लग्जरी कार में मिली नकली नोट बनाने की सामग्री, तीन गिरफ्तार

छबड़ा (बारां)। पुलिस को विशेष अभियान के तहत शनिवार रात उस समय बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पुलिस ने फिल्मी अंदाज में नकली नोट बनाने की सामग्री बेचने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को धरदबोचा। इनके कब्जे से नकली नोट बनाने की सामग्री सहित एक लग्जरी कार को जब्त की है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी भाग छूटा। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई है। तीनो गिरफ्तार आरोपी पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के निवासी हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ओमेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार रात्रि लगभग 9.30 बजे छबड़ा थाने के सामने नाकेबंदी की गई थी। जहां थानाधिकारी रामानंद यादव एवं प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश अटल भी मौजूद थे। इसी दौरान छबड़ा-सालपुरा मार्ग की ओर से तेज गति से फॉच्र्यूनर गाड़ी को हाथ का इशारा देकर रोकना चाहा। गाड़ी चालक ने गाड़ी को मोड़कर भगाने का प्रयास किया। लेकिन सामने से फ्लाई ऐश का टेंकर आ जाने के कारण वह अपने प्रयास में सफल नहीं हुआ। इसके बाद गाड़ी में सवार चारों लोगों नेनीचे उतर कर कस्बे के अलग-अलग रास्तों की तरफ दौड़ लगा दी। पुलिस ने उनका पीछा कर तीन जनों को दबोच लिया। जबकि एक जना भागने में सफल हो गया।

पुलिस को यह सामग्री हुई बरामद
पुलिस उपाधीक्षक शेखावत ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान विष्णु किराड़ निवासी झागर थाना धरनावदा, इश्हाक निवासी राघोगढ़ व राकेश मीणा निवासी रावसर थाना अशोकनगर (एमपी) के रूप में हुई है। गाड़ी की सीट से एक भूरे रंग का बैग बरामद हुआ है। जिसमें 500 रुपए के नकली नोट तैयार करने की सामग्री, 500 के नोट, 21 विशेष कागज की गाडिय़ां जिनमें 1703 कागज 500 के नोट की साइज की मिलीं हैं। साथ ही पांच सौ रुपए के नोट के बीच में लगाया जाने वाला हरे रंग का सिक्योरिटी धागा बरामद किया गया है। इनके अलावा दो प्लास्टिक की थैलियां, एक केमिकल की बोतल भी बरामद की गई है। प्रारंभिक अनुसंधान में यह पाया गया कि संभवतया चारों आरोपी नकली नोट बनाने की सामग्री बेचने का अवैध कार्य करते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से मामले में कई खुलासे होने की उम्मीद हैं। इन सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।



source https://www.patrika.com/baran-news/fake-note-making-material-found-in-car-three-arrested-in-baran-6692517/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां