Posts

Showing posts from February, 2021

जब जैन संतों का हुआ मंगल मिलन

Image
बारां. बारां की पावन धरा मे उस समय अविस्मणीय माहौल बना जब दो सन्तो का मंगल मिलन हुआ। मुनि विश्वास सागर महाराज ने आचार्य विनीत सागर महाराज की अगवानी की। बालाजी राइस मिल पर काफी संख्या में जैन समाज के लोग दोनों सन्तो का मिलन देखकर हर्ष विभोर हो उठे। read also : कोटा में 23 कोरोना पॉजिटिव मिले, 17 स्टूडेंट शामिल जैन समाज के मंत्री विरेन्द्र बडज़ात्या ने बताया कि आचार्य विनीत सागर महाराज ससंग का विहार रविवार प्रात: जैन तीर्थ से प्रारम्भ हुआ तथा संभवनाथ जिनालय पर पहुंचकर शांति धारा संपन्न कराई। यहां धर्मसभा को सम्बोधित कर जैन जोडला मंदिर के लिए विहार किया। बारां नगर प्रवेश पर आचार्य का जगह-जगह पाद पक्षालन किया गया एवं आरती उतारी गई। आचार्य विनीत सागर महाराज सत्संग एवं मुनि विश्वास सागर महाराज संत निवास जैन जोड़ला मंदिर में विराजमान हैं। जैन जौडला मंदिर पर प्रात: 7 बजे शांति धारा एवं प्रात: 9 बजे से प्रवचन होंगे। प्रवचन बाद आहारचर्या होगी। दोपहर में 2.30 बजे से स्वाध्याय एवं तत्व चर्चा होगी। सांय 6.30 से 7.30 बजे तक संत निवास में गुरु भक्ति प्रश्न मंच एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा। r...

budget : परवन को मिलेगी गति... बारां जिले में सड़कों की सुधरेगी सेहत

Image
बारां. राज्य विधानसभा में बुधवार को प्रस्तुत राज्य बजट में जिले की महत्वकांक्षी परवन वृह्द सिंचाई परियोजना को गति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री अशोक गहलोत ने 885 करोड़ रुपए की मंजूर किए हैं। यह राशि इस परियोजना के कार्यों के अलावा किसानों को मुआवजा देने के लिए उपयोग में लाई जा सकेगी। राज्य बजट में इसके अलावा जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने अपना हाथ खोला है तो बारां उपखंड के सबसे बड़े कस्बे कोयला को उपतहसील का दर्जा दिए जाने की घोषणा की गई है। जिले में मांडा योजना के तहत संचालित अटरू, सीसवाली व किशनगंज क्षेत्रों में संचालित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक के रूप में क्रमोन्नत किया गया। read also : बड़ी राहत : मौतों पर लगा ब्रेक, कोरोनाकाल में कंट्रोल हुआ स्वाइन फ्लू परवन परियोजना को मिलेगा संबल राज्य बजट में वित्तीय वर्ष 2021-22 बारां जिला समेत झालावाड़ व कोटा जिले की सात तहसीलों की जीवनरेखा मानी जा रही परवन वृह्द सिंचाई परियोजना के लिए मुख्यमंत्री गहलोत ने 885 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। परियोजना के अधीक्षण अभियंता केएम जायसवाल ने बताया ...

बारां में पेट्रोल ने लगाई सेंचुरी, 100.92 पर नॉटआउट

Image
बारां. इनदिनों महंगाई की मार से आमजन त्रस्त हैं, डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस के दामों के बेहताशा वृद्धि से देशभर में कोहराम मचा है। बारां शहर में सोमवार को एचपी के पावर पेट्रोल के दाम 100 रुपए 92 पैसे प्रति लीटर पहुंच गए। पेट्रोल शतक मारने के बाद भी क्रीज पर डटा हुआ है। दूसरी और खाद्य तेलों में भी हाल ही में 5 से 10 रुपए की तेजी तथा देसी घी के दामों में भारी उछाल से लोगों की रसोई का बजट गड़बड़ा गया। इनके अलावा प्याज का अद्र्धशतक पर जा पहुंचा तो लाल मिर्च पाउडर का तीखापन भाव सुनने के बाद ही जुबान को जलाने लगा है। read also : जेईई मेन कल से, पहले दिन बीआर्क, बी-प्लानिंग की परीक्षा बारां के पेट्रोल पम्प संचालक द्वारका प्रसाद मेहता ने बताया कि शहर समेत जिले में पावर पेट्रोल के दाम 100.92 रुपए लीटर रहे। सामान्य पेट्रोल 97.11 पैसे तो डीजल के दाम 89.44 पैसे प्रति लीटर तक पहुंच गए। उनका कहना है कि जरूरतमंद उपभोक्ता अब जरूरत के अनुसार ही वाहनों में ईंधन भरवा रहे हैं। शहर में एलपीजी 14.2 किलो गैय सिलेंडर 791 रुपए व 19 किग्रा का व्यवसायिक उपभोग का सिलेंडर 1572 रुपए में उपभोक्ताओं को मिला। केन्द...

अदरक की आड़ में ले जा रहे थे डोडा चूरा, मिनी ट्रक जब्त

Image
मुंडियर/शाहाबाद (बारां). एसपीजी जयपुर व जिला पुलिस की टीम में बुधवार रात को मुंडियर टोल प्लाजा के निकट आसाम से महाराष्ट्र जा रही एक मिनीट्रक से भारी मात्रा में डोडा चूरा बरामद किया है। डोडा चूरा के करीब 126 कट्टे अदरक के बीच छिपाकर रखे गए थे। रात दस बजे तक पुलिस की कार्रवाई चल रही थी। पुलिस अधिकारियों डोडा चूरा बरामद होने की पुष्टि तो की है, लेकिन जानकारी देने से इनकार किया है। मौके पर मौजूद पुलिस सूत्रों ने बताया कि एसओजी जयपुर को सूचना मिली थी कि गुवाहाटी से राजस्थान रवाना हुए मिनीट्रक में डोडा चूरा लाया जा रहा है। एसओजी की टीम ने मुंडियर टोल प्लाजा पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से ट्रक को रुकवाया तथा तलाशी लेना शुरू किया। एओजी व पुलिस अधिकारियों की आंखें फटी रह गई। मिनीट्रक के पिछले हिस्से में अदरक के बोरे रखे थे, इन्हे हटाने के बाद लगभग 100 से अधिक बोरे मिले। जिनमें बड़ी डोडा चूरा भरा हुआ था। सूत्रों ने बताया कि चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। read also : अब कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर हो रही साइबर ठगी देना चाहा चकमा सूत्रों ने बताया कि उक्त मिनीट्रक आसाम से कस्बाथाना के ...

लग्जरी कार में मिली नकली नोट बनाने की सामग्री, तीन गिरफ्तार

Image
छबड़ा (बारां)। पुलिस को विशेष अभियान के तहत शनिवार रात उस समय बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पुलिस ने फिल्मी अंदाज में नकली नोट बनाने की सामग्री बेचने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को धरदबोचा। इनके कब्जे से नकली नोट बनाने की सामग्री सहित एक लग्जरी कार को जब्त की है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भाग छूटा। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई है। तीनो गिरफ्तार आरोपी पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के निवासी हैं। पुलिस उपाधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार रात्रि लगभग 9.30 बजे छबड़ा थाने के सामने नाकेबंदी की गई थी। जहां थानाधिकारी रामानंद यादव एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश अटल भी मौजूद थे। इसी दौरान छबड़ा-सालपुरा मार्ग की ओर से तेज गति से फॉच्र्यूनर गाड़ी को हाथ का इशारा देकर रोकना चाहा। गाड़ी चालक ने गाड़ी को मोड़कर भगाने का प्रयास किया। लेकिन सामने से फ्लाई ऐश का टेंकर आ जाने के कारण वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ। इसके बाद गाड़ी में सवार चारों लोगों नेनीचे उतर कर कस्बे के अलग-अलग रास्तों की तरफ दौड़ लगा दी। पुलिस ने उनका पीछा कर तीन जनों को दबोच लिय...

वापस लेने होंगे तीनों कृषि बिल, देनी होगी एमएसपी की गारंटी

Image
बारां. कृषि बिलों को लेकर चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में किसान महापंायत व संयुक्त किसान संगठनों की ओर से शुक्रवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। इसमें शामिल किसान कृषि बिलों की वापसी तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की गारंटी कानून बनाए जाने की मांग कर रहे थे। read also : बदमाशों ने तीन दिन में तीन जगह पेट्रोल पम्प लूटे इससे पूर्व जिले के कई क्षेत्रों से किसान ट्रैक्टर लेकर कृषि मंडी पहुंचे, जहां सभा की गई। सभा को संबोधित करते हुए किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि कृषि लागत मूल्य आयोग की सिफारिश के अनुसार फसलों की बिक्री न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर नहीं हो, यह भारत सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूलय पर फसल खरीद में कुल उत्पादन का 25 प्रतिशत खरीद का निर्णय लिया है। जिससे 75 प्रतिशत उपज एमएसपी से कम दामों पर किसानों को घाटा उठाकर बेचना पड़ रहा है। केंद्र सरकार को एमएसपी से कम भाव पर फसल खरीद नहीं हो, इसके लिए गारंटी कानून बनाना ही होगा। उन्होंने तीनों कृषि बिलों को किसान विरोधी बताते हुए वापस लेने की मांग की है। rea...

लोमड़ी का हमला, डेढ़ वर्षीय बालक लहूलुहान

Image
बारां. अटरू थाना क्षेत्र के सिमलोद गांव में गुरुवार को एक लोमड़ी ने करीब डेढ़ वर्षीय बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बालक को अटरू से यहां जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां से भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर किया गया। इस हादसे के बाद मां व अन्य परिजन घबरा गए। मां की स्थिति को देखकर बालक के नाना-नानी ही उसे लेकर रात करीब आठ बजे यहां जिला चिकित्सालय पहुंचे थे। read also : जेईई मेन फरवरी के एडमिट कार्ड जारी जिला अस्पताल चौकी पर तैनात कांस्टेबल सुुकेश चौधरी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्षीय कार्तिक सहरिया व सात वर्षीय उसके भाई व मां के साथ खेत था। दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बच्चों के पास पहुंची लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया। इससे सात वर्षीय बालक डेढ़ वर्षीय बालक कार्तिक को छोड़कर भाग गया। लोमड़ी ने बालक का चेहरा नौंचकर लहूलुहान कर दिया। बाद में उसे अटरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल व बाद में रात करीब साढ़े आठ बजे बारां से कोटा रैफर किया गया। कोटा ले जाने के लिए भी पैसे नहीं होने की बात सामने आने पर कुछ लोगों ने अस्पताल की ओर से एम...

पुलिस को गच्चा देकर अस्पताल के बाथरूम से भागा आरोपी

Image
बारां. यहां जिला चिकित्सालय में भर्ती एक बंदी रविवार देर रात बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दिनभर तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद छबड़ा पुलिस के चालानी गार्ड की ओर से सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे यहां शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही थी। read also : कोटा के बदमाशों ने मुम्बई में हर्बल व्यवसायी को धमकी देकर 6.40 लाख की फिरौती वसूली पुलिस सूत्रों ने बताया कि छबड़ा पुलिस ने छबड़ा निवासी गोलू उर्फ साजिद (27) को एक साड़ी दुकान में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह वारदात 24 जनवरी की रात की गई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज चैक किए थे। जिसमें तीन जनों के दुकान से इन्वर्टर व बैटरी चुरा कर ले जाते दिखाई दिए थे। इनमें दो आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन गोलू उस समय पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। छबड़ा थाने के सीआई रामानंद यादव ने बताया कि गोलू को 29 जनवरी को गिरफतार किया था। उसे 30 जनवरी को नयालय में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब होने पर तीन चालानी गार्ड उसे उपचार...

कमाल की जेल, बच्चों के साथ रहते हंै बंदी, सुबह-शाम हाजरी, दिन में दुकानदारी, बंदियों को मिली परिवार संग रहने की आजादी

Image
बारां. सरकार की ओर से जिले में शुरू की गई खुली जेल (खुला बंदी शिविर) अच्छा आचरण करने वाले अपराधियों के लिए वरदान साबित हो रही है। बंदी सुबह शाम हाजरी देकर दिनभर शहर में दुकानदारी करते हंै, शाम को टीवी देखते है, बच्चों के साथ खेलते है। उन्हें घुमाने भी ले जाते हैं। इस व्यवस्था से बंदियों को रिश्तेदारों से मिलने और परिवार के साथ रहने की भी आजादी मिली हुई है। यहां जिला कारगार परिसर में ही जेल विभाग की ओर से खुली जेल शुरू की हुई है। कोरोना काल में गत अगस्त 2020 से खुली जेल शुरू की गई थी। वर्तमान में इस जेल में पांच आवासीय भवन बनाए हुए है। इनमें हत्या के आरोप में आजीवन सजायाफ्ता पांच बंदी परिवार के साथ जीवन बसर कर रहे है। खुली जेल की आजादी ऐसी है कि हत्या के बंदी भी कचौरी समोसा बेचने के अलावा कोई हाईवे पर हेलमेट बेचकर दुर्घटना से जिंदगी बचाने का काम कर रहा है तो कोई कार बाजार का काम कर रहा है। अब जल्द शादी भी रचाएंगे केलवाड़ा क्षेत्र निवासी हत्या का आरोपी लाखन प्रजापति का कहना है कि जेल की चारदीवारी में रहते है तो बंदिश महसुस होती है। खुली जेल में फैमली के साथ रहने का सुख मिल रहा है। पहल...

150 दिन लगातार विद्युत उत्पादन कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड

Image
छबड़ा. मोतीपुरा थर्मल प्लांट की इकाइयां अनवरत विद्युत उत्पादन करने के नित नए रिकॉर्ड भी स्थापित कर रही है। परियोजना की ढाई सौ मेगावॉट क्षमता की इकाई संख्या-3 ने लगातार 150 दिन विद्युत उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा इलाके में स्थित इस मोतीपुरा तापीय विद्युत परियोजना ने पहले भी इस तरह लगातार बिजली बनाकर कीर्तिमान स्थापित किए हैं। read also : विविधता हमें जोड़ती है, तोड़ती नहीं है-बिरला संयंत्र के मुख्य अभियंता अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि ढाई सौ मेगावाट की तृतीय इकाई 10 सितंबर 2020 से लगातार उत्पादन कर रही है। इससे पहले प्लांट की प्रथम इकाई ने 160 व द्वितीय इकाई ने 141 दिन विद्युत उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया था। सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में छबड़ा थर्मल में प्रतिदिन लगभग 240 लाख यूनिट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में छबड़ा थर्मल की चारों इकाइयों ने अभी तक 75.27 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर 56366 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया है। मुख्य अभियंता ने सभी अभियंताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देकर उत...

अब 'नवजीवन' में होगा प्राणवायु का 'उदय'

Image
हकीम पठान. बारां. प्रदेश में हथकढ़ कच्ची शराब से मृत्यु के मामले सामने आने के बाद एक बार फिर सरकार को लम्बे समय से सुस्त पड़ी नवजीवन योजना की याद आ गई। अब इस योजना में प्राण वायु फूंकने के लिए संभाग के चारों जिलों में ऑपरेशन उदय शुरू किया जा रहा है। इस बार योजना को पहले की तरह सामाजिक न्याय एवं अघिकारिता विभाग के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। कलक्टर व जिला पुलिस अधीक्षक खुद ऑपरेशन उदय की मॉनिटरिंग करेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को इसके नोडल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में 714 परिवार हथकढ़ शराब कारोबार से जुड़े हुए हंै। read also : ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत लाना होगा बदलाव अब तो आबकारी विभाग के अधिकारी भट्टियां सुलगाकर कच्ची शराब बनाने के अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के गांव व घरों तक पहुंचने लगे है। लोगों को शराब के अवैध कारोबार से तौबा करने तथा नवजीवन शुरू करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सर्वे में जानकारी भी ली जा रही है कि चयनित परिवारों में से कितने परिवारों को रोजगार के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता है। रोजगार उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान कौ...

किसी से फोन पर हुआ झगड़ा और लगा दी पार्वती नदी में छलांग

Image
बारां. सदर थाना अंतर्गत क्षेत्र के शाहबाद रोड स्थित पार्वती नदी की पुलिया से युवती ने छलांग लगा ली। उसकी यहां जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। read also : कोटा-बीना रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 375 करोड़ मिले प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज क्षेत्र के सेवनी गांव निवासी मोनिका सहरिया पुत्री इंद्रराज सहरिया उम्र 21 वर्ष जो कि गुरुवार दोपहर बाद पुलिया पर स्कूटी खड़ी कर किसी से मोबाइल पर बातें करती हुई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उसकी किसी से मोबाइल पर काफी नोकझोंक हो रही थी। इसी दौरान युवती ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद वहां पहुंचे एक युवक व अन्य की मदद से युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के दोरान सूचना मिलने पर किशनगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन मामला सदर थाने का होने के कारण वह वापस लौट गए। सदर थाना के सीआई अनीस अहमद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है। मामला क्या है और क्यों युवती ने नदी में छलांग लगाई। source https://www.patrika.com/bara...

भविष्य बनाने की चाह में 10 माह बाद 40581 बच्चे पहुंचेंगे स्कूल

Image
बारां. कोरोना के चलते करीब दस माह तक बंद रहे मीडिल स्कूल आगामी चार दिन बाद अनलॉक हो जाएंगे। स्कूल खुलते ही कक्षा 6 से 8वीं तक के छोटे बच्चों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। बारां जिले में करीब 40 हजार 581 बच्चे लाभांवित होंगे। स्कूल बंद होने से शिक्षण व्यवस्था खासी प्रभावित हो रही थी। सरकार की ओर से गत 18 जनवरी से शुरू की गई कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाओं का फीडबैक लेने के बाद 8 फरवरी से कक्षा छठी से 8वीं तक के स्कूल शुरू करने का सराहनीय कदम उठाया गया है। इन कक्षाओं के लिए विद्यालय समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। कक्षा में विद्यार्थी सोशल डिस्टेंस के साथ बिठाए जाएंगे। मिड-डे-मील नहीं बनाया जाएगा। सूखा पोषाहार राशन वितरण व्यवस्था के तहत ही दिया जाएगा। कक्षाओं में नियमित शिक्षण कार्य शुरू करने से पूर्व मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की पालना सुनिश्चित की जाएगी। माता-पिता अभिभावकों से अनुमति ली जाएगी। read also : कोटा में हर दिन तीन घरों के टूट रहे हैं ताले अभिभावक शामिल होंगे कक्षाएं शुरू करने से एक दिन पूर्व 7 फरवरी को स्कूलों में पीटीएम आयोजित करना होगा। इसमें अभिभावकों को स्कूल...

चमकाने के नाम दो लाख के कंगन ले उड़े

Image
छबड़ा. शास्त्री नगर में गहने और बर्तन चमकाने के नाम पर मंगलवार को घर में घुसे दो युवक महिला को चकमा देकर 2 लाख रुपए के सोने के कंगन ले उड़े। इनका वजन 50 ग्राम बताया जा रहा है। read also : गोल्डी फायरिंग मामले में फरार पांच आरोपी गिरफ्तार कस्बे के शास्त्री नगर में रहने वाले प्रेम रमानी ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे दो युवक घर के गेट पर पहुंचे। उन्होंने उनकी मां ज्योति रमानी से तांबे की मूर्ति व बर्तन, गहने चमकाने का पाउडर देने की बात कही। उन्होंने फ्री में पाउडर भी दिया। इसके बाद उन्होंने उनकी मां को उनके हाथ में पहने हुए सोने के कंगन भी चमकाने की बात कह कर एक टिफिन में पाउडर और हल्दी डाल कंगन डलवा दिए। इसे 15 मिनट बाद खोलने की बात कहकर बातों में उलझा कर खिसक लिए। पीडि़ता ने टिफिन खोला तो उसमें कंगन नहीं थे। घटना के बाद पीडि़ता ज्योति रमानी घबरा गई। उसने परिजनों को बताया। परिजन छबड़ा थाने में पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वही पीडि़त के पुत्र प्रेम रमानी ने बताया कि कस्बे के अस्पताल रोड स्थित प्रतीक धनोरिया, एवं चंदू जैन के घर पर भी यह लोग पहुंचे थे, लेकिन वहां इन्हे...

कम होने लगा 'महामारी' का संक्रमण

Image
बारां. देश के कुछ अन्य जिलों के साथ ही बारां जिला भी कोरोना से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार कमी आने से पॉजिटिव व संभावित पॉजिटिव मरीजों से भरे रहने वाले क्वॉरंटीन व कोरोना केयर सेन्टर खाली हो गए हैं। अस्पतालों में कोविड आइसोलेशन वार्डों में सन्नाटा है। जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में सोमवार को एक भी मरीज नहीं पहुंचा। यहां के कोविड आईसीयू वार्ड में पिछले पांच दिनों से संभावित मरीजों को ही एहतियात के तौर रखा गया, लेकिन पॉजिटिव मरीज को रखने की नौबत नहीं आई। हाल यह है कि जिले में पिछले दो दिनों 31 जनवरी व एक फरवरी को एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। जिले में अब तक जितने पॉजिटिव मिले उससे करीब तीन गुना लोगों का वैक्सीनेशन हो गया है। चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना का असर कम हुआ है, कोरोना खत्म नहीं हुआ। ऐसे में लोगों को कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरतना चाहिए। ठीक वैसे ही, जैसे सावधानी हटी, दुर्घटना घटी...। जिले में यूं तो दिसम्बर में ही कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या में कमी आना शुरू हो गया था। दिसम्बर में 6429 सेम्पलों की जांच में...