छबड़ा में निजी अस्पताल ने नहीं दिया चिरंजीवी योजना का लाभ

छबड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महत्वकांक्षी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को निजी अस्पताल पलीता लगाने पर तुले हैं। योजना के दायरे में आने वाले निजी चिकित्सालय इस योजना में पंजीकृत हो चुके परिवारों को इसका लाभ नहीं दे रहे हैं। इससे इस योजना का लाभ मिलने के राज्य सरकार के दावे की पोल खुल रही है।

raad also : अंधड़ ने मचाई तबाही, दर्जनों मकान गिरे
मामला जिला मुख्यालय पर स्थित प्रिया चिकित्सालय का है। यह योजना के चयनित अस्पतालों में आता है। यहां के प्रशासन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा। छबड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुगोर के ग्राम गणेशपुरा निवासी राधेश्याम मीणा की पत्नी सुनीता मीणा (४५) कोरोना संक्रमण के चलते इलाज के लिए 7 मई को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराई गई। सुनीता के भतीजे कौशल मीणा ने बताया कि उनकी चाची यहां 16 मई तक भर्ती रही। इस दौरान चिकित्सालय प्रशासन ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने से इनकार करते हुए उनसे 1 लाख 8 हजार रुपए ऑक्सीजन बेड चार्ज, 1 लाख 28 हजार जांच एवं दवाइयों के नाम पर वसूले। इस तरह से कुल खर्चा 2 लाख 36 हजार रुपए लिया गया। सुनीता के पति राधेश्याम मीणा एवं भतीजे कौशल ने बताया कि वे गंभीर अवस्था में मरीज को यहां इसलिए लाए थे कि यहां योजना के तहत निशुल्क इलाज होगा। वे इसके लिए चिरंजीवी योजना के तहत मिली पॉलिसी एवं जनआधार कार्ड भी लेकर गए। लेकिन चिकित्सालय प्रशासन ने उनकी एक न सुनी। ऐसे में गंभीर अवस्था में जरूरी इलाज के चलते वे चुप रहे। कर्ज लेकर पूरा इलाज कराया। डॉ. डीसी मीणा के निर्देशन में उनकी पत्नी का इलाज हुआ। कोरोना से पत्नी तो बच गई, लेकिन भुगतान के चलते वे कर्जे में डूब गए। मामले में पीडि़त परिवार ने प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग से राशि पुनर्भरण की मांग की है। इसके लिए उन्होंने 181 पर भी की शिकायत की है। जल्द ही वे उपखंड अधिकारी एवं जिला कलक्टर को भी ज्ञापन देंगे।

read also : राजस्थान में यहां तूफानी बारिश ने मचाई तबाही
सारे आरोप निराधार हैं, मरीज के परिजनों ने चिरंजीवी काउंटर पर संपर्क नहीं किया। हमारा प्रयास लगातार सरकार की योजनाओं का मरीजों को लाभ दिलाना है। प्रशासन जांच करके अगर हमें इस संबंध में कोई निर्देश देगा तो हम उसकी पालना करेंगे।
अभिनव जैन, प्रबंधक, प्रिया हॉस्पिटल


मरीज के परिजन की ओर से हमें कोई शिकायत नहीं मिली है, न ही उन्होंने हमसे संपर्क किया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीकृत होने पर मरीज को लाभ मिलना चाहिए।
संपत राज नागर, सीएमएचओ, बारां



source https://www.patrika.com/baran-news/private-hospital-in-chhabra-did-not-give-benefit-of-chiranjeevi-scheme-6870039/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां