Posts

Showing posts from May, 2022

Good news : इंटरलॉकिंग होगी, मिलेगी कीचड़ भरी राह से राहत

Image
अटरू. गायत्री नगर स्थित कॉलोनी के वार्ड 4 की गली में लोगों की नाराजगी को देखते हुए होने से राजस्थान पत्रिका में खबर प्रकाशित के बाद इंटरलॉकिंग का कार्य करने के लिए शुक्रवार से सुगबुगाहट शुरू हो गई। राजस्थान पत्रिका में 30 अप्रेल को सीसी रोड नहीं होने से गंदगी, लोगों ने जताया आक्रोश शीर्षक से समाचार का प्रकाशन किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए नगर पालिका ने इंटरलॉकिंग रोड बनाने के लिए जेसीबी मशीन से गली में ड्रेसिंग कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस पर मोहल्लेवासियों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 4 की गली मैं रामकिशन गुर्जर के मकान से पवन कुमावत के मकान तक इंटरलॉकिंग बनाने के लिए जेसीबी मशीन द्वारा ड्रेसिंग कर समतलीकरण किया जाएगा। उसके बाद गिट्टी सीमेंट से पीसीसी का इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। दोनों तरफ नालियों का निर्माण होगा। जिससे घरों का निकलने वाला पानी नाली में चला जाएगा। रोड पर गंदगी नहीं होगी। नगरपालिका के वार्ड 4 के गायत्री नगर निवासी चंद्र प्रकाश यादव, नरेंद्र यादव, मुस्ताक अली, सूरजमल नागर, पवन कुमावत, वाजिद अली, रामपाल सेन, रामकिशन गुर्जर ने बताया कि इस...

मुश्किलें और बढ़ीं, पूर्व सभापति समेत चार जनों पर मुकदमा दर्ज

Image
बारां. कोतवाली पुलिस ने बारां नगरपरिषद के पूर्व सभापति कमल राठौर के खिलाफ बुधवार को एक और मुकदमा दर्ज किया है। धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में राठौर पहले से ही जेल में है। कोतवाली प्रभारी मांगेलाल यादव ने बताया कि परिवादी शहर के शाहाबाद दरवाजा लक्ष्मी विहार निवासी प्रोपर्टी डीलर सतीश अजमेरा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि उसने शहर की विभिन्न आवासीय योजनाओं की भूमि कन्वर्जन के लिए नगर परिषद के तत्कालीन सभापति कमल राठौर को करीब 14 लाख रुपए कन्वर्जन शुल्क के रूप में अदा की थी, लेकिन इसकी रसीद नहीं दी गई। अंदेशा है कि कमल ने इस राशि का निजी हित में उपयोग कर लिया है। प्रोपर्टी डीलर ने राठौर पर अम्बेडकर सर्किल के समीप ट्रक यूनियन की जमीन की रजिस्ट्री कराने, समान लोकेशन पर हाडौती परिवहन सहकारी समिति लिमिटेड जर्ये अध्यक्ष अरूण गुप्ता के पक्ष में रजिस्ट्री कराने तथा रसीद बुक में कूटरचना कर एक ही रसीद दो व्यक्तियों के नाम दर्शाने समेत अन्य तर्क दिए गए हैं। अरूण गुप्ता के पक्ष में नगरपरिषद की ओर से कराई गई रजिस्ट्री में तेजस सुमन व जितेश चंदेल गवाह है। वहीं, बिना राशि लिए अरूण गुप्...

नाले फिर बनेंगे बाढ़ का कारण, क्योंकि...नगर परिषद अब तक गहरी नींद में, टेंडर ही नहीं हुए तो कैसे साफ होंगे नाले

Image
बारां. शहर में बरसाती पानी की सहज निकासी व बाढ़ के पानी से बचाव के लिए नगर परिषद की ओर से अभी तक पुख्ता तैयारी व प्रक्रिया शुरु नहीं की गई है। जबकि मानसून के आने की तिथि 15 जून से मानकर तैयारियां की जाती हैं। शहर को बाढ़ के पानी से बचाव के लिए विशेष तौर से फॉरेस्ट नाले व रामनगर नाले की सफाई की जाती है। मानसून से पहले सभी बड़े व छोटे नाले-नालियों की सफाई के लिए टेण्डर से कार्य करवाया जाता है। लेकिन यदि समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है तो सफाई भी अधूरी रहने की आशंका बनी हुई है। मानसून आने की की तारीख में महज 40 दिन शेष बचे हैं। वहीं नगर परिषद की ओर से अभी टेण्डर प्रक्रिया को भी अमलीजामा पहनाने की कवायद तक पूरी नहीं की गई है। बेशुमार गंदगी से अटे शहर के प्रमुख नालों में फॉरेस्ट नाला व रामनगर नाला गंदगी व कचरे से अटे हैं। इनकी साफ-सफाई बस मानसून से पहले ही हो पाती है। छोटे नाले-नालियों के हालात भी काफी बदहाल हैं। नगर परिषद सभापति ज्योति पारस का कहना है कि टेण्डर प्रक्रिया शुरू नहीं होने का मुख्य कारण आयुक्त का नहीं होना है। पूर्व आयुक्त मनोज मीना एक केस के चलते फरार हैं। वहीं उनके ...

बारां मंडी में लहसुन एक से दो रुपए किलो

Image
बारां. स्थानीय कृषि उपज मंडी में लहसुन की (लाटरी किस्म ) थोक में एक से दो रुपए प्रति किलो की दर से बिका। जबकि अच्छी क्वालिटी के लहसुन के भाव भी चार हजार रुपए प्रति क्विंटल (चार रुपए किलो) तक रहे। पांच दिन के अंतराल के बाद खुली मंडी में लगभग 75 हजार कट्टे जिंस की आवक हुई। इनमें सर्वाधिक 50 हजार कट्टे गेहूं रहा। मंडी समिति सूत्रों ने बताया कि हम्मालों व व्यापारियों के बीच नई दरों को लेकर गतिरोध के कारण पांच दिन मंडी बंद रही थी। इसके बाद जैसे ही मंडी खुलने का निर्णय हुआ किसान जिंस लेकर बुधवार रात से ही पहुंचने लगे थे। सुबह तक मंडी में करीब 75 हजार कट्टे जिंस की आवक हो गई थी। मंडी में लहसुन उत्पादक किसान नीलामी में खुले भाव सुनकर खासे निराश हो गए। कई किसानों का कहना था कि इन भावों से तो लहसुन की कटाई व परिवहन का खर्च तक नहीं निकल रहा, खाद, बीज व मेहनत तो दूर की कौड़ी साबित हो रहे हैं। गत वर्ष लहसुन का भाव अच्छा रहने से इस वर्ष भी किसानों ने लहसुन उत्पादन को लेकर खासा रुझान दिखाया था। लेकिन अब किसान आर्थिक रूप से मुश्किल में आ गए हैं। इसके विपरीत गेहूं उत्पादक किसान मौज काट रहे हैं। गेहूं...

बलात्कार के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा, 70 हजार रुपए का जुर्माना भी भरना होगा

Image
बारां. न्यायालय विशिष्ठ न्यायाधीश लैंगिग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 तथा बालक अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम 2005 संख्या 1 की पीठासीन अधिकारी जिला न्यायाधीश संवर्ग अल्का गुप्ता ने मांगरोल थाना क्षेत्र एक गांव में नाबालिग से बलात्कार करने के आरोपी को दोष सिद्ध होने पर शुक्रवार को आजीवन (प्राकृत जीवनकाल) कारावास व 70 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले को पुलिस ने केस आफिसर स्कीम में लेकर आठ दिन में जांच कर न्यायालय में चालान पेश किया था। पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीनाा ने बताया कि यह वारदात 24 फरवरी 2022 की है। मामला दर्ज होने के बाद इसे गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सेल जिनेन्द्र जैन की अगुवाई में विशेष जांच टीम गठित की गई थी। इस मामले की गंभीरता देखते हुए इसे केस आफिसर स्कीम में लिया गया था। पुलिस टीम ने श्रंृखलाबद्व अनुसंधान व वैज्ञानिक तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए 25 फरवरी को बलात्कार के आरोपी सोनू जाट निवासी दौलतपुरा थाना श्योपुर देहात हाल बमोरी रोड थाना मांगरोल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बलात्कार व अपहरण तथा पोक्सो एक्...