150 दिन लगातार विद्युत उत्पादन कर बनाया अनूठा रिकॉर्ड

छबड़ा. मोतीपुरा थर्मल प्लांट की इकाइयां अनवरत विद्युत उत्पादन करने के नित नए रिकॉर्ड भी स्थापित कर रही है। परियोजना की ढाई सौ मेगावॉट क्षमता की इकाई संख्या-3 ने लगातार 150 दिन विद्युत उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा इलाके में स्थित इस मोतीपुरा तापीय विद्युत परियोजना ने पहले भी इस तरह लगातार बिजली बनाकर कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

read also : विविधता हमें जोड़ती है, तोड़ती नहीं है-बिरला
संयंत्र के मुख्य अभियंता अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि ढाई सौ मेगावाट की तृतीय इकाई 10 सितंबर 2020 से लगातार उत्पादन कर रही है। इससे पहले प्लांट की प्रथम इकाई ने 160 व द्वितीय इकाई ने 141 दिन विद्युत उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया था। सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में छबड़ा थर्मल में प्रतिदिन लगभग 240 लाख यूनिट का विद्युत उत्पादन किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष में छबड़ा थर्मल की चारों इकाइयों ने अभी तक 75.27 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर 56366 लाख यूनिट विद्युत उत्पादन किया है। मुख्य अभियंता ने सभी अभियंताओं, अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देकर उत्कृष्ट परिचालन के दिशा-निर्देश दिए।



source https://www.patrika.com/baran-news/150-days-continuous-power-generation-created-a-unique-record-6677876/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां