परिसर में आरएससी के जवानों की तैनातगी की गई है। भवन तथा भीतरी भाग में सीआरपीएफ के जवानो को तैनात किया गया है। निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में प्रवेश ईवीएम मशीन...

विधानसभा चुनाव 2023 : मतदान के बाद अब तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा में रखी हैं ईवीएम

Image
जिले में 25 नवम्बर को सम्पन्न हुए चार विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भवन में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन घेरे में सुरक्षा कर्मीयो को तैनात किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले की चारो विधानसभा की 1027 दो सहायक मशीनों समेत 1029 ईवीएम मशीनों को अलग अलग कक्षों में विधानसभावार तथा क्रमवार रखवाकर सील किया गया है। जिसकी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करवाई गई है। सम्पूर्ण परिसर में दर्जनो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जो कि अन्दर तथा बाहर सडक़ तक निगरानी रखे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि ईवीएम मशीनों की कड़ी चौकसी के लिए चोबीस घंटे तीन घेरे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जवान तैनात किए गए हैं। प्रथम स्तर पर परिसर के बाहर मुख्य प्रवेश द्वार व रोड पर पुलिसर्मी तेनात है। वही परिसर में आरएससी के जवानों की तैनातगी की गई है। भवन तथा भीतरी भाग में सीआरपीएफ के जवानो को तैनात किया गया है। निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में प्रवेश ईवीएम मशीन...

इस बार बूथ पर युवा और वृद्धजन मतदाओं ने भी दिखाया जोश

Image
जिले में युवा और वयोवृद्ध नागरिकों ने भी मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में भी विशेष उत्साह रहा। आंकड़ों की बात करे तो जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों मतदान करने वालों में 1 लाख 43 हजार 126 युवा मतदाता रहे। इसमें जिले में 30 हजार 383 मतदाताओं ने पहली बार मतदान किया। 20 से 25 वर्ष के 1 लाख 12 हजार 743 युवाओं ने बढ़चढ़ कर मतदान किया। इस तरह 1 लाख 43 हजार 126 युवा मतदाताओं ने पसंद की बेहतर सरकार चुनने में योगदान दिया। इसी तरह जिले में 7696 हमारे वृद्धजनों ने भी लोकतंत्र में जिम्मेदारी निभाते हुए मतदान किया। इनमें बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 2332 बुजुर्गों ने वोट डाले ओर किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 1426 बुजुर्ग बूथ तक पहुंचकर जिम्मेदारी निभा सके। 390695 ने अन्य दस्तावेज से किए वोट भारत चुनाव आयोग की ओर से फोटो पहचान-पत्र के अलावा अन्य दस्तावेज की व्यवस्था करने से आम नागरिकों के लिए मतदान करना काफी सहज हो गया है। मतदाताओं को भी यह व्यवस्था खूब रास आ रही है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में जिले में 3 लाख 90 हजार 695 मतदाता...

देसी शराब से भरी कार जब्त, चुनाव में खपाने की थी योजना

Image
आबकारी विभाग की ओर से बुधवार देर रात मुखबिर की सूचना पर शराब से भरी एक कार जब्त कर मौके से आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। कार सेे 20 कार्टन में देसी शराब के 960 पव्वे बरामद किए गए। इस शराब को चुनाव के दौरान वितरित किए जाने की योजना थी। जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि गश्त के दौरान बुधवार रात करीब 11 बजे चुनाव में खपाने के लिए एक कार में भरकर अवैध देसी शराब ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर मुण्डियर गांव में पुलिया के समीप नाकाबंदी कर सफेद रंग की कार एमपी 33 सीए 0286 कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो कार में रखे 20 गत्ता कार्टनों में देसी मदिरा घुंघरू ब्राण्ड के 960 पव्वे बरामद किए गए। मौके से आरोपी सुल्तान अहीर निवासी अहीर कॉलोनी मुण्डियर थाना शाहाबाद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। सुबह तक चलती रही कार्रवाई ाबकारी अधिकारी जैन ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई बुधवार मध्यरात्रि से गुरुवार तड$के तक जारी रही। विधानसभा चुनाव के मध्यनजर आबकारी आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशन में राज्यभर में निरोधात्मक अभियान चलाया हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्...

Rajasthan Assembly Elections 2023 : कहीं विवाह स्थल जैसा स्वागत तो कहीं हरियाली से सजे मतदान केन्द्र सुकून का कराएंगे अहसास

Image
लोकतन्त्र के महायज्ञ को आकर्षक बनाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग ने जिले में बनाए गए 1027 मतदान केन्द्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श मतदान केन्द्र बनेंगे। यह न केवल आकर्षण का केन्द्र रहेंगे, बल्कि मतदाताओं को वोट डालने के लिए भी प्रेरित करेंगे। ड्रेस कोड निर्धारित, होगा स्वागत विधानसभा चुनाव में जिले में बनाए जा रहे चार आदर्श मतदान केन्द्र में प्रवेश से लेकर मतदान करने तक मतदाताओं को विवाह समारोह जैसा वातावरण मिलेगा। मतदान केन्द्र के मुख्य प्रवेशद्वार को फूलों से सजाकर आकर्षक बनाया जाएगा। वहीं अन्दर प्रवेश करते ही गैलरी में कालीन बिछा नजर आएगा। मतदान कक्ष से पूर्व मार्ग में एक वेटिंग हॉल बनाया जाएगा, जहां कर्मचारी विशेष पोशाक पहने ट्रे में गिलास रखकर मतदाताओं की जलसेवा करेंगे। केन्द्र के आसपास 200 मीटर क्षेत्र खाली आदर्श मतदान केन्द्र के बाद रोड पर 200 मीटर के क्षेत्र तक कोई गुमटी, ठेला इत्यादि दिखाई नहीं देगा। वहीं यदि स्थाई दुकानें है तो उन्हें बन्द करवाया जाएगा। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ-आठ महिलाओ...

Rajasthan Assembly Elections 2023 : भाजपा की सरकार आई तो कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा : मोदी

Image
अन्ता में मंगलवार को चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने यहां से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के स्थानीय मंत्री प्रमोद जैन भाया को भी घेरा। स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने आम लोगों से हामी भी भरवाई। निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे विलम्ब से शुरू हुई सभा के जरिए भाजपा ने बारां और झालावाड़ की आठों विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश की। सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस शासन में मंत्री, विधायक सब बेलगाम है। जनता त्रस्त है। राजस्थान को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया। समाज विरोधी ताकतों के हौसलें बुलन्द है। इंसान का सरेआम गला काटा जा रहा है। इस समय लाल डायरी की सबसे अधिक चर्चा है। जैसे-जैसे लाल डायरी के पन्ने जैसे जैसे खुल रहे हैं, वैसे-वैसे जादूगर के चेहरे की हवाइयां उड़ रही है। डायरी में साफ-साफ लिखा है कि कांग्रेस सरकार ने पांच वर्षो में आपके जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है। भाया पर जुबानी हमला मोदी ने स्थानीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि मैन...

वारदात : घर के बाहर खड़े युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में कोटा भर्ती

Image
अंता कस्बे के कवासपुरा इलाके में रविवार रात घर के बाहर खड़े युवक को चार जनों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही हैं। इस मामले को लेकर राजनीति गर्मा गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा ने बताया कि घायल की मां पाराबाई गवारिया ने रिपोर्ट दी कि उनके पुत्र आकाश और सुनील कुमार रविवार रात घर के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। तभी मोहल्ले के ही आजाद और उसके साथी मोटरसाइकिल से आए। उन्होंने गले और सीने पर चाकू से वारकर सुनील को गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, वहां से सुनील को गम्भीर हालत में कोटा रैफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर गहनता से पड़ताल की जा रही है। वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। आरोपी आजाद और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों बता रहे कार्यकर्ता वारदात के बाद यहां की सियासत गर्म हो गई। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही घायल को अपना कार्यकर्ता बता रहे हैं। कस्बे में मंगलवार को न...

Rajasthan Assembly Elections 2023 : अंता में पहली बार प्रधानमंत्री आएंगे, आज होगी आमसभा, तैयारियां पूरी

Image
प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहली बार अंता कस्बे में आएंगे। वे यहां सुबह 11 बजे चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे। कृषि उपजमंडी परिसर में होने वाली आमसभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोमवार को यहां पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दिनभर भाजपा कार्यकर्ता सभा की तैयारियों में जुटे रहे। मंच पर बैठने के लिए 20 कुर्सियां लगाई जाएंगी। जबकि मंच के सामने करीब 15 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। एसपीजी ने संभाल रखी है कमान मोदी की सभा के लिए एसपीजी ने सुरक्षा को लेकर पूरी कमान संभाली हुई है। समूचा मंडी परिसर उनकी निगरानी में है। एसपीजी के उच्चाधिकारी जिला निर्वाचन विभाग व पुलिस के अधिकारियों से समन्वय बनाए हुए है। मंडी परिसर में तीन हेलीपेड बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री यहां सभा को सम्बोधित करने के बाद हेलीकॉप्टर से कोटा के लिए उड़ान भरेंगे। पहले स्टेडियम में हुई थी सभा 2013 के विधानसभा चुनाव में भी मोदी अंता आए थे, यहां उनकी सभा सरदार बल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में हुई थी। लेकिन तब मोदी ...

हादसा टला : ध्रुवकटा घाटी में ब्रेक फेल, 30 फीट गहरी खाई में उतरा ट्रेलर

Image
कस्बाथाना में ध्रुवकटा घाटी में रविवार देर रात सडक़ दुर्घटना हो गई। इसमें ड्राइवर के मामूली चोटें आई ड्राइवर के साथी मनीष यादव ने बताया कि कस्बाथाना ध्रुवकटा घाटी में देर रात्रि ट्रेलर से चेन वाली जेसीबी मशीन को लेकर रामपुर गांव में कुआं खोदने जा रहे थे। इस दौरान ध्रुवकटा घाटी में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए, इससे जेसीबी मशीन तो घाटी पर ही उतर गई। वहीं ट्रेलर घाटी नीचे 30 फीट गहरी खाई में जा उतरा। ट्रेलर में तीन लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर हुकुम ङ्क्षसह रावत को मामूली चोटें आई है। बैरियर लगे होते तो नहीं होता हादसा ध्रुवकटा घाटी में सडक़ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां तरफ घाटी के दोनों तरफ खाई है। उसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बैरियर नहीं लगाए जा रहे हैं। अगर यहां पर बैरियर होते तो 30 फीट गहरी खाई में ट्रेलर नहीं गिरता। अरसे से हो रही बोर्ड लगाने की मांग वाहन चालकों को घाटी क्षेत्र की सूचना के लिए कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके चलते अनजाने वाहन चालक रात के समय में घाटी क्षेत्र में ही स्पीड में गाडी ले जाते हैं। इससे हादसे का शिकार होना पड़ता है। घाट...

अटरू के पास देररात कार सवार परिवार से मारपीट, लूट के बाद कर कार में तोडफ़ोड़

Image
बारां. अटरू रोड पर बराना के समीप शुक्रवार रात डेढ़ दर्जन अज्ञात लोगों ने एक कार को रोककर कार में सवार परिवार के साथ मारपीट कर दी तथा लाठी तलवार व पत्थरों से हमला कर कार में तोडफ़ोड़ कर दी इस दौरान हमलावर सोने की चैन व 40 हजार रुपए नगदी लूट कर ले गए। घटना के बाद सूचना पर पहुंचे कार सवारों के परिजन व रिश्तेदारों ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बराना के समीप रोड पर बैठकर जाम लगा दिया। इससे करीब आधा घंटे तक स्टेट हाइवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मोके पर पहुंची, लेकिन बात नहीं बनने पर थाना प्रभारी खुद अतिरिक्त जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे ओर जाम खुलवाकर आवागमन सुचारू कराया। इस मामले में रात करीब सवा दस बजे पीडि़त कार सवार परिवार ने पुलिस के साथ सदर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। पुलिस ने कार सवार कवाई कस्बा निवासी अखलाक की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर वारदात किए जाने का बताया जा रहा है। सदर थाना प्रभारी रामविलास मीणा ने बताया कि 14 नवम्बर को कवाई निवासी अखलाक उसकी दो पुत्री एक पुत्र के साथ दिल्ली, आगरा कार से ...

राजस्थान की इस विधानसभा सीट पर टेलर और विधायक के बीच है मुकाबला, किसका पलड़ा है भारी?

Image
Baran-atru Vidhan Sabha Chunav 2023: बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने जहां पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया है तो भाजपा ने इस बार नए उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इस सीट से लगातार चौथी बार पानाचंद मेघवाल पर भरोसा किया है, इससे पहले वे दो चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने पहले जिला प्रमुख रही सारिका सिंह को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन दस्तावेजी अड़चन आने से उन्हें नामांकन नहीं कराया था तथा उनके स्थान पर टेलरिंग का कार्य करने वाले पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता राधेश्याम बैरवा से अन्तिम समय में नामांकन दाखिल कराया है। इस विधानसभा क्षेत्र से 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा उम्मीदवारों के बीच ही है। यह बारां जिला मुख्यालय की सीट होने से खास है तथा यहां की राजनीतिक हवा अन्य सीटों को भी प्रभावित करती है। वर्ष 2018 में कुल मतदाता -172402 वर्ष 2045 में कुल मतदाता -240932 पिछली बार इतने मिले मत वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 86986 मत मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल वर्मा को 74738 मत मिले थे। तब मेघवाल 12248 ...

Mandi News: लहसुन ने तोड़ा रिकॉर्ड, 55000 रुपए क्विंटल बिका, इन जिन्सों में भी रही तेजी

Image
Mandi News Today: बारां कृषि उपज मंडी में दीपावली के 6 दिवसीय अवकाश के बाद गुरुवार को शुभ मुर्हूत में विधिवत गणेशजी की पूजा अर्चना के बाद कारोबार शुरु किया गया। गुरुवार को करीब सभी जिन्सों में तेजी रही। कृषि मंडी के मुख्य प्रवेशद्वार पर स्थित शिव गणेश मंदिर पर व्यापारी, मुनीमों तथा हम्मालों ने सुबह 10.30 बजे पूजा अर्चना कर नीलामी शुरु की सर्व प्रथम धनिए की नीलामी की। मुर्हूत में धनिए की प्रथम ढेरी 7501 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिकी। लसहुन मंडी में भी शुभ मुर्हूत में नीलामी शुरु हुई। जिसमें सबसे पहली नीलामी रिकार्ड 55 हजार रुपए प्रति क्विंटल के भाव से छूटी। कृषि मंडी में खुलते बाजार में धान में करीब 100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। धान 4351 रुपए से लेकर ओसत 3451 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव से बिकी। धनिएं में भी 300 रुपए की तेजी रही। वही सोयाबीन में में 200 रुपए तथा मक्का में 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही। लहसुन व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश बंसल ने बताया कि खुलता बाजार मुर्हूत में तीन कट्टे लहसुन की हाई रिकार्ड 55 हजार प्रति क्विंटल के भाव से नीलामी हुई। इसके बाद करी...

बोरदा प्लांटेशन में आग, 40 हैक्टेयर का जंगल झुलसा

Image
भंवरगढ़ नाका क्षेत्र के बोरदा प्लांटेशन में सोमवार शाम अचानक भीषण आग लग जाने के कारण बड़े पैमाने पर पेड़, पौधे व घास जलकर खाक हो गए। आग से करीब 40 हैक्टेयर के इलाके में खासा नुकसान हुआ है। वहां तैनात चौकीदारों के आग बुझाने के प्रयास विफल होने के बाद पावर प्लांट की दमकल की मदद से 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। वनपाल दीनदयाल सहरिया ने बताया कि सोमवार शाम को बोरदा प्लांटेशन में आग लगने की सूचना के बाद वह सभी प्लांटेशन के चौकीदारों को लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, ङ्क्षकतु आग लगभग 30 से 40 हैक्टेयर वनभूमि में फैलने के कारण बड़े पैमाने पर घास, छोटे-बड़े पेड़-पौधे जलकर नष्ट होने लगे। इसी बीच यहां स्थित पावर प्लांट की दमकल को बुलाकर चारों तरफ से आग पर काबू पाने के प्रयास किया। इसमें लगभग 2 घंटे की मसकत्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके बाद विभाग की टीम ने राहत की सांस ली। वनपाल सहरिया ने बताया कि आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है, वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। इधर, पटाखे से लगी आग से चारा स्वाह हरनावदाशाहजी ग्राम पंचायत के मजरा रतनपुरि...

Happy Diwali 2023: राजस्थान पुलिस ने दिया दीपावली पर आमजन को उपहार

Image
Diwali 2023: बारां जिला पुलिस ने दीपावली के अवसर जिले के लोगों को बड़ा उपहार दिया है। पुलिस ने पिछले करीब एक वर्ष के दौरान गुम हुए करीब 15 लाख रुपए की कीमत के 105 मोबाइल को बरामद कर उनके मालिकों को सुपूर्द किया है। यह गुमशुदा मोबाइल पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि वर्ष 2021-2022 से अब तक जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर गुमशुुदा मोबाइलों को ट्रेस करने का अभियान चलाया गया था। अभियान के दूसरे चरण में एएसपी घनश्याम शर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की साइबर सैल के हैड कांस्टेबल सत्येन्द्र सिंह समेत टीम ने मोबाइलों को सर्च किया। इसमें 15 लाख के 105 मोबाइल को बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों को एकत्र कर सम्बंधित मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले मोबाइल मालिकों से बिल आदि लेकर उन्हें बुलाया गया तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी चौधरी व एएसपी घनश्याम शर्मा ने लौटाकर दीपावली के उपहार स्वरूप भेंट किए। लोगों का कहना था कि मोबाइल गुम हुए कई दिन हो गए थे। इससे उन्हें वापस मोबाइल मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी। यह भी पढ़ें : ब्रांडेड की दर से ही बिक...

उन दोनों को क्या पता था कि सवारी ही मौत बन जाएगी

Image
बामला कस्बे और सहरोद के समीप स्थित एक खेत में ट्रैक्टर पर सवार होकर कृषि कार्य कर रहे मुकुट बिहारी सुमन (38) पुत्र रामेश्वर सुमन व अंकित सुमन (14) पुत्र मुकुट बिहारी सुमन की उसी ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिता ट्रैक्टर चलाकर खेत में हंकाई कर रहा था। बगल में पुत्र बैठा था। अचानक असंतुलित हो जाने के कारण ट्रैक्टर 10 $फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। इससे उसके नीचे दबकर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। यह था मामला शुक्रवार सुबह 9 बजे जब इसकी खबर ग्रामीणों को मिली तो वे सहायता को दौड़ पड़े। एक घंटे के बाद ट्रैक्टर को सीधा करके पिता और पुत्र को गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कुछ लोगों ने उनको मौके पर सीपीआर भी दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद तत्काल निजी साधनों से पिता-पुत्र को बारां जिला चिकित्सालय लाया गया, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थी। परिजन का बुरा हाल जब यह समाचार बामला पहुंचा तो लोग ओर परिजन सुनकर सन्न राह गए। हर एक इंसान की आंखों में आ...

लहसुन उत्पादकों की मन गई दिवाली, 32000 रुपए प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड भाव से बिका

Image
बारां. लहसुन उत्पादक किसानों की दीपावली गुरुवार को ही मन गई। लहसुन मंडी में गुरुवार को लहसुन अब तक के ऐतिहासिक भाव 32 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल से बिका। व्यापारियों ने शुक्रवार से दीपोत्सव पर्व के 6 दिवसीय अवकाश के बाद खुलता बाजार भी तेज रहने की उम्मीद जताई है। कृषि उपज मंडी स्थित लहसुन मंडी में गुरुवार को एक्स्ट्रा बोम साइज लहसुन की नीलामी 32 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल पर छूटी। दिसावरी मांग के चलते लहसुन में करीब एक सप्ताह से तेजी बनी हुई थी। बोम साइज लहसुन इस दौरान डेढ़ गुना भाव उछल गए। इससे पूर्व 13 से 14 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल के भाव चल रहे थे। लहसुन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश बंसल ने बताया कि व्यापारी पूर्व से ही लहसुन में तेजी की स्थित में थे। उन्होंने बताया इसके अलावा औसत भाव 13 से 14 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल रहे। वहीं लॉटरी लहसुन भी 9 हजार से 11 हजार तक के भाव से बिका। बंसल ने बताया कि लहसुन के यह एतिहासिक भाव वर्ष 2012 मंडी खुलने से लेकर अब तक के रिकॉर्डेड भाव रहे हैं। दीपावली पर्व के अवकाश के अन्तिम दिन भारी तेजी रही। मंडी में गुरुवार को करीब पांच कट्टे आवक समे...

लहसुन उत्पादकों की मन गई दिवाली, 32000 रुपए प्रति क्विंटल के रिकॉर्ड भाव से बिका

Image
बारां. लहसुन उत्पादक किसानों की दीपावली गुरुवार को ही मन गई। लहसुन मंडी में गुरुवार को लहसुन अब तक के ऐतिहासिक भाव 32 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल से बिका। व्यापारियों ने शुक्रवार से दीपोत्सव पर्व के 6 दिवसीय अवकाश के बाद खुलता बाजार भी तेज रहने की उम्मीद जताई है। कृषि उपज मंडी स्थित लहसुन मंडी में गुरुवार को एक्स्ट्रा बोम साइज लहसुन की नीलामी 32 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल पर छूटी। दिसावरी मांग के चलते लहसुन में करीब एक सप्ताह से तेजी बनी हुई थी। बोम साइज लहसुन इस दौरान डेढ़ गुना भाव उछल गए। इससे पूर्व 13 से 14 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल के भाव चल रहे थे। लहसुन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष जगदीश बंसल ने बताया कि व्यापारी पूर्व से ही लहसुन में तेजी की स्थित में थे। उन्होंने बताया इसके अलावा औसत भाव 13 से 14 हजार रुपए प्रति ङ्क्षक्वटल रहे। वहीं लॉटरी लहसुन भी 9 हजार से 11 हजार तक के भाव से बिका। बंसल ने बताया कि लहसुन के यह एतिहासिक भाव वर्ष 2012 मंडी खुलने से लेकर अब तक के रिकॉर्डेड भाव रहे हैं। दीपावली पर्व के अवकाश के अन्तिम दिन भारी तेजी रही। मंडी में गुरुवार को करीब पांच कट्टे आवक समे...

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

Image
बारां जिले के शाहाबाद उपखंड क्षेत्र के होड़ापुरा गांव में मूलभूत सुविधाओं से बंचित लोगों ने गुरुवार को नदी पर एकत्र होकर अपनी समस्याओं को पत्रिका के सामने रखा। यहां करीब 500 से अधिक मतदाता हैं। गुरुवार को यहां सैकड़ो ग्रामीणों ने पुल नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाकर आधे घंटे तक मुख्य रास्ते को जाम रखा। यह रास्ता नदी से होकर मध्यप्रदेश जाता है। इस पर भी पक्की सड़क नहीं है। लोगों ने अपनी समस्याओं के चलते अपनी आवाज को पत्रिका के माध्यम से उठाया है। ग्रामीणों ने गांव की तीन सूत्रीय मांगों को रखकर मतदान का पूर्णतया बहिष्कार करने की बात कही। उन्होंने सबसे पहले गांव की नदी पर बड़ा पुल बने, इसी नदी पर एनीकट बनाने सहित गांव से मध्यप्रदेश सीमा तक पक्की सड़क का निर्माण किया जाए। इसी को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। चुनाव के समय करते हैं झूठा वादा ग्रामीणों ने बताया कि राजनेता और जनप्रतिनिधि चुनावी समय में गांव में आकर झूठा वादा करके चले जाते हैं। गांव की मूलभूत सुविधाओं के बारे में बाद में कोई सुध नहीं लेता। अभी चुनावी माहौल में भी कई लोग गांव में सभी सुविधा मुहैया कराने की बात कह रहे हैं। लेकिन चु...

पैरोल पर गया तो लौटकर नहीं आया, अब दाहोद से दबोचा

Image
कोतवाली पुलिस ने मध्यपदश के झाबूआ जिले के भील गिरोह के एक शातिर अपराधी को मंगलवार को दाहोद गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी करीब 19 वर्ष पहले जिले के मांगरोल कस्बे में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या व डकैती करने वाले गिरोह में शामिल था तथा सजायाफ्ता होने के बाद भी पिछले करीब 13 वर्षो से फरार था। पुलिस की ओर से इसकी गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित किया हुआ था। पुलिस टीम ने इसे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि एएसपी घनश्याम शर्मा के सुपरविजन, डीएसपी राजेन्द्र मीणा के निर्देशन व कोतवाली प्रभारी राजेश खटाणा के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना कोतवाली के ईनामी स्थाई वारन्टी रामसन उर्फ रामचन्द्र भील (39) निवासी मीनामा फलिया, थाना कल्याणपुरा, जिला झाबूआ (मध्यप्रदेश) हाल निवास उच्चवानिया थाना दाहोद जिला दाहोद गुजरात को गिरफ्तार किया है। शहर में भी की थी पेट्रोल पम्प लूट की वारदात उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में बारां शहर के चारमूर्ति चौराहा के समीप सूरजभान पेट्रोल पम्प पर झाबुआ के गिरोह ने हमला कर करीब 5 लाख की डकैती की वारदात की थी। इसी दिन गिरो...

Rajasthan Assembly Election 2023 : चुनाव चिह्न निराले : किसी ने मांगी बस तो किसी ने जाहिर की डीजल पम्प की चाहत

Image
विधानसभा चुनाव 2023 के तहत 9 नवम्बर को नामांकन पत्र वापसी की अन्तिम तिथि के दिन ही पार्टी के प्रत्याशीयो तथा निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्हो का आवंटन भी किया जाएगा। निर्वाचन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पार्टीयो को छोडकऱ करीब 193 ङ्क्षसबल्स तय किए हुए हैं। जो नामांकन पत्र भरने के दौरान ही अपनी पसन्द से भरे जाते हैं। लेकिन यदि एक ही ङ्क्षसबल एक से अधिक प्रत्याशीयो द्वारा मांगा गया तो उसकी लॉटरी निकालकर ङ्क्षसबल दिया जाएगा। दैनिक उपयोग में काम आने वाले ङ्क्षसबल विधानसभा चुुनाव. 2023 में किचन से लेकर दैनिक उपयोग के सामान, फल-सब्जी और खेल मंनोरजन में काम आने वाली वस्तुओं के चुनाव चिन्ह निर्दलीय प्रत्याशियों को आवंटित किए जाएंगे। प्रत्याशी अपने मनपसंद का चुनाव चिन्ह ले सकेगा। एक विधानसभा क्षेत्र में एक ही ङ्क्षसबल के एक से अधिक दावेदार होने पर आवंटन का फैसला लॉटरी से होगा। प्रत्याशी को बस, डिजल पम्प, बेट बल्ला, सीटी, साइकिल, दूरबीन, कैरम बोर्ड, शतरंज जैसे 193 चुनाव चिन्हों में से आंवटित होंगे। इनमें फल-सब्जियों के अलावा दैनिक उपभोग की सामग्रियां व उपकरण भी शामिल हैं। जो प्रत्याशियों ...

WildLife : यहां लगातार बढ़ रही ‘सबसे बड़े हरिण’ की संख्या

Image
नीलगाय वैसे तो सूखे और पर्णपाती वनों में ही फलते-फूलते हैं। ये मुख्यत: राजस्थान, मध्यप्रदेश के कुछ भाग, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और आन्ध्रप्रदेश में पाई जाती हैं। इसकी गिनती हरिणों की सबसे विशाल प्रजाति में होती है। अब इनका कुनबा कवाई कस्बे के आसपास भी अधिक मात्रा में देखा जाने लगा है। कस्बे से होकर निकलने वाले नेशनल हाइवे सडक़ के समीप स्थित वन विभाग की भूमि पर अंग्रेजी बबूल की झाडिय़ों के बीच इनका कुनबा विचरण करते आसानी से देखा जा सकता है। दोपहर सडक़ के समीप ही 3-4 नीलगायों का एक झुंड चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। जिसे इस सडक़ से निकलते हुए कमरे में कैद किया गया। उस वक्त नीलगाय का झुंड हरे पेड़ों की पत्तियां चरने में मगन था जैसे कि वे जंगल में हों। नाम जैसा नहीं दिखाता वास्तव में नीलगाय इस प्राणी के लिए उतना सार्थक नाम नहीं है। क्योंकि मादाएं भूरे रंग की होती हैं। नीलापन वयस्क नर के रंग में पाया जाता है। वह लोहे के समान सलेटी रंग का अथवा धूसर नीले रंग का शानदार जानवर होता है। उसके आगे के पैर पिछले पैर से अधिक लम्बे और बलिष्ठ होते हैं, इससे उसकी पीठ पीछे की तरफ ढलव...

नकली नोट के सौदागर सक्रिय, छीपाबड़ौद में चलाने की कोशिश करते दो धरे

Image
जिले के छीपाबड़ौद क्षेत्र में नकली नोटों के चलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने 5 नवम्बर को छीपाबड़ौद कस्बे के हनुमान चौराहा के समीप से ढोलम निवासी दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4500 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद किए गए नोट में 5-5 सौ रुपए के कुल 9 अवैध जाली नोट हैं। यह इस वर्ष में छीपाबड़ौद कस्बे में ही नकली नोट मिलने का दूसरा मामला है। देखने और छूने से कागज में अंतर सूत्रों के अनुसार आरोपियों से बरामद नोट देखने व छूने से जाली होना पाया गया। देखने व छूने से कागज में अन्तर तथा आरबीआई की ओर से समय-समय पर जारी किए गए 500 रूपए के नोट की पहचान सम्बंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुरक्षा धागा में रंग हरे से नीले में परिवर्तन नहीं हो रहा है तथा नोट पर दांयी तरफ अंकित अशोक स्तम्भ उभरा हुआ नहीं है। इससे अब तक की जांच में स्पष्ट है कि बरामद किए गए सभी साढ़े चार हजार के 5 सौ के नोट नकली और जाली है। पुलिस टीम में एएसआई हरिशंकर, कांस्टेबल सुभाष, कुंवरपाल व अनिल शामिल थे। बाजार में चलाने के प्रयास में थे पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद...

Rajasthan Assembly Election 2023 : बारां-अटरू सीट में फेरबदल, राधेश्याम बैरवा होंगे भाजपा प्रत्याशी

Image
भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले रविवार को प्रदेश में प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें बारां-अटरू विधानसभा सीट पर हाल में घोषित की गई प्रत्याशी सारिका चौहान का पत्ता काट दिया गया है। अब यहां नए प्रत्याशी राधेश्याम बैरवा पर भजपा ने विश्वास जताया है। उल्लेखनीय है कि जानकारी के अनुसार सारिका ङ्क्षसह को भाजपा ने गुरुवार को उम्मीदवार घोषित किया था। सारिका का जन्म पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में हुआ था। जहां उनके जन्म व जाति प्रमाण पत्र भी बने थे, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियम में किए गए संशोधन के अनुसार जाति प्रमाण पत्र उसी राज्य का ही मान्य है। ऐसे में पार्टी ने ऐन मौके पर प्रत्याशी को बदल दिया। बैरवा वोटरों के सामने एकदम नया चेहरा हैं। सभी सीटों पर तस्वीर साफ भाजपा की ओर से रविवार को जारी की गई सूची के बाद अब जिले की चारों सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। इनमें छबड़ा सीट से भाजपा के प्रतापसिंह सिंघवी कांग्रेस के करणसिंह राठौड़ के सामने हैं। इसी प्रकार हॉट सीट अंता पर वर्तमान में कांग्रेस विधायक व कैबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया के सामने भाजपा के कंव...

पति को जिंदगीभर याद रहेगा पत्नी का यह फोनकॉल

Image
पति के रात को खेत पर रिलाई करने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने शनिवार सुबह घर में आत्महत्या कर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने पति को मोबाइल पर कॉल कर कहा कि यदि 20 मिनट में तुम घर नहीं पहुंचे तो मुझे नहीं देख पाओगे। आनन-फानन में पति घर पहुंचा, तब तक पत्नी आत्महत्या कर चुकी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छबड़ा के खांखरा निवासी सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि उसका विवाह 9 वर्ष पूर्व कुसुम 28 के साथ हुआ था। दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। उसका खेत बारई गांव के निकट स्थित है। वह पांच-छह दिन से अपने पड़ोसी खेत वाले के साथ रात को खेत की रिलाई के लिए जा रहा था। इसी बात को लेकर पत्नी नाराज थी। शनिवार सुबह उसने 6 बजकर 56 मिनट पर कॉल कर कहा कि 20 मिनट में घर आ जाओ, नहीं तो मेरा मुंह नहीं देख पाओगे। इसके बाद सुरेंद्र बाइक उठाकर भाग छुटा और ईदगाह चौराहे से होता हुआ गांव पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घर के दरवाजे बंद थे। जैसे-तैसे खोले तो पत्नी फंदे पर लटकी दिखाई दी। जब उसे उतारा तो हाथ-पांव गर्म थे। परंतु, चिकित्सालय आने पर उसके हाथ-पांव ठंडे हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखव...

यहां कदंब के ढेरों वृक्ष, चार किमी दूर तक महकती है भीनी खुशबू

Image
राष्ट्रीय राजमार्ग पर है बाग बारां को अकलेरा से जोडने वाले नेशनल हाइवे 90 सडक़ के किनारे कवाई व छीपाबड़ौद के मध्य टांचा गांव के समीप स्थित कालाजी का बाग के नाम से जाना जाने देवस्थान के बगीचे के केंद्र में स्थित कालाजी व गोराजी के स्थान पर 24 घंटे 12 माह अखंड ज्योत जलती हैं। मंदिर विकास समिति के सदस्यों सहित ग्रामीणों ने बताया कि जिले भर सहित दूरदराज के लोगों की आवाजाही बनी रहती है। पूर्व सरपंच भगवान ङ्क्षसह मीणा, विकास समिति अध्यक्ष अर्जुन यादव, कोषाध्यक्ष बबलू गुर्जर, मुकेश यादव व पुजारी छोटू गुर्जर ने बताया कि इस स्थान पर अब तक सरकार की ओर से किसी तरह का विकास कार्य नहीं कराया गया है। कुछ समय पहले यहां इंटरलॉङ्क्षकग का कार्य जरूर करवाया गया है। करीब 200 बीघा में है क्षेत्रफल करीब 200 बीघा के क्षेत्रफल में फैले इस बाग में आज भी हजारों की तादाद में कदंब के पेड़ हैं। बारिश के दिनों में इनकी महक से 4-5 किलोमीटर दूर तक का इलाका महकता है। इसके अलावा इस बाग में बड़ी संख्या में बिल्व पत्र, छोळा, आमली, शमीपत्र, बड़, पीपल, नीम, सहित कई प्रजातियों के पौधे इस भाग को छोटे जंगल का स्वरूप प्रदा...

जन्म देने वाली मां की हत्या से पहले एक बार भी नहीं सोचा

Image
शाहाबाद थाना क्षेत्र के खाण्डासहरोल में 27 अक्टूबर को वृद्ध महिला भभूतीबाई (68) की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वृद्ध मां की हत्या उसी के बेटे हीरालाल (44) जाटव ने की थी। बेटे पर कर्ज होने से वह मकान और खेत बेचना चाहता था। मां ने मना किया तो आरोपी कलयुगी बेटे ने आवेश में आकर मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात करने की ठानी ओर कुल्हाड़ी से वारकर निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब आरोपी को 4 नवंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को इनाम व प्रशंसा-पत्र देने की घोषणा की है। मजदूरी को गया तो करती थी रखवाली उपाधीक्षक हेमन्त गौतम ने बताया कि मृतका के दो बेटे केशरीलाल व हीरालाल हैं। दोनों गांव में ही अलग-अलग स्वयं के मकान में रहते हैं। मृतका भभूतीबाई (68) बड़े बेटे केशरीलाल के साथ ही रहती थी। आरोपी हीरालाल पर कुछ लोगों का कर्ज था। कर्जदारों का दबाव होने से वह स्वयं का मकान व खेत आदि बेचना चाहता था, लेकिन मां का कहना था मेहनत...

rajasthan election 2023 : भाजपा की तीसरी सूची जारी, अंता, बारां और किशनगंज में प्रत्याशी घोषित

Image
भाया के सामने कंवरलाल को अंता से मैदान में उतारा भाजपा ने मनोहरथाना के पूर्व विधायक को टिकट दिया भाजपा ने इस बार अंता विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया के सामने झालावाड़ जिले के मनोहरथाना के पूर्व विधायक रहे कंवरलाल मीणा को चुनाव मैदान में उतारा है। मीणा 2013 में विधायक बने थे। पिछले दो चुनाव से भाजपा यहां पूर्व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी को उम्मीदवार बना रही थी। इस बार सैनी को हिण्डोली से उम्मीदवार बनाया गया है। मीणा आरएसएस के सक्रिय कार्यकर्ता है। जब गुरुवार शाम को टिकट की घोषणा हुई, तब कंवरलाल मीणा अपने निर्वाचन क्षेत्र अन्ता कस्बे में ही थे। घोषणा के बाद उन्होंने सोरसन स्थित माता ब्रह्माणी मंदिर में जाकर दर्शन किए। फिर अंता के बालाजी की बगीची में हनुमानजी के दर्शन करने पहुंचे। भाजपा ने पहली बार किया महिला पर भरोसा पूर्व जिला प्रमुख सारिका को बनाया उम्मीदवार भाजपा ने बारां-अटरू सीट से सारिका ङ्क्षसह चौहान को उम्मीदवार बनाया है। जिले की पहली महिला जिला प्रमुख रही चौहान भाजपा की तरफ से जिले की पहली महिला उम्मीदवार भी है। चौहान के ताया ससुर ओंकार ङ्क्षसह चौहान राजनीत...

हाड़ौती के इस जिले में नन्हे से जीव ने बरपाया कहर, 31 दिनों में किए 77 शिकार

Image
जिले में अक्टूबर माह के बीते 31 दिनों में 77 लोगों को डेंगू पॉजीटिव मिला है। इससे इतना तो तय है जिले में हर रोज ओसतन दो लोग डेंगू की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं ओर अस्पतालों में उपचार परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सर्वे ओर एंटीलार्वा गतिविधियां कराई जा रही है। सर्वे के दौरान घरों में मच्छर का लार्वा मिल रहा है। बनाने लगे मच्छररोधी बैड और वार्ड सितम्बर ओर अक्टूबर माह में जिले में भी डेंगू के मामले अधिक आए है। इसे देखते हुए डेंगू से बचाव ओर जागरूकता को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से भी लगातार खबरों का प्रकाशन किया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में मच्छररोधी बैड तैयार किए जाने लगे है। कुछ अस्पतालों में तो व्यवस्थित रूप से मच्छरदानी लगाकर मच्छर रोधी बैड आरक्षित किए है। इस मामले को लेकर पत्रिका के 18 अक्टूबर के अंक में द्मकोटा में बुखार ओर मौत, फिर बारां में कैसे जोड़ दिया केसद्य 20 अक्टूबर के अंक में द्मएलाइजा जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी डेंगू की पुष्टिद्य ओर 24 अक्टूबर के अंक में द्मअस्पताल में मच्छररोधी वार्ड की दरकार, जिले में डेंगू रो...

हाड़ौती के इस जिले में नन्हे से जीव ने बरपाया कहर, 31 दिनों में किए 77 शिकार

Image
जिले में अक्टूबर माह के बीते 31 दिनों में 77 लोगों को डेंगू पॉजीटिव मिला है। इससे इतना तो तय है जिले में हर रोज ओसतन दो लोग डेंगू की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं ओर अस्पतालों में उपचार परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी सर्वे ओर एंटीलार्वा गतिविधियां कराई जा रही है। सर्वे के दौरान घरों में मच्छर का लार्वा मिल रहा है। बनाने लगे मच्छररोधी बैड और वार्ड सितम्बर ओर अक्टूबर माह में जिले में भी डेंगू के मामले अधिक आए है। इसे देखते हुए डेंगू से बचाव ओर जागरूकता को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से भी लगातार खबरों का प्रकाशन किया गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में मच्छररोधी बैड तैयार किए जाने लगे है। कुछ अस्पतालों में तो व्यवस्थित रूप से मच्छरदानी लगाकर मच्छर रोधी बैड आरक्षित किए है। इस मामले को लेकर पत्रिका के 18 अक्टूबर के अंक में द्मकोटा में बुखार ओर मौत, फिर बारां में कैसे जोड़ दिया केसद्य 20 अक्टूबर के अंक में द्मएलाइजा जांच रिपोर्ट के आधार पर ही होगी डेंगू की पुष्टिद्य ओर 24 अक्टूबर के अंक में द्मअस्पताल में मच्छररोधी वार्ड की दरकार, जिले में डेंगू रो...

Rajasthan : बारां में कलियुगी बेटा निकला बुजुर्ग मां का हत्यारा, पुलिस अफसर चौंके

Image
Baran Mother Murder Revealed : राजस्थान के बारां से एक बड़ी दर्दनाक खबर आई है। एक हत्या के केस का जब खुलासा हुआ तो जनता सहित पुलिस अफसर चौंक गए। कलियुगी बेटा अपनी बुजुर्ग मां का हत्यारा निकला। 27 अक्टूबर को बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी। काफी दिनों तक पुलिस इस हत्या के सुराग ढूंढ़ रही थी। पर असफलता हाथ आ रही थी। अचानक एक सुराग ने पुलिस जांच टीम को हत्यारे के करीब लाकर खड़ा कर दिया। जब इस बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा हुआ तो सबकी आखें शर्म से झुक गई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के खाण्डा सहरोल में 27 अक्टूबर को एक वृद्ध महिला भबूतीबाई की हत्या के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। वृद्ध मां की हत्या उसी के बेटे हजारीलाल जाटव ने की थी। बेटे पर कर्ज होने से वह मकान व खेत बेचना चाहता था, लेकिन मां ने इसके लिए मना किया तो आरोपी कलयुगी बेटे ने आवेश में आकर मां की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। जिससे वह मां मौके पर ही मर गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : साध्वी अनादि सरस्वती कौन हैं जानें? क्यों हुई भाजपा से बागी यह भी पढ़ें - Raj...