बारां में इंटरनेट सेवाएं बहाल, पटरी पर आया कामकाज

बारां. शहर समेत जिले के पांच उपखंड क्षेत्रों की इंटरनेट सेवा बुधवार दोपहर 12 बजे बाद बहाल हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली तथा ई-कॉमर्स, ई-चालान, गैस बुकिंग, ई-मित्र समेत अन्य सेवाएं सुचारू हो गई।
सेवा बहाल होने की पूर्व सूचना मिलने पर बारां व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने सुबह 11 बजे प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया। जिले के छबड़ा कस्बे में गत रविवार को दो पक्षों में टकराव के बाद आगजनी, तोडफ़ोड़ व हिंसा की वारदातों के बाद रात लगभग 8 बजे सम्पूर्ण जिले की इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई थी। अब तीसरे दिन जिला प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बहाल कर दी। इससे सभी वर्ग के लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह बारां व्यापार महासंघ के अध्यक्ष ललितमोहन खंडेलवाल ने प्रस्तावित आंदोलन वापस लेने की घोषणा करते सभी सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी।

read also : राजस्थान में कोरोना से 29 मौतें, 6200 नए रोगी मिले
पत्रिका ने उठाया मामला
राजस्थान पत्रिका लगातार दो दिनों से जिले के लोगों की आवाज बनकर इस मुद्दे को उठा रहा था। बुधवार को 'संचार क्रान्ति के इस दौर में तरंगो पर रोक की मनमानीÓ व इससे पहले मंगलवार को 'इंटरनेट बंद क्या हुआ...जैसे सबकुछ छिन गया, मोबाइल हुए डिब्बाÓ से समाचार प्रकाशित किए थे। मंगलवार को पत्रिका ने लोगों इस परेशानी से खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया को भी अवगत कराया था। उन्होंने रात को ही इस सम्बंध में जिला कलक्टर से चर्चा कर निर्देश दिए थे।



source https://www.patrika.com/baran-news/internet-services-start-again-in-baran-district-6798732/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां