Posts

Showing posts from April, 2022

देश को आत्मनिर्भर बनाना ही भाजपा व प्रधानमंत्री का लक्ष्य

Image
बारां. पिछले आठ वर्षों में भारत विश्व में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। दुनिया के कई देश भारत की ओर आशाभरी दृष्टि से देख रहे है। देश के कोरोना प्रबंधन की विकसित देश भी प्रशंसा करते हैं। यह भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन का ही परिणाम है। कोरोना प्रबंधन को प्रधानमंत्री मोदी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया। इसके प्रबंधन के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया गया। जिससे महामारी पर तो नियन्त्रण हुआ ही, देश की अर्थव्यवस्था भी पटरी से नहीं उतरी। सरकार प्रमुख रूप से आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है। यह बात केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यहां शुक्रवार को लंका कॉलोनी स्थित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर भारत सरकार की ओर से घोषित पैकेज विश्व के कई देशों की ओर से आपादाओं के प्रबंधन में लिए घोषित आर्थिक पैकेज में पांचवें नम्बर पर रहा है। प्रधानमंत्री की सोच भारत को आत्मनिर्भर बनाने की है। यही कारण है कि पूर्व में हम विदेशों से हथियार आयात करते थे, लेकिन अब टेक्नीलॉजी का आयात किया जा रहा...

जहां पियक्कड़ों की फौज, वहां ब्लैकियों की मौज

Image
बारां. सरकार की ओर से बीते 23 दिनों में आबकारी नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया। इसका खामियाजा राजस्व नुकसान केे रूप में सरकार को ही भुगतना पड़ रहा है। यही ही नहीं जिले में अब तक आधी ही शराब की दुकानों का उठाव होने से कई इलाके ऐसे शेष बचे हैं, जहां एक भी दुकान नहीं है। इसका फायदा अवैध रूप से शराब बेचने वाले उठा रहे हैं। जिले में कम्पोजिट शराब की 169 दुकानें स्वीकृत हैं। इनमें से अब तक 87 का ही नवीनीकरण हुआ है। 82 दुकानों के नवीनकरण मे पुराने संवेदकों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इतना ही नहीं जिले में अभी तक भांग का ठेका भी नहीं हुआ है। जिले में शराब की बड़ी मात्रा में खपत होती है। इसके चलते आबाकरी विभाग ने यहां की सभी 169 दुकानों को कम्पोजिट (देसी व अंग्रेजी बेचने के लिए अधिकृत) कर दिया था। इसके बाद ठेकेदारों का आबकारी शुल्क भी बढकर 42 प्रतिशत हा़े गया। इन हालात में शराब ठेकेदारों ने पहले तो लाइसेंस के नवीनीकरण में कोई रुचि नहीं दिखाई तथा जिले में महज 22 लाइसेंस ही नवीनीकृत हो सके। इसके बाद सरकार की ओर से ई-टेडरिंग प्रक्रिया अपनाई गई, लेकिन इसमें भी शराब बेचने वालों के रुचि नहीं दिखाने के...

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Image
बारां. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने देश में कोरोना के बढ़ते केस व गुरुवार को जयपुर में हुई बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद जिले में एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार से जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए आरटीपीसीआर व एंटीजन रेपिड कार्ड टेस्ट की गति बढ़ाने का निर्णय किया है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन औसतन डेढ़ सौ से दो सौ तक जांच की जा रही है। राहत की बात यह है कि लम्बे अरसे से जिले में कोई कोरोपा पॉजिटिव नहीं मिला है। चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। गत वर्ष जिले में 20 अप्रेल के बाद से मई अंत तक कोरोना का तांडव सामने आया था। दर्जनों लोग असमय काल का ग्रास बन गए थे। अब इस वर्ष ऐसी किसी भी संभावना को समाप्त करने के साथ कोरोना पर प्रभावी अंकुश के लिए विभाग चौकस हो गया है। हालांकि देश में कोरोना की चौथी लहर को लेकर अभी कोई पुख्ता वैज्ञानिक अथवा चिकित्सकीय निष्कर्ष सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग इस वायरस के कभी भी सक्रिय होने की संभावना को टालने के जतन करने में ज...

प्यासा अटरू : जरूरत प्रतिदिन 40 लाख पानी की और मिल रहा 21 लाख लीटर, कैसे बुझेगी प्यास

Image
अटरू. भले ही पूववर्ती सरकार ने कस्बे की प्यास बुझाने के लिए 89 करोड़ खर्च करके शेरगढ़ से अटरू पेयजलापूर्ति के लिए नई लाइन बिछाकर, टंकियां बनाकर पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया।लेकिन अभी भी अटरू की जनता को एकांतरे जलापूर्ति हो रही है। यहां की जनता उसमें भी संतुष्ट हैं। लेकिन वह पानी भी समय पर नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। नलकूपों पर निर्भर जलदाय विभाग के सूत्रों के अनुसार शेरगढ़ से अटरु के लिए 21 लाख लीटर पानी प्रतिदिन दिया जा रहा है। एकांतरे जलापूर्ति के लिए भी पर्याप्त नहीं है, ऐसे में अटरू की पुरानी स्कीम के 7 नलकूपों से भी पानी लिया जाता है। आए दिन नलकूप की मोटर जलने, स्टार्टर जलने या अन्य समस्या आने से एक भी नलकूप बंद हो जाए तो 2 लाख लीटर पानी कम पड़ जाता है। इससे सप्लाई प्रभावित होती है। इसके अलावा शेरगढ़ से आने वाली पाइपलाइन का टूटना, बिजली नहीं आना। यह आएदिन की समस्या है। इसके अलावा भी कई कारणों से जल आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। 40 लाख लीटर की आवश्यकता जलदाय विभाग के सूत्रों ने बताते हैं कि अटरु नगर पालिका क्षेत्र में पेय...

डेढ़ गुना हुई बिजली की मांग, निगम का भगवान भरोसे काम

Image
बारां. गर्मी के दिनोदिन तीख हो रहे तेवर के साथ बिजली के झटके भी अब लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। एक बार बिजली गुल होने के बाद कब सुचरू होगी, कहा नहीं जा सकता। दूसरी ओर मरम्मत के नाम पर सुबह से देर रात कई बार रोकी जानी वाली विद्युत आपूर्ति लोगों को बेहाल कर रही है। शहर में लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच जाने से पंखे कूलर व एसी गर्मी से बचाव के लिए जरूरी हैं। अचानक ठप होने वाली विद्युत आपूर्ति से लोग पसीना-पसीना होने लगे हैं। दूसरी ओर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में बिजली की मांग बढ़ जाने तथा कई बार तेज हवा चलने से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान आ रहा है। अब डेढ़ी हो गई बिजली की खपत निगम सूत्रों ने बताया कि 15 मार्च तक बारां शहर में प्रतिदिन लगभग एक लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी, जो अब बढ़कर डेढ़ लाख यूनिट तक हो गई है। जबकि बिजली आपूर्ति तंत्र का विस्तार नहीं हुआ। इससे थोड़ी तेज हवा चलने पर कई फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों तक बाधित रहने से लोग बेहाल हो जाते हैं। ऐसे समझे शहर की बिजली आपूर्ति का गणित ...

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, 5300 उपभोक्ता-एक लिपिक, कई पद खाली

Image
अन्ता. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखण्ड कार्यालय अन्ता में कई पद खाली होने से कामकाज प्रभावित होने लगा है। इस विभाग के अधीन अन्ता तथा मांगरोल में लगभग 5300 उपभोक्ता हैं। लेकिन गत् 9 साल से अन्ता में वरिष्ठ सहायक एवं कनिष्ठ सहायक का पद रिक्त है। वहीं पदोन्नति होने के कारण एक साल पहले गए कनिष्ठ अभियंता अन्ता की जगह भी अब तक किसी की नियुक्ति नहीं हुई। इसी तरह मांगरोल कार्यालय का भार संभाल रहे एकमात्र स्टोर मुंशी की 31 जनवरी 2022 को पेंशन हो जाने से यह पद भी रिक्त पड़ा है। ऐसे में हालात यह हैं कि पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं के खातों का मिलान करने सहित सारे डिवीजन का वेतन आहरण एवं कार्यालय की अन्य कागजी कार्यवाही का जिम्मा अन्ता में केवल एक लिपिक के जिम्मे है। लम्बे समय से चल रही इस स्थिति की ओर अब तक किसी जन प्रतिनिधि ने ध्यान नहीं दिया। जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। -जल आपूर्ति का काम संविदा पर दे दिए जाने से सेवा निवृत्त हो रहे तकनीकी कर्मचारियों की जगह अब किसी को नहीं लिया जा रहा। लेकिन विभागीय लेखा जोखा की देखरेख करने वाले मंत्रालयिक स्टाफ के पद खाली हैं। एमबी मीणा, सहा.अ...

crime news : हत्या के मामले में अब भी पुलिस के हाथ खाली

Image
बारां. निकटवर्ती गोद्यापुरा गांव में तीन दिन पहले चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर एक युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस की ओर से नामजद आरोपियों के मोबाइल की कॉल डिटेल व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है, लेकिन शनिवार रात तक पुलिस को पुख्ता तौर पर पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले।पुलिस ने बताया कि मृतक हरलाल बैरवा को रोहित उर्फ रामकुमार बैरवा, रवि बैरवा व ओम प्रकाश लश्करी ने मोटरसाइकिल से घर जाते समय रास्ते में रोक लिया था तथा गाली गलौच करते हुए चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया था। इस दौरान हरलाल किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तथा परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 8 अप्रेल की सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बारां-झालावाड़ मेगा हाइवे पर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया दिया था। पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों में करीब ...

liquorशराब पर तालाबंदी, बंद होगी 124 दुकाने

Image
by hakim pathan बारां. आबकारी विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद जिले में शराब कारोबारी नए वित्तीय वर्ष में शराब की दुकान चलाने का मन नहीं बना पाए है। जिले में शराब की दुकानों का नवीनीकरण नहीं होने से अब करीब 124 दुकानों पर तालाबंदी की नौबत आ गई है। एक अप्रेल से यह 124 शराब की दुकाने बंद हो जाएगी। हालांकि विभाग की ओर से इन दुकानों को पुन: नीलामी प्रक्रिया से आवंटित करने की नीति बनाई गई है, लेकिन फिलहाल इसके लिए तारीखें तय नहीं की गई है। नीलामी का कार्यक्रम तय नहीं होने तथा दुकानों का आवंटन नहीं होने तक यह दुकाने बंद ही रहेगी। बंद होने वाली इन दुकानों में मौजूद शराब को आबकारी विभाग अपने कब्जे लेगा। कमाई के चक्कर में कर्ज में आ गए जिले में आबकारी विभाग की 169 दुकाने है। इनमें से इस वित्तीय वर्ष में 31 मार्च तक मात्र 45 दुकानों का ही आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नीवीनकरण हुआ है। शेष ठेकेदारों ने नवीनीकरण नहीं कराकर शराब कारोबार से तौबा करने का मन बना रखा है। यह 45 दुकाने भी वही है जिनकी नीलामी विभाग की प्रस्तावित राशि के आस-पास ही हुई थी। विभाग ने वर्ष 2021-22 के लिए सभी दुकानों के लिए करीब...