Rajasthan : बारां में कलियुगी बेटा निकला बुजुर्ग मां का हत्यारा, पुलिस अफसर चौंके
Baran Mother Murder Revealed : राजस्थान के बारां से एक बड़ी दर्दनाक खबर आई है। एक हत्या के केस का जब खुलासा हुआ तो जनता सहित पुलिस अफसर चौंक गए। कलियुगी बेटा अपनी बुजुर्ग मां का हत्यारा निकला। 27 अक्टूबर को बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी। काफी दिनों तक पुलिस इस हत्या के सुराग ढूंढ़ रही थी। पर असफलता हाथ आ रही थी। अचानक एक सुराग ने पुलिस जांच टीम को हत्यारे के करीब लाकर खड़ा कर दिया। जब इस बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा हुआ तो सबकी आखें शर्म से झुक गई। शाहाबाद थाना क्षेत्र के खाण्डा सहरोल में 27 अक्टूबर को एक वृद्ध महिला भबूतीबाई की हत्या के मामले का गुरुवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।
वृद्ध मां की हत्या उसी के बेटे हजारीलाल जाटव ने की थी। बेटे पर कर्ज होने से वह मकान व खेत बेचना चाहता था, लेकिन मां ने इसके लिए मना किया तो आरोपी कलयुगी बेटे ने आवेश में आकर मां की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। जिससे वह मां मौके पर ही मर गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : साध्वी अनादि सरस्वती कौन हैं जानें? क्यों हुई भाजपा से बागी
यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections 2023 : इंतजार खत्म, तीसरी लिस्ट घोषित, जानें उम्मीदवारों के नाम
source https://www.patrika.com/baran-news/rajasthan-baran-shahabad-khanda-saharol-kalyugi-son-murderer-of-elderly-mother-police-officer-shocked-8569997/
Comments
Post a Comment