Posts

Showing posts from May, 2021

तीन चोरों से 104 पेटी टाइल्स, 5 वॉशबेसिन बरामद

Image
बारां. कोतवाली पुलिस ने शहर के मांगरोल बायपारस रोड स्थित एक गोदाम से चोरी के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पेटी टाइल्स व पांच वॉश बेसन के सेट बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि व्यापारी मोहित गोयल के गोदाम से 9 मई को टाइल्स व सेनेटरी सामान चोरी हो गए थे, लेकिन उसने इस मामले में 25 मई को कोतवाली को रिपोर्ट दी। इस पर उपाधीक्षक मनोज गुप्ता के नेतृत्व मेे टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। मुखबिरों की सूचना पर जाहिद हुसैन उर्फ चिन्ना उर्फ फरहान मोहम्मद निवासी श्रमिक कॉलोनी, छोटू मिया उर्फ छोटू भोपाली निवासी नयापुरा व सेफू खान उर्फ मुन्ना निवासी मांगरोल खिड़की को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने अपने साथी जाकिर, गिरधरलाल, चिन्नू व अखिल द्वारा माल चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पेटी टाइल्स व 5 सेट वॉश बेसिन जब्त किए गए। शेष आरोपी जाकिर, गिरधरलाल, चिन्नू व अखिल की तलाश की जा रही है। read also : मछली की आंख की तरह दिखने लगा, कोटा का ये चौराहा इधर, शराब बरामद, 4 गिरफ्...

तीन चोरों से 104 पेटी टाइल्स, 5 वॉशबेसिन बरामद

Image
बारां. कोतवाली पुलिस ने शहर के मांगरोल बायपारस रोड स्थित एक गोदाम से चोरी के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पेटी टाइल्स व पांच वॉश बेसन के सेट बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने बताया कि व्यापारी मोहित गोयल के गोदाम से 9 मई को टाइल्स व सेनेटरी सामान चोरी हो गए थे, लेकिन उसने इस मामले में 25 मई को कोतवाली को रिपोर्ट दी। इस पर उपाधीक्षक मनोज गुप्ता के नेतृत्व मेे टीम गठित कर तलाश शुरू की गई। मुखबिरों की सूचना पर जाहिद हुसैन उर्फ चिन्ना उर्फ फरहान मोहम्मद निवासी श्रमिक कॉलोनी, छोटू मिया उर्फ छोटू भोपाली निवासी नयापुरा व सेफू खान उर्फ मुन्ना निवासी मांगरोल खिड़की को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने अपने साथी जाकिर, गिरधरलाल, चिन्नू व अखिल द्वारा माल चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 104 पेटी टाइल्स व 5 सेट वॉश बेसिन जब्त किए गए। शेष आरोपी जाकिर, गिरधरलाल, चिन्नू व अखिल की तलाश की जा रही है। read also : मछली की आंख की तरह दिखने लगा, कोटा का ये चौराहा इधर, शराब बरामद, 4 गिरफ्...

छबड़ा में निजी अस्पताल ने नहीं दिया चिरंजीवी योजना का लाभ

Image
छबड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को निजी अस्पताल पलीता लगाने पर तुले हैं। योजना के दायरे में आने वाले निजी चिकित्सालय इस योजना में पंजीकृत हो चुके परिवारों को इसका लाभ नहीं दे रहे हैं। इससे इस योजना का लाभ मिलने के राज्य सरकार के दावे की पोल खुल रही है। raad also : अंधड़ ने मचाई तबाही, दर्जनों मकान गिरे मामला जिला मुख्यालय पर स्थित प्रिया चिकित्सालय का है। यह योजना के चयनित अस्पतालों में आता है। यहां के प्रशासन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा। छबड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुगोर के ग्राम गणेशपुरा निवासी राधेश्याम मीणा की पत्नी सुनीता मीणा (४५) कोरोना संक्रमण के चलते इलाज के लिए 7 मई को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराई गई। सुनीता के भतीजे कौशल मीणा ने बताया कि उनकी चाची यहां 16 मई तक भर्ती रही। इस दौरान चिकित्सालय प्रशासन ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने से इनकार करते हुए उनसे 1 लाख 8 हजार रुपए ऑक्सीजन बेड चार्ज, 1 लाख 28 हजार जांच एवं दवाइयों के नाम पर वसूले। इस तरह से कुल खर्चा 2 लाख ...

चोरी-छिपे बेच रहे थे कचोरी-समोसे, प्रशासन ने गरीबों में बंटवा दिए

Image
छबड़ा. तहसीलदार जतिन दिनकर टीम के साथ कस्बे की गाडिय़ा लुहारों की बस्ती में कचोरी-समोसे बांटते दिखे तो हर कोई अचरज में पड़ गया। सुबह-सुबह नाश्ते में कचोरी-समोसे पाकर जरूरतमंद परिवार खुश हो गए। किसी को यह समझ में नहीं आया कि आखिर तहसीलदार क्यों कचोरी-समोसे बांट रहे हैं। पूरा मामला तब खुला जब गाइडलाइन का उल्लंघन कर कस्बे के कुछ रेस्टोरेंट संचालक कचोरी-समोसे बेच रहे थे। इसकी शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार सुबह सुबह तहसीलदार ने कस्बे में तीन जगह छापा मारा। तहसीलदार ने इन कचोरी-समोसा बेच रहे लोगों को फटकार भी लगाई। विशेष बात यह रही कि तहसीलदार द्वारा इन दुकानदारों से जुर्माना न वसूल कर मौके पर मिले 200 से अधिक कचोरी-समोसे जप्त किए। बाद में इन्हें गरीब बस्तियों एवं जरूरतमंद गाडिय़ा लुहारों को बंटवा दिया गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए तो हमने कई बार लोगों को और दुकानदारों को देखा है। पर उल्लंघन करते पाए जाने पर इस तरह का मामल शायद ही पहले कभी सामने आया हो। source https://www.patrika.com/baran-news/kachori-samosas-were-being-sold-secretly-administration-distribute-6868444/

माफिया का मजबूत सूचनातंत्र...टीम पहुंचने से पहले ही भाग निकले

Image
अटरू. मायथा में परवन नदी पर कोरोना काल में रेत माफिया सक्रिया हो रहे हैं। पुलिस-प्रशासन ने गुरुवार शाम अटरू, मोठपुर थाने के पुलिस जाप्ते के साथ उपखण्ड अधिकारी दिनेश मीणा, उपपुलिस अधीक्षक श्योजीलाल, पुलिस वृतनिरीक्षक रामकिशन गोदारा ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान टीम को देख रेत माफिया व उनसे जुडे श्रमिक आदि सब ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। रेत निकालने के लिए डाल रखी नावों को नदी के बीच में ही छोड़ गए। इससे पुलिस-प्रशासन केवल रेत के ढेरों को वापस नदी में डालने, रेत जप्त करने व मुख्य रास्तों पर खाई आदि खोदने के अलावा कुछ नहीं कर सका। हालांकि टीम ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। read also : पत्नी को छत पर ले गया, दे दिया धक्का सूत्रों ने बताया कि मायथा में परवन नदी के किनारे कोरोना गाइडलाइन की पालना की धज्जियां उड़ रही हैं। यहां से रोजाना १५० से 200 ट्रोली रेत का अवैध खनन किया जाता है। रेत माफिया ने नावें नदी में डाल रखी हंै। इससे रेत निकाली जाती है। यहा प्रतिदिन दर्जनों लोग इस कार्य में जुटे रहते हंै। read also : कोटा में एक लाख में बिक रही अस्पतालों में नौकरी कार्रवाई से पहले ...

नाबालिग की डुबोकर हत्या करने के सात आरोपी गिरफ्तार

Image
सीसवाली. थाना क्षेत्र के पोखरा बावड़ी में शनिवार रात को तालाब में नाबालिग को डुबोकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत तीन अन्य को बापर्दा गिरफ्तार किया है। एसपी विनीत बंसल ने बताया कि 23 मई रात 2 बजे पोखरा की बावड़ी के तालाब में कोटा से 9 लोग मछली पकडऩे के लिए पहुंचे थे। इनमें से 8 व्यक्ति रात को तालाब में मछली पकड़ रहे थे। एक नाबालिग समीर (17) को निगरानी के लिए तालाब की पाल पर बैठा रखा था। read also : स्कूल के व्याख्याता ने कबाड़ से भरे कक्षों को बना दिया ' कला की प्रयोगशाला ' इसी दौरान मोटरसाइकिल से 7 व्यक्ति वहां पहुंचे और समीर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने मारपीट कर समीर को पानी मे डुबो दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वे सभी वहां से भाग निकले। उन्होंने बाद में समीर को तलाश किया। नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी राजपाल सिंह तंवर मय जाप्ता के मौक़े पर पहुंचकर तालाब व आस पास तलाश करवाया गया। नहीं मिलने पर कोटा से रेस्क्यू टीम बुलाकर 24 मई को समीर का शव तालाब से निकलवाया। मृतक के परिजनों द्वारा 4 आरोपियों के विरुद्ध नामजद व 3 अ...

संक्रमण के बीच घंटों रहते हैं ताकि आप और हम सुरक्षित रह सकें

Image
बारां. काविड-19 के संक्रमण से हर तरफ भय का माहौल बना हुआ है। लोग संक्रमण से बचाव को लेकर खास एहतियात बरत रहे हैं। संक्रमित की मौत के बाद परिवार के उसके अपने भी दूरी बना रहे हंै, वहीं फ्रंटलाइन पर काम करने वाले कई लोग इस देश सेवा के जज्बे के साथ जानलेवा वायरस के बीच ही दिन-रात बिता रहे हंै। सबसे अधिक जोखिम कोविड-19 वायरस की जांच के लिए बनी आरटी-पीसीआर लैब में बना रहता है। यहां जिला चिकित्सालय स्थित आरटी-पीसीआर लैब में महीनों से बिना किसी डर व थकान के वायरस के साथ रह रहे यह लैब टेक्नीशियन किसी असली हीरो से कम नहीं है। लैब में प्रभारी चिकित्सक के निर्देशन में करीब दो दर्जन से अधिक लैब टेक्नीशियन व रिसर्च असिस्टेंट आदि कर्मचारी सेवा दे रहे हैं। इस दौरान लैब में काम करते हुए पांच कर्मचारी संक्रमण की चपेट में आने से पॉजिटिव भी हो गए, लेकिन हौसला कायम रहा। सभी एक-दूसरे को कोरोना से जंग जीतने के लिए हिम्मत बंधाते रहे। इस दौरान न किसी का जज्बा कम हुआ ओर न किसी को थकान हुई। छह माह पहले शुरू इस लैब में 25 मई को 50 हजार सेम्पल की जांच कर ली है। 18 नवम्बर को आरटी-पीसीआर मशीन के इंस्टॉलेशन एवं व्...

अब तक नहीं ली किसी ने सुध, चार दिन से कैद हैं 'भगवान विष्णु'

Image
विजय बत्रा. अन्ता. बड़वा में २० मई को मिली भगवान विष्णु की एतिहासिक प्रतिमा चार दिन से अन्ता थाने की निगरानी में है। इस दौरान सूचना मिलने के बावजूद पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने यहां आकर भगवान की सुध नहीं ली। वहीं जिला कलक्टर की ओर से भी कोई निर्देश नहीं मिले। ऐसे में भगवान बिना पूजा अर्चना के थाने में कैद हैं। विदित रहे कि २० मई की सांय बड़वा ग्राम में तालाब खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की लगभग डेढ़ क्विंटल वजनी प्राचीन प्रतिमा निकली थी। जिसे गांव वालों की समझाइश के बाद अन्ता थाने लाया गया। शंख, चक्र, गदा और पद्म धारण की हुई यह प्रतिमा बहुत प्राचीन बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने उसी दिन प्रतिमा को थाने में सुरक्षित रख पुरातत्व विभाग तथा जिला कलक्टर को सूचना भेज दी। अब तक प्रतिमा का एतिहासिक महत्व जानने के लिए कोई अधिकारी अन्ता नहीं पहुंचा। थानाधिकारी लक्ष्मी चंद वर्मा के अनुसार भगवान विष्णु की प्राचीन मूर्ति मालखाने में जमा है। बीच में दो दिन का अवकाश भी था। ऐसे में प्रतिमा को कहां रखा जाना है। यह कार्य उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद ही किया जा सकेगा। read also : सांसें ल...

परिजनों के संदेह पर पहुंची मेडिकल टीम, दुबारा जांच में किया मृत घोषित

Image
किशनगंज. पदमपुरा में शनिवार को अजीब मामला सामने आया। पदमपुरा निवासी विनोद मेहता (२८) को कोटा मेडिकल कॉलेज में बीमार होने के बाद भर्ती करवाया गया था। शनिवार को मेडिकल कॉलेज से युवक को दोपहर 1.45 बजे मृत घोषित कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव को लेकर एंबुलेंस से गांव रामपुरा पहुंचे। यहां अंतिम संस्कार से पहले ही परिजनों ने संदेह जताया कि युवक की सांसें चल रही हैं। युवक के भाई राकेश मेहता ने बताया कि इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रोक दिया गया। रात को रेलावन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 2 चिकित्सकों के साथ मेडिकल टीम को रवाना किया गया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी किशनगंज डॉ. निशांत सैनी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद रात १० बजे टीम पदमपुरा पहुंची और फिर से जांच की। इसके बाद डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। read also : गुप्त कालीन डेढ़ क्विंटल वजनी शंख, चक्र, गदा पद्म धारण की हुई भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली इससे पहले परिजनों ने अस्पताल से लाए गए शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। वे उसके जिंदा होने का संदेह जताते रहे। सांस चलने की बात कहते रहे। तब तक चिकित्सा विभाग को...

छबड़ा थर्मल ने फिर बनाया रिकॉर्ड

Image
छबड़ा. पानी की कमी से जूझ रहे मोतीपुरा थर्मल पावर प्लांट की 6 में से 4 इकाइयां बंद हैं। इसके बावजूद तापीय विद्युत परियोजना की 250 मेगावाट क्षमता वाली तीसरी इकाई लगातार विद्युत उत्पादन के रिकॉर्ड बना रही है। 250 मेगावाट क्षमता वाली इस तीसरी इकाई ने लगातार 253 दिन विद्युत उत्पादन कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए प्रदेश की गैस आधारित इकाइयों के सर्वाधिक दिन विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके शर्मा ने बताया कि इससे पहले रामगढ़ गैस थर्मल पावर स्टेशन की से 37.5 मेगावाट क्षमता वाली गैस आधारित इकाई संख्या 2 ने अगस्त 2019 से मई 2020 तक 251 दिन अनवरत विद्युत उत्पादन कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ था। read also : गुप्त कालीन डेढ़ क्विंटल वजनी शंख, चक्र, गदा पद्म धारण की हुई भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली तापीय विद्युत गृह की तीसरी इकाई द्वारा इस कीर्तिमान के बनाने पर मुख्य अभियंता अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि तृतीय इकाई से इस दौरान 13849 लाख यूनिट का 91.22 प्रतिशत लोड फैक्टर पर विद्युत उत्पादन का रिकॉर्ड स्थापित क...

कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस का खतरा!

Image
बारां. कोरोना महामारी के बीच प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर यहां जिला चिकित्सालय में गुरुवार को अलग से ब्लैक फंगस वार्ड शुरू कर दिया गया है। फिलहाल जिले में एक भी मरीज चिन्हित नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर मेल-फिमेल मेडिकल ब्लॉक में आधा दर्जन बेड लगाकर एक वार्ड तैयार किया गया है। वैसे जिले के एक-एक रोगी कोटा व जयपुर में निजी चिकित्सालयों में भर्ती होने तथा छबड़ा क्षेत्र निवासी एक मरीज की मृत्यु होने की जानकारी भी सामने आ रही है। मृतक छबड़ा निवासी मरीज यहां के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती था तथा डिस्चार्ज के बाद कोटा चला गया तथा रिकवर होने के बाद घर पर था। उसकी आंख पर सूजन आ गई तथा बाद में 15 मई केा उसकी मृत्यु हो गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी अधिकृत तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। गुरुवार शाम तक विभागीय अधिकारी भी इस सम्बंध में जानकारी जुटाते रहे। इन मरीजों को रहना होगा ज्यादा सतर्क चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) विशेष तौर पर कमजोर इम्यूनिटी वाले मरीजों पर अटैक कर रहा है। लेकिन मधुमेह, किड...

12 साल के मासूम के साथ मदद के लिए चिल्लाता रहा...इतने में आया देवदूत

Image
केलवाड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेनावदा गांव के समीप गुरुवार को दुर्घटना में घायल बाइक सवार 12 वर्ष के पुत्र के साथ मदद मांगता रहा। हाईवे से निकलते लोगों ने उसकी मदद नहीं की। इस दौरान भंवरगढ़ से केलवाड़ा अस्पताल जा रहे शिक्षक राजेंद्र जोशी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। read also : राजस्थान में 10 मई से लगेगा लॉकडाउन घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजू जोशी ने बताया कि वह भंवरगढ़ से केलवाड़ा अस्पताल के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर बाइक से नीचे गिर गया। घायल की मदद के लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे कई वाहन चालकों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार एक ऑटो चालक घायल को अस्पताल ले जाने को राजी हुआ। घायल को केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार करवाया गया। परिजनों को सूचना दी गई। घायल नाहरगढ़ निवासी रामस्वरूप वैष्णव अपने 12 वर्षीय पुत्र द्रव के साथ केलवाड़ा अस्पताल जा रहे थे। दुर्घटना में घायल हुए रामस्वरूप वैष्णव के सिर में 15 टांके आए हैं। source https://www.patrika.com/baran-news/when-helping-angel-comes-6834219/...

हे भगवान... एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ही ले गए शव

Image
किशनगंज. अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने की समस्या एक बार फिर उजागर हुई एंबुलेंस के अभाव में एक युवक का शव बाइक पर ही लेकर जाना पड़ा। एंबुलेंस के बारे में पूछा तो अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस खराब होने का हवाला देकर मना कर दिया। युवक के परिजन एंबुलेंस के अभाव में शव बाइक से ही लेकर चले गए। इसका वीडियो अस्पताल में बैठे कुछ युवकों ने बना लिया। मंगलवार देर शाम किशनगंज अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक बाइक पर युवक को बैठाकर दो लोग पहुंचे। अस्पताल पहुंचते ही युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर का कहना था कि पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन ने अस्पताल प्रशासन से शव ले जाने के लिए एंबुलेंस की मांग की। लेकिन उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस नहीं है। इसके बाद वे लोग किसी तरह बाइक पर ही शव लादकर ले गए। मृत युवक बांसथूनी निवासी धनराज सहरिया बताया गया है। शव जाने के लिए एंबुलेंस नहीं दी जाती है स्वयं परिजनों को ही व्यवस्था करनी होती है। किशनगंज अस्पताल की एंबुलेंस खराब पड़ी है। डॉ. प्रदीप नामदेव, किशनगंज अस्पताल अस्पताल में एंबुलेंस की दिक्कत है। मैंने जिले में इंजेक्श, ऑक्...