video : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री 3 और 4 सितंबर को बारां में लगाएंगे दरबार

बारां. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बारां में हनुमंत कथा सुनाएंगे। इसको लेकर 2 से 4 सितंबर तक आयोजन होंगे। कथा का आयोजन शहर में स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में किया जाएगा। इसके लिए श्रद्धालुओं के बैठने, सुरक्षा, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की ओर से प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी गई। साथ ही शहर से व्यापारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ भी चर्चा की गई। कथा के आयोजक आनंद गर्ग ने बताया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बारां में हनुमंत कथा करेंगे। कथा के साथ ही दिव्य दरबार भी लगेगा। कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर को शहर में विभिन्न मार्गो से होकर 51 हजार कलश के साथ कलशयात्रा निकाली जाएगी। 3 और 4 सितंबर को कथा होगी। आयोजन में एक दिन रोड शो होगा। कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। फिलहाल विशाल कलशयात्रा, रोड शो आदि को लेकर रूट मैप तैयार किया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर कथा के लिए पंडाल, टेंट, पार्किंग, सुरक्षा आदि व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए स्वयंसेवक भी तैनात किए जाएंगे। कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने भी सहयोग के लिए आस्वश्त किया है।



source https://www.patrika.com/baran-news/baran-news-bageshwar-dham-bageshwar-dham-garha-chhatarpur-baba-8413226/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां