वीडियो : मृत पोते को देख दादी का कलेजा फटा, बिलख-बिलख कर रोई

बामला. कस्बे में मिट्टी खोदने से हुए गड्ढे में भरे पानी में सोमवार शाम एक बच्चे की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पहले तो लोगों को पता ही नहीं चल सका कि बालक डूबा है या नहीं। इसके बाद देर शाम ग्रामीणों ने गड्ढे में में अंकित को ढूंढना शुरू किया तो 1 घण्टे की मशक्कत के बाद अंकित को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मृतक अंकित को देखकर उनकी दादी होशहवास खो बैठी। जानकारी के अनुसार बच्चे का नाम अंकित राव (10) पुत्र सुरेश राव है। सूचना पर सदर थाना से एसआई धन्नालाल, किशन कुमार गोरचिया, सोमित सिंह धौलाकुआं पुलिस चौकी से 20 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए। एम्बुलेंस की सहायता से अंकित का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

लापरवाही ने ली जान

लोगों ने बताया कि संवेदक ने जेसीबी से यहां पर लाखों की खोदकर बेच दी। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई तो उन्होंने संवेदक को नोटिस दिया। लेकिन इसके बाद भी 4 दिन खनन बद कर संवेदक फिर से मिट्टी खोदन लगा। इसी गड्ढे में भरे पानी ने मासूम की जान ले ली।



source https://www.patrika.com/baran-news/bamla-news-big-news-baran-news-death-pond-sad-news-breaking-news-8407449/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, अब कोर्ट ने सुनाई सजा