12 साल के मासूम के साथ मदद के लिए चिल्लाता रहा...इतने में आया देवदूत

केलवाड़ा. राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेनावदा गांव के समीप गुरुवार को दुर्घटना में घायल बाइक सवार 12 वर्ष के पुत्र के साथ मदद मांगता रहा। हाईवे से निकलते लोगों ने उसकी मदद नहीं की। इस दौरान भंवरगढ़ से केलवाड़ा अस्पताल जा रहे शिक्षक राजेंद्र जोशी ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

read also : राजस्थान में 10 मई से लगेगा लॉकडाउन
घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजू जोशी ने बताया कि वह भंवरगढ़ से केलवाड़ा अस्पताल के लिए बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहा एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त होकर बाइक से नीचे गिर गया। घायल की मदद के लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे कई वाहन चालकों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार एक ऑटो चालक घायल को अस्पताल ले जाने को राजी हुआ। घायल को केलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवा कर उपचार करवाया गया। परिजनों को सूचना दी गई। घायल नाहरगढ़ निवासी रामस्वरूप वैष्णव अपने 12 वर्षीय पुत्र द्रव के साथ केलवाड़ा अस्पताल जा रहे थे। दुर्घटना में घायल हुए रामस्वरूप वैष्णव के सिर में 15 टांके आए हैं।



source https://www.patrika.com/baran-news/when-helping-angel-comes-6834219/

Comments

Popular posts from this blog

कोरोना को लेकर चिकित्सा विभाग हुआ अलर्ट

Rajasthan Assembly Election 2023 : पुल नहीं तो वोट नहीं पर अड़े हैं होड़ापुरा के ग्रामीण

कोरोनाकाल के बाद रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बिक रही सोने और चांदी की राखियां