पति को जिंदगीभर याद रहेगा पत्नी का यह फोनकॉल
पति के रात को खेत पर रिलाई करने से क्षुब्ध होकर पत्नी ने शनिवार सुबह घर में आत्महत्या कर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने पति को मोबाइल पर कॉल कर कहा कि यदि 20 मिनट में तुम घर नहीं पहुंचे तो मुझे नहीं देख पाओगे। आनन-फानन में पति घर पहुंचा, तब तक पत्नी आत्महत्या कर चुकी थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छबड़ा के खांखरा निवासी सुरेंद्र जांगिड़ ने बताया कि उसका विवाह 9 वर्ष पूर्व कुसुम 28 के साथ हुआ था। दोनों के कोई बच्चे नहीं थे। उसका खेत बारई गांव के निकट स्थित है। वह पांच-छह दिन से अपने पड़ोसी खेत वाले के साथ रात को खेत की रिलाई के लिए जा रहा था। इसी बात को लेकर पत्नी नाराज थी। शनिवार सुबह उसने 6 बजकर 56 मिनट पर कॉल कर कहा कि 20 मिनट में घर आ जाओ, नहीं तो मेरा मुंह नहीं देख पाओगे। इसके बाद सुरेंद्र बाइक उठाकर भाग छुटा और ईदगाह चौराहे से होता हुआ गांव पहुंचा, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घर के दरवाजे बंद थे। जैसे-तैसे खोले तो पत्नी फंदे पर लटकी दिखाई दी। जब उसे उतारा तो हाथ-पांव गर्म थे। परंतु, चिकित्सालय आने पर उसके हाथ-पांव ठंडे हो गए। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवा दिया हैं। मृतका के परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
source https://www.patrika.com/baran-news/wife-s-phone-call-last-call-suicide-case-i-will-give-up-my-life-8574981/
Comments
Post a Comment