हादसा टला : ध्रुवकटा घाटी में ब्रेक फेल, 30 फीट गहरी खाई में उतरा ट्रेलर
कस्बाथाना में ध्रुवकटा घाटी में रविवार देर रात सडक़ दुर्घटना हो गई। इसमें ड्राइवर के मामूली चोटें आई ड्राइवर के साथी मनीष यादव ने बताया कि कस्बाथाना ध्रुवकटा घाटी में देर रात्रि ट्रेलर से चेन वाली जेसीबी मशीन को लेकर रामपुर गांव में कुआं खोदने जा रहे थे। इस दौरान ध्रुवकटा घाटी में ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए, इससे जेसीबी मशीन तो घाटी पर ही उतर गई। वहीं ट्रेलर घाटी नीचे 30 फीट गहरी खाई में जा उतरा। ट्रेलर में तीन लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर हुकुम ङ्क्षसह रावत को मामूली चोटें आई है।
बैरियर लगे होते तो नहीं होता हादसा
ध्रुवकटा घाटी में सडक़ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। यहां तरफ घाटी के दोनों तरफ खाई है। उसके बावजूद भी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बैरियर नहीं लगाए जा रहे हैं। अगर यहां पर बैरियर होते तो 30 फीट गहरी खाई में ट्रेलर नहीं गिरता।
अरसे से हो रही बोर्ड लगाने की मांग
वाहन चालकों को घाटी क्षेत्र की सूचना के लिए कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है। इसके चलते अनजाने वाहन चालक रात के समय में घाटी क्षेत्र में ही स्पीड में गाडी ले जाते हैं। इससे हादसे का शिकार होना पड़ता है।
घाटी में सडक़ के दोनों ओर गहरी खाई
घाटी क्षेत्र में सडक़ के दोनों तरफ ही खाई है यह घाटी कस्बाथाना से लोगों को तलहटी क्षेत्र सहित एमपी के गुना तक जोडती है यंहा घाटी में दोनों तरफ ही खाई है अगर कोई हादसा होता है खाई में गिरने से जनहानि होना तय है उसके बावजूद भी प्रशासन बेखबर बना हुआ है।
source https://www.patrika.com/baran-news/trailer-fell-in-the-ditch-dhruvakata-valley-shahabad-valley-30-feet-8598434/
Comments
Post a Comment