लोमड़ी का हमला, डेढ़ वर्षीय बालक लहूलुहान

बारां. अटरू थाना क्षेत्र के सिमलोद गांव में गुरुवार को एक लोमड़ी ने करीब डेढ़ वर्षीय बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बालक को अटरू से यहां जिला अस्पताल रैफर किया गया। यहां से भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा रैफर किया गया। इस हादसे के बाद मां व अन्य परिजन घबरा गए। मां की स्थिति को देखकर बालक के नाना-नानी ही उसे लेकर रात करीब आठ बजे यहां जिला चिकित्सालय पहुंचे थे।

read also : जेईई मेन फरवरी के एडमिट कार्ड जारी
जिला अस्पताल चौकी पर तैनात कांस्टेबल सुुकेश चौधरी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्षीय कार्तिक सहरिया व सात वर्षीय उसके भाई व मां के साथ खेत था। दोनों बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बच्चों के पास पहुंची लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया। इससे सात वर्षीय बालक डेढ़ वर्षीय बालक कार्तिक को छोड़कर भाग गया। लोमड़ी ने बालक का चेहरा नौंचकर लहूलुहान कर दिया। बाद में उसे अटरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल व बाद में रात करीब साढ़े आठ बजे बारां से कोटा रैफर किया गया। कोटा ले जाने के लिए भी पैसे नहीं होने की बात सामने आने पर कुछ लोगों ने अस्पताल की ओर से एम्बुलेंस का प्रबंध कर उसकी मदद की। इस दौरान बालक की नानी भी घबराहट व बच्चे की चिन्ता में ठीक से जानकारी भी नहीं दे पा रही थी।



source https://www.patrika.com/baran-news/fox-attack-one-and-a-half-year-old-boy-injurd-badly-6686724/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां