ब्लॉक स्तर पर नहीं खेल सकी पीईईओ स्तर पर जीती क्रिकेट टीम

केलवाड़ा. ग्रामीण राजीव गांधी ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में शनिवार को एक बड़ी चूक सामने आई। पीईईओ ढिकवानी से ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता में क्रिकेट में विजेता रही टीम को ब्लॉक स्तर पर खेलने को नहीं मिला। ग्रामीण ओलंपिक में सहरिया स्टार इलेवन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी निलेश, शिवचरण, मनोज, शिवम, राहुल सहरिया ने बताया कि हम पीईईओ लेवल पर क्रिकेट में विजेता रहे। मगर जब हम ब्लॉक स्तर पर खेलने गए तो वहां पर हमारी टीम का नाम नहीं था। इस संबंध में हमने सीबीईओ शाहाबाद से भी बात की मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में हमारी टीम को ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया। इसके पश्चात हम शिकायत लेकर थाना अधीक्षक के पास गए और उन्होंने एडीएम शाहाबाद के पास भेजा, लेकिन फिर भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस बात से हमने विधायक निर्मला सहरिया को भी अवगत कराया। उन्होंने भी इस बात का आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का समाधान करेंगे। नतीजा शून्य रहा। इस संबंध में सभी खिलाड़ी केलवाड़ा पहुंचे और पत्रिका को अपनी समस्या से अवगत कराया। इस मौके पर जितेंद्र, शिवचरण, प्रयागराज, पवन, निलेश मौजूद रहे।

- पीईईपी ढिकवानी से क्रिकेट प्रतियोगिता की ब्लॉक स्तर के लिए आई सूची को कंप्यूटर से ब्लॉक पर खेलने के लिए सीङ्क्षडग किया था।
सिराज मंसूरी, ब्लॉक प्रभारी, राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक शाहाबाद

- यह मामला अब तक मेरी जानकारी में नहीं है। अगर इस तरह का कोई मामला है तो जांच करा कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
सत्यनारायण आमेटा, अतिरिक्त जिला कलक्टर, बारां



source https://www.patrika.com/baran-news/rajiv-gandhi-gramin-olymipc-sports-activitym-tournament-sports-8440470/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां