Posts

Showing posts from April, 2021

बारां में इंटरनेट सेवाएं बहाल, पटरी पर आया कामकाज

Image
बारां. शहर समेत जिले के पांच उपखंड क्षेत्रों की इंटरनेट सेवा बुधवार दोपहर 12 बजे बाद बहाल हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली तथा ई-कॉमर्स, ई-चालान, गैस बुकिंग, ई-मित्र समेत अन्य सेवाएं सुचारू हो गई। सेवा बहाल होने की पूर्व सूचना मिलने पर बारां व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने सुबह 11 बजे प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया। जिले के छबड़ा कस्बे में गत रविवार को दो पक्षों में टकराव के बाद आगजनी, तोडफ़ोड़ व हिंसा की वारदातों के बाद रात लगभग 8 बजे सम्पूर्ण जिले की इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई थी। अब तीसरे दिन जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बहाल कर दी। इससे सभी वर्ग के लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह बारां व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने की घोषणा करते सभी सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। read also : राजस्थान में कोरोना से 29 मौतें, 6200 नए रोगी मिले पत्रिका ने उठाया मामला राजस्थान पत्रिका लगातार दो दिनों से जिले के लोगों की आवाज बनकर इस मुद्दे को उठा रहा था। बुधवार को 'संचार क्रान्ति के इस दौर में तरंगो पर रो...

छबड़ा आगजनी प्रकरण: नुकसान की मंजर देख नम हुई आंखें, छावनी बना रहा पूरा कस्बा

Image
छबड़ा/बारां। छबड़ा कस्बे में हिंसा, आगजनी व लूटपाट की वारदात के दूसरे दिन सोमवार को लोग नुकसान का आकलन करने में जुटे रहे। लुटे-पिटे व्यापारियों की आंखों में भविष्य को लेकर मानो दर्द का समंदर उमड़ता रहा। लाखों रुपए का सामान खाक हुआ देख कई लोगों की सिसकियां निकलती रही। एक युवा व्यापारी ने तो शान्ति समिति की बैठक में अपनी पीड़ा बताते हुए इतना तक कहा कि दो दिन प्रशासन को दिए है, इंतजार करूंगा, लेकिन इसके बाद मेरा अपना निर्णय होगा। जिसके लिए प्रशासन, सरकार जिम्मेदार होंगे। इसके बाद बैठक में मौजूद लोगों ने उसे दिलासा दिलाया। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी उसे भरोसा देने में पीछे नहीं रहे। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि प्रारम्भिक आकलन के अनुसार कस्बे में करीब 69 छोटी-बड़ी दुकानें आग की भेंट चढ़ी हैं। लगभग एक दर्जन वाहनों में भी तोडफ़ोड़ व आगजनी हुई है। लेकिन अभी इन तथ्यों की पुष्टि के बाद ही रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। दूसरी ओर कस्बे के कई लोगों का कहना था कि 15 से 20 करोड़ का नुकसान हुआ है। हालांकि प्रशानिक अधिकारियों ने इस बारे में फिलहाल कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। जिला कलक्टर राज...

झालावाड़ में पानी ने तरसाया, आक्रोशित महिलाओं ने जाम लगाया

Image
झालावाड़. शहर में पेयजल के लिए कालीसिंध बांध से पानी छोड़ा गया, लेकिन कई जगह एनिकटों में गेट लगे होने से अभी पीपीजी देह तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में रविवार को कालीसिंध नदी में बने एक एनिकट के गेट खोले गए। इस मौके पर कर्मचारी हुकम, पूरीलाल, दिलीप, दिनेश, रामदयाल जोशी, चौथमल आदि ने गेट ऊपर किए। पर्याप्त जल सप्ताई नहीं होनेसे रविवारको भी कई झालावाड़ के कई मोहल्लों में नलों में पानी नहीं आया। read also : फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दो कर्मचारी घायल वृंदावन में महिलाओं ने लगाया जाम शहर में बिगड़ी नल व्यवस्था लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। रविवार को ग्रामीणों ने वृदांवन गांव में रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि हैंडपंप पर कुल रसूकदार लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में गांव वालों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है और नल भी नहीं आ रहे हैं। मौजूद औरतों ने बताया कि ग्रामीणों को पेयजल की खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। source https://www.patrika.com/baran-news/water-craved-in-jhalawar-angry-women-jammed-6793439/

छबड़ा में हालात बेकाबू, दो समुदायों में संघर्ष

Image
छबड़़ा. जिले के छबड़ा उपखंड मुख्यालय पर रविवार दोपहर बाद तक हालात बेकाबू रहे, सुबह से शाम पांच बजे तक दोनों समुदायों के असामाजिक तत्व जमकर उत्पात मचाते रहे। उपद्रवियों ने एक-दूसरे समुदाय के लोगों को निशाना बनाते हुए दर्जनों दुकानें आग के हवाले कर दी। पुलिस ने हवाई फायर करने के बाद आसू गैस के गोले दागना शुरू किया तो उत्पातियों ने पुलिस को निशाना बनाना शुरू दिया। कस्बे में शनिवार रात को हुई वारदात के बाद पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की होती तो सुबह से कस्बे में ऐसे हालात नहीं बनते। कस्बे में दो समुदायों के बीच हो रहे संघर्ष की शुरुआत से पूर्व ही पहले से पुख्ता प्रबंध किए गए होते तो यह हालात नहीं बनते। दोपहर में यहां पहुंचे पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल मीडिया के सवालों से बचते रहे। उन्होंने इतना ही कहा कि हालात को जल्द नियंत्रित कर लिया जाएगा। पुलिस के बड़े अधिकारी भी भारी लवाजमे के साथ पहुंच रहे हैं। अलग-अलग जगह डटे उत्पाती दोनों समुदायों के लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर मोर्चाबंदी विरोधी पक्ष की लोगों की दुकानों को ढूंढ़कर आग के हवाले कर रहे हैं। कुछ उत्पाती तो एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़क...

गाड़ी खड़ी करने को लेकर चाकूबाजी में दो गंभीर घायल

Image
छबड़ा. धरनावदा चौराहे पर देर शाम गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद चाकूबाजी की घटना में बदल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने एवं धरनावदा चौराहे पर घायल युवकों के समर्थकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। घटनाक्रम के बाद आसपास के थानों की पुलिस छबड़ा में तैनात कर दी गई है। वहीं चाकूबाजी की घटना में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को धरनावदा चौराहे पर 35 वर्षीय कमल सिंह गुर्जर निवासी नजजीपुरा अपनी गाड़ी खड़ी कर दुकान से सामान खरीद रहा था। इसी दौरान वहां आए कुछ युवको से गाड़ी हटाने को लेकर कमल की कहासुनी हो गई। यह बाद में चाकूबाजी की घटना में बदल गई। इस दौरान कमल सिंह को बचाने आए एक अन्य युवक राकेश धाकड़ कोटडी भी घायल हुआ है। कमल एवं राकेश पर चाकुओं से हमले के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में चिकित्सालय लाया गया। read also : patrika..Police Public Dialogue...पार्कों में लगें सीसीटीवी कैमरे, सड़कों से हटे अतिक्रमण जमा हुए समर्थक इसके बाद घायल युवकों के समर्थक बड़ी संख्या में पहले थाने पर बाद में धरनावदा चौराहे पर एकत...

सरकार ने कहा-साइबर क्राइम की जांच में कोटा संभाग की पुलिस फिसड्डी

Image
बारां. साइबर क्राइम के मामलों की जांच में कोटा संभाग की पुलिस को वांछित सफलता नहीं मिल रही। संभाग के चारों जिलों की पुलिस ने साइबर क्राइम के 226 मामलों में से 164 में एफआर लगाई तो 30 पेंडिंग चल रहे हैं। राज्य सरकार की ओर से यह जानकारी बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल के सवाल के जवाब में दी गई है। विधायक पानाचन्द द्वारा पूछे गए विधानसभा प्रश्न के जवाब में सरकार ने अवगत कराया कि संभाग में विगत वर्ष 2018, 2019 व 2020 में ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर क्राइम के कोटा शहर में 158, कोटा ग्रामीण में 10, बून्दी में 15, बांरा में 23 व झालावाड में 20 समेत कुल 226 प्रकरण दर्ज हुए थे। इनमें 164 प्रकरणों मेें पुलिस ने एफआर (अन्तिम रिपोर्ट) लगा इनकी जांच बंद कर दी। जबकि 32 प्रकरणो में न्यायालयों चालान पेश किए गए हैं। ऐसे मामलों में 52 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। विधायक पानाचन्द ने सरकार से पूछा कि विगत 2 वर्षो में सरकार ने साइबर अपराधों को रोकने के लिए क्या क्या निर्णय लिए। जिसके जवाब में सरकार ने बताया कि साइबर अपराधों को रोकने के लिए महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के आदेश के अनुसार साइबर पुलिस थान...

छबड़ा थर्मल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Image
छबड़ा. बीते एक साल में कोरोनाकाल के बाद पैदा हुई विषम परिस्थितियों के बीच एवं वर्तमान में पानी की कमी बावजूद मोतीपुरा स्थित थर्मल की तीसरी इकाई बिजली उत्पादन में नया कीर्तिमान बनाया है। बुधवार को छबड़ा तापीय विद्युत गृह की 250 मेगावाट क्षमता की इकाई तीन ने जैसे ही लगातार 209 दिन बिजली उत्पादन की सीमा के आंकड़े को पार कर किया तो कीर्तिमान रच दिया। प्लांट ने राज्य की सूरतगढ़ एवं थर्मल की इकाइयों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा है। read also : बाल अपचारियों ने किया हंगामा, निरीक्षण दल से की मारपीट अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर के शर्मा ने इस कीर्तिमान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि यह राजस्थान सरकार की कोयला आधारित तापीय इकाइयों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 250 मेगावाट क्षमता की तृतीय इकाई 10 सितंबर 2020 को ग्रिड से सिंक्रोनाइज की गई थी। तापीय विद्युत गृह के मुख्य अभियंता अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि इससे पूर्व कोटा थर्मल की 7वीं इकाई ने 2013 में 208 दिन एवं सूरतगढ़ थर्मल की तीसरी इकाई ने 2008 में 208 दिन अनवरत विद...

सरकार किसानों की मदद को तत्पर

Image
बारां. जल संग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग की ओर से रविवार को किसानों को अनुदानित कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम निकटवर्ती सुन्दलक ग्राम में आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल रहे। किसानों को बेहतर नवीन तकनीक से समृद्ध करने के उद्देश्य से बारां में जल संग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग द्वारा अनुदानित दर पर कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 187 किसानों को अनुदानित कीमत पर अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेघवाल ने कृषि यंत्र किसानों को सौंपे तथा उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार किसानों को लेकर काफी संवदेनशील है तथा कई योजनाओं के माध्यम से निरन्तर मदद पहुंचा रही है। नई तकनीक के यंत्रों से किसानों को खासा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में सुन्दलक ग्राम पंचायत के किसानों को बिजली से चलने वाली चारा काटने की 36 कुट्टी मशीनें, खेतों में दवा छिड़काव करने के लिए 80 ऑटोमेटिक पॉवर स्प्रे मशीन, साथ ही पशुओं को चारा खिलाने में काम आने वाली 57 मेंजर वितरित किए गए। एससी व एसटी वर्ग किसानों को मूल लागत के मात्र 10 प्र...

गया था रोजगार के लिए, मिट्टी ने दे दी मौत

Image
छबड़ा. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कढ़ैयावन स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल विद्यालय के पीछे चारागाह भूमि पर अवैध बजरी खनन के दौरान गुरुवार को खान ढहने से 18 वर्षीय युवक रामनिवास सहरिया निवासी कड़ैयावन की दबकर दर्दनाक मृत्यु हो गई। read also : पश्चिम मध्य रेलवे में डीजल से नहीं चलेगी कोई रेलगाड़ी मृतक के भाई राजकुमार से सहरिया ने बताया कि रोज की भांति उसका भाई गांव के बाबूलाल धाकड़ के ट्रैक्टर पर मजदूरी के लिए गया था। दोपहर 1 बजे मॉडल विद्यालय के पीछे बजरी खनन के दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा। इससे गोलू धाकड़ एवं उसका भाई दब गया। मौके पर मौजूद मेघराज सहरिया और सुनील ऐरवाल ने गोलू को बाहर निकाला। रामनिवास सहरिया को बमुश्किल बाहर निकाला गया और उसे उसका भाई राजकुमार मोटरसाइकिल पर छबड़ा चिकित्सालय लाया। यहां चिकित्सक दिनेश मालव ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। उसने आरोप लगाया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस ने चिकित्सालय में पहुंच कर परिजनों के बयान लिए। बाद में मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। read also : कोटा में रेकॉ...