दो मिनट में तिजोरी उठा ले गए, दो जगह 20 लाख की चोरी

देवरी. कस्बे के मुख्य बाजार िस्थत एक ज्वैलर्स की शॉप से मंगलवार रात अज्ञात चोर दो मिनट में दस लाख के जेवर से भरी तिजोरी को उठा ले गए। चोरों ने पास के ही एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहां से करीब 10 लाख रुपए के जेवर व अन्य सामान ले गए। बुधवार सुबह जब लोगों को इन वारदातों का पता चला तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की तथा सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लिया। अब पुलिस टोलियां चोरों की तलाश में दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार मुख्य बाजार में ज्वैलर्स की दुकान संचालक दिलीप तिवारी की दुकान में हुई चोरी की घटना का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें तीन लोग 2 मिनट से कम समय में वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सीसीटीवी एक कैमरे में चोरी का समय गलत नजर आ रहा था तो दूसरे में कैमरे में टाइमिंग 12 :46 है, जो पड़ोस में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे से पता चली है।
शटर ऊंचा किया और ले गए तिजोरी
मुख्य बाजार स्थित दिलीप तिवारी ज्वेलर्स की दुकान में रखी तिजोरी को चोर अपने साथ उठा ले गए, जो सुबह करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह पर खाली मिला। पीड़ित व्यापारी ने बताया कि तिजोरी में लगभग 10 लाख के जेवर थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा को देखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
सूने घर में भी लगाई सेंध
दूसरी घटना कोटा शिवपुरी रोड के पीछे एक ब्यूटी पार्लर संचालक के घर में हुई। यह परिवार उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए गए हुआ था। ब्यूटी पार्लर संचालक के पति सुरेंद्र तोमर ने बताया कि हम उज्जैन महाकाल दर्शन करने आए है, वहां लौटने के बाद ही नुकसान के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी। हमने हमारे रिश्तेदार घर भेजे तो उन्होंने बताया कि आलमारी के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पूरे सोने चांदी के जेवरात चोरी हो गए। अनुमान के आधार पर लगभग 10 लाख रुपए के जेवर व नकदी चोरी गए हैं।
बारिश के चलते देर से मिली जानकारी

रात भर बारिश होने के चलते लोगों को जानकारी देरी से मिली सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किराए से कैमरा तलाश रहे थे संदिग्ध
मुख्य बाजार में स्थित दुकानदारो सहित कई लोगों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए व्यक्ति मंगलवार दोपहर से कई जगह एक-दो दिन के लिए कमरा किराए से लेने की बात कर रहे थे। लेकिन किसी भी व्यक्ति ने एक-दो दिन के लिए कमरा नहीं दिया था।



source https://www.patrika.com/baran-news/the-safe-was-taken-away-in-two-minutes-theft-of-20-lakhs-in-two-place-8447718/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां