किसी से फोन पर हुआ झगड़ा और लगा दी पार्वती नदी में छलांग

बारां. सदर थाना अंतर्गत क्षेत्र के शाहबाद रोड स्थित पार्वती नदी की पुलिया से युवती ने छलांग लगा ली। उसकी यहां जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।

read also : कोटा-बीना रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 375 करोड़ मिले
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशनगंज क्षेत्र के सेवनी गांव निवासी मोनिका सहरिया पुत्री इंद्रराज सहरिया उम्र 21 वर्ष जो कि गुरुवार दोपहर बाद पुलिया पर स्कूटी खड़ी कर किसी से मोबाइल पर बातें करती हुई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार उसकी किसी से मोबाइल पर काफी नोकझोंक हो रही थी। इसी दौरान युवती ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर बाद वहां पहुंचे एक युवक व अन्य की मदद से युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के दोरान सूचना मिलने पर किशनगंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। लेकिन मामला सदर थाने का होने के कारण वह वापस लौट गए। सदर थाना के सीआई अनीस अहमद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पता लगाया जा रहा है। मामला क्या है और क्यों युवती ने नदी में छलांग लगाई।



source https://www.patrika.com/baran-news/a-fight-with-someone-over-the-phone-and-jumped-into-the-parvati-river-6671137/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां