प्रेमिका की हत्या कर लिफ्ट लेकर भाग निकला, 8 घंटे में ही पुलिस ने दबोचा

बारां. मांगरोल थाना क्षेत्र के बोहत गांव में शुक्रवार को हुई एक विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक कोटा (छावनी) निवासी दीपक उर्फ गोलू धोबी (26) व मृतका विवाहिता निशा के बीच अवैध संबंध थे। निशा को रुपए पैसों की आवश्यकता होने पर उसने दीपक के माध्यम से गहने गिरवी रख दिए थे। बाद में निशा गिरवी रखे जेवरात की मांग कर रही थी, लेकिन दीपक के रुपए नहीं लौटा रही थी। गहनों को दिलाने के लिए निशा दीपक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी बोहत पहुंचा तथा निशा की स्कार्फ से गला घोंट कर हत्या कर फरार हो गया था। हत्या के बाद आरोपी दीपक राहगीर से लिफ्ट लेकर बोहत से बारां पहुंचा और बारां से बस से कोटा चला गया। वह मप्र फरार होने की जुगत में था।

यह था मामला

पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने बताया कि इस मामले में 4 अगस्त को बोहत निवासी वृद्धा सुमित्रा बाई धोबी की ओर से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें कहा गया था कि वह अन्य दिनों की तरह 4 अगस्त की सुबह बारां के बालाजी नगर में घर पर कपड़े धुलाई कार्य करने गई थी। उस समय उसकी पुत्री निशा घर पर अकेली थी। दोपहर को वापस लौटी तो उसकी पुत्री निशा के गले में स्कार्फ कसा हुआ था। बाद में ग्रामीणों की मदद से निशा को मांगरोल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्ति पर स्कार्फ से फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप भी लगाया गया।

8 घंटे में गिरफ्तार करने का दावा

एएसपी जिनेंद्र जैन सीओ अन्ता विजय कुमार ने मौका निरीक्षण कर दिए गए दिशा निर्देशों के तहत 5 टीमों का गठन किया गया। टीमों ने 30 स्थानों के सीसीटीवी कैमरे चैक किए। डॉग स्कॉयड, एमओबी व एफएसएल टीमों के निरीक्षण, आसूचना संकलन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर प्रकरण दर्ज होने के 8 घंटे में आरोपी दीपक उर्फ गोलू धोबी (26) निवासी छावनी थाना गुमानपुरा कोटा को बरडा बस्ती थाना अनंतपुरा कोटा से गिरफ्तार किया। टीम में अंजली ङ्क्षसह आरपीएस प्रोबेशनर व थाना प्रभारी रामस्वरूप मीणा के अलावा एमओबी के ओम प्रकाश समेत जाप्ता शामिल था।



source https://www.patrika.com/baran-news/crime-news-murder-news-crime-file-crime-suspect-craime-accused-8415740/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां