Posts

Showing posts from August, 2023

Good News : राजस्थान का पहला खनन विश्वविद्यालय बारां के सीसवाली में खुलेगा, 200 करोड़ रुपए होंगे निवेश

Image
Mining University Siswali : राजस्थान का पहला खनन विश्वविद्यालय बारां के सीसवाली कस्बे में खुलेगा। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा। इसमें करीब 200 करोड़ रुपए निवेश होंगे। यहां देशभर के विद्यार्थी खनन से जुड़ी शिक्षा का अध्ययन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के लिए सीसवाली में 25 हेक्टेयर भूमि निशुल्क आवंटित की गई है। खान और पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि यह विश्वविद्यालय राज्य सरकार का उपक्रम राजस्थान स्टेट माइन्स एवं मिनरल स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान देश में खनिज बाहुल्य क्षेत्रों में अग्रणी राज्य है। यहां कई प्रकार के खनिजों का खनन होता है। बड़ी मात्रा में खनिज एवं इससे संबंधित उद्योग होते हुए भी प्रदेश में खनन से सम्बंधित कोई विश्वविद्यालय नहीं है। खान और पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि राज्य के कई इंजीनियरिंग कॉलेज में खनन के कोर्स करवाए जाते हैं, लेकिन अब पूर्ण तरह से खनिज क्षेत्र को समझने के लिए यह विश्वविद्यालय कारगर होगा। अब इस विश्वविद्यालय में खनिज अन्वेषण के साथ नई तकनीक, नए खनिज से संबंधित उद्योगों की स्थापना एवं निवेश का मार्ग प्रशस...

रोजगार की तलाश में बैलों की जगह गाड़ी में जुतकर निकले लुहार दम्पती

Image
सीसवाली. राज्य सरकार भले ही गरीबों के उत्थान के लिए करोड़ों रुपए की कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन यह धरातल पर जरूरतमंद तक नहीं पहुंच रही। ऐसा ही वाक्या मंगलवार को पास ही रायथल गांव में देखने को मिला, जहां बैल नहीं होने के कारण गाडिय़ा लुहार दम्पती खुद ही जुतकर गाड़ी को खींचते नजर आए। गाड़ी पर उनके भूखे-प्यासे बच्चे बैठे थे। मांगरोल तहसील के सौकंदा से पत्नी के साथ कंधों पर गाड़ी खींच कर ला ररहे सादाराम ने बताया कि वे रोजगार के लिए एक गांव से दूसरे गांव खानाबदोश की तरह घूमते रहते हैं। वह कुछ माह पहले रोजगार के लिए सौकंदा गया था। उसका परिवार लम्बे समय से सीसवाली में सड़क किनारे अस्थाई डेरा बनाकर रह रहा है। उनके पास गाड़ी है, लेकिन उनके लिए बैल खरीदने के पैसे नहीं है। यदि किसी तरह बैल खरीद भी लिया तो परिवार के लिए ही रोटी बड़ी मुश्किल से जुटा पा रहे है। बैलों के लिए भूसा-चारा कहां से लाएंगे। सादाराम से सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा गया तो उसका कहना था कि राशन कार्ड होने के बावजूद उसके जैसे कई गाडिय़ा लुहार परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। मकान के अभाव में उन्...

बारिश नहीं होने से सोयाबीन को खतरा, झड़ने लगी है फलियां, बढ़ने लगी किसानों की परेशानी

Image
पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां। कोयला कस्बे सहित क्षेत्र में फसलों के अनुरूप बारिश नहीं होने से किसान उदास हो रहे हैं। पानी की कमी के कारण धान की फसल भी सूखने लगी है। सोयाबीन की फसल में इल्लियों का कहर भी झेलना पड़ रहा है। किसानों ने खेतों में फसल की बुवाई करने को लेकर खाद-बीज उधार लेकर बुआई की थी। किसानों ने बताया कि बारिश नहीं होने के चलते फसलें सूख कर पीली पड़ने लगी हैं। गत वर्ष भी ज्यादा बारिश के कारण सोयाबीन की फसल प्रभावित हुई थी, अब बारिश न होने से नुकसान हो रहा है। बारिश नहीं होने से किसानों को सिंचाई शुरू करनी पड़ रही हैं। किसानों को कृषि के लिए केवल 6 घंटे विद्युत मिलती है, उसमें भी कई बार ट्रिपिंग होने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने 8 घंटे कृषि विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों ने बताया कि सोयाबीन की फसल को अभी पानी की जरूरत है, क्योंकि अधिकांश फसल में फलियां आ चुकी है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं कि बारिश कब होगी। सोयाबीन की फसल पकने तक अभी कुछ-कुछ दिनों के अंतराल से बारिश की जरूरत है। गौरतलब है कि इस बार किसानों ने महंगा बीज बाजार से खर...

अब लिखित परीक्षा से नहीं, डीपीसी से होगा पुलिस विभाग में प्रमोशन

Image
बारां. काफी समय से पदोन्नति की आश लगाए हुए पुलिस के जवानों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की राह पर है। पुलिस कर्मियों को हैड कांस्टेबल से निरीक्षक तक के होने वाली पदोन्नति के लिए अब परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। इनकी पदोन्नति वरिष्ठता के आधार पर डीपीसी से के माध्यम से होगी। इसके लिए राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियमों में बदलाव के लिए पुलिस मुख्यालय ने सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय किया है। पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों को केवल पहले की तरह पीसीसी पूरा करना होगा। डीजीपी व अन्य अन्य आला अधिकारियों में सहमति के बाद प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। वर्तमान में सेवा नियमों में पदोन्नति के लिए योग्यता परीक्षा का अन्य प्रावधान है। संशोधन प्रस्ताव को सरकार से मंजूरी मिलने पर अन्य सेवाओं की तरह वरिष्ठता के आधार पर पुलिस कर्मियों के नामों पर विचार किया जाएगा। पदोन्नति के बाद होने वाली पीसीसी यानी प्रमोशन कैडर कोर्स व्यवस्था यथावत रहेगी। वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति को लेकर जवानों की मांग लंबे समय से है। वर्तमान में परीक्षा का प्रावधान है। जवान पदोन्नति परीक्षा को सभी पदों के लिए खत्म करने की म...

Election : चुनाव आने की आहट से विधायक कोष में गर्माहट

Image
बारां. प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जिले में राजनीतिक स द्यरगर्मियां जोर पकडऩे लगी हैं। चुनावी साल में विधायकों ने फंड का पिटारा खोल दिया है। अब आचार संहिता लगने से पहले मतदाताओं की मांग पर विधायक धड़ाधड़ घोषणाएं कर रहे हैं। विधायक कोष से मिलने वाली राशि से कार्य कराने में जिले के चारों विधायकों को इस सरकार के कार्यकाल में 1925 लाख रुपए मिले हैं। इनमें सर्वाधिक राशि 1856.74 लाख रुपए किशनगंज विधायक निर्मला सहरिया ने विकास पर खर्च करने की अनुशंसा की है। जबकि इसी अवधि में अन्ता के विधायक व खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 1350.57 लाख की लागत के कामों की अनुशंसा की है। लेकिन भाया ने उनके विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े कार्य बजट में मंजूर कराए हैं। बारां-अटरू और छबड़ा क्षेत्र में भी हुए काम बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल ने वर्ष 2019-20 से वर्ष 2023 तक 1689.76 तथा छबड़ा विधायक प्रतापसिंह सिंघवी ने 1809.30 लाख रुपए के कार्य विधायक कोष से अनुशंसित किए हैं। मंत्री भाया ने 226, विधायक मेघवाल ने 314, ङ्क्षसघवी ने 355 तथा विधायक सहरिया ने 304 कामों की अनुशंसा की है। सिंघ...

प्री-डीएलएड : सरकारी नौकरी पाने के लिए दिखा उत्साह

Image
बारां. सेवापूर्व शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारम्भिक शिक्षा डिप्लोमा (प्री-डीएलएड) सोमवार को जिले के 47 केन्द्रों पर हुई। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासी ललक रही। दूर-दराज क्षेत्र के अलावा आस-पास के जिलों के अभ्यर्थी भी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा में जिले के परीक्षा केन्द्रों पर 94.72 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए ओर निर्धारित समय से पहले ही परीक्षा केन्द्रों पर लम्बी कतारें लगी रही। इसी से शिक्षक बनने की ललक और सरकारी नौकरी के प्रति उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है। नोडल अधिकारी सीडीईओ रामदेवली मीणा व सहायक निदेशक रामपाल मीणा ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन को लेकर नियुक्त किए गए प्राधिकृत अधिकारी (एओ) परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। एओ ने परीक्षा से पूर्व सहायक सामग्री वितरण करने और परीक्षा समाप्ति पर सामग्री एकत्र कर उसे संग्रहण केन्द्र पर जमा कराया। लगी रही लाइनें परीक्षा के दौरान नकल व किसी तरह की अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर विशेष एहतियात बरती गई। अभ्यर्थियों को सीधे परीक्षा कक्षों में प्रवेश नहीं देकर उन्हें केन्द्र के बाहर ही कुछ देर रोका गया। अभ्...

देखें वीडियो : वन विभाग ने रोका तो ट्रक चढ़ाने का किया प्रयास, 25 क्विंटल की खैर की लकड़ी जब्त

Image
बारां. जिले के शाहाबाद क्षेत्र में खैर की लकड़ी की तस्करी करते वन विभाग ने एक ट्रक को पकड़ा है। रविवार सुबह सुबह बीलखेड़ा डांग से आ रहे खैर की लकड़ी से भरे ट्रक को जांच के दौरान देवरी कस्बे के पास पकड़ा गया। इसमें 25 क्विंटल खैर की लकड़ी जब्त की गई है। इसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। जब्त की गई लकड़ी से कत्था आदि का निर्माण किया जाता है। कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक वसीम खान को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ एक और साथी था जो भागने में कामयाब रहा। इस बीच कार्रवाई के दौरान ट्रक ड्राइवर ने वन कर्मचारी पर ट्रक चढ़ाने का भी प्रयास किया। ट्रक अलवर के मेवात का बताया गया है। वनविभाग के अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों से खैर की लकड़ी की तस्करी की सूचना मिल रही थी। वनकर्मी मुकेश कुमार, विनोद सहरिया, बिंदु सहरिया, सियाराम, रामबल, शानू आदि वनकर्मियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार उक्त लकड़ी को अलवर ले जाया जा रहा था। इसके आगे एस्कॉर्ट करती हुई दो मोटरसाइकिल भी चल रही थी। source https://www.patrika.com/baran-news/baran-baran-news-top-news-big-news-breaking-news-baran-aptrika...

बारां में आईजी ने पुलिस अधिकारियों को ऐसा क्यों कह दिया कि...

Image
बारां. कोटा रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा ने जिले के पुलिस अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अधिक विशेष सक्रिय होकर अपराधियों के खिलाफ निर्भिक ओर निष्पक्षता से प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीडि़तों की शिकायतों और समस्याओं का थाना स्तर पर ही निस्तारण हो। थाना स्तर पर निस्तारित नहीं किए जाने वाले प्रकरणों का उपाधीक्षक स्तर पर निराकरण किया जाए। यह कोशिश की जाए कि परिवादियों को एसपी कार्यालय तक नहीं पहुंचना पड़े। वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे थे आईजी खमेसरा शनिवार को जिले के एक दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के लिए बारां पहुंचे थे। यहां अल सवेरे पुलिस लाइन व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। दोपहर बाद जिले के कवाई थाने व छबड़ा में उपाधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, आईजी कार्यालय के एएसपी पारस जैन व एएसपी जिनेन्द जैन, उपाधीक्षक राजेन्द्र मीणा, कोतवाली प्रभारी राजेश खटाणा समेत 7 उपाधीक्षक, 4 सीआई, 18 सब इंस्पेक्टर शाखा प्रभारी आदि पुलिस अधिकारी म...

University से 3000 लड़कियों के रिकॉर्ड चुराकर जन्मदिन पर किया विश, शातिर आरोपी ने किया हैरान करने वाला खुलासा

Image
बारां. पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम ने अटरू क्षेत्र में गोविंदपुरा के एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो युवतियों व किशोरियों को मोबाइल पर वाट्सअप और कॉल कर उन्हें अश्लील फोटो व मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह अब तक तीन हजार लड़कियों को परेशान कर चुका था। वह विश्वविद्यालयों से लड़कियों के रिकार्ड चुराता था। फिर अश्लील मैसेज, फोटो और वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था। उसके मोबाइल में बड़ी संख्या में छात्राओं के प्रवेश पत्र मिले। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि शहर की एक युवती ने 21 अगस्त को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात युवक उसे मोबाइल पर लगातार अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान कर रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सुपरविजन में बनी टीम ने तकनीकी अनुसंधान के बाद गोविंदपुरा निवासी राजेन्द्र धाकड़ [35] पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें : राजस्थान से अभी अभी आई बड़ी खबर, जांबाज पुलिसकर्मी की निर्मम हत्या कर दी गई... पूरा पुलिस महकमा शोक में डूबा पूछताछ में उसने तीन हजार से भी अधिक लड़कियों को कॉल कर परेशान करने की बात कही। पुलिस उसके म...

जिला अस्पताल : आग लगी तो कैसे काम आएंगे खराब और बदहाल उपकरण

Image
बारां. जिला अस्पताल में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए लगाया गया फायर सेफ्टी सिस्टम अब शो-पीस बनकर रह गया है। सिस्टम के गए विभिन्न तरह के उपकरण रखरखाव के अभाव में आइना दिखा रहे है। होज रील लगे हुए हैं, लेकिन इसमें पाइप और नोजल गायब है। कुछ जगह टंकियों से पाइपलाइन का जुड़ाव नहीं है। बॉक्स खुले पड़े हुए हैं। फायर एक्सङ्क्षटग्युशर सिलेंडर दीवारों पर लटके हुए हैं, लेकिन उनका नियमित रूप से रखरखाव नहीं हो रहा है। इस स्थिति में जिला अस्पताल में अनहोनी होने पर अस्पताल प्रशासन के स्तर पर किए जाने वाले बचाव बंदोबस्त का अंदाजा लगाया जा सकता है। करीब एक सप्ताह पहले ही प्रदेश की राजधानी जयपुर स्थित जेके लोन अस्पताल में आगजनी की गंभीर घटना हुई थी, इसके बाद भी यहां फायर सेफ्टी सिस्टम को चुस्त-दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। चोरी हो गए उपकरण सूत्रों का कहना है कि जिला अस्पताल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम के विभिन्न प्वाइंटों पर लगे पीतल के उपकरण चोरी हो गए। एमसीएच ङ्क्षवग में पीछे की ओर लगे बॉक्स से पाइप, नोजल आदि गायब है। इसी तरह पुराने अस्पताल भवन में कॉटेज वार्ड परिसर में लगे उपकरणों में जंग आ ग...

दो मिनट में तिजोरी उठा ले गए, दो जगह 20 लाख की चोरी

Image
देवरी. कस्बे के मुख्य बाजार िस्थत एक ज्वैलर्स की शॉप से मंगलवार रात अज्ञात चोर दो मिनट में दस लाख के जेवर से भरी तिजोरी को उठा ले गए। चोरों ने पास के ही एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहां से करीब 10 लाख रुपए के जेवर व अन्य सामान ले गए। बुधवार सुबह जब लोगों को इन वारदातों का पता चला तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की तथा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लिया। अब पुलिस टोलियां चोरों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान संचालक दिलीप तिवारी की दुकान में हुई चोरी की घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें तीन लोग 2 मिनट से कम समय में वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सीसीटीवी एक कैमरे में चोरी का समय गलत नजर आ रहा था तो दूसरे में कैमरे में टाइमिंग 12 :46 है, जो पड़ोस में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे से पता चली है। शटर ऊंचा किया और ले गए तिजोरी मुख्य बाजार स्थित दिलीप तिवारी ज्वेलर्स की दुकान में रखी तिजोरी को चोर अपने साथ उठा ले गए, जो सुबह करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह पर खाली मिला। पीड़ित व्यापारी ...

Raid : गांव में हड़कम्प, खेतों में छिपाया था अवैध शराब बनाने का सामान

Image
बारां. आबकारी विभाग और पुलिस की ओर से अवैध हथकड शराब को लेकर विशेष अभियान के तहत मंगलवार को लक्ष्मीपुरा गांव में संयुक्त कार्रवाई करते छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई में छबड़ा के अलावा बारां, कोटा व रामगंजमंडी के आबकारी अधिकारी जवान शामिल थे। इस दौरान 50 लीटर हथकढ़ शराब बरामद कर 25 भट्टी एवं करीब 4600 लीटर वॉश मौके पर नष्ट की गई। ये कार्रवाई में शामिल जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि कार्रवाई में हेमराज प्रहराधिकारी कोटा दक्षिण, प्रमोद ङ्क्षसह प्रहराधिकारी बारां, मदन लाल मीणा प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल छबड़ा, अमर ङ्क्षसह जमादार आबकारी थाना रामगंजमण्डी, धाराङ्क्षसह जमादार बारां, आबकारी निरोधक दल सिपाही रामदयाल नागर, सत्यनारायण मीणा, बलवंत ङ्क्षसह, बृजमोहन, वेद प्रकाश एवं कोटा, बारां व छबड़ा के आबकारी जवान तथा छबड़ा थाना पुलिस, होमगार्ड आदि शामिल थे। घर छोड़ कर भागे हथकढ़ कारोबारी जिला आबकारी अधिकारी अजय जैन व कोटा जोन के आबकारी निरोधक दल अधिकारी अतुल अग्रे के नेतृत्व में की गई आबकारी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गांव में हडकम्प मच गया। हथकढ़ शराब के अवैध करोबार में ...

अजब हकीकत : जहां कोई नहीं रहता, जिले में ऐसे 111 गांव रिकॉर्ड में दर्ज

Image
बारां. जिले में दर्जनों ऐसे गांव हैं, जिनका सरकारी रिकार्ड में नाम तो दर्ज है, लेकिन इन गांवों में कोई रहता नहीं है। सिर्फ नाम के ही गांव हैं। यहां कभी आबादी हुआ करती थी। अब केवल राजस्व रिकार्ड में ही ऐसे गांव मौजूद है। वर्ष 2011 से पूर्व बीते कई दशकों में ग्रामीण गांवो को छोड़कर अन्यत्र चले गए या शहरो की और पलायन कर गए। यूं तो जिले में 1224 गांव है। लेकिन इनमें 111 गांव महज कागजो में ही है। यह तथ्य वर्ष 2011 में हुई जनगणना के दौरान सामने आया। गांव तो हंै ग्रामीण नहीं जिले की आठ तहसीलो में बारां तहसील में चांदपुरा व रपटावन में कोई नहीं रहता है। अन्ता तहसील के बिलेण्डी व सांगाहेड़ी, अटरू के बारापाटी तथा भवानीपुरा, छबड़ा के आशापुरा, सुभानपुर कदीम, वजीरपुरा, बौरखेड़ी, निजामखेड़ी, अमानपुरा, छीपाबड़ौद के कांकड़दा, आंचलपुर, हिन्डोला, बांसपुरा, खांखरा, मदनपुरा समेत किशनगंज के 21 गांव मांगरोल के 6 गांव तथा शाहाबाद के 66 गांव अब मानव रहित हैं। शाहाबाद क्षेत्र में बिना आबादी के सर्वाधिक गांव जिले के शाहाबाद क्षेत्र में सर्वाधिक 66 ऐसे गांव हैं। जहां पर कोई भी नहीं रहता है। किशनगंज क्षे...

ब्लॉक स्तर पर नहीं खेल सकी पीईईओ स्तर पर जीती क्रिकेट टीम

Image
केलवाड़ा. ग्रामीण राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में शनिवार को एक बड़ी चूक सामने आई। पीईईओ ढिकवानी से ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में क्रिकेट में विजेता रही टीम को ब्लॉक स्तर पर खेलने को नहीं मिला। ग्रामीण ओलंपिक में सहरिया स्टार इलेवन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी निलेश, शिवचरण, मनोज, शिवम, राहुल सहरिया ने बताया कि हम पीईईओ लेवल पर क्रिकेट में विजेता रहे। मगर जब हम ब्लॉक स्तर पर खेलने गए तो वहां पर हमारी टीम का नाम नहीं था। इस संबंध में हमने सीबीईओ शाहाबाद से भी बात की मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में हमारी टीम को ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। इसके पश्चात हम शिकायत लेकर थाना अधीक्षक के पास गए और उन्होंने एडीएम शाहाबाद के पास भेजा, लेकिन फिर भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बात से हमने विधायक निर्मला सहरिया को भी अवगत कराया। उन्होंने भी इस बात का आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का समाधान करेंगे। नतीजा शून्य रहा। इस संबंध में सभी खिलाड़ी केलवाड़ा पहुंचे और पत्रिका को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर जितेंद्र, शिवचरण, प्रयागराज, पवन, निलेश मौजूद रहे। - ...

टंकियां बनाई, अब तक काम नहीं आई, पाइपलाइनें भी नहीं जुड़ पाई

Image
बारां. शहर के आसपास के 11 गांवों को नगरपरिषद के शहरी क्षेत्र में शामिल हुए अरसा बीतने के बाद भी शहरी आबादी क्षेत्र की तरह सुविधाएं नहीं मिल रही है। बिजली, पेयजल आपूर्ति समेत विभिन्न तरह की सुविधाओं का विस्तार नहीं होने से ग्रामीण लोगों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग की ओर से भी नगरपरिषद के सीमा क्षेत्र में शामिल गांवों में मीठे पानी की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन ग्रामीणों को ट््यूबवैल ओर हैंडपम्प से ही प्यास बुझानी पड़ रही है। हालांकि मीठे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अमृत योजना के तहत टंकियों का निर्माण कराया गया है, लेकिन वे शोपीस ही बनी हुई है। ऐसे कैसे मिलेगा पानी सूत्रों का कहना है कि जनलदा विभाग की ओर से शहर नगरपरिषद सीमा क्षेत्र के आमापुरा, गजनपुरा, तलावड़ा, लक्ष्मीपुरा, नियाना, मेलखेड़ी व गोपालपुरा आदि गांवों में टंकियों का निर्माण कराया गया है। टंकियों का निर्माण होने के बाद उनमें पानी का भरा भी किया जा रहा है। लाइनों का मिलान कर दिया गया है, लेकिन घरों के कनेक्शन नहीं किए जा रहे है। कनेक्शन नहीं होने से घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इसे ल...

गुंडागर्दी : उपचार कराने आए युवक और साथियों ने मिलकर नर्सिंग कर्मचारी को पीटा

Image
बारां. जिले के छबड़ा अस्पताल में पट्टी करवाने आए युवक ने मामूली बहस को लेकर साथियों के साथ नर्सिंग कर्मियों से मारपीट कर चिकित्सालय में उत्पात मचाया। घटना से आक्रोशित नर्सिंग कर्मियों व चिकित्सकों ने छबड़ा थाने पहुंचकर आरोपियों पर मामला दर्ज करवाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। इस मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के कुछ समय बाद ही दो आरोपियों को डिटेन कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को राजकीय चिकित्सालय में पट्टी करवाने आए युवक की नर्सिंग कर्मियों के साथ मामूली बहस हो गई। जिसके बाद उसने अपने अन्य साथियों को बुलाकर वहां मौजूद नर्सिंगकर्मी के साथ मारपीट कर दी। जिसमें एक नर्सिंग कर्मी घायल हो गया। इससे चिकित्सालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद आक्रोशित नर्सिंग कर्मियों व चिकित्सकों ने छबड़ा थाने पहुंच कर आक्रोश व्यक्त किया तथा विभिन्न धाराओं में तथा धारा 4 (चिकित्सा अधिनियम-2008) के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में छबड़ा पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी $खालिद हुसैन निवासी छबड़ा व भुरू जोगी निवासी जावरा (मध्यप्रदेश) हाल जोशी कॉलोनी को डिटेन किया है। पुलिस ने ...

दर्दनाक: करंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, शव देख बेसुध हुए परिजन

Image
बारां। अंता कस्बे के समीप से गुजर रहे नेशनल हाई-वे 27 पर एक ढाबे पर मजदूरी कर रहे चार युवक बुधवार दोपहर विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। इनका उपचार यहां उपजिला अस्पताल में चल रहा है, चिकित्सकों ने इनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार नेशनल हाइवे पर चारों युवक एक ढाबे पर कार्य करते थे। वे एक ढाबे पर लाइट लगाने के लिए पास में स्थित पेट्रोल पंप से सीढ़ी लेकर आए। यह सीढ़ी विद्युत या तो 11 केवी विद्युत लाइन को छू गई या फिर लाइन के अर्थिंग से उसमें करंट प्रवाहित हो गया। इससे चारों करंट की चपेट में आ गए। हादसे के तत्काल बाद वहां मौजूद लोग इन्हें उप जिला अस्पताल में लेकर आए। यहां चिकित्सकों की टीम ने परीक्षण करने के बाद महेश (22) पुत्र हीरालाल निवासी खवासपुरा अंता व रामस्वरूप (25) पुत्र परमानंद निवासी बमोरी अंता को मृत घोषित कर दिया, जबकि कुलदीप व राहुल गंभीर रूप से घायल हुए। इनका उपचार शुरू किया गया। देर शाम तक इनका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों...

OMG!! विधायक की मौजूदगी में दो वार्डों के लोग हुए आमने-सामने, महिला समेत पांच लोग घायल

Image
बारां. शहर के वार्ड 30 और 31 के लोग रविवार को विधायक पानाचन्द मेघवाल को क्षेत्र की समस्या बताने के मामले को लेकर लोग आमने-सामने हो गए। लोग इस तरह आक्रोशित हुए कि उन्होंने विधायक मेघवाल की मौजूदगी में ही एक-दूसरे पक्ष पर पत्थराव शुरू कर दिया। इससे एक महिला समेत पांच युवक घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू की है। पहले धक्का-मुक्की, फिर बिगड़ गया माहौल उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र के विधायक पानाचन्द मेघवाल बारां शहर के वार्डों में दौरा कर जनसुनवाई कर रहे है। विधायक का रविवार को वाल्मीकि बस्ती के वार्ड 30 व 31 के दौरे का कार्यक्रम था। इसके तहत सुबह वे वार्ड 30 में पहुंचे थे। वार्ड 30 के लोग विधायक को वार्ड 31 में समस्या बताने ले गए। इसी दौरान वार्ड 31 के लोगों ने यह कहते हुए विरोध कर दिया कि उनके वार्ड का शाम को कार्यक्रम है। शाम को वह उन्हें समस्या बताएंगे। इसी बात को लेकर दोनों वार्ड के लोग धक्का-मुक्की करत...

BREAKING NEWS : आधी रात बाद घर में घुसे हथियारबंद लुटेरे, जेवर और नकदी लूट ले गए, मारपीट भी की

Image
भंवरगढ़. कस्बे के समीप नाहरगढ़ रोड स्थित गेबी तलाई बस्ती में शनिवार आधी रात के बाद एक वृद्ध दंपती के घर पर डकैती हो गई। निवासी वृद्ध दंपती से मारपीट कर आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद लुटेरों ने बंधक बना लिया। इसके बाद डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान वे लाखों के जेवरात व नकदी, मोबाइल आदि लूट ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने धमकाया कि यदि पुलिस को सूचना दी तो जान से मार देंगे। पीडि़त पीडि़त कृष्ण चंद्र वैष्णव (62) ने बताया कि लुटेरे उनके साथ मारपीट कर पत्नी का मंगलसूत्र, कान की झुमकी, नथ, कान की बाली, सहित सोने के अन्य जेवर लूट ले गए हैं। इसमें लगभग आधा किलो चांदी के जेवरात, 28000 रुपए नगदी दोनों के मोबाइल फोन शामिल हैं। घटना लगभग रात 1 बजे से 1.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। इसके बाद दंपती ने पड़ोसियों को जगा कर रात 3.45 बजे पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस लुटेरों की पहचान के लिए सड़क मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। इधर, चोरी की बढ़ती वारदात को लेकर ग्रामीणों में खासा रोष है। उन्होंने थाने पर पहुंचकर जताया पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। इधर, डकैतों की मारपीट ...

Arrest : पुलिस को गच्चा देकर भी बच न सका, 5 दिन बाद धरा गया

Image
बारां. पांच दिन पहले पुलिस हिरासत से फरार आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बापचा थाना क्षेत्र के खेत, जंगलों में छिपा था। पुलिस उपाधीक्षक नेत्रपाल ङ्क्षसह के निर्देशन में पुलिस टीमे उसकी धरपकड़ के लिए पांच दिनों से लगातार जंगल, खेत और संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि बापचा निवासी रघुवीर लोधा (36) को 5 अगस्त की शाम अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 6 अगस्त की सुबह अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने ले जाने के लिए हवालात से बाहर निकाला तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इस पर एएसपी जिनेन्द्र जैन के सुपरविजन व उपाधीक्षक नेत्रपाल ङ्क्षसह के निर्देशन में थाना प्रभारी सुरेन्द्र ङ्क्षसह की टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी अनुंसधान करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। इस दौरान शुक्रवार को आरोपी रघुवीर लोधा को थाना क्षेत्र के फलियां गांव के जंगलों से गिरफ्तार किया गया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न मामलों में आधा दर्जन प्रकरण दर्ज है। ...

TEACHER;S EXAM : इस परीक्षा में मास्साब को बताना होगा, कितनी अंग्रेजी आती है?

Image
बारां. सरकार की ओर से एक बार फिर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम के सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया की जा रही है। इस बार शिक्षा विभाग में पहले से कार्यरत शिक्षकों का ही चयन कर उनका पदस्थापन किया जाएगा, लेकिन पदस्थापन की यह प्रक्रिया सहज नहीं होगी। इस बार अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पदस्थापन चाहने वाले शिक्षकों की भी परीक्षा ली जा रही है। 00 शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुवार को आवेदक कर्मचारियों की लिखित दक्षता परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा 60 मिनट की होगी, परीक्षार्थी को 60 मिनट में 60 प्रश्नों को हल करना होगा। 00 अंग्रेजी की दक्षता परखने पर खास जोर इस दौरान आवेदक अभ्यर्थियों की अंग्रेजी भाषा को लेकर दक्षता परखने पर खास जोर दिया जा रहा है। इसके तहत प्राचार्य पद के लिए अंग्रेजी भाषा की दक्षता संबंधी 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि नेतृत्व एवं प्रशासन तथा विभागीय योजनाओं को लेकर ज्ञान परखा जाएगा, लेकिन इनके लिए मात्र 5-5 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसी तरह व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक एवं अध्यापक लेवल प्रथम व द्वितीय पदों के लिए अंग्रेजी भाषा की दक्षता संबंधी माध्यमिक स्तर के 5...

CRIME : अपराध का जुनून ऐसा कि जमानत पर छूटते ही कर दी फायरिंग

Image
बारां. कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर मंडोला वार्ड शीतला चौक क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से फायङ्क्षरग कर एक युवक को घायल करने के मामले में मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किए गए हथियार को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि मंडोला वार्ड निवासी युवक इमरान पर फायङ्क्षरग कर उसे घायल कर दिया था। इस मामले में घायल ने जिला अस्पताल में दिए पर्चा बयान में कहा कि वह रात कोटा से आया था। परिवार वालों को छोडऩे के बाद घर जाते समय परमा टेलर के मकान के समीप बिट्टू प्रजापति, नरोत्तम प्रजापति व एक अन्य बाइक से पहुंचे। नरोत्तम व बिट्टू ने उस पर गोलियां चलाई। उसकी जांघ पर चोट आई। इस पर हत्या के प्रयास में तीनों पर मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। सोमवार रात किया डिटेन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी भारत प्रजापति उर्फ बिट्टू निवासी शाहाबाद दरवाजा व लेखराज उर्फ गोलू बच्चा उर्फ अभिषेक जाटव निवासी लंका कॉलोनी को सोमवार रात डिट...

video : एकता की जीत : आश्वासन के बाद बनी सहमति, समाप्त कर दिया धरना और अनशन

Image
सीसवाली. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की खेल मैदान की भूमि पर नगरपालिका के लिए आवंटन भूमि को निरस्त करवाने की मांग को लेकर सोमवार को उपतहसील कार्यालय पर घेराव कर सभा आयोजन कर खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया व सरपंच एम इदरीस खान का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किया गया। तहसील परिसर के सामने चल रहा क्रमिक अनशन सभा को भाजपा नेता कंवरलाल मीणा , रामशंकर वैष्णव, दिलीप शर्मा काचरी, रितिक सुमन, रामेश्वर मीणा, चन्दप्रकाश विजय, नन्दलाल सुमन,प्रखर कौशल प्रधान अन्ता, अरविन्द कौशल , रामेश्वर खण्डेलवाल, अनिता नागर, राकेश जैन, राधेश्याम ङ्क्षसगोदिया,मोरपाल सुमन , रोहित नागर सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लिया। वक्ताओं ने कहा राजस्थान की जनता ने जनादेश देकर गहलोत सरकार बनाई, चुनाव के दौरान किसानों से वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनी तो आने दो दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। लेकिन साढ़े चार साल में गरीब किसानों का लाभ नहीं मिला। सरपंच की मिलीभगत से भाया ने विद्यालय की भूमि को नगरपालिका के नाम आवंटन करा दिया। जबकि इस जमीन पर सन 1957 से स्कूल का खेल मैदान है। संचालन म...

crime : नाबालिग को अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी अब तक पकड़ से बाहर

Image
बारां. अभी भीलवाड़ा में करीब 14 वर्षीय नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसे भट्टी में फेंककर ङ्क्षजदा जलाने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बारां जिले के एक गांव में रविवार को करीब 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने शाम को परिजनों की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है, लेकिन प्रकरण दर्ज होने के दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली है। अगवा कर ले गए थे पुलिस के अनुसार नाबालिग स्वयं उसके परिजन के साथ पुलिस थाने पहुंची तथा घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन की रिपोर्ट पर दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि दोनों आरोपी युवक नाबालिग को अगवा कर बाइक पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाल कल्याण समिति को नहीं पता अपराधों से बालकों के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से बाल कल्याण समितियों का गठन किया हुआ है। नाबालिग के साथ किसी तरह की अपराधिक घटना होने पर काउंसलिग और संरक्षण प्रदान ...

VIDEO- आधु़निक आकांक्षा और प्राचीन विरासत के प्रतीक बनेंगे अमृत स्टेशन

Image
बारां. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह देशभर के 508 स्टेशनों के साथ बारां और छबड़ा रेलवे स्टेशन पर किए जा रहे पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर अमृत स्टेशन शहर की आधुनिक आकांक्षा और प्राचीन विरासत का प्रतीक बनेगा। अमृत स्टेशनों को आधुनिकता के साथ ईको फ्रेंडली भी बनाया जाएगा। यहां पर मिलने वाली आधुनिक सेवाओं के कारण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्टेशन के आस-पास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने विपक्ष को भी आड़े हाथों लेते हुए खरी-खरी सुनाई। कहा वो न काम करेंगे, न करने देंगे। कार्यक्रम बारां में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर आयोजित किया गया था। इस दौरान रेलवे अधिकारियों कर्मचारियों के अलावा भाजपा नेता, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे। पौन घंटे चला लाइन कार्यक्रम वैसे तो सुबह नौ बजे से ही लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देशभक्ति के गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था, लेकिन लाइव कार्यक्रम 11 बज...

प्रेमिका की हत्या कर लिफ्ट लेकर भाग निकला, 8 घंटे में ही पुलिस ने दबोचा

Image
बारां. मांगरोल थाना क्षेत्र के बोहत गांव में शुक्रवार को हुई एक विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक कोटा (छावनी) निवासी दीपक उर्फ गोलू धोबी (26) व मृतका विवाहिता निशा के बीच अवैध संबंध थे। निशा को रुपए पैसों की आवश्यकता होने पर उसने दीपक के माध्यम से गहने गिरवी रख दिए थे। बाद में निशा गिरवी रखे जेवरात की मांग कर रही थी, लेकिन दीपक के रुपए नहीं लौटा रही थी। गहनों को दिलाने के लिए निशा दीपक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी बोहत पहुंचा तथा निशा की स्कार्फ से गला घोंट कर हत्या कर फरार हो गया था। हत्या के बाद आरोपी दीपक राहगीर से लिफ्ट लेकर बोहत से बारां पहुंचा और बारां से बस से कोटा चला गया। वह मप्र फरार होने की जुगत में था। यह था मामला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में 4 अगस्त को बोहत निवासी वृद्धा सुमित्रा बाई धोबी की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें कहा गया था कि वह अन्य दिनों की तरह 4 अगस्त की सुबह बारां के बालाजी ...

डोल तालाब के पहले चरण का नब्बे फीसदी कार्य पूरा

Image
बारां. शहर के मांगरोल रोड िस्थत तालाब के सदृढ़ी व सौन्दर्यीकरण के तहत प्रथम फेज का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शेष 10 फीसदी कार्य सितम्बर माह तक पूरा हो जाएगा। नगर परिषद ने अब दूसरे फेज के लिए 50 करोड़ रुपए की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर स्वायत शासन विभाग को भिजवाई है। इसके मंजूर होने के बाद तालाब की पाळ के सौन्दर्यीकरण समेत पार्क, वाकिंग ट्रेक, बगरूधाम तक पुल व अन्य कार्य कराए जाएंगे। शहर के इस तालाब का खासा महत्व है। जलझूलनी एकादशी पर शहर के लगभग पांच दर्जन देव विमानों को शोभायात्रा के साथ ले जाया जाता है। यहां होने वाली जलवा पूजन की रस्म को देखने तथा देव दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसके साथ ही प्रदेश का ख्यातनाम पन्द्रह दिवसीय डोल मेला शुरू हो जाता है। तालाब के पैंदे में बिछाई कंकरयुक्त मिट्टी नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मानसिंह मीणा ने बताया कि प्रथम फेज में तालाब के पैंदे दो से ढाई मीटर मिट्टी की खुदाई करवाई गई है। इस मिट्टी को तालाब की पाळ पर डाला गया है। इसके स्थान कंकरयुक्त मिट्टी बिछाई गई है। इससे तालाब के सीपेज बंद होंगे तथा इसमें संग्रहित ...

video : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 3 और 4 सितंबर को बारां में लगाएंगे दरबार

Image
बारां. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बारां में हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसको लेकर 2 से 4 सितंबर तक आयोजन होंगे। कथा का आयोजन शहर में स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं के बैठने, सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई। साथ ही शहर से व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई। कथा के आयोजक आनंद गर्ग ने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बारां में हनुमंत कथा करेंगे। कथा के साथ ही दिव्य दरबार भी लगेगा। कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर को शहर में विभिन्न मार्गो से होकर 51 हजार कलश के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। 3 और 4 सितंबर को कथा होगी। आयोजन में एक दिन रोड शो होगा। कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। फिलहाल विशाल कलशयात्रा, रोड शो आदि को लेकर रूट मैप तैयार किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर कथा के लिए पंडाल, टेंट, पार्किंग...

water crises : हाड़ौती के इस शहर की यही कहानी : कहीं बह रहा व्यर्थ पानी, किसी को उठानी पड़ रही परेशानी

Image
बारां. शहर में पेयजल आपूर्ति ओर वितरण व्यवस्था को प्रभावी करने के लिए टंकियों का निर्माण तो करा लिया गया, लेकिन वितरण किए जाने वाले आबादी क्षेत्र का व्यवस्थित रूप से निर्धारण नहीं किया जा रहा है। इससे विभिन्न इलाकों में पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को नगरपरिषद की ओर से लगाई गई ट््यूबवैल से पानी का बंदोबस्त करना पड़ रहा है। पुराने बारां शहर में पिछले करीब एक सप्ताह से 15-20 मिनट ही पेयजल वितरण किया जा रहा है। जबकि इसमें अब तीन टंकियां है, लेकिन आबादी क्षेत्र का उचित निर्धारण नहीं है। टंकी भरने वाली राइङ्क्षजग लाइन से भी खूब कनेक्शन हो रहे हैं। इससे किसी क्षेत्र में व्यर्थ पानी बह रहा है तो किसी को परेशानी उठानी पड़ रही है। यह एक बानगीभर है, शहर के कई इलाकों में वितरण व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। बिगड़ रहा पानी का स्वाद पिछले कुछ दिनों से पुराने बारां शहर के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति किए जा रहे पानी की गुणवत्ता को लेकर भी समस्या आ रही है। कुछ इलाके में गंदला पानी पहुंच रहा है तो कुछ इलाके में बेस्वाद पानी दिया जा रहा है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि कुछ दिनों से पानी क...

शिक्षकों की कमी से परेशान बच्चे एवं अभिभावक सड़कों पर उतरे, स्कूल को लगाया ताला

Image
हरनावदाशाहजी.एक ओर राज्य सरकार शिक्षा के लिए नवाचार के साथ अंग्रेजी माध्यम के नए नए स्कूल खोल रही है। ढांचागत सुविधाओं के नाम पर घोषणाओं का अम्बार लग रहा है। दूसरी ओर शिक्षा के इन कथित मंदिरों की व्यथा जानने की कोशिश करें तो दबे स्वर में समस्याओं के अम्बार दिखाई देते हैं। उनको गहराई से समझने पर मानों यह समस्याएं अंतहीन सी प्रतीत होती जान पड़ रही है। ऐसी ही परेशानियों से जूझ रहे कुंभाखेडी सीनियर स्कूल के छात्र छात्राओं ने मुखर होकर मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। विरोध करने के लिए बच्चे और अभिभावक सड़कों पर उतर आए और सड़क जाम कर दी। इतना ही नहीं, स्कूल को भी ताला लगा दिया गया। वे प्रदर्शन करते हुए स्कूल में रिक्त पदों को भरने की मांग कर रहे थे। बाद में पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समझाइश पर तीन घंटे बाद आंदोलन वापस लिया गया। क्रमोन्नत हुआ, हालात नहीं सुधरे प्राप्त जानकारी के अनुसार हरनावदाशाहजी-छीपाबड़ौद मार्ग पर कस्बे से पांच किमी दूर स्थित कुंभाखेडी पर वर्ष 2015 में सीनियर स्कूल क्रमोन्नत किया गया था। विद्यालय में कला वर्ग खुलने से गांव के लोगों को अपने बच्चों के भविष्य को ल...

वीडियो : मृत पोते को देख दादी का कलेजा फटा, बिलख-बिलख कर रोई

Image
बामला. कस्बे में मिट्टी खोदने से हुए गड्ढे में भरे पानी में सोमवार शाम एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पहले तो लोगों को पता ही नहीं चल सका कि बालक डूबा है या नहीं। इसके बाद देर शाम ग्रामीणों ने गड्ढे में में अंकित को ढूंढना शुरू किया तो 1 घण्टे की मशक्कत के बाद अंकित को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मृतक अंकित को देखकर उनकी दादी होशहवास खो बैठी। जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम अंकित राव (10) पुत्र सुरेश राव है। सूचना पर सदर थाना से एसआई धन्नालाल, किशन कुमार गोरचिया, सोमित सिंह धौलाकुआं पुलिस चौकी से 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की सहायता से अंकित का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। लापरवाही ने ली जान लोगों ने बताया कि संवेदक ने जेसीबी से यहां पर लाखों की खोदकर बेच दी। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई तो उन्होंने संवेदक को नोटिस दिया। लेकिन इसके बाद भी 4 दिन खनन बद कर संवेदक फिर से मिट्टी खोदन लगा। इसी गड्ढे में भरे पानी ने मासूम की जान ले ली। source https://www.patrika.com/baran-news/bamla-news-big-news-baran-new...